logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चूरू जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों की समुचित आपूर्ति: जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा। चूरू। जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि सभी गैस एजेंसियों के माध्यम से घरेलू गैस सिलेंडरों की नियमित सप्लाई की जा रही है और उपभोक्ता किसी प्रकार से घबराएं नहीं। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपनी आवश्यकता के अनुसार निर्धारित समयावधि (25 दिन) के भीतर गैस सिलेंडर की बुकिंग करवाकर संबंधित गैस एजेंसी से सिलेंडर प्राप्त करें। साथ ही गैस की उपलब्धता को लेकर फैल रही किसी भी प्रकार की अफवाहों या भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास नहीं करें। जिला रसद अधिकारी अंशु तिवाड़ी ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए गैस एजेंसियों के माध्यम से नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, जिससे सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध हो सके। गैस के पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा कालाबाजारी के अंकुश के लिए टीमें गठित की गई है। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीमें नियमित निरीक्षण करेगी तथा टीमों को गैस की कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।

on 11 March
user_Ismail solanki
Ismail solanki
पत्रकार Churu, Rajasthan•
on 11 March
8e5babea-96da-41a1-9890-10514e5c9ca0

चूरू जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों की समुचित आपूर्ति: जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा। चूरू। जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि सभी गैस एजेंसियों के माध्यम से घरेलू गैस सिलेंडरों की नियमित सप्लाई की जा रही है और उपभोक्ता किसी प्रकार से घबराएं नहीं। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपनी आवश्यकता के अनुसार निर्धारित समयावधि (25 दिन) के भीतर गैस सिलेंडर की बुकिंग करवाकर संबंधित गैस एजेंसी से सिलेंडर प्राप्त करें। साथ ही गैस की उपलब्धता को लेकर फैल रही किसी भी प्रकार की अफवाहों या भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास नहीं करें। जिला रसद अधिकारी अंशु तिवाड़ी ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए गैस एजेंसियों के माध्यम से नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, जिससे सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध हो सके। गैस के पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा कालाबाजारी के अंकुश के लिए टीमें गठित की गई है। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीमें नियमित निरीक्षण करेगी तथा टीमों को गैस की कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • बीकानेर/जयपुर। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर गुरुवार को बीकानेर जिला परिषद सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता स्वायत्त शासन विभाग द्वारा नियुक्त प्रदेश स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के.के. गुप्ता ने की। इसमें नगर निगम बीकानेर सहित जिले के सभी शहरी निकायों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में गुप्ता ने स्वच्छता कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त नाराजगी जताते हुए स्पष्ट किया कि अब जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार दोनों ही स्वच्छता को लेकर अत्यंत गंभीर हैं तथा इसे जनआंदोलन के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है और स्वच्छ भारत मिशन विकसित राजस्थान की नींव है। मुख्यमंत्री स्वयं स्वच्छता कार्यों की निगरानी कर रहे हैं और सभी निकायों के साथ सीधे संवाद में हैं। गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता के आधार पर निकायों को चार श्रेणियों—ए, बी, सी और डी—में विभाजित किया गया है, जिनमें कमजोर प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में पांच प्रमुख बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए, जिनमें घर-घर कचरा संग्रहण, नाइट स्वीपिंग, सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई, प्लास्टिक थैली पर नियंत्रण तथा खाली प्लॉट्स की सफाई शामिल हैं। इसके साथ ही शहर में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, बाग-बगीचों की स्वच्छता, अतिक्रमण हटाने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देश भी दिए गए। गुप्ता ने कहा कि सभी अधिकारी स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करें, जिससे प्रदेश को स्वच्छ और विकसित बनाने का लक्ष्य शीघ्र हासिल किया जा सके।
    1
    बीकानेर/जयपुर। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर गुरुवार को बीकानेर जिला परिषद सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता स्वायत्त शासन विभाग द्वारा नियुक्त प्रदेश स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के.के. गुप्ता ने की। इसमें नगर निगम बीकानेर सहित जिले के सभी शहरी निकायों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक में गुप्ता ने स्वच्छता कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त नाराजगी जताते हुए स्पष्ट किया कि अब जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार दोनों ही स्वच्छता को लेकर अत्यंत गंभीर हैं तथा इसे जनआंदोलन के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है और स्वच्छ भारत मिशन विकसित राजस्थान की नींव है। मुख्यमंत्री स्वयं स्वच्छता कार्यों की निगरानी कर रहे हैं और सभी निकायों के साथ सीधे संवाद में हैं। गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता के आधार पर निकायों को चार श्रेणियों—ए, बी, सी और डी—में विभाजित किया गया है, जिनमें कमजोर प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में पांच प्रमुख बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए, जिनमें घर-घर कचरा संग्रहण, नाइट स्वीपिंग, सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई, प्लास्टिक थैली पर नियंत्रण तथा खाली प्लॉट्स की सफाई शामिल हैं। इसके साथ ही शहर में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, बाग-बगीचों की स्वच्छता, अतिक्रमण हटाने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देश भी दिए गए।
गुप्ता ने कहा कि सभी अधिकारी स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करें, जिससे प्रदेश को स्वच्छ और विकसित बनाने का लक्ष्य शीघ्र हासिल किया जा सके।
    user_Jjn good news ( Rakesh Agrawal
    Jjn good news ( Rakesh Agrawal
    Newsagent झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    1 hr ago
  • झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए डकैती के मामले में पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी सोनू नायक को गिरफ्तार कर लिया है। इस प्रकरण में पुलिस पहले ही 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार थानाधिकारी रामपाल मीणा के नेतृत्व में गठित टीम ने लगातार प्रयास करते हुए आरोपी को बापर्दा गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सोनू नायक पुत्र सीताराम नायक (23 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर 22, कच्ची बस्ती, मीना मस्जिद के पास, सरदारशहर (जिला चूरू) के रूप में हुई है। परिवादी अनिल कुमार पुत्र ओमप्रकाश सुनार निवासी उदयपुरवाटी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 19 मार्च 2024 की शाम करीब 7:30 बजे वह अपने पिता के साथ ज्वेलर्स की दुकान बंद कर करीब 400 ग्राम सोने व 25 किलो चांदी के जेवरात बैग में रखकर स्कूटी से घर जा रहे थे। इसी दौरान एक बलेनो कार में सवार 4-5 अज्ञात बदमाशों ने स्कूटी को टक्कर मारकर उनके साथ मारपीट की और जेवरात से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। पुलिस कार्यवाही: मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। लगातार दबिश और तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने इनामी आरोपी सोनू नायक को पकड़ने में सफलता हासिल की। मामले में अभी भी अनुसंधान जारी है और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
    1
    झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए डकैती के मामले में पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी सोनू नायक को गिरफ्तार कर लिया है। इस प्रकरण में पुलिस पहले ही 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार थानाधिकारी रामपाल मीणा के नेतृत्व में गठित टीम ने लगातार प्रयास करते हुए आरोपी को बापर्दा गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सोनू नायक पुत्र सीताराम नायक (23 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर 22, कच्ची बस्ती, मीना मस्जिद के पास, सरदारशहर (जिला चूरू) के रूप में हुई है। परिवादी अनिल कुमार पुत्र ओमप्रकाश सुनार निवासी उदयपुरवाटी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 19 मार्च 2024 की शाम करीब 7:30 बजे वह अपने पिता के साथ ज्वेलर्स की दुकान बंद कर करीब 400 ग्राम सोने व 25 किलो चांदी के जेवरात बैग में रखकर स्कूटी से घर जा रहे थे। इसी दौरान एक बलेनो कार में सवार 4-5 अज्ञात बदमाशों ने स्कूटी को टक्कर मारकर उनके साथ मारपीट की और जेवरात से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।
पुलिस कार्यवाही:
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। लगातार दबिश और तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने इनामी आरोपी सोनू नायक को पकड़ने में सफलता हासिल की। मामले में अभी भी अनुसंधान जारी है और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • Post by @nilesh Verma-1997
    1
    Post by @nilesh Verma-1997
    user_@nilesh Verma-1997
    @nilesh Verma-1997
    Sikar, Rajasthan•
    1 hr ago
  • 😂😂 comedy
    1
    😂😂 comedy
    user_Lucky bero
    Lucky bero
    Artist बीदासर, चूरू, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • थाना क्षेत्र के कल्याणसर गांव के खेत की डिग्गी में डूबने से एक युवा किसान की मौत हो गई।
    1
    थाना क्षेत्र के कल्याणसर गांव के खेत की डिग्गी में डूबने से एक युवा किसान की मौत हो गई।
    user_News 7 NETWORK
    News 7 NETWORK
    पत्रकार श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Post by Mahendergarh live
    1
    Post by Mahendergarh live
    user_Mahendergarh live
    Mahendergarh live
    News Anchor महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • Post by Bolti Awaaz news
    1
    Post by Bolti Awaaz news
    user_Bolti Awaaz news
    Bolti Awaaz news
    Local News Reporter Mahendragarh, Haryana•
    5 hrs ago
  • झुंझुनूं, । रिजर्व पुलिस लाइन झुंझुनूं में गुरुवार को राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस बड़े उत्साह और गरिमामय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस लाइन ग्राउंड में आकर्षक परेड का आयोजन किया गया, जिसकी सलामी जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर (आईपीएस) ने ली। परेड में शामिल पुलिस अधिकारी एवं जवानों ने अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सर्वोत्तम, अति उत्तम और उत्तम सेवा चिन्ह प्राप्त करने वाले कुल 41 अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्होंने सम्मानित कार्मिकों के कार्यों की सराहना करते हुए सभी को भविष्य में भी निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इससे पूर्व 15 अप्रैल को शहीद कर्नल जेपी जानू पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित क्विज प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए, जिसमें शीर्ष 8 प्रतिभागियों को प्रशंसा पत्र एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में जयपुर ग्रामीण में आयोजित कार्यक्रम में मनोज कुमार एवं राजेन्द्र कुमार को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए “राजस्थान पुलिस सेवा पदक” से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संपर्क सभा लेकर अधिकारियों एवं जवानों से संवाद किया तथा उनकी समस्याओं और सुझावों को सुनकर आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया गया और अधिकाधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने राजस्थान पुलिस के गौरवशाली इतिहास, कर्तव्यों एवं सामाजिक जिम्मेदारियों पर प्रकाश डालते हुए आमजन से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत, फूलचंद मीणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    झुंझुनूं, । रिजर्व पुलिस लाइन झुंझुनूं में गुरुवार को राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस बड़े उत्साह और गरिमामय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस लाइन ग्राउंड में आकर्षक परेड का आयोजन किया गया, जिसकी सलामी जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर (आईपीएस) ने ली। परेड में शामिल पुलिस अधिकारी एवं जवानों ने अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया।
समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सर्वोत्तम, अति उत्तम और उत्तम सेवा चिन्ह प्राप्त करने वाले कुल 41 अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्होंने सम्मानित कार्मिकों के कार्यों की सराहना करते हुए सभी को भविष्य में भी निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
इससे पूर्व 15 अप्रैल को शहीद कर्नल जेपी जानू पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित क्विज प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए, जिसमें शीर्ष 8 प्रतिभागियों को प्रशंसा पत्र एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में जयपुर ग्रामीण में आयोजित कार्यक्रम में मनोज कुमार एवं राजेन्द्र कुमार को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए “राजस्थान पुलिस सेवा पदक” से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संपर्क सभा लेकर अधिकारियों एवं जवानों से संवाद किया तथा उनकी समस्याओं और सुझावों को सुनकर आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया गया और अधिकाधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने राजस्थान पुलिस के गौरवशाली इतिहास, कर्तव्यों एवं सामाजिक जिम्मेदारियों पर प्रकाश डालते हुए आमजन से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत, फूलचंद मीणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Jjn good news ( Rakesh Agrawal
    Jjn good news ( Rakesh Agrawal
    Newsagent झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.