Shuru
Apke Nagar Ki App…
छिंदवाड़ा देहात थाने में DJ पर पुलिस की सख्ती साउंड-पिकअप जब्त छिंदवाड़ा देहात थाने में DJ पर पुलिस की सख्ती साउंड-पिकअप जब्त थाना देहात पुलिस और राजस्व टीम ने रानी कोठी गुरैया में रात 10:40 बजे के बाद तेज DJ बजाने पर त्वरित कार्रवाई की। आज सोमवार शाम 4 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया गया कि 26 अप्रैल को आम रोड पर DJ साउंड सिस्टम और पिकअप जब्त कर थाने लाया गया।DJ संचालक विपुल शुक्ला के खिलाफ धारा 285 BNS और कोलाहल अधिनियम के तहत FIR दर्ज। रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक DJ पूरी तरह प्रतिबंधित।विशेष भूमिका TI जीएस राजपूत अतिरिक्त तहसीलदार निर्मल पटले और टीम की।
KB live News
छिंदवाड़ा देहात थाने में DJ पर पुलिस की सख्ती साउंड-पिकअप जब्त छिंदवाड़ा देहात थाने में DJ पर पुलिस की सख्ती साउंड-पिकअप जब्त थाना देहात पुलिस और राजस्व टीम ने रानी कोठी गुरैया में रात 10:40 बजे के बाद तेज DJ बजाने पर त्वरित कार्रवाई की। आज सोमवार शाम 4 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया गया कि 26 अप्रैल को आम रोड पर DJ साउंड सिस्टम और पिकअप जब्त कर थाने लाया गया।DJ संचालक विपुल शुक्ला के खिलाफ धारा 285 BNS और कोलाहल अधिनियम के तहत FIR दर्ज। रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक DJ पूरी तरह प्रतिबंधित।विशेष भूमिका TI जीएस राजपूत अतिरिक्त तहसीलदार निर्मल पटले और टीम की।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- उमरानाला में भयंकर सड़क हादसा 3 की मौत 3 घायल छिंदवाड़ा के अस्पताल में भारती छिंदवाड़ा जिले के उमरानाला क्षेत्र में सोमवार तड़के 4-5 बजे नागपुर से सिंगोड़ी लौट रही कार एमपी 13 aj 4859 अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हज यात्रियों को छोड़ने के बाद लौट रही इस कार में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर घायल। स्थानीय पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन एक महिला की हालत बिगड़ने पर नागपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चालक और एक अन्य ने छिंदवाड़ा अस्पताल में दम तोड़ा। फिलहाल निजी अस्पताल में बाकी घायलों का इलाज चल रहा है।1
- जनपद बांदा में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में जिला1
- बटका खापा में भूरा भगत महाराज की जयंती मनाई गई इस दौरान सामाजिक सामूहिक विवाह संपन्न हुए और छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू भीमौजूद रहे1
- चमक विहीन गेहूं पर बवाल! 3 घंटे तक सड़क जाम, लिखित आश्वासन के बाद माने किसान1
- पांढुर्णा में ई-विकास प्रणाली का प्रशिक्षण संपन्न कलेक्टर ने दिए बिना ई-टोकन खाद बेचने पर कार्रवाई के निर्देश, अटल प्रगति जिला ब्युरो चिफ पांढुर्णा निलेश कलसकर/8966053452 पांढुर्णा। किसान कल्याण वर्ष के तहत कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में स्थानीय स्तर पर ई-विकास प्रणाली का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य खाद वितरण की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाना है। कलेक्टर ने सख्त लहजे में कहा कि 1 अप्रैल 2026 से बिना ई-टोकन के खाद बेचना पूरी तरह प्रतिबंधित है। यदि कोई निजी विक्रेता या सरकारी समिति बिना टोकन खाद बेचते पाई गई तो उस पर कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सभी सहकारी समितियों को निर्देश दिए कि वे किसानों के ई-टोकन बुक कर उन्हें समय से खाद उपलब्ध कराएं ताकि सीजन के दौरान भीड़ और अव्यवस्था न हो। इस पूरी व्यवस्था की निगरानी की जिम्मेदारी सहकारिता विभाग के अधिकारियों को सौंपी गई है। प्रशिक्षण के दौरान कृषि उप संचालक जितेंद्र कुमार सिंह ने उपस्थित कर्मचारियों और किसानों को सिस्टम चलाने की जानकारी दी। मौके पर लाइव डेमो देकर दिखाया गया कि कैसे हेक्टेयर और एकड़ के हिसाब से खाद की मात्रा तय कर टोकन बुक किया जाता है। अधिकारियों ने बताया कि इस नई व्यवस्था से खाद की कालाबाजारी रुकेगी और किसानों का समय बचेगा। अब केवल वही किसान खाद ले सकेंगे जिनकी फार्मर रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर नीलमणि अग्निहोत्री, संयुक्त कलेक्टर नेहा सोनी, एसडीएम अलका एक्का सहित कृषि विभाग और समितियों के प्रबंधक व ऑपरेटर मौजूद रहे।4
- पांढुर्णा:-किसानों की समस्याओं और क्षेत्र की विभिन्न जनहित मुद्दों को लेकर एक जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना देते हुए किसानों की समस्याओं को गंभीरता से उठाया और शासन-प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की। प्रदर्शन के बाद अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सौसर को महामहिम राज्यपाल के नाम 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें मुख्य रूप से किसानों की फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी, सहकारी समितियों में ऋण प्रक्रिया को सरल बनाने, खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने, ई-टोकन व्यवस्था समाप्त करने तथा 10 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति जैसी मांगें शामिल रहीं। जतन उईके ने कहा कि किसानों को लगातार कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन शासन स्तर पर उनका समय पर निराकरण नहीं हो रहा है, जिससे किसानों में आक्रोश बढ़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी द्वारा आगे और उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और किसानों के समर्थन में आवाज बुलंद की।1
- मुलताई पुलिस की अवैध शराब पर छापामार कार्यवाही से मचा हड़कंप, 6 जगहों से पुलिस नें बड़ी मात्रा मे की अवैध शराब जप्त1
- छिंदवाड़ा लू का कहर, धूप में तड़पकर मरे कबूतर भीषण गर्मी जानलेवा साबित हो रही है छिंदवाड़ा जिले में भीषण गर्मी जानलेवा साबित हो रही है। पेंच वैली स्कूल से भंडरिया मुख्य मार्ग पर चिलचिलाती धूप और लू से कई कबूतर तड़प-तड़पकर मर गए। दिल दहला देने वाला यह मंजर आज देखा गया। सोमवार दोपहर 12 बजे मौसम वैज्ञानिक संत कुमार शर्मा के अनुसार आज अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज कर सीजन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। आसमान से बरसती 'आग' ने बेजुबान पक्षियों को राहत नहीं दी।लोगों से अपील है - छतों पर पानी रखें, खुद सावधानी बरतें।1