logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र।* हरियाणा की हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण का मुद्दा, मंत्री श्रुति चौधरी ने विपक्ष पर जोरदार हमला किया। -श्रुति चौधरी ने कहा— नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। उन्होंने “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ”, “उज्ज्वला योजना”, “स्वच्छ भारत मिशन (टॉयलेट योजना)” और “लखपति दीदी योजना” जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इनसे महिलाओं को सम्मान और आत्मनिर्भरता मिली है। -उन्होंने कहा कि जब संसद में “महिला वंदन अभिनंदन बिल” को लागू करने के लिए विशेष सत्र बुलाया गया, तो देशभर की महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ गई थी और उन्हें उम्मीद जगी थी कि उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। -मंत्री ने कहा— अगर यह बिल लागू हो जाता, तो यह न केवल राजनीति के पैमाने को बदलता, बल्कि समाज के हर वर्ग में एक नई क्रांति लाने का काम करता और विश्व स्तर पर भारत की महिला शक्ति का मजबूत संदेश देता। -हरियाणा की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में “लाडो लक्ष्मी योजना” और “आपकी बेटी हमारी बेटी योजना” जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि ये महिलाओं को मजबूती देने का काम कर रही हैं। -उन्होंने जोर देकर कहा— आज हमारी बहनें खेल, रक्षा और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में अपना परचम लहरा रही हैं और तेजी से आगे बढ़ रही हैं, अब समय आ गया है कि वे देश का नेतृत्व भी करें। -विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने कहा— महिला आरक्षण का विरोध करके विपक्ष ने यह साबित कर दिया है कि उनकी मानसिकता महिला विरोधी है और वे महिलाओं को उनका हक नहीं देना चाहते। -उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने जनता को गुमराह करने के लिए मनगढ़ंत बातें फैलाईं और जब बिल पास नहीं हो पाया तो जश्न मनाया, जो बेहद शर्मनाक है। -मंत्री ने कहा— विपक्ष को महिला आरक्षण के विरोध का खामियाजा उठाना पड़ेगा और देश की महिलाएं इसका जवाब देंगी।

12 hrs ago
user_Om Parkash
Om Parkash
Local News Reporter अटेली, महेंद्रगढ़, हरियाणा•

More news from हरियाणा and nearby areas
  • Post by Om Parkash
    1
    Post by Om Parkash
    user_Om Parkash
    Om Parkash
    Local News Reporter अटेली, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    7 hrs ago
  • नारनौल में शराब के नशे में धुत एक युवक होटल की तीसरी मंजिल पर चढ़ गया और खिड़की से कूदने का प्रयास करने लगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। बाद में युवक सहित उसके दो साथियों को हिरासत में लिया गया। जानकारी के अनुसार मोहल्ला नलापुर के तीन युवकों ने शहर के एक होटल में कमरा लिया था, जहां वे शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर तीनों के बीच विवाद हो गया। झगड़े के बाद एक युवक ने अपनी शर्ट उतार दी और होटल की खिड़की पर चढ़कर नीचे कूदने की कोशिश करने लगा। स्थिति को गंभीर देखते हुए होटल मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जिसमें EHC राजेश, SPO मनोज और चालक कर्नल सिंह शामिल थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अग्निशमन विभाग की गाड़ी और एंबुलेंस भी मौके पर बुला ली। पुलिस जवानों ने सूझबूझ और सतर्कता से युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके बाद युवक और उसके दोनों साथियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई।
    1
    नारनौल में शराब के नशे में धुत एक युवक होटल की तीसरी मंजिल पर चढ़ गया और खिड़की से कूदने का प्रयास करने लगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। बाद में युवक सहित उसके दो साथियों को हिरासत में लिया गया।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला नलापुर के तीन युवकों ने शहर के एक होटल में कमरा लिया था, जहां वे शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर तीनों के बीच विवाद हो गया। झगड़े के बाद एक युवक ने अपनी शर्ट उतार दी और होटल की खिड़की पर चढ़कर नीचे कूदने की कोशिश करने लगा।
स्थिति को गंभीर देखते हुए होटल मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जिसमें EHC राजेश, SPO मनोज और चालक कर्नल सिंह शामिल थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अग्निशमन विभाग की गाड़ी और एंबुलेंस भी मौके पर बुला ली।
पुलिस जवानों ने सूझबूझ और सतर्कता से युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके बाद युवक और उसके दोनों साथियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई।
    user_Bhagwat Sharma
    Bhagwat Sharma
    Social Media Manager नारनौल, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    6 hrs ago
  • बहरोड़ नीमराणा के मोहलड़िया में हुए दर्दनाक अग्निकांड ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। चार दिन के इंतजार के बाद आखिरकार 7 साल की मासूम बच्ची समेत तीन लोगों की पहचान हो पाई है और उनके अवशेष परिजनों को सौंप दिए गए हैं। हालांकि, एक बुजुर्ग चालक की पहचान अब भी अधूरी है और उसकी डीएनए रिपोर्ट का इंतजार जारी है। देखिए ये मार्मिक रिपोर्ट… नीमराणा के मोहलड़िया स्थित अवैध कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग ने न सिर्फ जिंदगियां लीं, बल्कि कई गरीब परिवारों के सपनों को भी राख कर दिया। जिला अस्पताल बहरोड़ के पोस्टमार्टम सेंटर पर सोमवार को माहौल बेहद गमगीन रहा… चार दिन तक अपनों की पहचान के इंतजार में बैठे परिजनों का दर्द साफ झलक रहा था डीएनए जांच के बाद 7 साल की मासूम आरुषि, कविता और दशरथ उर्फ जॉनी के अवशेष परिजनों को सौंप दिए गए। परिजनों की आंखों में आंसू और हाथों में अपनों की राख… ये मंजर किसी का भी दिल दहला देने वाला था। जो लोग रोजी-रोटी कमाने हंसते-खेलते यहां आए थे, आज उनके परिवार वाले उन्हें इस हालत में घर ले जाने को मजबूर हैं। पुलिस के मुताबिक आग इतनी भीषण थी कि शवों की पहचान संभव नहीं थी। इसलिए दांतों के सैंपल लेकर डीएनए जांच के लिए जयपुर लैब भेजे गए थे। तीन शवों की रिपोर्ट मिलने के बाद उनकी शिनाख्त हो सकी “तीन मृतकों की पहचान हो चुकी है, एक की रिपोर्ट अभी लंबित है, जांच जारी है…” वहीं, हरियाणा निवासी बुजुर्ग चालक रविदत्त की पहचान अब भी नहीं हो सकी है। पहले सैंपल का मिलान नहीं होने पर दोबारा सैंपल जयपुर भेजे गए हैं। परिजन अब चौथी डीएनए रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नीमराणा का ये हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि सिस्टम की बड़ी लापरवाही की कहानी भी बयां करता है। फिलहाल, परिजन अपनों के अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे हैं, लेकिन एक परिवार अब भी इंतजार में है—अपने अपनों की पहचान के लिए।
    1
    बहरोड़
नीमराणा के मोहलड़िया में हुए दर्दनाक अग्निकांड ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं।
चार दिन के इंतजार के बाद आखिरकार 7 साल की मासूम बच्ची समेत तीन लोगों की पहचान हो पाई है और उनके अवशेष परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
हालांकि, एक बुजुर्ग चालक की पहचान अब भी अधूरी है और उसकी डीएनए रिपोर्ट का इंतजार जारी है।
देखिए ये मार्मिक रिपोर्ट…
नीमराणा के मोहलड़िया स्थित अवैध कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग ने न सिर्फ जिंदगियां लीं, बल्कि कई गरीब परिवारों के सपनों को भी राख कर दिया।
जिला अस्पताल बहरोड़ के पोस्टमार्टम सेंटर पर सोमवार को माहौल बेहद गमगीन रहा…
चार दिन तक अपनों की पहचान के इंतजार में बैठे परिजनों का दर्द साफ झलक रहा था
डीएनए जांच के बाद 7 साल की मासूम आरुषि, कविता और दशरथ उर्फ जॉनी के अवशेष परिजनों को सौंप दिए गए।
परिजनों की आंखों में आंसू और हाथों में अपनों की राख… ये मंजर किसी का भी दिल दहला देने वाला था।
जो लोग रोजी-रोटी कमाने हंसते-खेलते यहां आए थे, आज उनके परिवार वाले उन्हें इस हालत में घर ले जाने को मजबूर हैं।
पुलिस के मुताबिक आग इतनी भीषण थी कि शवों की पहचान संभव नहीं थी।
इसलिए दांतों के सैंपल लेकर डीएनए जांच के लिए जयपुर लैब भेजे गए थे।
तीन शवों की रिपोर्ट मिलने के बाद उनकी शिनाख्त हो सकी
“तीन मृतकों की पहचान हो चुकी है, एक की रिपोर्ट अभी लंबित है, जांच जारी है…”
वहीं, हरियाणा निवासी बुजुर्ग चालक रविदत्त की पहचान अब भी नहीं हो सकी है।
पहले सैंपल का मिलान नहीं होने पर दोबारा सैंपल जयपुर भेजे गए हैं।
परिजन अब चौथी डीएनए रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
नीमराणा का ये हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि सिस्टम की बड़ी लापरवाही की कहानी भी बयां करता है।
फिलहाल, परिजन अपनों के अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे हैं, लेकिन एक परिवार अब भी इंतजार में है—अपने अपनों की पहचान के लिए।
    user_Pradeep Santoriya
    Pradeep Santoriya
    बहरोड़, अलवर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • Post by Bolti Awaaz news
    1
    Post by Bolti Awaaz news
    user_Bolti Awaaz news
    Bolti Awaaz news
    Local News Reporter नहर कॉलोनी, महेंद्रगढ़•
    8 hrs ago
  • Post by Mahendergarh live
    1
    Post by Mahendergarh live
    user_Mahendergarh live
    Mahendergarh live
    News Anchor महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    8 hrs ago
  • आज रेवाड़ी बार एसोसिएशन में पूर्व प्रधान शमशेर सिंह यादव ने अधिवक्ता साथियों के साथ बार काउंसिल चुनाव में रजत गौतम की जीत पर खुशी जताई और सभी अधिवक्ताओ का धन्यवाद किया जिन्होंने रेवाड़ी से रजत गौतम को समर्थन दिया था |
    1
    आज रेवाड़ी बार एसोसिएशन में पूर्व प्रधान शमशेर सिंह यादव ने अधिवक्ता साथियों के साथ बार काउंसिल चुनाव में रजत गौतम की जीत पर खुशी जताई और सभी अधिवक्ताओ का धन्यवाद किया जिन्होंने रेवाड़ी से रजत गौतम को समर्थन दिया था |
    user_News Junction Haryana
    News Junction Haryana
    Rewari, Haryana•
    3 hrs ago
  • टिकट कटने का दर्द: भाजपा से नाता तोड़ पूनम सतीजा मैदान में, पति ने भावुक अपील कर मांगा समर्थन
    1
    टिकट कटने का दर्द: भाजपा से नाता तोड़ पूनम सतीजा मैदान में, पति ने भावुक अपील कर मांगा समर्थन
    user_Prem bhardwaj bhardwaj
    Prem bhardwaj bhardwaj
    Court reporter रेवाड़ी, रेवाड़ी, हरियाणा•
    5 hrs ago
  • Post by Om Parkash
    2
    Post by Om Parkash
    user_Om Parkash
    Om Parkash
    Local News Reporter अटेली, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.