श्रीहनुमान जन्मोत्सव पर पवनसुत श्रीहनुमान की जन्मस्थली आंजनधाम में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, सुबह से पूजा पाठ का दौर जारी* गुमला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर पवनसुत श्रीहनुमान की जन्मस्थली आंजनधाम में श्री हनुमान जन्मोत्सव पर गुरुवार की सुबह से भक्तों का तांता लगा हुआ है। गुमला के अलावा रांची, लोहरदगा, जशपुर सहित कई जगह से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओ का आगमन हुआ। वहीं आयोजन समिति के द्वारा 24 घंटे के अखंड हरीकीर्तन सह महाभंडारा का आयोजन किया गया है। जिसमें दूर दराज से पहुंचकर श्रद्धालु ने पूजा अर्चना की। पिछले करीब 25 वर्षों से लगातार महाभंडारा का आयोजन होता रहा है। वहीं श्रद्धालुओं ने माता अंजनी और बाल्य हनुमान से प्रार्थना कर परिवार सहित क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना की। साथ ही आंजनधाम के समुचित विकास करने की मांग झारखंड सरकार से की है।

- gumla jharkhand1
- गुमला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर पवनसुत श्रीहनुमान की जन्मस्थली आंजनधाम में श्री हनुमान जन्मोत्सव पर गुरुवार की सुबह से भक्तों का तांता लगा हुआ है। गुमला के अलावा रांची, लोहरदगा, जशपुर सहित कई जगह से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओ का आगमन हुआ। वहीं आयोजन समिति के द्वारा 24 घंटे के अखंड हरीकीर्तन सह महाभंडारा का आयोजन किया गया है। जिसमें दूर दराज से पहुंचकर श्रद्धालु ने पूजा अर्चना की। पिछले करीब 25 वर्षों से लगातार महाभंडारा का आयोजन होता रहा है। वहीं श्रद्धालुओं ने माता अंजनी और बाल्य हनुमान से प्रार्थना कर परिवार सहित क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना की। साथ ही आंजनधाम के समुचित विकास करने की मांग झारखंड सरकार से की है।3
- सिसई (गुमला)। सिसई थाना क्षेत्र के छारदा रोड सिसई में भूतपूर्व जमींदार स्व० गुरूबाबु अम्बिका प्रसाद के पुण्य स्मृति में नवनिर्मित अम्बिकेश्वर शिव मंदिर में आगामी 18, 19, 20 अप्रैल को आयोजित मंदिर स्थापना सह नर्मदेश्वर शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा के निमित ध्वजारोहण किया गया। आचार्य सूर्य नारायण पाठक एवं पंडित आशीष कुमार मिश्रा के द्वारा वैदिक पद्धति से बजरंगबली का ध्वज पूजा कराकर ध्वजारोहण कराया गया। इस ध्वजारोहण पूजन में मुख्य यजमान के रूप में रोहित मिश्रा सह श्रुति मिश्रा एवं मुकेश श्रीवास्तव डेविड सह उर्वशी देवी रहे। इस मौके पर मुख्य रूप से राजकिशोर प्रसाद शर्मा, सिद्धि शर्मा, शम्भु प्रसाद शर्मा, रोहित शर्मा, सौरभ शर्मा, पंकज कुमार साहु, सत्येंद्र साहु, शैलेश शर्मा, विनोद शर्मा, मंजु देवी, सनबीर शर्मा उर्फ गोलू, दिपक अधिकारी, हिन्दू बबलू, बहादुर साहु, पुरूषोत्तम साहु, तेतरू ठाकुर, कार्तिक पंडित, मंगल उराँव सहित आसपास के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।4
- सिसई प्रखंड के सकरौली गांव में इस वर्ष प्रकृति का पर्व सरहुल बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया l इस दौरान आदिवासी समाज के लोग पारंपरिक परिधान में दिखे। पहान अखड़ा से सरना स्थल तक हजारों की संख्या में भव्य शोभा यात्रा निकाला गया।1
- स्वरोजगार को नई उड़ान: चैनपुर में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत लाभुकों को मिला बकरी यूनिट चैनपुर (गुमला) : प्रखंड परिसर स्थित प्रांगण में गुरुवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना (वर्ष दो हजार पच्चीस-छब्बीस) के अंतर्गत बकरा विकास योजना का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए गुरुवार शाम सात बजे बताया गया कि जिला परिषद समिति द्वारा अनुमोदित कुल दस चयनित लाभुकों के बीच पशुधन परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। इस योजना के तहत प्रत्येक लाभुक को दो बकरा (नर) एवं आठ बकरी (मादा) अर्थात प्रति इकाई कुल दस पशु प्रदान किए गए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देना, पशुपालन आधारित आजीविका को मजबूत करना तथा लाभुक परिवारों की आय में स्थायी वृद्धि सुनिश्चित करना है। योजना के माध्यम से ग्रामीणों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। परिसंपत्तियों का वितरण स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में सामूहिक रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उप प्रमुख प्रमोद खलखो, चैनपुर मुखिया शोभा देवी, कातिंग मुखिया मधुरा मिंज, प्रखंड कृषि पदाधिकारी विश्वार्म केवट, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी शंकर भगत, टी.वी.ओ. चैनपुर तथा प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी धर्म रक्षित विद्यार्थी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान अधिकारियों ने लाभुकों को पशुओं के समुचित रखरखाव, संतुलित आहार, नियमित टीकाकरण एवं रोग नियंत्रण से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। लाभुकों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तथा ग्रामीण स्तर पर रोजगार के नए अवसर विकसित होंगे। #चैनपुर #गुमला #पशुधनविकासयोजना #सरकारीयोजना #स्वरोजगार #ग्रामीणविकास #झारखंडसमाचार #LivelihoodSupport #GoatFarming #RuralDevelopment1
- strong reason1
- Post by AAM JANATA1
- आपके शहर गुमला में heart ink tattoo Studio & laser centre Gumla Jharkhand1