टेंटरा खिरका में वन विभाग की 'रेत' वाली नींद: रात 9 बजे खरिका में बैठा रहा स्टाफ, सामने से बेखौफ गुजरते रहे रेत से भरे ट्रैक्टर टेंटरा | जिले में चंबल रेत का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है, लेकिन अब रक्षकों की कार्यप्रणाली पर ही गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। टेंटरा खिरका क्षेत्र में शुक्रवार रात एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने वन विभाग और रेत माफिया के बीच के कथित 'गठजोड़' को उजागर कर दिया। रात 9 बजे जब वन विभाग का अमला खरिका गांव पर तैनात था, तभी उनके ठीक सामने से रेत से लदे ट्रैक्टरों का काफिला निकला, लेकिन कर्मचारियों ने उन्हें रोकना तो दूर, टोकना तक मुनासिब नहीं समझा। ग्रामीण बोले- नाकेदार'साहबो' की शह पर चल रहा अवैध व्यापार स्थानीय ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यह कोई एक दिन की बात नहीं है। वन विभाग के स्टाफ और रेत माफिया के बीच गहरा तालमेल है। ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध रेत से भरे ट्रैक्टरों को सुरक्षित रास्ता देने के बदले 'मोटा खेल' होता है। रात के अंधेरे में टेंटरा खिरका मार्ग से दर्जनों ट्रैक्टर निकलते हैं, जबकि वनकर्मी वहीं बैठकर तमाशा देखते रहते हैं। *ग्रामीणजन के 3 तीखे सवाल:* मुस्तैदी सिर्फ दिखावा? जब स्टाफ मौके पर मौजूद था, तो ट्रैक्टरों को जब्त क्यों नहीं किया गया? कैमरे से डर या मिलीभगत? क्या माफिया को अधिकारियों का इतना संरक्षण प्राप्त है कि वे वर्दी के सामने से बेखौफ निकल रहे हैं? उच्च अधिकारियों की चुप्पी: क्या जिले के बड़े अधिकारियों को इस 'ओपन' अवैध परिवहन की जानकारी नहीं है? कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हाल ही में मुरैना पुलिस ने लापरवाही बरतने पर टीआई और एएसआई सहित 7 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है, लेकिन वन विभाग में अब भी 'ऑल इज वेल' की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीण अब इस मामले की शिकायत सीधे मुरैना एसपी और कलेक्टर से करने की तैयारी में हैं। वीडियो को पेनड्राइव में सेव कर सभी वरिष्ठ अधिकारियों को डाक के माध्यम से भेजे जाएंगे मीडिया प्लेट फॉर्मो पर भी अनियमितताओं की खबरें प्रकाशित की जाएंगी अधिकारियों का पक्ष "मामला संज्ञान में आया है। यदि स्टाफ की मिलीभगत पाई जाती है, तो संबंधितों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। अवैध उत्खनन पर जीरो टॉलरेंस की नीति है।" — ( बन परिक्षेत्र अधिकारी सबलगढ़ )

- Rajkumar Dadoriyaअंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश🙏on 3 March
- Post by Bharat SING Meena1
- सूरोठ थाना पुलिस ने गांव हाडौली में फायरिंग करने और लूटपाट करने के मामले में फरार 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।थाना अधिकारी सोहनसिंह ने शनिवार 4:00 बताया कि एसपी लोकेश सोनवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत कसाने का नगला की नदी पर नाकाबंदी की गई। दौराने नाकाबंदी के बदमाश सचिन जाट निवासी शेरपुर धर्मेंद्र जाट निवासी पाली और कुलदीप निवासी एकोरासी को गिरफ्तार किया गया। बदमाशों की गिरफ्तारी में कांस्टेबल देशराज की अहम भूमिका रही है1
- करौली/बालघाट मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 8 अप्रैल को करौली जिले के उपखंड टोडाभीम के गांव नांगल शेरपुर में प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर कृषि मंत्री डॉ किरोडीलाल मीणा ने शुक्रवार को व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। दोपहर बाद करीब 4-5 बजे मंत्री मीणा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गांव नांगल शेरपुर पहुंचे जहां उन्होंने भैराय माता के दर्शन कर क्षेत्र में खुशहाली की कामना की। इसके बाद मंदिर परिसर में ग्रामीणों के साथ बैठक कर सीएम के संभावित दौरे को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। करीब 1 घंटे चली बैठक में व्यवस्थाओं के संदर्भ में बिंदुवार चर्चा की। सभा स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, वाहन पार्किंग, किसान सम्मेलन में भाग लेने वाले महिला पुरुषों के लिए बैठक व्यवस्था सहित छाया,पानी आदि की व्यवस्थाओं के संबंध में ग्रामीण एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विचार विमर्श कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि बालघाट में मुख्यमंत्री का यह पहला दौरा है सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देशदिए। उन्होंने कहा कि पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों के साथ सामंजस्य से स्थापित कर व्यवस्थाएं बनाने में सहयोग प्रदान करें। इसके बाद डॉ मीणा ने मुख्यमंत्री की सभा के लिए गुढ़ाचंद्रजी रोड पर बस स्टैंड के पास जगह चिंहित की । सभा स्थल से करीब 500 मीटर दूर बालघाट रोड पर हेलीपैड तैयार होगा। जहां से 1100 महिलाएं मंगल कलश सजाकर मुख्यमंत्री को सभा स्थल तक लेकर जायेंगी। आयोजन समिति के सदस्यों के मुताबिक मुख्यमंत्री विशाल किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में लगभग बीस हजार की भीड़ जुटाने का लक्ष्य आयोजन समिति द्वारा निर्धारित किया गया है। इसके लिए बालघाट, टोडाभीम, नादौती सहित अन्य क्षेत्रों में व्यापक प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी सोपी गई है। इस दौरान एसडीएम अमन चौधरी, डीएसपी मुरारी लाल मीणा, तहसीलदार श्रीराम मीणा, थानाधिकारी महेश कुमार मीणा, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवीसहाय मीणा सहित कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।1
- हमारे देश का स्वर्णिम भविष्य ❤️ 📍 कचनार, अशोकन1
- धौलपुर: पुलिस पर पथराव मामले में 24 घंटे में 7 आरोपी गिरफ्तार धौलपुर जिले के बाड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस पर पथराव और राजकार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में 3 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में बाड़ी थाना पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 को निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। विवाद के दौरान एक पक्ष द्वारा पुलिस टीम पर पथराव कर दिया गया, जिससे पुलिसकर्मी और अन्य लोग घायल हो गए। घटना के चलते कुछ समय के लिए मार्ग भी अवरुद्ध हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर विशेष टीमों का गठन किया। तकनीकी साक्ष्यों और मानव सूचना के आधार पर विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में रेखा, सीमा, बीती (महिलाएं) तथा मुकेश, अजय, संजय और करौड़ी लाल (पुरुष) शामिल हैं। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है तथा अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी2
- हिण्डोन के कपुर सैनी ने बच्चे के जन्मदिन पर फुलवाडा स्थिति हनुमान मन्दिर पर पर करवाया कन्या भोजन2
- Post by NATION MEDIA AB1
- Post by Bharat SING Meena2