नेपाल में बाढ़ से मची तबाही, गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर से बचाव में जुटा गोपालगंज जिला प्रशासन गोपालगंज। तिब्बत से ग्लेशियर लेक होने से नेपाल के रसुवा जिले में आई भीषण बाढ़ ने कई गांवों और कई बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को अपनी चपेट में ले लिया। स्याफ्रूबेसी और टिमुरे इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित बताए जा रहे हैं। शुरुआती सूचनाओं में बड़ी संख्या में लोगों के लापता होने की बात सामने आई है। हालांकि स्थानीय प्रशासन ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों ने भोटे कोशी नदी के किनारे रहने वाले लोगों को तुरंत ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने राहत और बचाव टीमों के साथ पुलिस तथा सेना को भी प्रभावित क्षेत्रों में भेजने के निर्देश दिए हैं। वहीं गोपालगंज के गंडक नदी में बढ़ते जलस्तर से बचाव में जिला प्रशासन जुट गया है। डीएम के आदेश से बाढ़ प्रभावित होने वाले इलाके में जरूरी सामानों की उपलब्धता एवं जिम्मेवार कर्मियों की तैनाती सहित कई आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन निचले इलाके में रहने वाले लोगों से ऊंचे स्थान पर जाने की अपील भी कर रहा है।

- गोपालगंज के गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से निचले स्तर के गाँव अलर्ट पर नेपाल में भारी बारिश और फ्लैश फ्लेड (अचानक आई बाढ़) के कारण गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने की आशंका है, जिससे गोपालगंज सहित कई जिलों में प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है।⚠️ मुख्य अपडेट और प्रशासनिक तैयारियांअलर्ट की स्थिति: गोपालगंज जिले के 6 प्रखंडों की लगभग 62 पंचायतों के प्रभावित होने की आशंका है।प्रशासनिक कदम: डीएम और अन्य अधिकारियों ने संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया है। मांझा और अन्य तटीय इलाकों में माइकिंग कर लोगों को नदी से दूर रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जा रही है।1
- गोपालगंज ब्रेकिंग : तिब्बत से नेपाल में आई भीषण जल-प्रवाह के बाद गंडक नदी में जलस्तर बढने की आशंका को देखते हुए गडंक नदी के पास नीचले इलाके में रहने वाले लोगों को सचेत रहने के लिए प्रशासन द्वारा माइकिंग किया गया।1
- अल्जीरिया ईस्ट अफ्रीका दुबई के मशहूर कम्पनी के क्लाइंट गोपालगंज थावे अल्जीरिया ईस्ट अफ्रीका दुबई के मशहूर कम्पनी के क्लाइंट गोपालगंज थावे1
- मिलादुन्नबी के अवसर पर शिवराजपुर में निकला जुलूस, आपसी भाईचारे का दिया संदेश नौतन।।मिलादुन्नबी के अवसर पर प्रखंड के शिवराजपुर गांव में मुस्लिम समुदाय के लोगों के द्वारा आपसी मेल-जोल और भाईचारे के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान लोग मोहम्मद साहब की शान में नारे लगाए और दरूद शरीफ पढ़ते हुए पूरे शिवराजपुर गांव का भ्रमण किया। इस दौरान गांव का वातावरण उत्साह और धार्मिक उल्लास से भरा रहा। लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकालकर मिलादुन्नबी का पर्व मनाया। इस अवसर पर लोगों ने आपसी एकता, भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।वहीं, मिलादुन्नबी को लेकर बच्चों और बच्चियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चे नए-नए कपड़े पहनकर खुशी-खुशी जुलूस में शामिल हुए और बाद में मेले का आनंद लेने के लिए घरों से निकले। बच्चों के चेहरे पर पर्व को लेकर काफी खुशी नजर आई।स्थानीय लोगों ने बताया कि मिलादुन्नबी का पर्व मोहम्मद साहब की पैगाम-ए-मोहब्बत, शांति और भाईचारे की सीख को याद करने का अवसर है। ग्रामीणों ने शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाते हुए समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।4
- प्रखंड लहलादपुर सारण के विभिन्न स्थानों से निकाला गया जश्न ईद उल मिलादुन्नबी का जूलुस1
- ग्रामीणों ने देवदूत बन बचाई 11 मासूमों की जान, पानी में पलटी स्कूली वैन मझौलिया। प्रखंड क्षेत्र के रमपुरवा नवका टोला स्थित महादलित बस्ती के वार्ड नंबर-9 में बुधवार को बच्चों से भरी स्कूली वैन सड़क किनारे पानी में पलट गई। हादसे के समय वैन में करीब 11 बच्चे सवार थे। वैन के पानी में पलटते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बिना देर किए पानी में उतरकर वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकालने में जुट गए। ग्रामीणों की तत्परता से सभी 11 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालकर उनके परिजनों तक पहुंचाया गया। हादसे में कुछ बच्चों के चोटिल होने की बात सामने आई है, हालांकि कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई। बच्चों के टिफिन और स्कूल बैग भी पानी में गिर गए, जिन्हें ग्रामीणों ने निकाल लिया। स्थानीय ग्रामीण मोहम्मद अमानुल्लाह ने बताया कि ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों की जान बचाई। सूचना पर डायल-112 की पुलिस मौके पर पहुंची। जेसीबी की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वैन को पानी से बाहर निकाला गया। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि वाहन जब्त कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। वहीं, ईद-ए-मिलाद के सरकारी अवकाश के बावजूद विद्यालय संचालन की शिकायत पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हफीजुर्रहमान ने जांच की बात कही है।1
- #NepalFlood #BiharFlood #BiharNews #NepalFlood2026 #GandakRiver #NepalFlood #BiharFlood #BiharNews #NepalFlood2026 #GandakRiver1
- गोपालगंज ब्रेकिंग : गोपालगंज में संदिग्ध परिस्थित में विवाहिता की मौत,ससुराल पक्ष पर मर्डर का आरोप. मामला मांझा थाने के श्याम भैंसही गांव कि है;सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान श्याम भैंसाही गांव निवासी राजकमार राय की पत्नी उर्मिला देवी के रूप में हुई है।1