logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संगठन विस्तार की ओर त्रिमेस के बढ़े कदम, मेघरज में राष्ट्रीय बैठक में किया मंथन सामाजिक एकता और परंपरागत सम्मान की भावना को आगे बढ़ाते हुए श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज की राष्ट्रीय बैठक शनिवार को गुजरात के अरवल्ली जिले के मेघरज में सम्पन्न हुई। राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल पण्डया ने बताया कि राष्ट्रीय संयोजक भूपेन्द्र पण्डया ने समाज की एकता, युवाओं में संस्कार, उत्सव आयोजन और उदयपुर में प्रस्तावित भूमि पूजन समारोह पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता लकुलीश आश्रम के प्रबंध ट्रस्टी विनोद भाई पण्डया ने की। कार्यक्रम में संरक्षक प्रियकांत पण्डया व लक्ष्मीनारायण पण्डया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेश भाई गौर, विजयेश के पण्डया, मुकेश भाई भट्ट, राष्ट्रीय सचिव विनोद पानेरी, संगठन मंत्री गोमतीशंकर पण्डया, कन्हैयालाल पण्डया, देवेन्द्र पण्डया, किशोर पण्डया, किरीट पण्डया, प्रवीण पण्डया, अरुण जोशी, तिलोत्तमा पण्डया, रविन्द्र उपाध्याय, दिनेश पण्डया, यशवंत व्यास, शंभूलाल मेहता सहित बड़ी संख्या में राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर संगठन के विस्तार पर चर्चा करते हुए युवा अध्यक्ष विनोद पाण्डे, युवा संगठन मंत्री हरषु पण्डया, उपेन्द्र त्रिवेदी ने चर्चा की। इस मौके पर समाज के प्रतिनिधियों ने अध्यक्ष सहित पूरी टीम को इस उल्लेखनीय सहभागिता के लिए बधाई दी और भविष्य में भी इसी प्रकार समाजहित में सक्रिय रहने की कामना व्यक्त की। समारोह का संचालन अमरीश भाई पण्डया ने किया।

2 hrs ago
user_वागड़ न्यूज नेटवर्क
वागड़ न्यूज नेटवर्क
बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
2 hrs ago

संगठन विस्तार की ओर त्रिमेस के बढ़े कदम, मेघरज में राष्ट्रीय बैठक में किया मंथन सामाजिक एकता और परंपरागत सम्मान की भावना को आगे बढ़ाते हुए श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज की राष्ट्रीय बैठक शनिवार को गुजरात के अरवल्ली जिले के मेघरज में सम्पन्न हुई। राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल पण्डया ने बताया कि राष्ट्रीय संयोजक भूपेन्द्र पण्डया ने समाज की एकता, युवाओं में संस्कार, उत्सव आयोजन और उदयपुर में प्रस्तावित भूमि पूजन समारोह पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता लकुलीश आश्रम के प्रबंध ट्रस्टी विनोद भाई पण्डया ने की। कार्यक्रम में संरक्षक प्रियकांत पण्डया व लक्ष्मीनारायण पण्डया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेश भाई गौर, विजयेश के पण्डया, मुकेश भाई

भट्ट, राष्ट्रीय सचिव विनोद पानेरी, संगठन मंत्री गोमतीशंकर पण्डया, कन्हैयालाल पण्डया, देवेन्द्र पण्डया, किशोर पण्डया, किरीट पण्डया, प्रवीण पण्डया, अरुण जोशी, तिलोत्तमा पण्डया, रविन्द्र उपाध्याय, दिनेश पण्डया, यशवंत व्यास, शंभूलाल मेहता सहित बड़ी संख्या में राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर संगठन के विस्तार पर चर्चा करते हुए युवा अध्यक्ष विनोद पाण्डे, युवा संगठन मंत्री हरषु पण्डया, उपेन्द्र त्रिवेदी ने चर्चा की। इस मौके पर समाज के प्रतिनिधियों ने अध्यक्ष सहित पूरी टीम को इस उल्लेखनीय सहभागिता के लिए बधाई दी और भविष्य में भी इसी प्रकार समाजहित में सक्रिय रहने की कामना व्यक्त की। समारोह का संचालन अमरीश भाई पण्डया ने किया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • पानी के लिए तरस रहे शहर के बगीचे, लाखों खर्च के बाद भी रखरखाव बदहाल मिनी सचिवालय, हाउसिंग बोर्ड सहित कई गार्डनों में सूखने की कगार पर पौधे, शहरी रोजगार योजना के श्रमिक लगे होने के बावजूद लापरवाही प्रतापगढ़। शहर में पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास के नाम पर लाखों रुपए खर्च कर बनाए गए गार्डनों की हालत इन दिनों दयनीय होती जा रही है। मिनी सचिवालय गार्डन, हाउसिंग बोर्ड गार्डन सहित शहर के अन्य बगीचों में पौधे पानी के लिए तरसते नजर आ रहे हैं। कई पौधे सूखने की कगार पर हैं, जिससे पर्यावरण संरक्षण के दावों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार इन गार्डनों की देखरेख के लिए शहरी रोजगार योजना के तहत श्रमिक भी लगाए गए हैं, इसके बावजूद पौधों को समय पर पानी और उचित देखभाल नहीं मिल रही है। परिणामस्वरूप हरियाली के लिए लगाए गए पौधे धीरे-धीरे सूखते जा रहे हैं। सरकार और प्रशासन द्वारा “एक पौधा मां के नाम” जैसे अभियान चलाकर लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित किया जा रहा है, लेकिन दूसरी ओर लगाए गए पौधों का ही सही तरीके से संरक्षण नहीं हो पा रहा है। यह स्थिति पर्यावरण के प्रति उदासीनता को दर्शाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते गार्डनों की देखरेख और सिंचाई की व्यवस्था नहीं की गई तो लगाए गए अधिकांश पौधे नष्ट हो जाएंगे और सरकारी धन भी व्यर्थ चला जाएगा। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर के सभी गार्डनों में नियमित रूप से पानी की व्यवस्था, साफ-सफाई और रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि शहर की हरियाली बनी रहे।
    4
    पानी के लिए तरस रहे शहर के बगीचे, लाखों खर्च के बाद भी रखरखाव बदहाल
मिनी सचिवालय, हाउसिंग बोर्ड सहित कई गार्डनों में सूखने की कगार पर पौधे, शहरी रोजगार योजना के श्रमिक लगे होने के बावजूद लापरवाही
प्रतापगढ़। शहर में पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास के नाम पर लाखों रुपए खर्च कर बनाए गए गार्डनों की हालत इन दिनों दयनीय होती जा रही है। मिनी सचिवालय गार्डन, हाउसिंग बोर्ड गार्डन सहित शहर के अन्य बगीचों में पौधे पानी के लिए तरसते नजर आ रहे हैं। कई पौधे सूखने की कगार पर हैं, जिससे पर्यावरण संरक्षण के दावों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
जानकारी के अनुसार इन गार्डनों की देखरेख के लिए शहरी रोजगार योजना के तहत श्रमिक भी लगाए गए हैं, इसके बावजूद पौधों को समय पर पानी और उचित देखभाल नहीं मिल रही है। परिणामस्वरूप हरियाली के लिए लगाए गए पौधे धीरे-धीरे सूखते जा रहे हैं।
सरकार और प्रशासन द्वारा “एक पौधा मां के नाम” जैसे अभियान चलाकर लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित किया जा रहा है, लेकिन दूसरी ओर लगाए गए पौधों का ही सही तरीके से संरक्षण नहीं हो पा रहा है। यह स्थिति पर्यावरण के प्रति उदासीनता को दर्शाती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते गार्डनों की देखरेख और सिंचाई की व्यवस्था नहीं की गई तो लगाए गए अधिकांश पौधे नष्ट हो जाएंगे और सरकारी धन भी व्यर्थ चला जाएगा।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर के सभी गार्डनों में नियमित रूप से पानी की व्यवस्था, साफ-सफाई और रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि शहर की हरियाली बनी रहे।
    user_Aniljatiya 6878
    Aniljatiya 6878
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • सीमलवाड़ा। तालुका न्यायालय परिसर सीमलवाड़ा में शुक्रवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष हरीश मेनारिया की अध्यक्षता में किया गया। लोक अदालत में राजीनामा योग्य विभिन्न प्रकरणों का आपसी सहमति से निस्तारण किया गया। लोक अदालत में प्रिलिटिगेशन स्तर पर धन वसूली से संबंधित बैंकों के कुल 13 प्रकरणों का निस्तारण किया गया, जिनमें 11 लाख 99 हजार 500 रुपये की वसूली का एवार्ड पारित किया गया। वहीं बिजली बिल से संबंधित 168 प्रकरणों का भी निस्तारण किया गया, जिनमें 14 लाख 56 हजार 714 रुपये की वसूली का एवार्ड पारित किया गया। इसके अलावा न्यायालय सीमलवाड़ा में लंबित कुल 26 प्रकरणों का भी राजीनामे के माध्यम से निस्तारण किया गया। इनमें राजीनामा योग्य फौजदारी के 18 प्रकरण, एनआई एक्ट के 3 प्रकरण, भरण-पोषण से संबंधित 1 प्रकरण तथा सिविल से जुड़े 4 प्रकरण शामिल रहे। इस प्रकार से राष्ट्रीय लोक अदालत शिविर में आपसी रजामंदी से टोटल 207 प्रकरणों का निस्तारण कर कुल 30 लाख 25 हजार 914 रुपयों का अवॉर्ड पारित किया। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को आपसी समझाइश से त्वरित न्याय उपलब्ध कराया गया, जिससे समय और धन दोनों की बचत हुई। इस अवसर पर न्यायालय के कर्मचारी हरिश्चन्द्र गमेती, रमणलाल डामोर, बशीलाल बरंडा, अधिकार मित्र रमेशचन्द्र रोत, हरिश्चन्द्र हिरात , चिराग जैन,पंकज पाटीदार, पूजा पंड्या,अशोक कुमार,देवचन्द रोत, पुष्पा कोटेड, विद्युत निगम सहायक अभियंता हर्षद पंचाल सहित मौजूद रहे।
    1
    सीमलवाड़ा। तालुका न्यायालय परिसर सीमलवाड़ा में शुक्रवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष हरीश मेनारिया की अध्यक्षता में किया गया। लोक अदालत में राजीनामा योग्य विभिन्न प्रकरणों का आपसी सहमति से निस्तारण किया गया।
लोक अदालत में प्रिलिटिगेशन स्तर पर धन वसूली से संबंधित बैंकों के कुल 13 प्रकरणों का निस्तारण किया गया, जिनमें 11 लाख 99 हजार 500 रुपये की वसूली का एवार्ड पारित किया गया। वहीं बिजली बिल से संबंधित 168 प्रकरणों का भी निस्तारण किया गया, जिनमें 14 लाख 56 हजार 714 रुपये की वसूली का एवार्ड पारित किया गया।
इसके अलावा न्यायालय सीमलवाड़ा में लंबित कुल 26 प्रकरणों का भी राजीनामे के माध्यम से निस्तारण किया गया। इनमें राजीनामा योग्य फौजदारी के 18 प्रकरण, एनआई एक्ट के 3 प्रकरण, भरण-पोषण से संबंधित 1 प्रकरण तथा सिविल से जुड़े 4 प्रकरण शामिल रहे। इस प्रकार से राष्ट्रीय लोक अदालत शिविर में आपसी रजामंदी से टोटल 207 प्रकरणों का निस्तारण कर कुल 30 लाख 25 हजार 914 रुपयों का अवॉर्ड पारित किया।
राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को आपसी समझाइश से त्वरित न्याय उपलब्ध कराया गया, जिससे समय और धन दोनों की बचत हुई।
इस अवसर पर न्यायालय के कर्मचारी हरिश्चन्द्र गमेती, रमणलाल डामोर, बशीलाल बरंडा, अधिकार मित्र रमेशचन्द्र रोत, हरिश्चन्द्र हिरात , चिराग जैन,पंकज पाटीदार, पूजा पंड्या,अशोक कुमार,देवचन्द रोत, पुष्पा कोटेड, विद्युत निगम सहायक अभियंता हर्षद पंचाल सहित मौजूद रहे।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • Post by Parmeshvar redash
    1
    Post by Parmeshvar redash
    user_Parmeshvar redash
    Parmeshvar redash
    Photographer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • Post by शामलालजी शामलालजी
    1
    Post by शामलालजी शामलालजी
    user_शामलालजी शामलालजी
    शामलालजी शामलालजी
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • डूंगरपुर में प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत सम्पन्न, आपसी राजीनामे से सुलझे राजस्व और बैंक विवाद संवाददाता - संतोष व्यास ​डूंगरपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार शनिवार को डूंगरपुर जिला न्यायक्षेत्र में वर्ष 2026 की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष के मार्गदर्शन में आयोजित इस लोक अदालत ने सुलभ और त्वरित न्याय की अवधारणा को चरितार्थ करते हुए जिले के हजारों परिवारों को वर्षों पुराने विवादों से मुक्ति दिलाई। लोक अदालत के दौरान आपसी समझाइश और सौहार्दपूर्ण वातावरण में कुल 2622 मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया, जिसमें 4.86 करोड़ रुपये से अधिक की राशि के अवार्ड पारित किए गए। - ​एमएसीटी मामलों में मिली बड़ी राहत ​राष्ट्रीय लोक अदालत में सबसे महत्वपूर्ण सफलता मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के मामलों में देखने को मिली। दुर्घटनाओं से संबंधित लंबित 45 मामलों का निस्तारण कर पीड़ित परिवारों को 3 करोड़ 41 लाख 89 हजार रुपये की क्लेम राशि के अवार्ड प्रदान किए गए। इससे पीड़ित पक्षकारों को लंबे समय से चल रहे कानूनी विवादों से राहत मिली और उन्हें त्वरित आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। - ​प्री-लिटिगेशन और राजस्व मामलों का अंबार खत्म ​अदालती बोझ कम करने के उद्देश्य से प्री-लिटिगेशन मामलों पर विशेष ध्यान दिया गया। बैंक, विद्युत विभाग और बीएसएनएल जैसे विभागों के 12,553 चिन्हित मामलों में से 457 प्रकरणों का प्री-लिटिगेशन स्तर पर ही समाधान कर लिया गया। इसके साथ ही, राजस्व न्यायालयों में लंबित मुकदमों के निस्तारण के लिए राजस्व अधिकारियों के सहयोग से विशेष प्रयास किए गए, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के पक्षकारों को बड़ी राहत मिली। - ​छूट का लाभ पाकर खिले उपभोक्ताओं के चेहरे ​जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मनोज मीणा ने बताया कि लोक अदालत में गठित विभिन्न बेंचों ने बिजली विभाग, बैंकों और निजी वित्तीय संस्थानों के साथ मिलकर उपभोक्ताओं को मूल राशि और ब्याज में नियमानुसार छूट प्रदान की। बकायादारों के लिए यह अवसर किसी सौगात से कम नहीं था, क्योंकि उन्हें कम राशि जमा कर अपने कानूनी और वित्तीय विवादों को समाप्त करने का मौका मिला। ​इस आयोजन को सफल बनाने में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, जिला बार संघ और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। लोक अदालत के माध्यम से न केवल न्यायालयों में लंबित मुकदमों का भार कम हुआ है, बल्कि सहमति से समाधान की भावना को भी बल मिला है। आपसी संवाद और समझाइश के कारण वर्षों से चली आ रही कटुता समाप्त हुई और पक्षकार मुस्कुराते हुए अपने घर लौटे।
    1
    डूंगरपुर में प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत सम्पन्न, आपसी राजीनामे से सुलझे राजस्व और बैंक विवाद
संवाददाता - संतोष व्यास
​डूंगरपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार शनिवार को डूंगरपुर जिला न्यायक्षेत्र में वर्ष 2026 की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष के मार्गदर्शन में आयोजित इस लोक अदालत ने सुलभ और त्वरित न्याय की अवधारणा को चरितार्थ करते हुए जिले के हजारों परिवारों को वर्षों पुराने विवादों से मुक्ति दिलाई। लोक अदालत के दौरान आपसी समझाइश और सौहार्दपूर्ण वातावरण में कुल 2622 मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया, जिसमें 4.86 करोड़ रुपये से अधिक की राशि के अवार्ड पारित किए गए।
- ​एमएसीटी मामलों में मिली बड़ी राहत
​राष्ट्रीय लोक अदालत में सबसे महत्वपूर्ण सफलता मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के मामलों में देखने को मिली। दुर्घटनाओं से संबंधित लंबित 45 मामलों का निस्तारण कर पीड़ित परिवारों को 3 करोड़ 41 लाख 89 हजार रुपये की क्लेम राशि के अवार्ड प्रदान किए गए। इससे पीड़ित पक्षकारों को लंबे समय से चल रहे कानूनी विवादों से राहत मिली और उन्हें त्वरित आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।
- ​प्री-लिटिगेशन और राजस्व मामलों का अंबार खत्म
​अदालती बोझ कम करने के उद्देश्य से प्री-लिटिगेशन मामलों पर विशेष ध्यान दिया गया। बैंक, विद्युत विभाग और बीएसएनएल जैसे विभागों के 12,553 चिन्हित मामलों में से 457 प्रकरणों का प्री-लिटिगेशन स्तर पर ही समाधान कर लिया गया। इसके साथ ही, राजस्व न्यायालयों में लंबित मुकदमों के निस्तारण के लिए राजस्व अधिकारियों के सहयोग से विशेष प्रयास किए गए, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के पक्षकारों को बड़ी राहत मिली।
- ​छूट का लाभ पाकर खिले उपभोक्ताओं के चेहरे
​जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मनोज मीणा ने बताया कि लोक अदालत में गठित विभिन्न बेंचों ने बिजली विभाग, बैंकों और निजी वित्तीय संस्थानों के साथ मिलकर उपभोक्ताओं को मूल राशि और ब्याज में नियमानुसार छूट प्रदान की। बकायादारों के लिए यह अवसर किसी सौगात से कम नहीं था, क्योंकि उन्हें कम राशि जमा कर अपने कानूनी और वित्तीय विवादों को समाप्त करने का मौका मिला।
​इस आयोजन को सफल बनाने में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, जिला बार संघ और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। लोक अदालत के माध्यम से न केवल न्यायालयों में लंबित मुकदमों का भार कम हुआ है, बल्कि सहमति से समाधान की भावना को भी बल मिला है। आपसी संवाद और समझाइश के कारण वर्षों से चली आ रही कटुता समाप्त हुई और पक्षकार मुस्कुराते हुए अपने घर लौटे।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • ☝️☝️☝️☝️ केवल DD Today News पर । आपका नम्बर वन चैनल DD Today News हमारे चैनल को लाइक👍👍 कमेंट सब्सक्राइब बेल आइकॉन दबाए.। मध्य प्रदेश से हेड ब्यूरो चीफ मंगल देव राठौर की स्पेशल खास रिपोर्ट.।। DD Today News से जुड़ने व विज्ञापन समाचार लाईव के लिये सम्पर्क करें.। ✍🏻✍🏻✍🏻 👇🏻👇🏻👇🏻 📱 मो.+9183053 57955 📱 मो.+9182240 47336
    1
    ☝️☝️☝️☝️
केवल  DD Today News पर ।
आपका नम्बर वन चैनल DD Today News 
हमारे चैनल को लाइक👍👍 कमेंट सब्सक्राइब बेल आइकॉन दबाए.।
मध्य प्रदेश से हेड ब्यूरो चीफ मंगल देव राठौर की स्पेशल खास रिपोर्ट.।।
DD Today News से जुड़ने व विज्ञापन समाचार लाईव के लिये सम्पर्क करें.।
✍🏻✍🏻✍🏻 👇🏻👇🏻👇🏻
📱 मो.+9183053 57955
📱 मो.+9182240 47336
    user_Mangal Dev rathore
    Mangal Dev rathore
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान सरकार जयपुर के निर्देशानुसार राजस्थान दिवस समारोह कार्यक्रम ‘‘स्वच्छता सप्ताह‘‘ अन्तर्गत परिषद् क्षेत्र में दिनांक-14.03.2026 से 19.03.2026 तक विभिन्न गतिविधियाॅं का आयोजित किया जाएगा। जिसके तहत दिनांक-14.03.2026 को नगर परिषद् द्वारा जिला प्रशासन के समन्वय से नगर परिषद् क्षेत्र के डायलाब तालाब से स्वच्छता संकल्प एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजन कर स्वच्छता सप्ताह की शुरूआत श्रमदान एवं स्वच्छता की शपथ दिलवाकर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रीमान् इन्द्रजीत सिंह यादव जिला कलक्टर महोदय, बाॅसवाडा, श्रीमान् राजीव द्धिवेदी अति. जिला कलक्टर महोदय, उपखण्ड अधिकारी महोदया सोनी कुमारी, श्रीमान् नरपत सिहं अति. पुलिस अधीक्षक महोदय, बाॅसवाडा, श्रीमान् गोपाल लाल स्वर्णकार, जिला परिषद्, बाॅसवाडा श्रीमान् कैलाश बसेर अति. मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद्, बाॅसवाडा, श्रीमान् दुर्गेश रावल, आयुक्त नगर परिषद्, बाॅसवाडा, खेल अधिकारी श्रीमान् धनेश्वर मईडा, सहायक अभियंता, नगर परिषद् बाॅसवाडा, एवं जनप्रतिनिधि श्री हकरू भाई मईडा, प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, श्री महावीर बोहरा, श्री यूगल उपध्याय, श्रीमति श्यामा राणा, sajjan singh rathor एवं अन्य सभी नगर परिषद् के कर्मचारी एवं स्काउट सिविल डिफेन्स की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा क्षेत्र को स्वच्छ व सुंदर बनाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने श्रमदान करते हुए स्वच्छता का संकल्प लिया तथा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए सभी से सहयोग करने की अपील की गई l
    4
    स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान सरकार जयपुर के निर्देशानुसार राजस्थान दिवस समारोह कार्यक्रम ‘‘स्वच्छता सप्ताह‘‘ अन्तर्गत  परिषद् क्षेत्र में दिनांक-14.03.2026 से 19.03.2026 तक विभिन्न गतिविधियाॅं का आयोजित किया जाएगा। जिसके तहत दिनांक-14.03.2026 को नगर परिषद् द्वारा जिला प्रशासन के समन्वय से नगर परिषद् क्षेत्र के डायलाब तालाब से स्वच्छता संकल्प एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजन कर स्वच्छता सप्ताह की शुरूआत श्रमदान एवं स्वच्छता की शपथ दिलवाकर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रीमान् इन्द्रजीत सिंह यादव जिला कलक्टर महोदय, बाॅसवाडा, श्रीमान् राजीव द्धिवेदी अति. जिला कलक्टर महोदय, उपखण्ड अधिकारी महोदया सोनी कुमारी, श्रीमान् नरपत सिहं अति. पुलिस अधीक्षक महोदय, बाॅसवाडा, श्रीमान् गोपाल लाल स्वर्णकार, जिला परिषद्, बाॅसवाडा श्रीमान् कैलाश बसेर अति. मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद्, बाॅसवाडा, श्रीमान् दुर्गेश रावल, आयुक्त नगर परिषद्, बाॅसवाडा, खेल अधिकारी श्रीमान् धनेश्वर मईडा, सहायक अभियंता, नगर परिषद् बाॅसवाडा, एवं जनप्रतिनिधि श्री हकरू भाई मईडा, प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, श्री महावीर बोहरा, श्री यूगल उपध्याय, श्रीमति श्यामा राणा, sajjan singh rathor एवं अन्य सभी नगर परिषद् के कर्मचारी एवं स्काउट सिविल डिफेन्स की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा क्षेत्र को स्वच्छ व सुंदर बनाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने श्रमदान करते हुए स्वच्छता का संकल्प लिया तथा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए सभी से सहयोग करने की अपील की गई l
    user_वागड़ न्यूज नेटवर्क
    वागड़ न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • बंबोरी/निंबाहेड़ा। निंबाहेड़ा–मंगलवाड़ रोड पर नपावली पुलिया के पास शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मंगलवाड़ की ओर से आ रही एक पिकअप और सामने से आ रहे कंटेनर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप में सवार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
    2
    बंबोरी/निंबाहेड़ा। निंबाहेड़ा–मंगलवाड़ रोड पर नपावली पुलिया के पास शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मंगलवाड़ की ओर से आ रही एक पिकअप और सामने से आ रहे कंटेनर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप में सवार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
    user_Aniljatiya 6878
    Aniljatiya 6878
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • राजस्थान प्रतापगढ़ के मिनी सचिवालय गार्डन, हाउसिंग बोर्ड बगीचा और शहर के अन्य उद्यान इन दिनों बदहाली का शिकार होते नजर आ रहे हैं। पौधों को समय पर पानी नहीं मिलने से कई पौधे सूखने की कगार पर पहुंच गए हैं। हैरानी की बात यह है कि रखरखाव के लिए शहरी रोजगार योजना के तहत श्रमिक भी लगाए गए हैं, फिर भी गार्डनों की हालत सुधरती नहीं दिख रही। एक तरफ “एक पौधा उसके नाम” और हरित क्रांति जैसे अभियान चलाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ लगाए गए पौधे ही पानी के अभाव में दम तोड़ते नजर आ रहे हैं। अब सवाल यह उठता है कि जब जिम्मेदार विभाग और कर्मचारी मौजूद हैं, तो आखिर शहर के गार्डन बदहाल क्यों हैं? क्या प्रशासन इस ओर ध्यान देगा या यूं ही सूखते रहेंगे पौधे?
    2
    राजस्थान 
प्रतापगढ़ के मिनी सचिवालय गार्डन, हाउसिंग बोर्ड बगीचा और शहर के अन्य उद्यान इन दिनों बदहाली का शिकार होते नजर आ रहे हैं। पौधों को समय पर पानी नहीं मिलने से कई पौधे सूखने की कगार पर पहुंच गए हैं।
हैरानी की बात यह है कि रखरखाव के लिए शहरी रोजगार योजना के तहत श्रमिक भी लगाए गए हैं, फिर भी गार्डनों की हालत सुधरती नहीं दिख रही।
एक तरफ “एक पौधा उसके नाम” और हरित क्रांति जैसे अभियान चलाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ लगाए गए पौधे ही पानी के अभाव में दम तोड़ते नजर आ रहे हैं।
अब सवाल यह उठता है कि जब जिम्मेदार विभाग और कर्मचारी मौजूद हैं, तो आखिर शहर के गार्डन बदहाल क्यों हैं? 
क्या प्रशासन इस ओर ध्यान देगा या यूं ही सूखते रहेंगे पौधे?
    user_Parmeshvar redash
    Parmeshvar redash
    Photographer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.