अमरोहा में युवक की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात का आरोप जनपद अमरोहा नगर में देर रात गोली मारकर एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसाई खाना में अफान नाम के युवक को गोली मार दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसाई खाना में मंगलवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अफान नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।बताया जा रहा है कि युवक का कुछ दिन पहले विवाद हुआ था, जिसका बाद में फैसला हो गया था। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते 1 सितंबर की रात अफान को गोली मार दी गई।गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।वहीं, वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव समेत जनपद के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।पुलिस अधीक्षक के मुताबिक मृतक को कितनी गोलियां लगी हैं और हत्या की असली वजह क्या है, यह जांच और पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अमरोहा में युवक की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात का आरोप जनपद अमरोहा नगर में देर रात गोली मारकर एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसाई खाना में अफान नाम के युवक को गोली मार दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक लखन
सिंह यादव समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसाई खाना में मंगलवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अफान नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।बताया जा रहा है कि युवक का कुछ दिन पहले विवाद हुआ था, जिसका बाद में फैसला
हो गया था। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते 1 सितंबर की रात अफान को गोली मार दी गई।गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।वहीं, वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव समेत जनपद के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और
घटनास्थल का निरीक्षण किया।पुलिस अधीक्षक के मुताबिक मृतक को कितनी गोलियां लगी हैं और हत्या की असली वजह क्या है, यह जांच और पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- गरीबी के आगे इलाज बेबस, एक पैर से कूदकर स्कूल जाती है बिटिया बलिया, उत्तर प्रदेश। बलिया से सामने आई एक तस्वीर गरीबी, मजबूरी और सिस्टम की हकीकत पर सवाल खड़े कर रही है। एक मासूम बिटिया का करीब सात साल पहले पैर टूट गया था, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते परिवार उसका समुचित इलाज नहीं करा सका। आज परिवार झोंपड़ी में रहने को मजबूर है और बच्ची अपनी परेशानी के बावजूद पढ़ाई जारी रखे हुए है। एक पैर के सहारे कूदते हुए वह रोजाना स्कूल जाती है। उसके सामने मुश्किलें जरूर हैं, लेकिन पढ़-लिखकर कुछ बनने का हौसला अब भी कायम है। परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर है कि बच्ची के लिए जरूरी सहायक साधन तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। परिजनों का कहना है कि अगर उसे ट्राइसाइकिल मिल जाए, तो स्कूल आने-जाने में काफी सहूलियत हो सकती है। यह मामला सिर्फ एक परिवार की मजबूरी नहीं, बल्कि उन जरूरतमंद परिवारों तक सरकारी योजनाओं और सहायता की पहुंच पर भी सवाल खड़ा करता है। अब देखना होगा कि क्या प्रशासन और सरकार इस बिटिया की परेशानी का संज्ञान लेकर मदद का हाथ बढ़ाते हैं? क्या इस बेटी के सपनों को सहारा मिल पाएगा? बलिया से सामने आई यह तस्वीर हर संवेदनशील व्यक्ति से यही सवाल पूछ रही है—क्या इस बिटिया के आंसू पोंछे जाएंगे?1
- डी एम एसपी ने जन्माष्टमी व रामडोल शोभायात्रा मार्ग का किया निरीक्षण अमरोहा में कृष्ण जन्माष्टमी और रामडोल शोभायात्रा को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में शांति समिति की बैठक हुई। डीएम और एसपी ने तैयारियों को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।डीएम नितिन गौड़ की अध्यक्षता और एसपी लखन सिंह यादव की मौजूदगी में बैठक हुई। डीएम ने कहा कि पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्द के साथ मनाया जाए, कोई नई परंपरा न डाली जाए। शोभायात्रा मार्ग पर गड्ढे, जलभराव और लटके बिजली के तारों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साफ-सफाई और रोशनी की व्यवस्था समय से पूरी करने को कहा।एसपी ने कहा कि शोभायात्रा परंपरागत मार्ग से ही निकले, डीजे मानकों के अनुरूप बजे और आपत्तिजनक सामग्री न बजाई जाए। सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की। बैठक के बाद डीएम-एसपी ने शोभायात्रा मार्ग का निरीक्षण भी किया।2
- नारायनपुर के मुख्य रास्ते में जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि नारायनपुर से लतीफपुर तुड़ डहकबाड़ा जमना खास आदि गांवो को जाने वाला मुख्य रास्ता पूरी तरह जलमग्न है। रास्ते में घुटनों तक पानी भरा होने से पूरे गांव का आवागमन बाधित हो गया है। स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों --- *नारायनपुर में जलभराव, मुख्य मार्ग पर पानी से ग्रामीण परेशान,* *नौगावान सादात (अमरोहा)।* विकास खंड अमरोहा के ग्राम नारायनपुर के मुख्य रास्ते में जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि नारायनपुर से लतीफपुर तुड़ डहकबाड़ा जमना खास आदि गांवो को जाने वाला मुख्य रास्ता पूरी तरह जलमग्न है। रास्ते में घुटनों तक पानी भरा होने से पूरे गांव का आवागमन बाधित हो गया है। स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को आने-जाने में भारी कठिनाई हो रही है। रास्ता कीचड़ और दलदल में तब्दील हो चुका है। इस दौरान *पुष्पेंद्र यादव (तहसील अध्यक्ष, भाकियू टिकैत - , गजेन्द्र सिंह, निरंजन यादव, झुंडा सिंह, निहाल सिंह, राहुल कुमार, अर्जुन यादव, सचिन यादव* सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों का कहना है इस मार्ग को लेकर कई बार अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ मुख्य मार्ग पर कीचड़ होने से गांव में बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है1
- दिल्ली cjp प्रोटेस्ट में छात्रों पर लगे मुकदमे सरकार ने वापस ले लिए छात्रों के लिए बहुत ही खुशी की बात है1
- बिजली चोरी पकड़ने गई विभागीय टीम से अभद्रता गाली गलौज और जान से मारने की दी धमकी 8 नामजद सहित 14 पर मुकदमा दर्ज *बिजली चोरी पकड़ने गई विभागीय टीम से अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, 8 नामजद सहित 14 पर मुकदमा* *डिडौली, अमरोहा।* बिजली चोरी रोकने के लिए चेकिंग करने गई विद्युत विभाग की टीम के साथ गाली-गलौज, अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। इस मामले में 8 नामजद और 5-6 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ थाना डिडौली में मुकदमा दर्ज किया गया है। सोमबार को समय लगभग सुबह 06.15 बजे पाकबड़ा विद्युत वितरण उपखण्ड मझौला के अवर अभियन्ता संजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में विभागीय चेकिंग टीम का गठन किया गया था। टीम में ई0 संतोष कुमार उपखण्ड अधिकारी मझौला, ई0 अरविन्द कुमार, राजस्व वसूली टीम व प्रवर्तन दल पुलिस की टीम के साथ ग्राम पायती बुर्ज उर्फ पायती कला, थाना डिडौली में बिजली चोरी की नियमित जांच कर रही थी। आरोप है कि गांव में कुछ उपभोक्ताओं द्वारा अवैध रूप से कांटिया/हुक डालकर विद्युत उपयोग किया जा रहा था, जिसे टीम ने पकड़ लिया। जब टीम द्वारा जब्त कांटिया और केबिल जब्त की जा रही थी, उसी समय गांव के कुछ असामाजिक तत्वों ने एक राय होकर टीम को घेर लिया और सरकारी कार्य का विरोध करने लगे। एफआईआर के अनुसार आरोपियों ने टीम के साथ अभद्रता, गाली-गलौज तथा धक्का-मुक्की की, सरकारी कार्य में बाधा डाली और जब्त की जा रही केबिल छीन ली। इतना ही नहीं टीम द्वारा की जा रही वीडियोग्राफी को भी रोकने का प्रयास किया और पूरी टीम को घेर कर धमकी दी कि यदि दोबारा गांव में चेकिंग करने आए तो बिजली काटी तो जान से मार देंगे और गांव से बाहर नहीं जाने देंगे। ग्रामीणों के इस हिंसक व अभद्र व्यवहार के कारण मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और चेकिंग टीम को अपना सरकारी कार्य बीच में ही रोकना पड़ा। इस सम्बन्ध में जेई संजय कुमार शर्मा की तहरीर पर थाना डिडौली पुलिस ने आरोपी नं0 1 फिरोज पुत्र नत्थू इरशाद, आरोपी नं0 2 मोमिन पुत्र नत्थू इरशाद, आरोपी नं0 3 जैद पुत्र यामीन, आरोपी नं0 4 इसगर पुत्र बैराती, आरोपी नं0 5 फहद पुत्र नजाकत, आरोपी नं0 6 यामीन पुत्र शौकीन, आरोपी नं0 7 जीशान पुत्र भूरा, आरोपी नं0 8 शाहनवाज पुत्र रब्ब अली व 5-6 अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता व सरकारी कर्मचारी के पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में बाधा डालने व जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।2
- यूपी के अमरोहा में पुरानी रंजिश ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। नगर कोतवाली इलाके में दबंगों ने एक युवक को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं गोलीबारी में मृतक का दोस्त भी छर्रे लगने से घायल हो गया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। अमरोहा में पुरानी रंजिश में खूनी खेल! सरेआम गोली मारकर युवक की हत्या, दोस्त भी घायल1
- अमरोहा में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी अमरोहा। थाना अमरोहा नगर क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक अमरोहा ने बताया कि युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों और वारदात में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- अमरोहा में पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या,दोस्त घायल 🚨 अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शफातपोता कसाई खाना में मंगलवार को पुरानी रंजिश के चलते अफफान कुरैशी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि अफफान अपने दोस्त शाहबाज के साथ आरोपियों के मोहल्ले में बातचीत करने गया था। इसी दौरान कहासुनी के बाद फायरिंग हो गई। गोली लगने से अफफान की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त शाहबाज छर्रे लगने से घायल हो गया और अस्पताल में भर्ती है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की हैं। एसपी अमरोहा लखन सिंह यादव के मुताबिक, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। 📍 अमरोहा | उत्तर प्रदेश1
- अमरोहा में युवक की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात का आरोप जनपद अमरोहा नगर में देर रात गोली मारकर एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसाई खाना में अफान नाम के युवक को गोली मार दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसाई खाना में मंगलवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अफान नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।बताया जा रहा है कि युवक का कुछ दिन पहले विवाद हुआ था, जिसका बाद में फैसला हो गया था। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते 1 सितंबर की रात अफान को गोली मार दी गई।गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।वहीं, वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव समेत जनपद के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।पुलिस अधीक्षक के मुताबिक मृतक को कितनी गोलियां लगी हैं और हत्या की असली वजह क्या है, यह जांच और पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।4