कुरी बांगर में दर्दनाक सड़क हादसा ट्रक की टक्कर से एक की मौत चार गंभीर घायल कुरी बांगर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से एक की मौत, चार गंभीर घायल स्योहारा। थाना क्षेत्र के कुरी बांगर गांव में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने पान के खोखे में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों के अनुसार, गन्ने का एक खाली ट्रक स्योहारा की ओर से आया और इतनी भीषण टक्कर मारी कि पास लगा बिजली का पोल भी मुड़ गया। आशंका जताई जा रही है कि ट्रक नूरपुर की ओर स्थित गन्ना सेंटर से गन्ना लेने जा रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को बुलाया और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, स्योहारा पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान नरेश पुत्र मंगत सिंह (उम्र करीब 60 वर्ष), निवासी कुरी बांगर, को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में अमर सिंह पुत्र लल्लू सिंह (78 वर्ष), निवासी कुरी बांगर, तथा रूपराम पुत्र राम किशन (60 वर्ष), निवासी निचलपुर, थाना स्योहारा, गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा दो अन्य घायलों को नवादा चौक स्थित सिसोदिया नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती बरतने और हादसा-प्रवण स्थानों पर सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
कुरी बांगर में दर्दनाक सड़क हादसा ट्रक की टक्कर से एक की मौत चार गंभीर घायल कुरी बांगर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से एक की मौत, चार गंभीर घायल स्योहारा। थाना क्षेत्र के कुरी बांगर गांव में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने पान के खोखे में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर
अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों के अनुसार, गन्ने का एक खाली ट्रक स्योहारा की ओर से आया और इतनी भीषण टक्कर मारी कि पास लगा बिजली का पोल भी मुड़ गया। आशंका जताई जा रही है कि ट्रक नूरपुर की ओर स्थित गन्ना सेंटर से गन्ना लेने जा रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को बुलाया और
घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, स्योहारा पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान नरेश पुत्र मंगत सिंह (उम्र करीब 60 वर्ष), निवासी कुरी बांगर, को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में अमर सिंह पुत्र लल्लू सिंह (78 वर्ष), निवासी कुरी बांगर, तथा रूपराम पुत्र राम किशन (60 वर्ष), निवासी निचलपुर, थाना स्योहारा, गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा दो अन्य
घायलों को नवादा चौक स्थित सिसोदिया नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती बरतने और हादसा-प्रवण स्थानों पर सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
- मृत्यु भोज पर रोक की मुहिम को मिली मजबूती, जाट जागृति एशोसिएशन का सराहनीय कदम नहटौर — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष शादीपुर। समाज में व्याप्त मृत्यु भोज जैसी कुरीति को समाप्त करने की दिशा में जाट भवन एवं जाट जागृति एशोसिएशन की मुहिम लगातार सफलता की ओर बढ़ रही है। सोमवार, 16 फरवरी 2026 को प्रातः 8:00 बजे एशोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल ग्राम शादीपुर स्थित चौधरी चंद्रपाल सिंह चिकारा के निवास पर पहुंचा। विदित हो कि उनकी धर्मपत्नी श्रीमती विद्यावती देवी का 13 फरवरी 2026 को स्वर्गवास हो गया था। प्रतिनिधिमंडल में चौधरी गुनवान सिंह, सुरेश पाल सिंह (दरोगा जी), लोकेंद्र सिंह डौडवाल, महेंद्र सिंह प्रधान, जितेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह अमीन, रामपाल सिंह, विपिन कुमार डौडवाल, संजीव कुमार धींगरपुर, महेंद्र पाल सिंह प्रधान रघुनाथपुर, विजय पाल सिंह खोसपुरा, रमेश सिंह लल्लावाला, संजीव प्रधान पुट्ठी, विजयपाल सिंह, सतवीर सिंह, प्रेम सिंह अखेड़ा, जयसिंह बालापुर, प्रमुख नवनिहाल सिंह, डॉ. धर्मपाल सिंह एवं स्वामी आनंद आचार्य सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे। इस अवसर पर पूर्ण आर्य समाज रीति से सादगीपूर्ण हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें आचार्य श्री इंद्रदेव वर्मा जी ने विधिवत आहुति दिलाई। उपस्थित सभी महानुभावों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि इसमें किसी भी प्रकार का मृत्यु भोज या प्रीतिभोज आयोजित नहीं किया गया। हवन उपरांत सभी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और संकल्प लिया कि भविष्य में न तो मृत्यु भोज करेंगे और न ही उसमें सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री सितम सिंह खंडसाल, श्री सुरेश कुमार राठी (सराय), श्री भूपेंद्र सिंह (समसपुर), श्री सुंदर सिंह, श्री सूरज सिंह (शादीपुर), श्री प्रेम सिंह (अखेड़ा) एवं आचार्य श्री इंद्रदेव वर्मा जी का विशेष सहयोग रहा। समाज सुधार की दिशा में जाट जागृति एशोसिएशन का यह कदम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोगों ने इसे एक सकारात्मक पहल बताया है।2
- स्योहारा क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से कई लोग घायल, जांच जारी जनपद बिजनौर के थाना स्योहारा क्षेत्र के ग्राम कुरी बांगर में एक तेज रफ्तार ट्रक ने खोखे के पास खड़े लोगों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए भेजा गया। वीओ: जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या UP20AT5540 के अज्ञात चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए खोखे के पास खड़े व्यक्तियों को टक्कर मार दी। घटना में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी धामपुर ने बताया कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और घायलों के उपचार की व्यवस्था कराई गई है। टैग: #BijnorPolice #UPPolice1
- कुरी बांगर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से एक की मौत, चार गंभीर घायल स्योहारा। थाना क्षेत्र के कुरी बांगर गांव में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने पान के खोखे में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों के अनुसार, गन्ने का एक खाली ट्रक स्योहारा की ओर से आया और इतनी भीषण टक्कर मारी कि पास लगा बिजली का पोल भी मुड़ गया। आशंका जताई जा रही है कि ट्रक नूरपुर की ओर स्थित गन्ना सेंटर से गन्ना लेने जा रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को बुलाया और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, स्योहारा पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान नरेश पुत्र मंगत सिंह (उम्र करीब 60 वर्ष), निवासी कुरी बांगर, को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में अमर सिंह पुत्र लल्लू सिंह (78 वर्ष), निवासी कुरी बांगर, तथा रूपराम पुत्र राम किशन (60 वर्ष), निवासी निचलपुर, थाना स्योहारा, गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा दो अन्य घायलों को नवादा चौक स्थित सिसोदिया नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती बरतने और हादसा-प्रवण स्थानों पर सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।4
- जिला बिजनोर क्षेत्र नूरपुर गांव अहिरपुर में हुआ ये हादशा मोके पर भीड़ जमा है। मामला शांत कराने की कोशिश जा रही है। मामला पुलिस के संज्ञान में पहुच चुका है।1
- परिवार ने गंभीर बीमार से पीड़ित लड़की को छोड़ा सड़क किनारे डाक्टर एन,पी सिंह ने बीमार लड़की को कराया अस्पताल में भर्ती, स्थिति सामान्य1
- बिजनौर के स्योहारा में 26 जनवरी को इस्लाम नगर निवासी मो. अरशद ने दी तहरीर में बताया ट्रक नंबर यूपी 23 टी 4849 चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के बाद पुलिस ने फारुख और सुल्तान नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया ट्रक और घटना में प्रयुक्त सफेद डेस्टिनी स्कूटी भी बरामद हुई है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में बढ़ोतरी करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार, एस आई राजेश कुमार, एस आई संजय कुमार त्यागी, हेड कास्टेबल ब्रजपाल सिंह, कास्टेबल अमजद सहित थाना स्योहारा की पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है। स्योहारा से ज़ुबैर हसन अर्शी की खास रिपोर्ट1
- महोदय, सादर अवगत कराना है कि थाना नगीना देहात के ग्राम वंदकी में 'नमन पुत्र बलराज सिंह' नाम का युवक बुलेट बाइक से अवैध तरीके से पटाखे फोड़कर गाँव में दहशत फैला रहा है। वीडियो सबूत के तौर पर संलग्न है, जिसमें युवक सार्वजनिक स्थान पर तेज़ गति से बाइक चला रहा है और पटाखों का प्रयोग कर रहा है। इसके साथ ही, ग्रामीणों से बदसलूकी और हथियार (तमंचा) दिखाकर डराने की शिकायतें भी प्राप्त हुई हैं। कृपया जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उचित वैधानिक कार्रवाई करने का कष्ट करें। मयंक दक्ष ( कार्यालय प्रभारी दक्ष लोक न्यूज)1
- नेहा सिंह राठौड़ का विवादित बयान, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस लोकगायिका नेहा सिंह राठौड़ का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अपने बयान में उन्होंने विभिन्न दुर्घटनाओं और हादसों को लेकर तंज कसते हुए कहा कि लोग जानबूझकर जान गंवा रहे हैं ताकि सरकार बदनाम हो जाए। उनके इस कथन के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। नेहा सिंह राठौड़ ने अपने बयान में फ्लाईओवर हादसे, प्रदूषण, ट्रेन दुर्घटनाएं, भगदड़, जहाज हादसे और अन्य घटनाओं का जिक्र करते हुए व्यंग्यात्मक टिप्पणी की। उनके बयान को लेकर समर्थक और विरोधी आमने-सामने आ गए हैं। जहां कुछ लोग इसे सरकार की नीतियों पर तंज बता रहे हैं, वहीं कई यूजर्स इसे संवेदनशील मुद्दों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करार दे रहे हैं। फिलहाल इस बयान को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज है। टैग: #NehaSinghRathore #ViralStatement1