Shuru
Apke Nagar Ki App…
# बवासीर यानी #पाइल्स कितना भी पुराना या जटिल हो उसकी इलाज 100% सही एक एकमात्र स्थान है "राज क्लिनिक कवर्धा बस स्टैंड में || 👉 स्त्री पुरुष का किसी भी प्रकार का गुप्त रोग का इलाज आयुर्वेदिक से || 𝟮𝟰 24 साल से स्थाई क्लिनिक 👉📲𝟵𝟵𝟵𝟯𝟰𝟬𝟲𝟮𝟱𝟴
RAJ CLINIC(SEXUAL & PILES)
# बवासीर यानी #पाइल्स कितना भी पुराना या जटिल हो उसकी इलाज 100% सही एक एकमात्र स्थान है "राज क्लिनिक कवर्धा बस स्टैंड में || 👉 स्त्री पुरुष का किसी भी प्रकार का गुप्त रोग का इलाज आयुर्वेदिक से || 𝟮𝟰 24 साल से स्थाई क्लिनिक 👉📲𝟵𝟵𝟵𝟯𝟰𝟬𝟲𝟮𝟱𝟴
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- जिला कबीरधाम दिनांक 04/04/2026 कबीरधाम पुलिस द्वारा सट्टा संचालित करने वाले आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार, नगद राशि एवं सट्टा सामग्री जब्त कबीरधाम पुलिस द्वारा अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल व अमित पटेल तथा डीएसपी आशीष शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना पिपरिया की टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई। दिनांक 03.04.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मिरमिटी में योगी ऑटो पार्ट्स दुकान के सामने एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से सट्टा (जुआ) संचालित किया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना पिपरिया की टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी गई। कार्यवाही के दौरान आरोपी अरुण नाथ योगी पिता — उम्र 23 वर्ष निवासी — को रंगे हाथ सट्टा पर्ची लिखते हुए पकड़ा गया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से सट्टा पर्ची, नीली स्याही का डॉट पेन एवं नगद राशि 750 रुपये बरामद किया गया। उक्त कृत्य के संबंध में आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 06 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्रवाई की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया हेतु अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।1
- 10 साल से मौ.t के साए में जी रहे ग्रामीण, सिस्टम फेल देखिए कैसे चलता है घूसखोरी का खेल? गांव के ग्रामीण पिछले 10 साल से मौत के साए में जीने को मजबूर हैं। खेतों के बीच बिजली का तार बेहद खतरनाक तरीके से नीचे लटक रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बार-बार शिकायतों के बावजूद आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या के समाधान के लिए भी उन्हें घूस देने के लिए मजबूर किया जा रहा है। आखिर क्यों सोया हुआ है प्रशासन? क्या किसी बड़ी दुर्घटना के बाद ही जागेगा सिस्टम? इस ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए कैसे लापरवाही और भ्रष्टाचार के बीच फंसे हैं गांव के किसान और आम लोग।#1
- Post by Rameshwar sahu1
- द बिरनपुर फाइल्स एक छत्तीसगढ़ी फिल्म है, जो 2023 में बेमेतरा जिले के बिरनपुर में हुई सांप्रदायिक हिंसा पर आधारित है। इस हिंसा में विधायक ईश्वर साहू के बेटे भुनेश्वर साहू की मौत हो गई थी। फिल्म का उद्देश्य इस घटना के पीछे की सच्चाई को उजागर करना और समाज में संदेश देना है कि सत्य की जीत होती है । फिल्म के निर्माता हेमलाल चतुर्वेदी ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म को बनाने के लिए विधायक ईश्वर साहू और उनके परिवार से अनुमति ली थी। फिल्म में मुख्य भूमिका बालोद जिले के प्रतिभाशाली अभिनेता पवन गांधी ने निभाई है, जो विधायक ईश्वर साहू का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की रिलीज से पहले ही विवाद हो गया था, और फिल्म के कलाकारों और निर्देशक को धमकियां मिली थीं। लेकिन फिल्म 3 अप्रैल 2026 को रिलीज हो गई है, और इसे 16 वर्ष से अधिक आयु के दर्शकों के लिए ही प्रदर्शित किया जा रहा है ।1
- ग्राम उड़ेला, भद्राखार, अनिरूद्ध असवाल के प्लाट मे बगल प्लाट से फैले आग की वजह से 1 लाख का पौधा और सामान जल कर हुवा खाक हिर्री थाना मे मामला दर्ज आज शनिवार की रात 10 बजे हिर्री पुलिस से मिली जानकारी अनुसार प्रार्थी नाम सियाराम कौशिक पिता रेवाराम कौशिक उम्र 47 साल ग्राम उड़ेला थाना हिर्री जिला बिलासपुर ने शनिवार की साम 5 बजे के करीब थाना उपस्थित आ कर रिपोर्ट दर्ज कराई है की मैं ग्राम उड़ेला में रहता हूं, ग्राम उड़ेला के भद्राखार स्थित, अनिरूद्ध असवाल के प्लाट में खेती किसानी एवं चौकीदारी का काम करता हूं, हमारे प्लाट के बगल में भुनेश यादव निवासी सरसेनी एवं सुरेश धीवर निवासी सैदा का भी प्लाट है दिनांक 03/04/2026 को सुबह 08/00 बजे प्लाट से घुमकर घर आ गया था दोपहर 12:30 बजे प्लाट के बगल में स्थित प्लाट का मालिक भुनेश यादव मुझे फोन करके बताया कि तुम्हारे प्लाट में आग लग गया है जल्दी आ जाओ तब मै प्लाट गया तो भुनेश यादव बताया कि प्लाट के बगल में स्थित प्लाट का मालिक सुरेश धीवर अपने प्लाट में आग लगाया था जो फैलकर मेरे प्लाट में आ गया जिससे प्लाट मे लगे 150 पेड कश्मीरी एप्पल बेर, 40 पेड नीबू, 10 पेड़ आवला, 50 पेड सागौन, 10 पेड अमरूद, 08 पेड शीशम, 03 पेड नारियल, 02 पेड शिकाकाई प्लाट मे लगा बिजली का सर्विस तार पूर तरह झुलस कर जल गया है जिससे करीब 1,00,000 रूपये का नुकसान हुआ है सुरेश धीवर यह जानते हुये कि आग लगाने पर आग फैल कर मेरे प्लाट में जा सकती है जानबूझकर आग लगाया जिससे मेरे प्लाट में लगा पेड पौधा एवं बिजली का सर्विस तार जल गया है, रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही किया जाय, प्रारर्थी की रिपोर्ट पर हिर्री पुलिस ने अपराध धारा 326(F) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है1
- बिलासपुर मे हाई-प्रोफाइल जुंआ पर रेड ,लाखो कैश सहित BMW, Thaar की जब्ती #BilaspurBreaking #bilaspurnews #BilaspurChhattisgarh #BilaspurPolice1
- ग्राम भूरसाडोंगरी में सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से टकराई बाईक: 1 मृत 1 गंभीर का जारी है उपचार लांजी तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम भूरसाडोंगरी में हुई एक सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जानकारी अनुसार घटना 5 अप्रैल की अलसुबह डेढ़ बजे की है, यह वाकया उस वक्त हुआ जब लोकेश मसराम 20 वर्ष और बिरज टेकाम 19 वर्ष दोनो निवासी ग्राम वारी बाईक वाहन क्रमांक एमपी 50 जेडए 4596 पर सवार होकर सहेकी ग्राम से शादी समारोह से वापस लौट रहे थे, तभी ग्राम भूरसाडोंगरी में सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से टकराने के कारण लोकेश मसराम की मौके पर ही मौत हो गई, मामले में लांजी पुलिस ने शून्य पर मर्ग कायम किया है, जबकि बिरज टेकाम की गंभीर हालत को देखते हुये उसे रेफर कर दिया गया, जहां फिलहाल उसका उपचार गोंदिया के यूनाईटेड हास्पिटल में जारी है।1
- ग्राम कया मे घरेलु विवाद पर बड़े भाई एवं पिता ने प्रार्थी से की मारपीट चकरभाठा थाना मे मामला दर्ज शनिवार की रात 9.30 बजे चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बलदेव लोनिया पिता तीजराम लोनिया उम्र 30 साल निवासी कया थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छ.ग. ने शनिवार की साम 4.00 बजे के करीब थाना उपस्थित आ कर रिपोर्ट दर्ज कराया की विवरण- मैं ग्राम कया थाना चकरभाठा में रहता हूँ रोजी मजदूरी का काम करता हूँ कि दिनांक 03/04/2026 के रात्रि करीबन 10.00 बजे पुराना घरेलू परिवारिक बात को लेकर मेरे बडा भाई बलवान लोनिया एवं मेरे पिता तिजराम लोनिया दोनो मिलकर मुझे मां बहन की अश्लील गाली गलौज करते हुये बलवान लोनिया हाथ में रखे बेल्ट से मारपीट किया है तथा तिजराम लोनिया हाथ मुक्का से मारपीट किया है। मारपीट से मेरे दाहिने पसली, वाहिने हाथ कि कोहनी, पीठ एवं कुल्हा में चोट लगा है वर्त होना कहता है घटना को रजीन लोनिया, पंचराम लोनिया बीच बचाव व देखे सुने है रिपोर्ट करता हूँ कार्यावाही की जाये प्रार्थी की रिपोर्ट पर चकरभाठा पुलिस ने अपराध धारा 296,115(2), 35(3), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है आप भी सुने प्रार्थी ने क्या कहा1