बराबंकी: उत्तर प्रदेश में लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर बाराबंकी के पास एक 18 टायरों वाले डंफर (ट्रक) में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते वाहन धू-धू कर जलने लगा और आग की ऊंची लपटें दूर तक दिखाई देने लगीं। आग लगने से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा के मद्देनजर दोनों ओर से यातायात रोक दिया गया, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को डायवर्ट करने की कोशिश शुरू की। दमकल विभाग की कई गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान तेज कर दिया गया। आशंका है कि डंफर में तकनीकी खराबी के चलते आग लगी। हालांकि प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन वाहन पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।
बराबंकी: उत्तर प्रदेश में लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर बाराबंकी के पास एक 18 टायरों वाले डंफर (ट्रक) में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते वाहन धू-धू कर जलने लगा और आग की ऊंची लपटें दूर तक दिखाई देने लगीं। आग लगने से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा के मद्देनजर दोनों ओर से यातायात रोक दिया गया, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को डायवर्ट करने की कोशिश शुरू की। दमकल विभाग की कई गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान तेज कर दिया गया। आशंका है कि डंफर में तकनीकी खराबी के चलते आग लगी। हालांकि प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन वाहन पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।
- सब आएं सब ही पुण्य कमाएं शब्द-कर्म के सब पाप मिटाएं श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर, इटावा, उप्र के श्री दर्शन से सबके मन में सबके प्रति न्यायसंगत प्रेमपूर्ण सु-दृष्टि, सर्व सुखदायी मधुर वाणी एवं समतामूलक कल्याणकारी भावना जागे। एवमस्तु, एवमस्तु, एवमस्तु!!!1
- बाराबंकी में हरियाली पर आरा कुल्हाड़ी: परमिट दो पेड़ों का, कटे सत्रह-वन विभाग और पुलिस पर मिलीभगत के आरोप बाराबंकी। मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम करसंडा के पास स्थित बसवाड़ी बाग में प्रतिबंधित 17 जामुन के पेड़ों की कटान ने एक बार फिर वन विभाग और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह कोई चोरी-छिपे हुआ अपराध नहीं, बल्कि खुलेआम मिलीभगत से अंजाम दिया गया हरित संहार है, जिसकी शिकायत वन प्रभागीय निदेशक तक पहुंचाई जा चुकी है। बताया जा रहा है कि पूरे प्रकरण में केवल दो पेड़ों का परमिट जारी हुआ था, लेकिन उसी की आड़ में 17 पेड़ काट दिए गए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि विभागीय निगरानी सचमुच मौजूद होती तो इतनी बड़ी कटान दिनदहाड़े संभव ही नहीं थी। वन दरोगा श्याम लाल ने भी स्वीकार किया कि अनुमति सिर्फ दो पेड़ों की थी—ऐसे में बाकी पेड़ों की कटान किस संरक्षण में हुई, यह सबसे बड़ा सवाल बन गया है। सरकार एक ओर हर साल हरियाली बढ़ाने के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च करती है, पौधरोपण के दावे किए जाते हैं, पर्यावरण बचाने के संदेश दिए जाते हैं-लेकिन दूसरी ओर वही विभागीय तंत्र आरा और कुल्हाड़ी को संरक्षण देता दिखे तो यह केवल लापरवाही नहीं, बल्कि व्यवस्था पर धब्बा माना जाएगा। हैरानी की बात यह भी है कि इस अवैध कटान से जुड़े ठेकेदार ने खुले तौर पर कहा कि बिना पुलिस और वन विभाग की जानकारी कोई काम नहीं कराया जाता। यह बयान पूरे तंत्र की कार्यप्रणाली पर सीधा आरोप है। ग्रामीणों का दावा है कि रामनगर रेंज का हाल और भी बदतर है, जहां विभागीय सह पर रोज पेड़ों का सीना चीरा जाता है और शिकायतें फाइलों में दफन होकर रह जाती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारियों की फील्ड से दूरी और कर्मचारियों की मनमानी ने वन माफियाओं के हौसले बुलंद कर दिए हैं। अब सवाल यह है कि क्या इस मामले में केवल खानापूरी होगी या फिर वास्तव में दोषियों पर कार्रवाई कर हरियाली के कातिलों को बेनकाब किया जाएगा। जब पेड़ ही सुरक्षित नहीं, तो पर्यावरण बचाने के सरकारी दावे कितने खोखले हैं-यह घटना उसी की कड़वी मिसाल बनकर सामने आई है।1
- अशोक नगर में घरों तक पहुंचा नालियों का गंदा पानी | शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन | बाराबंकी ग्राउंड रिपोर्ट यूट्यूब डिस्क्रिप्शन: बाराबंकी के बंकी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत ढकोली के अशोक नगर में स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत मिशन की पोल खुलती नजर आ रही है। पानी के निकास की व्यवस्था न होने के कारण नालियों का गंदा पानी लोगों के घरों में भर रहा है, जिससे क्षेत्रीय नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्होंने कई बार 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ और न ही कोई अधिकारी मौके पर जांच करने पहुंचा। वहीं अधिकारियों का कहना है कि मौजूदा ग्राम प्रधान जेल में हैं और बजट के अभाव में कार्य नहीं हो पा रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कब मिलेगी लोगों को इस गंदगी और जलभराव से राहत? ग्राउंड जीरो से पूरी रिपोर्ट देखिए और चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें।1
- *भारत-अमेरिका व्यापार समझौता किसानों के लिए खतरा: राकेश टिकैत* 🔹 'बड़े उद्योगपति खरीदेंगे जमीन, छोटे दुकानदार बेरोजगार होंगे' #FarmersProtest #RakeshTikait #TradeDeal1
- 🆕 मुंबई ब्रेकिंग... पीएम नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों का भारत दौरे के दौरान मुंबई में उनका स्वागत किया "मुंबई में अपने दोस्त, प्रेसिडेंट मैक्रों से मिलकर बहुत खुशी हुई! उन्होंने मुझे बताया कि उन्हें यह शहर बहुत पसंद है और उन्होंने दिन में पहले अपनी दौड़ का भी मज़ा लिया!" ...मोदी1
- Post by Journalist Manoj Shukla1
- लखनऊ थाना चौक अंतर्गत पाटानाला चौकी इंचार्ज विनीत बालियान ने क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से सक्रिय कदम उठाए हैं। सड़क पर अव्यवस्थित ढंग से लगी दुकानों को हटवाकर मार्ग को सुचारु रूप से चालू कराया गया, ताकि आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस दौरान दुकानदारों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि वे भविष्य में सड़क पर अतिक्रमण न करें। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- पत्नी ने शिक्षक को चौराहे पर कालर पकड़कर पीटा. #सीतापुर तंबौर थाना क्षेत्र के सुमली गांव स्थित सहकर्मी शिक्षिका से संबंध के शक में पत्नी ने शिक्षक को चौराहे पर कालर पकड़कर पीटा.... देखिए लाइव तस्वीर........ सीतापुर जनपद के थाना तंबौर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक शिक्षक की पत्नी ने बीच रास्ते पर ही अपने पति की पिटाई कर दी। मामला क्षेत्र के ग्राम सुमली स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापक अजय नागर अपनी कार से सहायक अध्यापिका गायत्री सक्सेना को लेने पहुंचे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठी उनकी पत्नी मीनू नागर (निवासी टापाकला, जिला फिरोजाबाद) नकाब पहनकर मौके पर पहुंच गईं और शिक्षक का कॉलर पकड़कर मारपीट करने लगी। मारपीट के दौरान पत्नी ने पति पर सहकर्मी शिक्षिका से अवैध संबंध होने का आरोप लगाया। इस घटना में शिक्षक को हल्की चोटें भी आई हैं। मामले में दोनों पक्षों ने थाना तंबौर में एक-दूसरे के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है तथा पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।1