सुल्तानपुर में ग्रिल काटकर दो घरों से लाखों की चोरी जेवर-नकदी पर हाथ साफ, पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने की जांच सुल्तानपुर के लंभुआ कोतवाली के बेदूपारा गांव में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया है। यहां से लाखों रुपए के जेवर और नकदी चोरी हुई है। सूचना मिलने के बाद सोमवार सुबह सीओ लंभुआ ऋतिक कपूर, इंस्पेक्टर धीरज कुमार और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। चोरों ने पहले बेदूपारा निवासी राजनाथ यादव उर्फ गुड्डू के घर को निशाना बनाया। खिड़की की ग्रिल काटकर वे अंदर घुसे और लाखों के जेवर के साथ हजारों की नकदी चुरा ली। इसके बाद, इसी गांव के शिक्षक जितेंद्र तिवारी के घर से भी जेवर और नकदी चोरी हुई। राजनाथ यादव के घर में रात करीब 12 बजे चोर पीछे की ग्रिल काटकर घुसे थे। रात 2:45 बजे उनकी पत्नी की नींद खुली तो उन्होंने सामान बिखरा देखा। परिवार के बाकी सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे। तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। सीओ ऋतिक कपूर ने बताया कि मौके पर जांच की गई है। पीड़ितों द्वारा शिकायत दी जा रही है, जिसके आधार पर कानूनी कार्रवाई होगी और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
सुल्तानपुर में ग्रिल काटकर दो घरों से लाखों की चोरी जेवर-नकदी पर हाथ साफ, पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने की जांच सुल्तानपुर के लंभुआ कोतवाली के बेदूपारा गांव में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया है। यहां से लाखों रुपए के जेवर और नकदी चोरी हुई है। सूचना मिलने के बाद सोमवार सुबह सीओ लंभुआ ऋतिक कपूर, इंस्पेक्टर धीरज कुमार और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। चोरों ने पहले बेदूपारा निवासी राजनाथ यादव उर्फ गुड्डू के घर को निशाना बनाया। खिड़की की ग्रिल काटकर वे अंदर घुसे और लाखों के जेवर के साथ हजारों की नकदी चुरा ली। इसके बाद, इसी गांव के शिक्षक जितेंद्र तिवारी के घर से भी जेवर और नकदी चोरी हुई। राजनाथ यादव के घर में रात करीब 12 बजे चोर पीछे की ग्रिल काटकर घुसे थे। रात 2:45 बजे उनकी पत्नी की नींद खुली तो उन्होंने सामान बिखरा देखा। परिवार के बाकी सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे। तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। सीओ ऋतिक कपूर ने बताया कि मौके पर जांच की गई है। पीड़ितों द्वारा शिकायत दी जा रही है, जिसके आधार पर कानूनी कार्रवाई होगी और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
- सुल्तानपुर में आबकारी विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप,4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज* सुल्तानपुर आबकारी विभाग की छापेमारी से हड़कंप। 66 लीटर कच्ची शराब बरामद, 315 किलोग्राम लहन बरामद। आबकारी विभाग ने लहन करवाया गया नष्ट। 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल। कबाड़ियों और ईंट भट्टों पर भी की गई चेकिंग। ग्रामीणों को अवैध शराब से होने वाली हानियों को लेकर किया जागरूक। नगर कोतवाली और कुड़वार थानाक्षेत्र के विभिन्न गांव में हुई छापेमारी।2
- पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा थाना चाँदा कस्बा एवं कोइरीपुर कस्बा में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा, दुर्गा प्रतिमा पंडालों का किया गया निरीक्षण* *जनपद सुलतानपुर* *दिनांक: 12.10.2026* *पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा थाना चाँदा कस्बा एवं कोइरीपुर कस्बा में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा, दुर्गा प्रतिमा पंडालों का किया गया निरीक्षण* *आज दिनांक 12.10.2026 को पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल द्वारा क्षेत्राधिकारी लम्भुआ श्री ऋतिक कपूर के साथ थाना चाँदा क्षेत्रान्तर्गत चाँदा कस्बा एवं कोइरीपुर में पैदल गश्त कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान महोदय द्वारा दोनों स्थानों पर दुर्गा प्रतिमा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया गया।* निरीक्षण के दौरान संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धार्मिक आयोजनों के दृष्टिगत सतर्कता बनाए रखने, नियमित पैदल गश्त एवं प्रभावी पुलिस निगरानी सुनिश्चित करने तथा दुर्गा प्रतिमा पंडालों में सुरक्षा के समुचित प्रबंध बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा त्योहारों के दौरान आपसी सौहार्द एवं शांति बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिसकर्मियों को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया। *सुलतानपुर पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं जनपद में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रतिबद्ध है।* *पुलिस मीडिया सेल* *जनपद सुलतानपुर*1
- मदनपुर पनियार में श्रीमद्भागवत कथा की बही भक्ति रसधारा, 20 अक्टूबर को होगा विशाल भंडारा आचार्य रितेश जी महाराज सच्चा आश्रम प्रयागराज के श्रीमुख से सुनाई जा रही भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं, 19 अक्टूबर को हवन-पूजन और अगले दिन महाप्रसाद वितरण* लंभुआ (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के मदनपुर पनियार गांव में संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण के बीच आयोजित इस कथा में श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापुराण के विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं, भक्ति, प्रेम, धर्म और सदाचार का संदेश सुनने का अवसर मिल रहा है। कथा के आयोजन से गांव में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। आयोजन से जुड़े लोगों की ओर से क्षेत्रवासियों और धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से कथा में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की गई है। कथा में सच्चा आश्रम, प्रयागराज के परम पूज्य कथाव्यास आचार्य रितेश जी महाराज अपने श्रीमुख से श्रीमद्भागवत महापुराण की अमृतमयी कथा का रसपान करा रहे हैं। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म के मार्ग पर चलने, सत्य का साथ देने, प्रेम और सद्भाव बनाए रखने तथा मानवीय मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी जा रही है। संगीतमयी कथा के माध्यम से भक्ति और अध्यात्म का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। श्रीमद्भागवत कथा को सनातन धर्म में विशेष महत्व प्राप्त है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भागवत कथा का श्रवण मनुष्य को सद्कर्म, भक्ति और आध्यात्मिक चिंतन की ओर प्रेरित करता है। भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, भक्तों के प्रति उनकी कृपा और धर्म की स्थापना से जुड़े प्रसंग श्रद्धालुओं को जीवन में सत्य, करुणा, प्रेम और सेवा का महत्व समझाते हैं। इसी उद्देश्य के साथ मदनपुर पनियार में कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालुओं को धार्मिक प्रसंगों के श्रवण के साथ आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है। 18 अक्टूबर तक चलेगी कथा, 19 को हवन और 20 अक्टूबर को भंडारा आयोजन के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को हुआ है। आयोजित की जा रही है। कथा का समापन रविवार, 18 अक्टूबर को होगा। इसके बाद सोमवार, 19 अक्टूबर को हवन-पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत मंगलवार, 20 अक्टूबर को शाम चार बजे से विशाल भंडारे एवं महाप्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है। आयोजन से जुड़े लोगों के अनुसार, कथा के समापन के बाद होने वाले हवन-पूजन में श्रद्धालु शामिल होकर धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता कर सकेंगे। वहीं, विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं को महाप्रसाद ग्रहण करने का अवसर मिलेगा। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था को मजबूत करने के साथ क्षेत्र में भक्ति, सद्भाव और सामाजिक सहभागिता की भावना को प्रोत्साहित करना है। इस धार्मिक आयोजन में मुख्य यजमान के रूप में श्रीमती कमला मिश्रा शामिल हैं। उनके पुत्र शशिकांत मिश्रा का भी आयोजन से जुड़ाव है। वहीं, मदनपुर पनियार स्थित कान्हा टेंट हाउस के स्वागतकर्ता दिवाकर मिश्रा की ओर से क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। आयोजन से जुड़े लोगों ने समस्त क्षेत्रवासियों, धर्मप्रेमियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कथा स्थल पर पहुंचकर श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा का श्रवण करें। साथ ही हवन-पूजन, विशाल भंडारे और महाप्रसाद वितरण में सहभागिता कर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं। मदनपुर पनियार में आयोजित यह संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा श्रद्धालुओं के लिए भगवान श्रीहरि की भक्ति में रमने और धर्म, प्रेम, सेवा तथा सदाचार के संदेश को आत्मसात करने का अवसर है। *संवाददाता मेराज अहमद की रिपोर्ट*1
- सुल्तानपुर में ग्रिल काटकर दो घरों से लाखों की चोरी जेवर-नकदी पर हाथ साफ, पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने की जांच सुल्तानपुर के लंभुआ कोतवाली के बेदूपारा गांव में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया है। यहां से लाखों रुपए के जेवर और नकदी चोरी हुई है। सूचना मिलने के बाद सोमवार सुबह सीओ लंभुआ ऋतिक कपूर, इंस्पेक्टर धीरज कुमार और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। चोरों ने पहले बेदूपारा निवासी राजनाथ यादव उर्फ गुड्डू के घर को निशाना बनाया। खिड़की की ग्रिल काटकर वे अंदर घुसे और लाखों के जेवर के साथ हजारों की नकदी चुरा ली। इसके बाद, इसी गांव के शिक्षक जितेंद्र तिवारी के घर से भी जेवर और नकदी चोरी हुई। राजनाथ यादव के घर में रात करीब 12 बजे चोर पीछे की ग्रिल काटकर घुसे थे। रात 2:45 बजे उनकी पत्नी की नींद खुली तो उन्होंने सामान बिखरा देखा। परिवार के बाकी सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे। तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। सीओ ऋतिक कपूर ने बताया कि मौके पर जांच की गई है। पीड़ितों द्वारा शिकायत दी जा रही है, जिसके आधार पर कानूनी कार्रवाई होगी और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।1
- मिश्रा बाबा धाम में संगीतमयी श्री राम कथा का भव्य शुभारंभ प्रभु श्री राम की महिमा से भक्ति मय हुआ माहौल जयसिंहपुर, सुल्तानपुर। जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मडई स्थित मिश्र बाबा धाम की पावन छत्रछाया में सिद्धपीठ आश्रम बौराजगदीशपुर के पूज्य संत बाबा दयाराम दास जी महाराज के सानिध्य में भव्य संगीतमयी श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिवस अयोध्या धाम से पधारे आचार्य पंडित अमरनाथ पांडेय ने प्रभु श्रीराम की महिमा का गुणगान करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति, प्रेम, त्याग और मर्यादा का संदेश दिया। आचार्य पंडित अमरनाथ पांडेय ने कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन मानवता के लिए आदर्श है। उनके जीवन से हमें माता-पिता का सम्मान, गुरुजनों के प्रति श्रद्धा, सत्य के मार्ग पर चलने और अपने कर्त का निष्ठापूर्वक पालन करने की प्रेरणा मिलती है। श्रीराम का चरित्र हमें सिखाता है कि विपरीत परिस्थितियों में भी धर्म और मर्यादा का मार्ग नहीं छोड़ना चाहिए। प्रभु के नाम का स्मरण मनुष्य के जीवन में सकारात्मकता, शांति और सद्भाव का संचार करता है। वहीं प्रयाग धाम से पधारे कुशल कथावाचक पंडित हिमांशु शास्त्री ने अपने प्रवचन में श्रीराम कथा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रामकथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाली प्रेरणादायी गाथा है। इसके श्रवण से मनुष्य को सदाचार, सेवा, समर्पण और पारिवारिक संस्कारों की सीख मिलती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर समाज में प्रेम, एकता और भाईचारे को मजबूत बनाएं।1
- मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:पहली बार विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन बैन; पाकिस्तान के सिस्टम से भारत में बारिश मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:पहली बार विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन बैन; पाकिस्तान के सिस्टम से भारत में बारिश1
- गौरीगंज विधायक के साथ अभय सिंह और विनोद चतुर्वेदी के भी भाजपा में शामिल होने की तैयारी, कार्यक्रम में जुटेंगे हजारों समर्थक गौरीगंज विधायक के साथ अभय सिंह और विनोद चतुर्वेदी के भी भाजपा में शामिल होने की तैयारी, कार्यक्रम में जुटेंगे हजारों समर्थक अमेठी। जिले की राजनीति में बुधवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिल सकता है। गौरीगंज विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर लगातार तीन बार विधायक चुने गए राकेश प्रताप सिंह 14 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी का दामन थामेंगे। उनके साथ गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह और कालपी के विधायक विनोद चतुर्वेदी के भी भाजपा में शामिल होने की चर्चा है। इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी बढ़ गई है। राकेश प्रताप सिंह के भाजपा में शामिल होने के कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए गौरीगंज में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। विधायक के आवास मंगलम के समीप बड़े स्तर पर टेंट लगाया जा रहा है। विधायक की ओर से दावा किया गया है कि इस आयोजन में गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के 700 से अधिक ग्राम प्रधान, पूर्व प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और अन्य जनप्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। आयोजन में पूर्व सांसद एवं भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, राष्ट्रीय मंत्री भोला सिंह, पूजा पाल और प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला समेत कई मंत्रियों व विधायकों के शामिल होने की बात कही जा रही है। राकेश प्रताप सिंह और उनके सहयोगी लगातार लोगों से संपर्क कर कार्यक्रम में पहुंचने की अपील कर रहे हैं। लगातार तीन बार सपा विधायक रहे राकेश प्रताप सिंह राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग को लेकर भी सुर्खियों में आए थे। इसके बाद उन्हें वाई-प्लस सुरक्षा उपलब्ध कराई गई थी। अब उनके भाजपा में शामिल होने की खबर से अमेठी की सियासत में नए समीकरण बनने के कयास लगाए जा रहे हैं। राजनीतिक जानकारों की नजर इस बात पर टिकी है कि उनके इस कदम का आगामी विधानसभा चुनाव पर क्या असर पड़ेगा और भाजपा को इससे कितना राजनीतिक लाभ मिलेगा।1
- *सुल्तानपुर,राहुल गाँधी मानहानि मामले में 26 को आएगा फैसला,राहुल गाँधी की आने की संभावना* सुल्तानपुर,राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के मामले में सुल्तानपुर दीवानी में चल रहे केस में 26 अक्टूबर को फैसला सुनाया जाएगा। इस दौरान राहुल गांधी को स्वयं उपस्थित होना पड़ेगा। बताते चलें कि ये मामला है करीब 8 वर्ष पहले का। जब कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने एक प्रेस वार्ता में तत्कालीन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह पर एक अपत्तिजनक बयान दिया था। इसी बयान से आहत होकर सुल्तानपुर के बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने दीवानी के एमपी एमएलए कोर्ट में एक परिवाद दाखिल किया था। जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दी थी। इस मामले में सुनवाई के दौरान राहुल गांधी बीते वर्ष 20 फरवरी 2025 से जमानत पर हैं वहीं 26 जुलाई 2025 को उन्होंने कोर्ट पहुंचकर अपना बयान भी दर्ज करवा चुके हैं। कोर्ट के आदेश पर पुनः बीते 20 फरवरी 2026 को भी राहुल गांधी कोर्ट में पहुंच अपना बयान दर्ज करवाया था, जिसमें उन्होंने इस मामले को राजनीति से प्रेरित बताते हुए अपने ऊपर लगाए गए आरोप को निराधार बताया था। फिलहाल इस मामले में वादी एवं बीजेपी नेता विजय मिश्रा के अधिवक्ता संतोष पांडेय एवं राहुल गांधी के अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ला द्वारा फाइनल बहस पूरी कर ली गई है। आज सुनवाई के दौरान एमपी एमएलए कोर्ट ने 26 अक्टूबर को फैसले की तिथि नियत की है, फैसले के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उपस्थित रहना पड़ेगा। बाइट-संतोष पांडेय - बीजेपी नेता विजय मिश्रा के अधिवक्ता बाइट-काशी प्रसाद शुक्ला, राहुल गांधी के अधिवक्ता3