Shuru
Apke Nagar Ki App…
जगदलपुर आज दिनांक 27/03/2026 रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया आज जगदलपुर में विशाल रैली का आयोजन किया गया जहां पर लाखों श्रद्धालुओं ने डांस के द्वारा प्रस्तुति दी और जगह-जगह पर डीजे लगा हुआ था जहां पर नगर वासी डांस में झूमते रहे यह शोभायात्रा बड़ी ही मनमोहक रूप से निकली काफी लोग महिला पुरुष बच्चे बूढ़े सभी शामिल हुए ।
Sudheer tiwari
जगदलपुर आज दिनांक 27/03/2026 रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया आज जगदलपुर में विशाल रैली का आयोजन किया गया जहां पर लाखों श्रद्धालुओं ने डांस के द्वारा प्रस्तुति दी और जगह-जगह पर डीजे लगा हुआ था जहां पर नगर वासी डांस में झूमते रहे यह शोभायात्रा बड़ी ही मनमोहक रूप से निकली काफी लोग महिला पुरुष बच्चे बूढ़े सभी शामिल हुए ।
More news from Chhattisgarh and nearby areas
- अबूझमाड़ के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में बसे गांव रेकावाया में आज भी कई नक्सली स्मारक बिना कुछ बोले ही कभी अबूझमाड़ में रक्तबीज की तरह फले फूले नक्सल साम्राज्य की गवाही देता है।4
- बलरामपुर। जिले में नवरात्रि के अंतिम दिन रामनवमी के अवसर पर नगर में निकली भव्य रामजानकी एवँ हनुमानजी की शोभा यात्रा,रामभक्तों ने जमकर जय श्रीराम का जयकारा लगाते हुए डीजे के धुन पर थिरके बलरामपुर जिले में रामनवमी के अवसर पर आज दिनाँक 27 मार्च दिन शुक्रवार को समय तकरीबन 4 बजे नगर में रामजानकी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा बलरामपुर के सरना डीह से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट बंगला होते हुए हाईस्कूल होते हुए हनुमान मंदिर प्रांगण में जाकर समाप्त की गई।शोभायात्रा के दौरान रामभक्तों ने जमकर जय श्रीराम के नारे लगाते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए।इस दौरान पूरे विधिविधान में साथ पूजा अर्चना के साथ रामजानकी एवँ हनुमानजी को रथ पर लेकर डीजे एवँ ढोल नगाड़ों के साथ शोभायात्रा प्रारम्भ होकर नगर भ्रमण करते हुए इस भव्य शोभायात्रा को सम्पन्न किया गया।शोभायात्रा के दौरान किसी अप्रिय स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन की तगड़ी व्यवस्था रखी गई थी।शोभायात्रा के दौरान महिलाएं पुरुषों सहित युवा एवँ बच्चे भारी संख्या में उपस्थित थे।4
- Post by Ashish parihar Parihar1
- छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय स्थित प्रसिद्ध मां चंडी मंदिर में शारदीय या चैत्र नवरात्रि के पूरे नौ दिन भक्तों का तांता लगा रहा। माता के दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे और मंदिर परिसर भक्ति भाव से गूंजता रहा। नवरात्रि के अंतिम दिन यानी नवमी को ज्योति जवारा विसर्जन का पावन कार्यक्रम बड़े ही उत्साह और परंपरागत ढंग से संपन्न हुआ। हवन-पूजन के बाद भक्तिमय वातावरण में ज्योति जवारा का विसर्जन किया गया। मंदिर से ज्योति जवारा को सिर पर रखकर भक्तों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ माता के जसगीत गाते हुए तालाब तक शोभायात्रा निकाली। वहां परंपरागत तरीके से विसर्जन सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर की एक झलक पाने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा क्षेत्र श्रद्धा और उत्साह से भर गया। मां चंडी की कृपा से नवरात्रि का यह समापन पूरे छत्तीसगढ़ी परंपरा के अनुरूप हुआ, जहां भक्ति, संस्कृति और आस्था एक साथ नजर आई। भक्तों ने मां चंडी से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। जय माता दी! नवरात्रि की ये भक्ति भावना देखकर मन प्रसन्न हो जाता है। अगली खबर…1
- मोहला मारपीट मामला: इलाज के दौरान मौत, परिजनों का चक्काजाम अम्बागढ़ चौकी। मोहला बस स्टैंड में हुई मारपीट के एक मामले में घायल बस ड्राइवर कमलेश भुआर्य की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के विरोध में आक्रोशित परिजनों ने गुरुवार को शव सड़क पर रखकर स्टेट हाईवे पर लगभग एक घंटे तक चक्काजाम किया, जिससे यातायात बाधित रहा। पुलिस व प्रशासन की समझाइश के बाद परिजन शांत हुए और जाम समाप्त किया गया। परिजनों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने मामले में इसराइल खान, प्रवीण और सोनू राजपूत के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- 💂❤️🩹🌄🥺1
- Post by Ashish parihar Parihar1
- बलरामपुर। जिले में अचानक मौसम ने ली करवट जमकर आंधी के साथ हुई बारिश,लोग हुए परेशान बलरामपुर जिले में आज दिनांक 27 मार्च दिन शुक्रवार को समय तकरीबन 4:00 बजे अचानक मौसम ने करवट बदली और देखते ही देखते बहुत तेज धूल भरी आंधी चलने लगी। हवाएं इतनी तेज थी कि पूरा क्षेत्र धूल के गुब्बार से भर गया और दृष्यता भी कम हो गई जिससे लोग काफी परेशान हो गये। हवाएं इतनी तेज थी की सड़क पर चलने वाले पैदल व दो पहिया वाहन चालको को भी चलने में काफी परेशानी हो गई वे अपने आप को सुरक्षित करने होटलों ढाबो एवँ घरों का सहारा लेना पड़ा।करीब आधे घंटे तक चली तेज हवाओं व बिजली चमकने के बाद हल्की बारिश शुरू हो गई जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।बारिश से जहाँ लोगों को गर्मी से राहत मिली तो वहीँ इस बारिश से सड़क पर उड़ते धूल से भी लोगो को निजात मिली।2
- मोहला के दुर्गा चौक मे आज दिनांक 27/03/2026शाम को रामनवमी के अवसर पर प्रसादी वितरित किया जायेगा। साथ ही श्रीराम जी की संध्या आरती मे आप सभी की उपस्थिति वंदनीय है। आप सभी सपरिवार सादर आमंत्रित हैं1