logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बोलन धाम मेले में पहुंचे एडीसीपी और नवागत थानाध्यक्ष, सुरक्षा का लिया जायजा बोलन धाम मेले में पहुंचे एडीसीपी और नवागत थानाध्यक्ष, सुरक्षा का लिया जायजा मेजा, प्रयागराज।तहसील मेजा क्षेत्र के प्रसिद्ध बोलन धाम में चल रहे दो दिवसीय ऐतिहासिक मेले में रविवार को पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमर कस ली। मेले के पहले दिन एडीसीपी यमुनानगर विजय किरण और मेजा के नवागत थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पाण्डेय ने मेला परिसर का दौरा कर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों के मेला स्थल पर पहुंचते ही मेला कमेटी के पदाधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने पूरे मेला परिसर का पैदल भ्रमण किया। उन्होंने मुख्य प्रवेश द्वार, निकास द्वार, मंदिर गर्भगृह के आसपास की बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और पुलिस पिकेट की तैनाती को चेक किया। निरीक्षण के दौरान एडीसीपी यमुनानगर विजय किरण ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि मेले में आने वाली महिलाओं, बच्चों और बुजुर्ग श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी श्रद्धालु को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए। यातायात प्रभारी को निर्देश दिया गया कि मेला क्षेत्र में जाम की स्थिति न बने, इसके लिए वैकल्पिक रूट और पार्किंग की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। भ्रमण के बाद एडीसीपी और थानाध्यक्ष ने बोलन धाम मंदिर में विधिवत जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेकर दोनों अधिकारियों ने मेले के शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न होने की कामना की। इस अवसर पर मेला कमेटी और स्थानीय संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर अधिकारियों ने संवाद भी किया। लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। नवागत थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पाण्डेय ने कहा, "बोलन धाम मेला मेजा की आस्था और संस्कृति का प्रतीक है। इसमें आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। पूरे मेला क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।" बता दें कि बोलन धाम का यह दो दिवसीय मेला हर साल भादो मास में लगता है, जिसमें प्रयागराज के अलावा मिर्जापुर, रीवा और आसपास के जिलों से हजारों शिवभक्त जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था को देखकर उन्होंने पुलिस प्रशासन की सराहना की।

19 hrs ago
user_Dhananjay Prajapati
Dhananjay Prajapati
Artist Meja, Prayagraj•
19 hrs ago

बोलन धाम मेले में पहुंचे एडीसीपी और नवागत थानाध्यक्ष, सुरक्षा का लिया जायजा बोलन धाम मेले में पहुंचे एडीसीपी और नवागत थानाध्यक्ष, सुरक्षा का लिया जायजा मेजा, प्रयागराज।तहसील मेजा क्षेत्र के प्रसिद्ध बोलन धाम में चल रहे दो दिवसीय ऐतिहासिक मेले में रविवार को पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमर कस ली। मेले के पहले दिन एडीसीपी यमुनानगर विजय किरण और मेजा के नवागत थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पाण्डेय ने मेला परिसर का दौरा कर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों के मेला स्थल पर पहुंचते ही मेला कमेटी के पदाधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने पूरे मेला परिसर का पैदल भ्रमण किया। उन्होंने मुख्य प्रवेश द्वार, निकास द्वार, मंदिर गर्भगृह के आसपास की

04a4893b-7d73-4f0d-b50b-93212edd6b97

बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और पुलिस पिकेट की तैनाती को चेक किया। निरीक्षण के दौरान एडीसीपी यमुनानगर विजय किरण ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि मेले में आने वाली महिलाओं, बच्चों और बुजुर्ग श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी श्रद्धालु को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए। यातायात प्रभारी को निर्देश दिया गया कि मेला क्षेत्र में जाम की स्थिति न बने, इसके लिए वैकल्पिक रूट और पार्किंग की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। भ्रमण के बाद एडीसीपी और थानाध्यक्ष ने बोलन धाम मंदिर में विधिवत जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेकर दोनों अधिकारियों ने मेले के शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न होने की कामना की। इस अवसर पर मेला

कमेटी और स्थानीय संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर अधिकारियों ने संवाद भी किया। लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। नवागत थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पाण्डेय ने कहा, "बोलन धाम मेला मेजा की आस्था और संस्कृति का प्रतीक है। इसमें आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। पूरे मेला क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।" बता दें कि बोलन धाम का यह दो दिवसीय मेला हर साल भादो मास में लगता है, जिसमें प्रयागराज के अलावा मिर्जापुर, रीवा और आसपास के जिलों से हजारों शिवभक्त जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था को देखकर उन्होंने पुलिस प्रशासन की सराहना की।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मध्य प्रदेश के डबरा में दिनदहाड़े मनचलों का आतंक, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल सड़क पर युवतियों से कथित तौर पर छेड़छाड़ और परेशान करने का मामला सामने आया है, विरोध करने पर युवतियों के साथ मारपीट किए जाने की बात भी सामने आई है घटना को लेकर सवाल यह है कि यदि आरोप सही हैं तो सड़क पर खुलेआम घूम रहे ऐसे युवकों पर पुलिस की कार्रवाई कब होगी
    1
    मध्य प्रदेश के डबरा में दिनदहाड़े मनचलों का आतंक, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 
सड़क पर युवतियों से कथित तौर पर छेड़छाड़ और परेशान करने का मामला सामने आया है, विरोध करने पर युवतियों के साथ मारपीट किए जाने की बात भी सामने आई है
घटना को लेकर सवाल यह है कि यदि आरोप सही हैं तो सड़क पर खुलेआम घूम रहे ऐसे युवकों पर पुलिस की कार्रवाई कब होगी
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    रिपोर्टर मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • युवाओं के सपनों को रफ्तार, शिक्षा को नई उड़ान। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने ‘मुख्यमंत्री स्कूटी योजना’ के तहत 7,400+ होनहार 12वीं के विद्यार्थियों को ई-स्कूटी की सौगात दी। युवाओं के सपनों को रफ्तार, शिक्षा को नई उड़ान। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने ‘मुख्यमंत्री स्कूटी योजना’ के तहत 7,400+ होनहार 12वीं के विद्यार्थियों को ई-स्कूटी की सौगात दी। प्रतिभा को अवसर, सपनों को संसाधन और भविष्य को नई दिशा देना ही भाजपा सरकार का संकल्प है। कोई प्रतिभा संसाधनों की कमी से पीछे नहीं छूटेगी।
    1
    युवाओं के सपनों को रफ्तार, शिक्षा को नई उड़ान।
मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने ‘मुख्यमंत्री स्कूटी योजना’ के तहत 7,400+ होनहार 12वीं के विद्यार्थियों को ई-स्कूटी की सौगात दी।
युवाओं के सपनों को रफ्तार, शिक्षा को नई उड़ान।
मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने ‘मुख्यमंत्री स्कूटी योजना’ के तहत 7,400+ होनहार 12वीं के विद्यार्थियों को ई-स्कूटी की सौगात दी।
प्रतिभा को अवसर, सपनों को संसाधन और भविष्य को नई दिशा देना ही भाजपा सरकार का संकल्प है।
कोई प्रतिभा संसाधनों की कमी से पीछे नहीं छूटेगी।
    user_Umesh chandra patrkar
    Umesh chandra patrkar
    Advertising Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कानपुर नगर, घंटाघर चौराहे पर फर्जी प्रेस-पुलिस लिखे वाहनों की जांच
    1
    कानपुर नगर, घंटाघर चौराहे पर फर्जी प्रेस-पुलिस लिखे वाहनों की जांच
    user_दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा
    दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा
    मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बोलन धाम मेले में पहुंचे एडीसीपी और नवागत थानाध्यक्ष, सुरक्षा का लिया जायजा बोलन धाम मेले में पहुंचे एडीसीपी और नवागत थानाध्यक्ष, सुरक्षा का लिया जायजा मेजा, प्रयागराज।तहसील मेजा क्षेत्र के प्रसिद्ध बोलन धाम में चल रहे दो दिवसीय ऐतिहासिक मेले में रविवार को पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमर कस ली। मेले के पहले दिन एडीसीपी यमुनानगर विजय किरण और मेजा के नवागत थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पाण्डेय ने मेला परिसर का दौरा कर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों के मेला स्थल पर पहुंचते ही मेला कमेटी के पदाधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने पूरे मेला परिसर का पैदल भ्रमण किया। उन्होंने मुख्य प्रवेश द्वार, निकास द्वार, मंदिर गर्भगृह के आसपास की बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और पुलिस पिकेट की तैनाती को चेक किया। निरीक्षण के दौरान एडीसीपी यमुनानगर विजय किरण ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि मेले में आने वाली महिलाओं, बच्चों और बुजुर्ग श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी श्रद्धालु को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए। यातायात प्रभारी को निर्देश दिया गया कि मेला क्षेत्र में जाम की स्थिति न बने, इसके लिए वैकल्पिक रूट और पार्किंग की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। भ्रमण के बाद एडीसीपी और थानाध्यक्ष ने बोलन धाम मंदिर में विधिवत जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेकर दोनों अधिकारियों ने मेले के शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न होने की कामना की। इस अवसर पर मेला कमेटी और स्थानीय संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर अधिकारियों ने संवाद भी किया। लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। नवागत थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पाण्डेय ने कहा, "बोलन धाम मेला मेजा की आस्था और संस्कृति का प्रतीक है। इसमें आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। पूरे मेला क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।" बता दें कि बोलन धाम का यह दो दिवसीय मेला हर साल भादो मास में लगता है, जिसमें प्रयागराज के अलावा मिर्जापुर, रीवा और आसपास के जिलों से हजारों शिवभक्त जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था को देखकर उन्होंने पुलिस प्रशासन की सराहना की।
    3
    बोलन धाम मेले में पहुंचे एडीसीपी और नवागत थानाध्यक्ष, सुरक्षा का लिया जायजा
बोलन धाम मेले में पहुंचे एडीसीपी और नवागत थानाध्यक्ष, सुरक्षा का लिया जायजा
मेजा, प्रयागराज।तहसील मेजा क्षेत्र के प्रसिद्ध बोलन धाम में चल रहे दो दिवसीय ऐतिहासिक मेले में रविवार को पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमर कस ली। मेले के पहले दिन एडीसीपी यमुनानगर विजय किरण और मेजा के नवागत थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पाण्डेय ने मेला परिसर का दौरा कर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया।
अधिकारियों के मेला स्थल पर पहुंचते ही मेला कमेटी के पदाधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने पूरे मेला परिसर का पैदल भ्रमण किया। उन्होंने मुख्य प्रवेश द्वार, निकास द्वार, मंदिर गर्भगृह के आसपास की बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और पुलिस पिकेट की तैनाती को चेक किया।
निरीक्षण के दौरान एडीसीपी यमुनानगर विजय किरण ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि मेले में आने वाली महिलाओं, बच्चों और बुजुर्ग श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी श्रद्धालु को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए। यातायात प्रभारी को निर्देश दिया गया कि मेला क्षेत्र में जाम की स्थिति न बने, इसके लिए वैकल्पिक रूट और पार्किंग की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए।
भ्रमण के बाद एडीसीपी और थानाध्यक्ष ने बोलन धाम मंदिर में विधिवत जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेकर दोनों अधिकारियों ने मेले के शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न होने की कामना की।
इस अवसर पर मेला कमेटी और स्थानीय संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर अधिकारियों ने संवाद भी किया। लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।
नवागत थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पाण्डेय ने कहा, "बोलन धाम मेला मेजा की आस्था और संस्कृति का प्रतीक है। इसमें आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। पूरे मेला क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।"
बता दें कि बोलन धाम का यह दो दिवसीय मेला हर साल भादो मास में लगता है, जिसमें प्रयागराज के अलावा मिर्जापुर, रीवा और आसपास के जिलों से हजारों शिवभक्त जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था को देखकर उन्होंने पुलिस प्रशासन की सराहना की।
    user_Dhananjay Prajapati
    Dhananjay Prajapati
    Artist Meja, Prayagraj•
    19 hrs ago
  • चिल्ला गौहानी में सरकारी हैंड पंप बने शोपीस मरम्मत की आस में वीरान सरकारी सिस्टम लाचार चिल्ला गौहानी जसरा एक तरफ सरकार हर घर नल-जल योजना का दावा कर रही है, तो वहीं दूसरी तरफ जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। जसरा ब्लॉक के चिल्ला गौहानी गांव में लगे सरकारी हैंडपंप महीनों से खराब पड़े हैं। मरम्मत की आस में हैंडपंप वीरान पड़े हैं और सरकारी विभाग बनवाने में पूरी तरह लाचार नजर आ रहा है।ग्रामीण बूंद-बूंद पानी को तरस रहे अधिकारी लाचार गांव में लगभग आधा दर्जन से अधिक सरकारी हैंडपंप खराब पड़े हैं। हैंडपंपों के नल से पानी आना तो दूर, हैंडल तक टूटे पड़े हैं। चिल्ला गौहानी जैसे गांव में जहां अभी भी लोग पीने के पानी के लिए हैंडपंपों पर ही निर्भर हैं, वहां हैंडपंप खराब होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है गर्मी के इस मौसम में महिलाओं को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार सचिव से लेकर जल निगम और ब्लॉक के अधिकारियों तक शिकायत की गई, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला, समाधान नहीं। विभाग की लापरवाही उजागर स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरकारी विभाग केवल कागजों में मरम्मत दिखा रहा हैं, लेकिन मौके पर हैंडपंप आज भी खराब पड़े हैं। लाखों रुपये खर्च कर लगाए गए हैंडपंप रखरखाव के अभाव में कबाड़ बनते जा रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और खंड विकास अधिकारी जसरा से मांग की है कि जल्द से जल्द गांव के सभी खराब हैंडपंपों की मरम्मत कराई जाए, ताकि ग्रामीणों को पीने के पानी की किल्लत से निजात मिल सके।
    1
    चिल्ला गौहानी में सरकारी हैंड पंप बने शोपीस मरम्मत की आस में वीरान सरकारी सिस्टम लाचार
चिल्ला गौहानी जसरा एक तरफ सरकार हर घर नल-जल योजना का दावा कर रही है, तो वहीं दूसरी तरफ जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। जसरा ब्लॉक के चिल्ला गौहानी गांव में लगे सरकारी हैंडपंप महीनों से खराब पड़े हैं। मरम्मत की आस में हैंडपंप वीरान पड़े हैं और सरकारी विभाग बनवाने में पूरी तरह लाचार नजर आ रहा है।ग्रामीण बूंद-बूंद पानी को तरस रहे अधिकारी लाचार गांव में लगभग आधा दर्जन से अधिक सरकारी हैंडपंप खराब पड़े हैं। हैंडपंपों के नल से पानी आना तो दूर, हैंडल तक टूटे पड़े हैं। चिल्ला गौहानी जैसे गांव में जहां अभी भी लोग पीने के पानी के लिए हैंडपंपों पर ही निर्भर हैं, वहां हैंडपंप खराब होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है गर्मी के इस मौसम में महिलाओं को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार सचिव से लेकर जल निगम और ब्लॉक के अधिकारियों तक शिकायत की गई, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला, समाधान नहीं।
विभाग की लापरवाही उजागर
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरकारी विभाग केवल कागजों में मरम्मत दिखा रहा हैं, लेकिन मौके पर हैंडपंप आज भी खराब पड़े हैं। लाखों रुपये खर्च कर लगाए गए हैंडपंप रखरखाव के अभाव में कबाड़ बनते जा रहे हैं।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और खंड विकास अधिकारी जसरा से मांग की है कि जल्द से जल्द गांव के सभी खराब हैंडपंपों की मरम्मत कराई जाए, ताकि ग्रामीणों को पीने के पानी की किल्लत से निजात मिल सके।
    user_राकेश पटेल सी न्यूज़
    राकेश पटेल सी न्यूज़
    Voice of people बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • बनका गांव में बीती रात भैंस चोरी करते समय चोर को ग्रामीणों ने दबोचा। बनका गांव में बीती रात भैंस चोरी करते समय चोर को ग्रामीणों ने दबोचा _एक भैंस चोरी कर भाग रहे डीसीएम चालक को गौहनिया में पीछा कर पकड़ा, दूसरा चोर अंधेरे में फरार_ *प्रयागराज (कौंधियारा - बनका)।* बनका सेमरी गांव निवासी बाबा टेलर पटेल पुत्र सीता राम के घर के पास नहर किनारे बंधी भैंस को रविवार की बीती रात लगभग 12 बजे चोरी करने की कोशिश की गई। ग्रामीणों ने सक्रियता दिखाते हुए भैंस चोरी करते समय एक आरोपी को रंगे हाथ दबोच लिया, जबकि अन्य चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। ग्रामीणों ने बताया कि एक भैंस की चोरी करके भाग रहे डीसीएम चालक को बाइक से पीछा करके गौहनिया में पकड़ लिया गया। उसी जगह दूसरी भैंस की चोरी के दौरान दूसरे चोर को भी धर दबोचा गया। पकड़े गए चोर से ग्रामीण मौके पर ही पूछताछ कर रहे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
    1
    बनका गांव में बीती रात भैंस चोरी करते समय चोर को ग्रामीणों ने दबोचा।
बनका गांव में बीती रात भैंस चोरी करते समय चोर को ग्रामीणों ने दबोचा
_एक भैंस चोरी कर भाग रहे डीसीएम चालक को गौहनिया में पीछा कर पकड़ा, दूसरा चोर अंधेरे में फरार_
*प्रयागराज (कौंधियारा - बनका)।* बनका सेमरी गांव निवासी बाबा टेलर पटेल पुत्र सीता राम के घर के पास नहर किनारे बंधी भैंस को रविवार की बीती रात लगभग 12 बजे चोरी करने की कोशिश की गई। ग्रामीणों ने सक्रियता दिखाते हुए भैंस चोरी करते समय एक आरोपी को रंगे हाथ दबोच लिया, जबकि अन्य चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
ग्रामीणों ने बताया कि एक भैंस की चोरी करके भाग रहे डीसीएम चालक को बाइक से पीछा करके गौहनिया में पकड़ लिया गया। उसी जगह दूसरी भैंस की चोरी के दौरान दूसरे चोर को भी धर दबोचा गया। पकड़े गए चोर से ग्रामीण मौके पर ही पूछताछ कर रहे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
    user_Rohit Sharma
    Rohit Sharma
    निष्पक्षता से खबर को प्रकाशित करना मेरा बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • 🙏 सनातन व्यवस्था सेवा ट्रस्ट की तरफ़ से सिरसा में गणेश उत्सव के अवसर पर प्रसाद वितरण 🐘🚩 🙏 सिरसा में गणेश उत्सव के अवसर पर प्रसाद वितरण 🐘🚩 📍 मेजा, प्रयागराज | नगर पंचायत सिरसा नगर पंचायत सिरसा के महुआ कोठी मोहल्ले में गणेश उत्सव के पावन अवसर पर सनातन व्यवस्था सेवा ट्रस्ट द्वारा प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 🙏✨ ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित कर सेवा, श्रद्धा और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया। 🥥🍛🚩 🎬 संचालक: नवनीत तिवारी 📜 सचिव: सूर्य प्रकाश यादव (बलराम) 💰 कोषाध्यक्ष: श्याम जी केशरी 👑 जिला अध्यक्ष: संजीव मिश्रा 🤝 जिला उप मंत्री: मोनू पांडे 🚩 मंडल टीम: संदीप कुमार, विनीत मिश्रा, शंभू नाथ जायसवाल 📸 मीडिया टीम: गोपाल जी, सुनीत तिवारी, अतुल मिश्रा ⭐️ विशेष सहयोगी एवं सक्रिय सदस्यों सहित अन्य स्थानीय श्रद्धालुओं की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। 🙌 🐘 गणपति बप्पा मोरया! 🚩 गणेश उत्सव के साथ ही सिरसा नगर का माहौल भक्तिमय हो उठा है। 🕉️✨ #GaneshUtsav #GaneshChaturthi #GanpatiBappaMorya #Sirsa #Meja #Prayagraj #PrayagrajNews #SirsaNews #UPNews #SanatanVyavasthaSevaTrust #GaneshUtsav2026 #PrasadVitaran #SanatanSeva #RepublicPrayagraj #RepublicPrayagrajNews #PrayagrajLive #UPNewsToday #सनातनव्यवस्थासेवाट्रस्ट #गणेशउत्सव #गणपतिबप्पामोरया #प्रयागराज #सिरसा #मेजा
    1
    🙏 सनातन व्यवस्था सेवा ट्रस्ट की तरफ़ से सिरसा में गणेश उत्सव के अवसर पर प्रसाद वितरण 🐘🚩
🙏 सिरसा में गणेश उत्सव के अवसर पर प्रसाद वितरण 🐘🚩📍 मेजा, प्रयागराज | नगर पंचायत सिरसा
नगर पंचायत सिरसा के महुआ कोठी मोहल्ले में गणेश उत्सव के पावन अवसर पर सनातन व्यवस्था सेवा ट्रस्ट द्वारा प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 🙏✨
ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित कर सेवा, श्रद्धा और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया। 🥥🍛🚩
🎬 संचालक: नवनीत तिवारी📜 सचिव: सूर्य प्रकाश यादव (बलराम)💰 कोषाध्यक्ष: श्याम जी केशरी👑 जिला अध्यक्ष: संजीव मिश्रा🤝 जिला उप मंत्री: मोनू पांडे
🚩 मंडल टीम: संदीप कुमार, विनीत मिश्रा, शंभू नाथ जायसवाल📸 मीडिया टीम: गोपाल जी, सुनीत तिवारी, अतुल मिश्रा
⭐️ विशेष सहयोगी एवं सक्रिय सदस्यों सहित अन्य स्थानीय श्रद्धालुओं की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। 🙌
🐘 गणपति बप्पा मोरया! 🚩गणेश उत्सव के साथ ही सिरसा नगर का माहौल भक्तिमय हो उठा है। 🕉️✨
#GaneshUtsav #GaneshChaturthi #GanpatiBappaMorya #Sirsa #Meja #Prayagraj #PrayagrajNews #SirsaNews #UPNews #SanatanVyavasthaSevaTrust #GaneshUtsav2026 #PrasadVitaran #SanatanSeva #RepublicPrayagraj #RepublicPrayagrajNews #PrayagrajLive #UPNewsToday #सनातनव्यवस्थासेवाट्रस्ट #गणेशउत्सव #गणपतिबप्पामोरया #प्रयागराज #सिरसा #मेजा
    user_Republic Prayagraj News
    Republic Prayagraj News
    Local News Reporter करछना, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • हरिद्वार की गलियों में एक मगरमच्छ टहलने निकला, तो हर कोई उसे कैप्चर करने लगा।मामला बहादराबाद क्षेत्र स्थित रूहलकी अंडरपास के पास का है। हरिद्वार की गलियों में एक मगरमच्छ टहलने निकला, तो हर कोई उसे कैप्चर करने लगा।मामला बहादराबाद क्षेत्र स्थित रूहलकी अंडरपास के पास का है।
    1
    हरिद्वार की गलियों में एक मगरमच्छ टहलने निकला, तो हर कोई उसे कैप्चर करने लगा।मामला बहादराबाद क्षेत्र स्थित रूहलकी अंडरपास के पास का है।
हरिद्वार की गलियों में एक मगरमच्छ टहलने निकला, तो हर कोई उसे कैप्चर करने लगा।मामला बहादराबाद क्षेत्र स्थित रूहलकी अंडरपास के पास का है।
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    रिपोर्टर मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.