Shuru
Apke Nagar Ki App…
ये मेरा trial video हैं, उम्मीद करते हैं, आप सभी को पसंद आएगा 🙏
Upender Singh Yadav
ये मेरा trial video हैं, उम्मीद करते हैं, आप सभी को पसंद आएगा 🙏
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Upender Singh Yadav2
- गाजीपुर: विधानसभा 377 जहूराबाद क्षेत्र में अपनी जनता पार्टी के तत्वावधान में आज तहसील कासिमाबाद मेन गेट के सामने स्थित कुशवाहा भवन (पार्टी कार्यालय) में गौतम बुद्ध की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इस अवसर पर उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके बताए गए सत्य, अहिंसा और करुणा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने समाज को शांति, भाईचारा और समानता का संदेश दिया, जो आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक हो गया है। वक्ताओं ने लोगों से आह्वान किया कि वे बुद्ध के विचारों को अपने जीवन में अपनाएं और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में योगदान दें। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया और एकजुटता का परिचय दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में "नमो बुद्धाय" का उद्घोष करते हुए समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।3
- गाजीपुर । जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील मुहम्मदाबाद में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा की उपस्थिती में तहसील सभागार मे सम्पन्न हुआ। जिसमे 88 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए मौके पर 15 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 404 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 43 शिकायत/प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया। इसी क्रम में तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 65 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें 07 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील जखनियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 82 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 05 का मौके पर निस्तारण किया गया। सेवराई तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 38 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मैके पर 04 का निस्तारण किया गया। तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 56 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 05 निस्तारण किया गया। तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 33 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 02 का निस्तारण किया गया एवं तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 42 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें 05 का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया गया तथा शेष शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जमीनी विवाद और आपसी विवाद एक ही विषय से सम्बन्धित होते है इसलिए राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते गॉव के प्रधान के साथ बैठक कराते हुए छोटे मोटे विवादों का मौके पर जाकर निस्तारण करायी जाय। तहसील के समस्त लेखपालों को निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ता की छोटी-छोटी समस्याएँ जिनका तत्काल निस्तारण किया जा सकता है, उसके लिए किसी व्यक्ति को परेशान न किया जाये। जिलाधिकारी ने जनपदवासियो से अपील किया है कि जमीन/रास्ता, खेत की नापी जैसे अन्य विवादो को अपने गॉव के ग्राम प्रधान एवं तहसीलदार से सम्पर्क कर आवदनो का निस्तारण करा लिया जाय जिससे आप द्वारा आपकी शिकायते गॉव में ही निस्तारण हो जाय। इसके उपरान्त तहसील स्तर एवं गॉव के प्रधान द्वारा आपका निस्तारण नही हो पा रहा है या किसी प्रकार की लापरवाही होती है तो उस दशा में जिलाधिकारी से सम्पर्क कर सकते है। इस अवसर पर परियोजना निदेशक दीन दयाल वर्मा, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, उपजिलाधिकारी डॉ.हर्षिता तिवारी मुहम्मदाबाद, तहसीलदार मुहम्मदाबाद, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।1
- चांद (कैमूर): समाज में जब बड़े व्यक्तित्व एक साथ खड़े होते हैं, तो वह केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि एकता का संदेश बन जाता है। आज ग्राम लोहदन में लोहदन पंचायत के पूर्व मुखिया यमुना पासवान के पूज्य पिता के श्राद्ध कार्यक्रम में कुछ ऐसा ही नजारा दिखा। शोक की इस घड़ी में क्षेत्र की तमाम राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने एक साथ पहुंचकर शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान किया। श्रद्धांजलि देने पहुंचे प्रमुख गणमान्य लोग: कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सह चैनपुर विधायक मोहम्मद जमा खान और पूर्व विधायक सह पूर्व मंत्री ब्रजकिशोर बिंद शामिल हुए। दोनों ही नेताओं ने पूर्व मुखिया यमुना पासवान से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उनके साथ क्षेत्र के अन्य गौरवशाली व्यक्तित्व भी उपस्थित रहे: * चंदन कुमार सिंह: प्रखंड प्रमुख, चांद। * दिनेश कुमार बिंद: उप ब्लॉक प्रमुख। * सतीश कुमार सिंह: जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह बीडीसी। * अभिमन्यु सिंह: वरिष्ठ पत्रकार सह पूर्व सरपंच। * बिरजू प्रसाद: सम्मानित पत्रकार। * ददन सिंह यादव: समाजसेवी। * विनोद कश्यप: प्रतिष्ठित नागरिक। इस कार्यक्रम की सबसे प्रेरणादायक बात यह रही कि राजनीति और पद से ऊपर उठकर सभी ने एक परिवार की तरह अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जनप्रतिनिधियों का जनता के सुख-दुख में इस तरह साझीदार बनना यह दर्शाता है कि रिश्तों की गरिमा ही समाज की असली पूंजी है। दिवंगत आत्मा की सादगी और उनके संस्कारों की चर्चा करते हुए सभी ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। #Lohdan #KaimurNews #YamunaPaswan #SocialUnity #Inspiration #BiharPolitics #Chainpur #Humanity2
- मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। नर्मदा नदी के बर्गी डैम बैकवॉटर में टूरिस्टों से भरा एक क्रूज हादसे का शिकार हो गया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें एक मां और उसका बच्चा भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि क्रूज में करीब 30 लोग सवार थे। अचानक मौसम खराब हुआ, तेज हवाएं और ऊंची लहरों के कारण क्रूज संतुलन खो बैठा और पानी में डूब गया। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और कई लोगों के लापता होने की आशंका है। इस हादसे ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं— क्या लाइफ जैकेट मौजूद थीं? क्या मौसम की चेतावनी को नजरअंदाज किया गया? ऐसी ही सच्ची और तेज खबरों के लिए जुड़े रहें Awaaz-e-Bharat के साथ। 👉 चैनल को Subscribe करें और वीडियो को Share जरूर करें। #JabalpurAccident #NarmadaRiver #CruiseAccident #MPNews #BreakingNews #IndiaNews #BargiDam #AwaazEBharat #HindiNews #RescueOperation #ViralNews #TrendingNews #SadNews #BoatAccident #LatestNews1
- यूपी के चंदौली जिले में बुलडोजर की कार्रवाई को लेकर अब राजनीति और जन-आक्रोश दोनों तेज हो गए हैं। स्थानीय निवासी संजय सिंह ने क्षेत्रीय विधायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें 'लापता' बताया है। उनका कहना है कि जब व्यापारियों और आम जनता के आशियाने उजड़ रहे हैं, तब विधायक जी क्षेत्र से नदारद हैं। संजय सिंह ने तंज कसते हुए कहा, "अंधेर नगरी चौपट राजा, जनता परेशान और विधायक लापता!" उन्होंने सरकार से मांग की है कि प्रभावित व्यापारियों को सरकारी जमीन उपलब्ध कराई जाए ताकि उनकी रोजी-रोटी फिर से शुरू हो सके। आपकी क्या राय है? क्या जनता की मुसीबत के समय जनप्रतिनिधियों का साथ होना जरूरी है? कमेंट में बताएं।1
- Post by आजाद जमावादी1
- पीडीडीयू नगर में शनिवार को भी सड़क चौड़ीकरण का कार्य लगातार जारी रहा। प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाया गया, जिससे सड़क को चौड़ा करने की प्रक्रिया में तेजी आई। इस दौरान मौके पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम देखने को मिले।3