जिला चिकित्सालय में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का डीएम-एसपी ने किया उद्घाटन, आमजन को सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी पहल रामपुर में जनपद में आम नागरिकों को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला चिकित्सालय परिसर में मंगलवार को प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का विधिवत उद्घाटन जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने फीता काटकर किया।उद्घाटन के उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने केंद्र का विस्तृत निरीक्षण किया।उन्होंने उपलब्ध दवाओं की सूची,मूल्य निर्धारण प्रणाली एवं भंडारण व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की।संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि केंद्र पर सभी आवश्यक दवाओं की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा पारदर्शिता बनाए रखी जाए।उपस्थित नागरिकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि यह केंद्र विशेष रूप से गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।उन्होंने बताया कि इस योजना के माध्यम से ब्रांडेड दवाओं की तुलना में 50 प्रतिशत से 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर उच्च गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं,जिससे मरीजों के जेब से होने वाले खर्च में उल्लेखनीय कमी आएगी।उन्होंने कहा कि आमजन अधिकृत जन औषधि केंद्र से दवाएं प्राप्त कर योजना का लाभ उठाएं।ब्रांडेड दवाओं की अपेक्षा अत्यंत कम दरों पर उपलब्धता।सभी दवाएं निर्धारित गुणवत्ता परीक्षणों से प्रमाणित एवं आवश्यक दवाओं की राष्ट्रीय सूची के अनुरूप।समाज के कमजोर एवं मध्यम वर्ग को सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना। दवाओं की दरें सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप।अवसर पर जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह केंद्र अस्पताल में उपचार हेतु आने वाले मरीजों के लिए बड़ी राहत सिद्ध होगा।उन्होंने विश्वास जताया कि इससे स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता दोनों में सकारात्मक सुधार होगा।कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.दीपा सिंह मुख्य चिकित्सक अधीक्षक डॉ.वी0 सी0 सक्सेना एवं वरिष्ठ चिकित्सकगण,चीफ फार्मासिस्ट/फार्मासिस्ट,मेट्रन, प्रबंधक,नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

- बाजपुर में विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियां पूर्ण, कल भगवामय होगा नगर बाजपुर ,बाजपुर नगर के टीचर कॉलोनी स्थित समाजसेवी मनोज जैन के निजी आवास पर आयोजित बैठक में बाजपुर में होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। कार्यक्रम को लेकर नगर में पिछले कई दिनों से जोर-शोर से तैयारियां चल रही थीं, जो अब लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। केशव बस्ती प्रभारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गौरव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शुगर फैक्ट्री स्थित चीनी मिल मैदान में भव्य आयोजन किया जाएगा। मंगलवार प्रातः नौ बजे से कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें मातृशक्ति बड़ी संख्या में भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में संत-महात्माओं सहित कई दिग्गजों का आगमन प्रस्तावित है। गौरव शर्मा ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। समाजसेवी नरेश गर्ग ने कहा कि यह हिंदू विराट सम्मेलन बाजपुर के लिए ऐतिहासिक क्षण साबित होगा और नगरवासियों के लिए गर्व का विषय है। बैठक में राजेंद्र कुमार शर्मा, नरेश गर्ग, राजकुमार, सागर शर्मा, मनोज गोयल, स्तुति गुप्ता, ममता जैन, बलवंत अग्रवाल और तुषार अरोड़ा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। गौरव शर्मा, केशव बस्ती प्रभारी2
- राशन डीलर का कम राशन देने का वीडियो वायरल, कार्ड धारक ने उच्च अधिकारियों से की जांच की मांग जिला मुरादाबाद के थाना क्षेत्र मुंढ़ापांडे की ग्राम पंचायत लालाटीकर का मामला है डीलर का नाम: स्वराज सिंह और टिंकू शर्मा बताया है #viral lvideo3
- मेरठ: कपड़ा व्यापारी के मकान मे लगी आ 6 लोगों की मौत,इलाके मे मचा हड़कप1
- Post by वसीम खान संपादक1
- कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने उत्तराखंड के मोहम्मद दीपक को किया सम्मानित1
- ye video moradabad uttarpardesh ki hai pure moradabad me ense accha koi dhosa nhi bnata hai sonu das1
- Bareilly Police के थाना भुता पुलिस ने अवैध असलहा रखने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 315 बोर का नाजायज तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। घटना 22 फरवरी 2026 की है, जब थाना भुता पुलिस टीम शांति व्यवस्था के तहत क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी मुखबिर खास से सूचना मिली कि ग्राम भगवानपुर जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध तमंचे के साथ खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी मुमताज उर्फ मुमत्याज, पुत्र जानकर अली, उम्र 46 वर्ष, निवासी ग्राम रैजनगर थाना भुता, जनपद बरेली को गिरफ्तार कर लिया1
- मुरादाबाद में 27 फरवरी को रिलीज होने वाली फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” को लेकर विवाद खड़ा हो गया है यादव समाज के युवाओं ने फिल्म के नाम और कहानी को समाज को बांटने की साजिश बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया अंबेडकर पार्क से डीएम कार्यालय तक जुलूस निकालकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा3
- लखनऊ। जिसे पिता ने पाल पोसकर बड़ा किया, उसी बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद शव के कई टुकड़े कर दिए। हाथ-पैर काटकर जंगल में फेंक दिया जबकि बचा हुआ धड़ घर में ड्रम में छिपा दिया। इसके बाद खुद ही थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। तलाश के दौरान पुलिस ने जब घर में पहुंचकर जांच की तो पिता का शव ड्रम से मिला। शक होने पर पुलिस ने बेटे से पूछताछ की तो उसने घटना स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) मध्य विक्रांत वीर ने बताया कि आशियाना के सेक्टर एल निवासी 49 वर्षीय मानवेंद्र सिंह के बेटे अक्षत ने थाने पर पहुंचकर पिता के लापता होने की सूचना देते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई। विभिन्न माध्यमों से मानवेंद्र की छानबीन शुरू हुई लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने बेटे अक्षत से भी घटना को लेकर जानकारी की लेकिन वह गोलमोल जवाब देता रहा। सख्ती से पूछताछ हुई तो अक्षत टूट गया और उसने खुद ही पिता की हत्या करने की बात स्वीकार की।पूछताछ में अक्षत ने बताया कि 20 फरवरी की सुबह 4:30 बजे किसी बात को लेकर उसका पिता से विवाद हुआ था। इसके बाद उसने मकान की तीसरी मंजिल पर मौजूद पिता के माथे में गोली मारकर हत्या कर दी। रात में शव को चोरी छिपे भूतल पर लाया और खींचकर उसे एक कमरे में ले गया। इसके बाद हाथ और पैर काट दिए। पकड़े जाने के डर से हाथ-पैर पारा के सदरौना स्थित जंगल में फेंक आया। शव के बाकी बचे हिस्से को एक ड्रम में छिपाकर रख दिया। सोमवार को पुलिस जांच करने पहुंची तो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त शव ड्रम से बरामद हुआ। पुलिस ने बचे हुए हिस्से को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की सूचना पर डीसीपी समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। फारेंसिक टीम और फील्ड यूनिट ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। डीसीपी ने बताया कि आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गुमशुदगी में हत्या की धारा जोड़ी जाएगी। साथ ही पुलिस टीम टीम सदरौना के जंगल में शव के अवशेष ढूंढ रही है।2