झुमटा के पुराने स्कूल भवन में विद्यालय संचालन की मांग को लेकर कलेक्टर से मिले सैकड़ो ग्रामीण *झुमटा के पुराने स्कूल भवन में विद्यालय संचालन की मांग को लेकर कलेक्टर से मिले सैकड़ों ग्रामीण* झूमटा गांव की शासकीय माध्यमिक शाला को पुनः गांव के पुराने विद्यालय भवन में संचालित किए जाने की मांग को लेकर बुधवार को झूमटा के सरपंच सहित सैकड़ों ग्रामीण गुनौर पहुंचे। ग्रामीणों ने पन्ना कलेक्टर उषा परमार से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया और बच्चों के भविष्य एवं सुरक्षा को देखते हुए विद्यालय को झूमटा में ही पुराने भवन में पुनः संचालित कराने की मांग रखी। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2021 से विद्यालय गांव से दूर पाली में अस्थाई रूप से संचालित हो रहा है, जिसके कारण विद्यार्थियों को प्रतिदिन काफी दूरी तय करनी पड़ रही है। कई बच्चे पैदल विद्यालय जाने को मजबूर हैं। वहीं जिस मार्ग से विद्यार्थी आवागमन करते हैं, उस पर जेके सीमेंट के ट्रकों की लगातार आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में अभिभावकों को बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है। गैस रिसाव के बाद पाली में किया गया था विद्यालय स्थानांतरित ग्रामीणों के अनुसार 21 अक्टूबर 2021 को झूमटा में संचालित शासकीय माध्यमिक शाला के परिसर में बोरवेल से गैस रिसाव की घटना सामने आई थी। इसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से विद्यालय को ग्राम पाली में अस्थाई रूप से संचालित किए जाने के आदेश दिए गए थे। ग्रामीणों का कहना है कि घटना के बाद विद्यालय को पाली में स्थानांतरित कर दिया गया, लेकिन कई वर्ष बीत जाने के बाद भी उसे वापस झूमटा के पुराने विद्यालय भवन में संचालित नहीं किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान में विद्यालय भवन को लेकर आवश्यक जांच कराई जा सकती है। यदि जांच में यह पाया जाता है कि अब किसी प्रकार का गैस रिसाव या अन्य सुरक्षा संबंधी खतरा नहीं है, तो बच्चों की सुविधा और भविष्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालय को पुनः झूमटा में संचालित किया जाना चाहिए। मंत्री के निर्देश के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में समीक्षा बैठक के दौरान पन्ना जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार द्वारा भी झूमटा के विद्यालय को पूर्व स्थान पर संचालित किए जाने के संबंध में निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद आज दिनांक तक विद्यालय की स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले को लेकर पूर्व में गुनौर एसडीएम, जिला पंचायत सीईओ एवं गुनौर विधायक को भी आवेदन देकर विद्यालय को पुराने भवन में संचालित किए जाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। दूरी बढ़ने से घट रही विद्यार्थियों की संख्या ग्रामीणों ने कलेक्टर को बताया कि विद्यालय गांव से दूर संचालित होने के कारण विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति प्रभावित हो रही है। कई बच्चे दूरी अधिक होने के कारण प्रतिदिन स्कूल नहीं पहुंच पाते। इससे विद्यालय में छात्र-छात्राओं की संख्या भी लगातार घटने की बात ग्रामीणों ने कही। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में विद्यालय होने से बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा होगी और अभिभावक भी अपने बच्चों को सुरक्षित तरीके से स्कूल भेज सकेंगे। वहीं मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। ग्रामीणों ने की जांच कराकर विद्यालय वापस शुरू कराने की मांग झूमटा के सरपंच सहित ग्रामीणों ने कलेक्टर उषा परमार से मांग की कि पुराने विद्यालय भवन की तकनीकी एवं सुरक्षा संबंधी जांच कराई जाए। यदि जांच में भवन सुरक्षित पाया जाता है और वर्तमान में किसी प्रकार का गैस रिसाव नहीं हो रहा है, तो शासकीय माध्यमिक शाला को पुनः ग्राम झूमटा के पुराने विद्यालय भवन में संचालित किया जाए। ग्रामीणों ने कहा कि यह केवल भवन का मामला नहीं, बल्कि गांव के बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और भविष्य से जुड़ा विषय है। कई वर्षों से लंबित इस मांग पर अब प्रशासन द्वारा गंभीरता से कार्रवाई किए जाने की उम्मीद ग्रामीणों ने जताई है। कलेक्टर से मुलाकात के बाद ग्रामीणों को उम्मीद है कि जल्द ही विद्यालय की जांच कराकर समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। सरपंच भूरी बाई सहित दर्जनों ग्रामीण पहुंचे थे अपनी शिकायत लेकर
झुमटा के पुराने स्कूल भवन में विद्यालय संचालन की मांग को लेकर कलेक्टर से मिले सैकड़ो ग्रामीण *झुमटा के पुराने स्कूल भवन में विद्यालय संचालन की मांग को लेकर कलेक्टर से मिले सैकड़ों ग्रामीण* झूमटा गांव की शासकीय माध्यमिक शाला को पुनः गांव के पुराने विद्यालय भवन में संचालित किए जाने की मांग को लेकर बुधवार को झूमटा के सरपंच सहित सैकड़ों ग्रामीण गुनौर पहुंचे। ग्रामीणों ने पन्ना कलेक्टर उषा परमार से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया और बच्चों के भविष्य एवं सुरक्षा को देखते हुए विद्यालय को झूमटा में ही पुराने भवन में पुनः संचालित कराने की मांग रखी। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2021 से विद्यालय गांव से दूर पाली में अस्थाई रूप से संचालित हो रहा है, जिसके कारण विद्यार्थियों को प्रतिदिन काफी दूरी तय करनी पड़ रही है। कई बच्चे पैदल विद्यालय जाने को मजबूर हैं। वहीं जिस मार्ग से विद्यार्थी आवागमन करते हैं, उस पर जेके सीमेंट के ट्रकों की लगातार आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में अभिभावकों को बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है। गैस रिसाव के बाद पाली में किया गया था विद्यालय स्थानांतरित ग्रामीणों के अनुसार 21 अक्टूबर 2021 को झूमटा में संचालित शासकीय माध्यमिक शाला के परिसर में बोरवेल से गैस रिसाव की घटना सामने आई थी। इसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से विद्यालय को ग्राम पाली में अस्थाई रूप से संचालित किए जाने के आदेश दिए गए थे। ग्रामीणों का कहना है कि घटना के बाद विद्यालय को पाली में स्थानांतरित कर दिया गया, लेकिन कई वर्ष बीत जाने के बाद भी उसे वापस झूमटा के पुराने विद्यालय भवन में संचालित नहीं किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान में विद्यालय भवन को लेकर आवश्यक जांच कराई जा सकती है। यदि जांच में यह पाया जाता है कि अब किसी प्रकार का गैस रिसाव या अन्य सुरक्षा संबंधी खतरा नहीं है, तो बच्चों की सुविधा और भविष्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालय को पुनः झूमटा में संचालित किया जाना चाहिए। मंत्री के निर्देश के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में समीक्षा
बैठक के दौरान पन्ना जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार द्वारा भी झूमटा के विद्यालय को पूर्व स्थान पर संचालित किए जाने के संबंध में निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद आज दिनांक तक विद्यालय की स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले को लेकर पूर्व में गुनौर एसडीएम, जिला पंचायत सीईओ एवं गुनौर विधायक को भी आवेदन देकर विद्यालय को पुराने भवन में संचालित किए जाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। दूरी बढ़ने से घट रही विद्यार्थियों की संख्या ग्रामीणों ने कलेक्टर को बताया कि विद्यालय गांव से दूर संचालित होने के कारण विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति प्रभावित हो रही है। कई बच्चे दूरी अधिक होने के कारण प्रतिदिन स्कूल नहीं पहुंच पाते। इससे विद्यालय में छात्र-छात्राओं की संख्या भी लगातार घटने की बात ग्रामीणों ने कही। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में विद्यालय होने से बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा होगी और अभिभावक भी अपने बच्चों को सुरक्षित तरीके से स्कूल भेज सकेंगे। वहीं मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। ग्रामीणों ने की जांच कराकर विद्यालय वापस शुरू कराने की मांग झूमटा के सरपंच सहित ग्रामीणों ने कलेक्टर उषा परमार से मांग की कि पुराने विद्यालय भवन की तकनीकी एवं सुरक्षा संबंधी जांच कराई जाए। यदि जांच में भवन सुरक्षित पाया जाता है और वर्तमान में किसी प्रकार का गैस रिसाव नहीं हो रहा है, तो शासकीय माध्यमिक शाला को पुनः ग्राम झूमटा के पुराने विद्यालय भवन में संचालित किया जाए। ग्रामीणों ने कहा कि यह केवल भवन का मामला नहीं, बल्कि गांव के बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और भविष्य से जुड़ा विषय है। कई वर्षों से लंबित इस मांग पर अब प्रशासन द्वारा गंभीरता से कार्रवाई किए जाने की उम्मीद ग्रामीणों ने जताई है। कलेक्टर से मुलाकात के बाद ग्रामीणों को उम्मीद है कि जल्द ही विद्यालय की जांच कराकर समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। सरपंच भूरी बाई सहित दर्जनों ग्रामीण पहुंचे थे अपनी शिकायत लेकर
- अत्यधिक वर्षा के दृष्टिगत 20 अगस्त को भी विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित ➡️ कलेक्टर ऊषा परमार ने पन्ना जिले में निरंतर अत्यधिक वर्षा होने तथा भारी वर्षा का अलर्ट जारी होने के दृष्टिगत जिले के सभी शासकीय, निजी, अनुदान प्राप्त विद्यालयों सहित नवोदय विद्यालय तथा सीबीएससी शैक्षणिक संस्थाओं में अध्यनरत कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए गुरूवार, 20 अगस्त को भी अवकाश घोषित किया है। विदित हो कि विभिन्न मार्गों पर वर्षा के पानी के भराव की स्थिति निर्मित होने के साथ विभिन्न नदी एवं नालों का जल स्तर भी लगातार बढ़ रहा है। इस कारण जिला कलेक्टर द्वारा पूर्व में बुधवार को भी विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया था। अवकाश के कारण बाधित शैक्षणिक पाठ्यक्रम की पूर्ति अन्य कार्य दिवसों में अतिरिक्त कालखण्ड लगाकर की जाएगी। सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों को विद्यालयीन समय में उपस्थित रहकर कार्य संचालन के निर्देश दिए गए हैं। पूर्व से निर्धारित परीक्षा आदि आवश्यक कार्यक्रम यथावत समय सारणी अनुसार जारी रहेंगे।1
- मुझे पढ़ना है, शादी नहीं करनी” युवती ने परिजनों पर मारपीट और धमकी के लगाए आरोप, SP से मांगी सुरक्षा पन्ना। जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवती ने पुलिस अधीक्षक पन्ना को आवेदन देकर अपने ही परिजनों से जान-माल का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। युवती का आरोप है कि उसके परिवार के सदस्य उस पर जबरन शादी करने का दबाव बना रहे हैं, विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती है और धमकियां दी जाती हैं। आवेदन के अनुसार, युवती ने बताया कि वह 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद आगे की पढ़ाई करना चाहती है। उसका आरोप है कि पिता, भाई और अन्य परिजन शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करते हैं तथा पढ़ाई छोड़कर शादी करने के लिए दबाव बनाते हैं। युवती का कहना है कि उसकी शादी एक ऐसे युवक से जबरन कराई जा रही थी, जिससे वह विवाह नहीं करना चाहती। युवती ने आवेदन में बताया कि इन परिस्थितियों के कारण वह 16 मई 2026 को घर छोड़कर सतना चली गई, जहां वह निजी कोचिंग के माध्यम से अपनी पढ़ाई जारी रखे हुए है। उसका कहना है कि वह अपने पैरों पर खड़ा होने तक शादी नहीं करना चाहती। आवेदन में युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि परिवार के लोग उसे कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी देते थे। उसने पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा उपलब्ध कराने और परिजनों द्वारा किसी भी प्रकार का दबाव न बनाए जाने की मांग की है।3
- बड़ी खबर **बृहस्पति कुंड में खतरा** लगातार बारिश से जलस्तर बढ़ा, पर्यटकों पर रोक। 🚫 अगले 2–4 दिन यात्रा टालें और उफनते पानी से दूर रहें। सावधान रहें, सुरक्षित रहें।1
- रास्ते का अतिक्रमण हटाने हेतु वार्ड नंबर 17 ग्राम बीरा अवैध तरीके से रास्ते पर घर बनाने हेतु बच्चे स्कूल जाते समय गिर जाते है तथा उनकी ड्रेस पर गंदगी बन जाती है अतः रोड बनाने कृपा करें1
- महेवा बोरी स्टैंड की जर्जर सड़क को लेकर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन शाहनगर: महेवा बोरी स्टैंड की जर्जर सड़क की स्थिति से परेशान क्षेत्रीय लोगों ने आज शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया। सड़क खराब होने के कारण राहगीरों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महेवा बोरी स्टैंड की जर्जर सड़क को लेकर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन शाहनगर: महेवा बोरी स्टैंड की जर्जर सड़क की स्थिति से परेशान क्षेत्रीय लोगों ने आज शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया। सड़क खराब होने के कारण राहगीरों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।1
- : सीएम डॉ मोहन यादव ने सभा स्थल पर मौजूद लाडली बहनों पर की पुष्प वर्षा। : सीएम डॉ मोहन यादव ने सभा स्थल पर मौजूद लाडली बहनों पर की पुष्प वर्षा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में मैहर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 'लाड़ली बहना योजना' के अंतर्गत लाड़ली बहनों के खातों में राशि का अंतरण एवं विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण #MP_का_रक्षाबंधन_उपहार1
- पन्ना। बृहस्पति कुंड का नजारा1
- अमानगंज कांग्रेस ने पशुओं को लगाया रेडियम कहा नगर परिषद अमानगंज की लापरवाही अमानगंज कांग्रेस ने पशुओं को लगाया रेडियम कहा नगर परिषद अमानगंज की लापरवाही!#panna #viralnewsamanganj #MPNews #gunnaur1
- *नागौद मार्ग पर वाहन की टक्कर, तीन घायल* उचेहरा। नागौद मार्ग स्थित हत्था बाबा के पास बुधवार को अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवार दो युवकों और *नागौद मार्ग पर वाहन की टक्कर, तीन घायल* उचेहरा। नागौद मार्ग स्थित हत्था बाबा के पास बुधवार को अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवार दो युवकों और सड़क किनारे खड़े एक राहगीर को टक्कर मार दी। हादसे में कासिम अंसारी (18), हर्ष लहगीर (17) और अंजय ताम्रकार (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सतना रेफर किया गया। घायलों को सतना ले जाने के दौरान एंबुलेंस का गेट टूटा होने पर परिजनों ने विरोध जताया। बाद में रस्सी से गेट बांधकर घायलों को सतना रवाना किया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।1