logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

: सीएम डॉ मोहन यादव ने सभा स्थल पर मौजूद लाडली बहनों पर की पुष्प वर्षा। : सीएम डॉ मोहन यादव ने सभा स्थल पर मौजूद लाडली बहनों पर की पुष्प वर्षा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में मैहर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 'लाड़ली बहना योजना' के अंतर्गत लाड़ली बहनों के खातों में राशि का अंतरण एवं विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण #MP_का_रक्षाबंधन_उपहार

1 day ago
user_AIMA MEDIYA (जन - जन की आवाज) सतना मध्यप्रदेश
AIMA MEDIYA (जन - जन की आवाज) सतना मध्यप्रदेश
Internet shop नागौद, सतना, मध्य प्रदेश•
1 day ago

: सीएम डॉ मोहन यादव ने सभा स्थल पर मौजूद लाडली बहनों पर की पुष्प वर्षा। : सीएम डॉ मोहन यादव ने सभा स्थल पर मौजूद लाडली बहनों पर की पुष्प वर्षा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में मैहर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 'लाड़ली बहना योजना' के अंतर्गत लाड़ली बहनों के खातों में राशि का अंतरण एवं विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण #MP_का_रक्षाबंधन_उपहार

More news from Panna and nearby areas
  • झुमटा के पुराने स्कूल भवन में विद्यालय संचालन की मांग को लेकर कलेक्टर से मिले सैकड़ो ग्रामीण *झुमटा के पुराने स्कूल भवन में विद्यालय संचालन की मांग को लेकर कलेक्टर से मिले सैकड़ों ग्रामीण* झूमटा गांव की शासकीय माध्यमिक शाला को पुनः गांव के पुराने विद्यालय भवन में संचालित किए जाने की मांग को लेकर बुधवार को झूमटा के सरपंच सहित सैकड़ों ग्रामीण गुनौर पहुंचे। ग्रामीणों ने पन्ना कलेक्टर उषा परमार से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया और बच्चों के भविष्य एवं सुरक्षा को देखते हुए विद्यालय को झूमटा में ही पुराने भवन में पुनः संचालित कराने की मांग रखी। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2021 से विद्यालय गांव से दूर पाली में अस्थाई रूप से संचालित हो रहा है, जिसके कारण विद्यार्थियों को प्रतिदिन काफी दूरी तय करनी पड़ रही है। कई बच्चे पैदल विद्यालय जाने को मजबूर हैं। वहीं जिस मार्ग से विद्यार्थी आवागमन करते हैं, उस पर जेके सीमेंट के ट्रकों की लगातार आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में अभिभावकों को बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है। गैस रिसाव के बाद पाली में किया गया था विद्यालय स्थानांतरित ग्रामीणों के अनुसार 21 अक्टूबर 2021 को झूमटा में संचालित शासकीय माध्यमिक शाला के परिसर में बोरवेल से गैस रिसाव की घटना सामने आई थी। इसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से विद्यालय को ग्राम पाली में अस्थाई रूप से संचालित किए जाने के आदेश दिए गए थे। ग्रामीणों का कहना है कि घटना के बाद विद्यालय को पाली में स्थानांतरित कर दिया गया, लेकिन कई वर्ष बीत जाने के बाद भी उसे वापस झूमटा के पुराने विद्यालय भवन में संचालित नहीं किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान में विद्यालय भवन को लेकर आवश्यक जांच कराई जा सकती है। यदि जांच में यह पाया जाता है कि अब किसी प्रकार का गैस रिसाव या अन्य सुरक्षा संबंधी खतरा नहीं है, तो बच्चों की सुविधा और भविष्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालय को पुनः झूमटा में संचालित किया जाना चाहिए। मंत्री के निर्देश के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में समीक्षा बैठक के दौरान पन्ना जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार द्वारा भी झूमटा के विद्यालय को पूर्व स्थान पर संचालित किए जाने के संबंध में निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद आज दिनांक तक विद्यालय की स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले को लेकर पूर्व में गुनौर एसडीएम, जिला पंचायत सीईओ एवं गुनौर विधायक को भी आवेदन देकर विद्यालय को पुराने भवन में संचालित किए जाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। दूरी बढ़ने से घट रही विद्यार्थियों की संख्या ग्रामीणों ने कलेक्टर को बताया कि विद्यालय गांव से दूर संचालित होने के कारण विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति प्रभावित हो रही है। कई बच्चे दूरी अधिक होने के कारण प्रतिदिन स्कूल नहीं पहुंच पाते। इससे विद्यालय में छात्र-छात्राओं की संख्या भी लगातार घटने की बात ग्रामीणों ने कही। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में विद्यालय होने से बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा होगी और अभिभावक भी अपने बच्चों को सुरक्षित तरीके से स्कूल भेज सकेंगे। वहीं मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। ग्रामीणों ने की जांच कराकर विद्यालय वापस शुरू कराने की मांग झूमटा के सरपंच सहित ग्रामीणों ने कलेक्टर उषा परमार से मांग की कि पुराने विद्यालय भवन की तकनीकी एवं सुरक्षा संबंधी जांच कराई जाए। यदि जांच में भवन सुरक्षित पाया जाता है और वर्तमान में किसी प्रकार का गैस रिसाव नहीं हो रहा है, तो शासकीय माध्यमिक शाला को पुनः ग्राम झूमटा के पुराने विद्यालय भवन में संचालित किया जाए। ग्रामीणों ने कहा कि यह केवल भवन का मामला नहीं, बल्कि गांव के बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और भविष्य से जुड़ा विषय है। कई वर्षों से लंबित इस मांग पर अब प्रशासन द्वारा गंभीरता से कार्रवाई किए जाने की उम्मीद ग्रामीणों ने जताई है। कलेक्टर से मुलाकात के बाद ग्रामीणों को उम्मीद है कि जल्द ही विद्यालय की जांच कराकर समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। सरपंच भूरी बाई सहित दर्जनों ग्रामीण पहुंचे थे अपनी शिकायत लेकर
    2
    झुमटा के पुराने स्कूल भवन में विद्यालय संचालन की मांग को लेकर कलेक्टर से मिले सैकड़ो ग्रामीण
*झुमटा के पुराने स्कूल भवन में विद्यालय संचालन की मांग को लेकर कलेक्टर से मिले सैकड़ों ग्रामीण*
झूमटा गांव की शासकीय माध्यमिक शाला को पुनः गांव के पुराने विद्यालय भवन में संचालित किए जाने की मांग को लेकर बुधवार को झूमटा के सरपंच सहित सैकड़ों ग्रामीण गुनौर पहुंचे। ग्रामीणों ने पन्ना कलेक्टर उषा परमार से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया और बच्चों के भविष्य एवं सुरक्षा को देखते हुए विद्यालय को झूमटा में ही पुराने भवन में पुनः संचालित कराने की मांग रखी।
ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2021 से विद्यालय गांव से दूर पाली में अस्थाई रूप से संचालित हो रहा है, जिसके कारण विद्यार्थियों को प्रतिदिन काफी दूरी तय करनी पड़ रही है। कई बच्चे पैदल विद्यालय जाने को मजबूर हैं। वहीं जिस मार्ग से विद्यार्थी आवागमन करते हैं, उस पर जेके सीमेंट के ट्रकों की लगातार आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में अभिभावकों को बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है।
गैस रिसाव के बाद पाली में किया गया था विद्यालय स्थानांतरित
ग्रामीणों के अनुसार 21 अक्टूबर 2021 को झूमटा में संचालित शासकीय माध्यमिक शाला के परिसर में बोरवेल से गैस रिसाव की घटना सामने आई थी। इसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से विद्यालय को ग्राम पाली में अस्थाई रूप से संचालित किए जाने के आदेश दिए गए थे। ग्रामीणों का कहना है कि घटना के बाद विद्यालय को पाली में स्थानांतरित कर दिया गया, लेकिन कई वर्ष बीत जाने के बाद भी उसे वापस झूमटा के पुराने विद्यालय भवन में संचालित नहीं किया गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान में विद्यालय भवन को लेकर आवश्यक जांच कराई जा सकती है। यदि जांच में यह पाया जाता है कि अब किसी प्रकार का गैस रिसाव या अन्य सुरक्षा संबंधी खतरा नहीं है, तो बच्चों की सुविधा और भविष्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालय को पुनः झूमटा में संचालित किया जाना चाहिए।
मंत्री के निर्देश के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में समीक्षा बैठक के दौरान पन्ना जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार द्वारा भी झूमटा के विद्यालय को पूर्व स्थान पर संचालित किए जाने के संबंध में निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद आज दिनांक तक विद्यालय की स्थिति जस की तस बनी हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले को लेकर पूर्व में गुनौर एसडीएम, जिला पंचायत सीईओ एवं गुनौर विधायक को भी आवेदन देकर विद्यालय को पुराने भवन में संचालित किए जाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
दूरी बढ़ने से घट रही विद्यार्थियों की संख्या
ग्रामीणों ने कलेक्टर को बताया कि विद्यालय गांव से दूर संचालित होने के कारण विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति प्रभावित हो रही है। कई बच्चे दूरी अधिक होने के कारण प्रतिदिन स्कूल नहीं पहुंच पाते। इससे विद्यालय में छात्र-छात्राओं की संख्या भी लगातार घटने की बात ग्रामीणों ने कही।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में विद्यालय होने से बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा होगी और अभिभावक भी अपने बच्चों को सुरक्षित तरीके से स्कूल भेज सकेंगे। वहीं मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
ग्रामीणों ने की जांच कराकर विद्यालय वापस शुरू कराने की मांग
झूमटा के सरपंच सहित ग्रामीणों ने कलेक्टर उषा परमार से मांग की कि पुराने विद्यालय भवन की तकनीकी एवं सुरक्षा संबंधी जांच कराई जाए। यदि जांच में भवन सुरक्षित पाया जाता है और वर्तमान में किसी प्रकार का गैस रिसाव नहीं हो रहा है, तो शासकीय माध्यमिक शाला को पुनः ग्राम झूमटा के पुराने विद्यालय भवन में संचालित किया जाए।
ग्रामीणों ने कहा कि यह केवल भवन का मामला नहीं, बल्कि गांव के बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और भविष्य से जुड़ा विषय है। कई वर्षों से लंबित इस मांग पर अब प्रशासन द्वारा गंभीरता से कार्रवाई किए जाने की उम्मीद ग्रामीणों ने जताई है। कलेक्टर से मुलाकात के बाद ग्रामीणों को उम्मीद है कि जल्द ही विद्यालय की जांच कराकर समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। सरपंच भूरी बाई  सहित दर्जनों ग्रामीण पहुंचे थे अपनी शिकायत लेकर
    user_Sandeep shukla
    Sandeep shukla
    पत्रकारिता Devendranagar, Panna•
    1 hr ago
  • khushiyanra post Medinipur kushiyara mein Pani ki barish mein ghar ke andar Pani Gaya siyara post Medinipur mein itna mein Pani bhara hua Karan public pareshan ho rahi hai
    3
    khushiyanra post Medinipur kushiyara mein Pani ki barish mein ghar ke andar Pani Gaya
siyara post Medinipur mein itna mein Pani bhara hua Karan public pareshan ho rahi hai
    user_Ramesh Varma
    Ramesh Varma
    कोठी, सतना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सड़क हादसे में 3 गंभीर घायल, एम्बुलेंस का गेट टूटा मिलने पर परिजनों का फूटा गुस्सा; रस्सी से बांधकर भेजे गए मरीज *सड़क हादसे में 3 गंभीर घायल, एम्बुलेंस का गेट टूटा मिलने पर परिजनों का फूटा गुस्सा; रस्सी से बांधकर भेजे गए मरीज* ​उचेहरा/सतना (मध्य प्रदेश) ​सतना जिले के उचेहरा-नागौद मार्ग पर स्थित हत्था बाबा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवार दो युवकों और सड़क किनारे खड़े एक राहगीर को जोरदार टक्कर मार दी। ​इस हादसे में कासिम अंसारी (18 वर्ष), हर्ष लहगीर (17 वर्ष) और अंजय ताम्रकार (25 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उचेहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल सतना के लिए रेफर कर दिया। *​स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: एम्बुलेंस का गेट टूटा, रस्सी से बांधकर रवाना हुए मरीज* ​अस्पताल में अव्यवस्थाओं का आलम यह रहा कि घायलों को सतना ले जाने के लिए बुलाई गई 108 एम्बुलेंस का पिछला दरवाजा ही खराब था। गेट न खुलने और वाहन की खस्ताहाल स्थिति देखकर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों का आरोप है कि उन्हें काफी इंतज़ार कराया गया और प्राइवेट वाहन करने की सलाह दी गई। काफी हंगामे के बाद आखिरकार एम्बुलेंस के दरवाजे को रस्सी से बांधकर घायलों को सतना के लिए रवाना किया गया। *​अस्पताल में सुविधाओं का अकाल, टॉर्च की रोशनी में इलाज और जनरेटर खराब* ​उचेहरा अस्पताल की लचर व्यवस्थाएं लगातार चर्चा में हैं। अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है। हाल ही में सामने आई खबर के मुताबिक, अस्पताल में बिजली की माकूल व्यवस्था न होने के कारण अंधेरे में इलाज करने की नौबत आ गई थी। अस्पताल का जनरेटर लंबे समय से बंद पड़ा है, जिसे अब तक सुधरवाया नहीं गया है। हैरानी की बात यह है कि मरीजों के इलाज के लिए जनरेटर तो बंद रहता है, लेकिन जहाँ नर्स, डॉक्टर और स्टाफ बैठते हैं, वहाँ लाइट की पूरी और रेगुलर व्यवस्था रहती है। ​मिली सूचना के आधार पर, स्थानीय लोगों और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा इस बदहाली को लेकर एक बार नहीं, बल्कि कई बार एसडीएम (SDM) को आवेदन और ज्ञापन सौंपा जा चुका है। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई और स्थिति जस की तस बनी हुई है। ​इसके अलावा, स्थानीय लोगों की लंबे समय से मांग है कि अस्पताल में एक्स-रे (X-Ray) मशीन जैसी अति-आवश्यक मशीनरी और उपकरण उपलब्ध कराए जाएं, लेकिन अब तक ये सुविधाएं मुहैया नहीं कराई जा सकी हैं। परिसर में पसरी गंदगी और खस्ताहाल एम्बुलेंस जैसी समस्याएं लगातार मरीजों की जान जोखिम में डाल रही हैं। *​पुलिस की कार्रवाई* ​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। ​#SatnaNews #UnchehraNews #NagodNews #MadhyaPradeshNews #MPNews
    1
    सड़क हादसे में 3 गंभीर घायल, एम्बुलेंस का गेट टूटा मिलने पर परिजनों का फूटा गुस्सा; रस्सी से बांधकर भेजे गए मरीज
*सड़क हादसे में 3 गंभीर घायल, एम्बुलेंस का गेट टूटा मिलने पर परिजनों का फूटा गुस्सा; रस्सी से बांधकर भेजे गए मरीज*
​उचेहरा/सतना (मध्य प्रदेश)
​सतना जिले के उचेहरा-नागौद मार्ग पर स्थित हत्था बाबा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवार दो युवकों और सड़क किनारे खड़े एक राहगीर को जोरदार टक्कर मार दी।
​इस हादसे में कासिम अंसारी (18 वर्ष), हर्ष लहगीर (17 वर्ष) और अंजय ताम्रकार (25 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उचेहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल सतना के लिए रेफर कर दिया।
*​स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: एम्बुलेंस का गेट टूटा, रस्सी से बांधकर रवाना हुए मरीज*
​अस्पताल में अव्यवस्थाओं का आलम यह रहा कि घायलों को सतना ले जाने के लिए बुलाई गई 108 एम्बुलेंस का पिछला दरवाजा ही खराब था। गेट न खुलने और वाहन की खस्ताहाल स्थिति देखकर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों का आरोप है कि उन्हें काफी इंतज़ार कराया गया और प्राइवेट वाहन करने की सलाह दी गई। काफी हंगामे के बाद आखिरकार एम्बुलेंस के दरवाजे को रस्सी से बांधकर घायलों को सतना के लिए रवाना किया गया।
*​अस्पताल में सुविधाओं का अकाल, टॉर्च की रोशनी में इलाज और जनरेटर खराब*
​उचेहरा अस्पताल की लचर व्यवस्थाएं लगातार चर्चा में हैं। अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है। हाल ही में सामने आई खबर के मुताबिक, अस्पताल में बिजली की माकूल व्यवस्था न होने के कारण अंधेरे में इलाज करने की नौबत आ गई थी। अस्पताल का जनरेटर लंबे समय से बंद पड़ा है, जिसे अब तक सुधरवाया नहीं गया है। हैरानी की बात यह है कि मरीजों के इलाज के लिए जनरेटर तो बंद रहता है, लेकिन जहाँ नर्स, डॉक्टर और स्टाफ बैठते हैं, वहाँ लाइट की पूरी और रेगुलर व्यवस्था रहती है।
​मिली सूचना के आधार पर, स्थानीय लोगों और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा इस बदहाली को लेकर एक बार नहीं, बल्कि कई बार एसडीएम (SDM) को आवेदन और ज्ञापन सौंपा जा चुका है। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई और स्थिति जस की तस बनी हुई है।
​इसके अलावा, स्थानीय लोगों की लंबे समय से मांग है कि अस्पताल में एक्स-रे (X-Ray) मशीन जैसी अति-आवश्यक मशीनरी और उपकरण उपलब्ध कराए जाएं, लेकिन अब तक ये सुविधाएं मुहैया नहीं कराई जा सकी हैं। परिसर में पसरी गंदगी और खस्ताहाल एम्बुलेंस जैसी समस्याएं लगातार मरीजों की जान जोखिम में डाल रही हैं।
*​पुलिस की कार्रवाई*
​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।
​#SatnaNews
#UnchehraNews
#NagodNews
#MadhyaPradeshNews
#MPNews
    user_Unchehra news
    Unchehra news
    News Anchor उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सतना, मध्यप्रदेश 1 सितंबर को रेल रोको आंदोलन का ऐलान निर्माण में देरी पर पार्टी ने जताया आक्रोश सांसद और विधायक इस्तीफा दे :- जितेन्द्र राय भारतीय जन मोर्चा पार्टी
    1
    सतना, मध्यप्रदेश 

1 सितंबर को रेल रोको आंदोलन का ऐलान
निर्माण में देरी पर पार्टी ने जताया आक्रोश
सांसद और विधायक इस्तीफा दे :- जितेन्द्र राय 
भारतीय जन मोर्चा पार्टी
    user_Dileep bunkar
    Dileep bunkar
    Salesperson Unchahara, Indore•
    7 hrs ago
  • हटी नदी अपने भी कर रूप में आ चुकी है जानवर का निकलना है मुश्किल हाटी नदी का विकार रूप जानवरों का नहीं करना मुश्किल
    1
    हटी नदी अपने भी कर रूप में आ चुकी है जानवर का निकलना है मुश्किल
हाटी नदी का विकार रूप जानवरों का नहीं करना मुश्किल
    user_Piyush garg
    Piyush garg
    कोठी, सतना, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • सतना। बारिश के हालातों का जायजा ले रहे कलेक्टर धवारी शिव कालोनी तालाब में हुआ तब्दील कमर से ऊपर भरा पानी निकासी का कोई रास्ता नहीं है हर साल यही हाल रहता है। एक माह से अधिक समय लगता है पानी सूखने में आवागवन हुआ बाधित।
    1
    सतना। बारिश के हालातों का जायजा ले रहे कलेक्टर धवारी शिव कालोनी तालाब में हुआ तब्दील कमर से ऊपर भरा पानी निकासी का कोई रास्ता नहीं है हर साल यही हाल रहता है। एक माह से अधिक समय लगता है पानी सूखने में आवागवन हुआ बाधित।
    user_खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    13 min ago
  • : सीएम डॉ मोहन यादव ने सभा स्थल पर मौजूद लाडली बहनों पर की पुष्प वर्षा। : सीएम डॉ मोहन यादव ने सभा स्थल पर मौजूद लाडली बहनों पर की पुष्प वर्षा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में मैहर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 'लाड़ली बहना योजना' के अंतर्गत लाड़ली बहनों के खातों में राशि का अंतरण एवं विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण #MP_का_रक्षाबंधन_उपहार
    1
    : सीएम डॉ मोहन यादव ने सभा स्थल पर मौजूद लाडली बहनों पर की पुष्प वर्षा।
: सीएम डॉ मोहन यादव ने सभा स्थल पर मौजूद लाडली बहनों पर की पुष्प वर्षा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में मैहर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 'लाड़ली बहना योजना' के अंतर्गत लाड़ली बहनों के खातों में राशि का अंतरण एवं विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण  #MP_का_रक्षाबंधन_उपहार
    user_AIMA MEDIYA (जन - जन की आवाज) सतना मध्यप्रदेश
    AIMA MEDIYA (जन - जन की आवाज) सतना मध्यप्रदेश
    Internet shop नागौद, सतना, मध्य प्रदेश•
    1 day ago
  • *नागौद मार्ग पर वाहन की टक्कर, तीन घायल* उचेहरा। नागौद मार्ग स्थित हत्था बाबा के पास बुधवार को अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवार दो युवकों और *नागौद मार्ग पर वाहन की टक्कर, तीन घायल* उचेहरा। नागौद मार्ग स्थित हत्था बाबा के पास बुधवार को अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवार दो युवकों और सड़क किनारे खड़े एक राहगीर को टक्कर मार दी। हादसे में कासिम अंसारी (18), हर्ष लहगीर (17) और अंजय ताम्रकार (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सतना रेफर किया गया। घायलों को सतना ले जाने के दौरान एंबुलेंस का गेट टूटा होने पर परिजनों ने विरोध जताया। बाद में रस्सी से गेट बांधकर घायलों को सतना रवाना किया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
    1
    *नागौद मार्ग पर वाहन की टक्कर, तीन घायल*
उचेहरा। नागौद मार्ग स्थित हत्था बाबा के पास बुधवार को अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवार दो युवकों और
*नागौद मार्ग पर वाहन की टक्कर, तीन घायल*
उचेहरा। नागौद मार्ग स्थित हत्था बाबा के पास बुधवार को अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवार दो युवकों और सड़क किनारे खड़े एक राहगीर को टक्कर मार दी। हादसे में कासिम अंसारी (18), हर्ष लहगीर (17) और अंजय ताम्रकार (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सतना रेफर किया गया।
घायलों को सतना ले जाने के दौरान एंबुलेंस का गेट टूटा होने पर परिजनों ने विरोध जताया। बाद में रस्सी से गेट बांधकर घायलों को सतना रवाना किया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
    user_AIMA MEDIYA (जन - जन की आवाज) सतना मध्यप्रदेश
    AIMA MEDIYA (जन - जन की आवाज) सतना मध्यप्रदेश
    Internet shop नागौद, सतना, मध्य प्रदेश•
    1 day ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.