*RLD के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह का बड़ा दावा‘मजबूत NDA का हिस्सा बनेगा RLD, 2027 में 350 से कम सीटें नहीं’!* सुल्तानपुर से हैं जहां राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह मंगलवार को सुल्तानपुर प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान न्यूज़ वन इंडिया के रिपोर्टर संतोष पांडे से खास बातचीत में उन्होंने संगठन विस्तार, 2027 के विधानसभा चुनाव, NDA गठबंधन, समाजवादी पार्टी के साथ संबंधों, पूर्वांचल में RLD की भूमिका और चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को लेकर पार्टी की रणनीति पर खुलकर बात की। बताते चलें कि ऐश्वर्य राज सिंह सिंह ने बताया कि वह पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष राम आश्रय विश्वकर्मा की माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने सुल्तानपुर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राष्ट्रीय लोकदल सहारनपुर से लेकर सोनभद्र तक मजबूत संगठन खड़ा करने की दिशा में काम करेगा। उनका दावा है कि मजबूत संगठन के साथ RLD एक मजबूत NDA का हिस्सा बनकर जनता के बीच जाएगी। *अखिलेश यादव की टिप्पणियों पर RLD प्रदेश अध्यक्ष का पलटवार* समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा RLD और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह को लेकर की जा रही टिप्पणियों के सवाल पर यशवीर सिंह ने कहा कि उन्हें अचानक राष्ट्रीय लोकदल की बहुत चिंता होने लगी है। तो वहीं उन्होंने कहा कि RLD का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और पार्टी की बढ़ती सक्रियता से कहीं न कहीं विपक्षी दलों में बेचैनी दिखाई दे रही है। हालांकि उन्होंने राजनीतिक मतभेदों के बावजूद व्यक्तिगत मनभेद से बचने की अपील की,ऐश्वर्य राज सिंह ने कहा कि राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन भाषा की मर्यादा बनी रहनी चाहिए। उन्होंने अखिलेश यादव से अनर्गल बयानबाजी से बचने और उचित शब्दों के इस्तेमाल की अपील की। साथ ही साथ अवगत कराते चले कि उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के बीच एक समय अच्छे संबंध रहे हैं और चौधरी जयंत सिंह ने कभी अखिलेश यादव के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं किया। *सीट बंटवारे पर बोले,निर्णय संसदीय बोर्ड करेगा* 2027 के विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर समाजवादी पार्टी की ओर से दिए जा रहे बयानों पर भी RLD प्रदेश अध्यक्ष ने प्रतिक्रिया दी। ग़ौरतलब हो कि उन्होंने कहा कि किसी भी गठबंधन में सीटों का फैसला बातचीत और संबंधित दलों के नेतृत्व द्वारा किया जाता है। NDA में भी भाजपा, RLD और अन्य घटक दलों के संसदीय बोर्ड आपसी विचार-विमर्श के बाद यह तय करेंगे कि किस सीट पर कौन चुनाव लड़ेगा।उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल उनका प्राथमिक लक्ष्य संगठन को मजबूत करना और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है। *पश्चिम के बाद पूर्वांचल पर RLD की नजर* चौधरी जयंत सिंह के NDA में आने के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में RLD के प्रभाव को लेकर पूछे गए सवाल पर यशवीर सिंह ने कहा कि पार्टी केवल पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं है। तो वहीं उन्होंने कहा कि RLD की राजनीति चौधरी चरण सिंह की विचारधारा पर आधारित है और किसानों, युवाओं, महिलाओं तथा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना पार्टी की प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह को चाहने वाले लोग केवल पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नहीं, बल्कि पूर्वांचल में भी बड़ी संख्या में हैं। प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर उनका प्रयास रहेगा कि पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों में जाकर चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाया जाए और संगठन को मजबूत किया जाए। *युवा, किसान और महिलाओं को केंद्र में रखेगी RLD* तो वहीं ऐश्वर्य राज सिंह ने कहा कि चौधरी जयंत सिंह के रूप में पार्टी को युवा नेतृत्व मिला है। उन्होंने दावा किया कि जयंत सिंह युवाओं की भागीदारी और उनके मुद्दों को लेकर गंभीर हैं।उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में RLD किसानों के साथ-साथ युवाओं, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी।उनके मुताबिक पूर्वांचल में भी NDA को मजबूत करने के लिए RLD संगठनात्मक स्तर पर लगातार काम करेगी। *‘NDA 300 प्लस, मेहनत की तो 350 से कम नहीं'* बताते चलें कि 2027 के विधानसभा चुनाव में NDA की संभावित स्थिति को लेकर पूछे गए सवाल पर RLD प्रदेश अध्यक्ष ने बड़ा दावा किया।उन्होंने कहा कि NDA गठबंधन मजबूत है और उनके अनुमान के मुताबिक गठबंधन 300 से अधिक सीटें हासिल कर सकता है। उन्होंने यहां तक कहा कि यदि कार्यकर्ता पूरी मेहनत करते हैं तो NDA की सीटों की संख्या 350 से कम नहीं होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि पार्टी हर विधानसभा सीट को महत्वपूर्ण मानकर काम कर रही है और प्रत्येक सीट पर संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। *सुल्तानपुर से RLD चुनाव लड़ेगी या नहीं.......?* सुल्तानपुर में RLD के किसी विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने की संभावना के सवाल पर यशवीर सिंह ने कहा कि उनका काम संगठन को मजबूत करना और पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाना है।उन्होंने कहा कि किस सीट पर कौन चुनाव लड़ेगा, इसका फैसला पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व और गठबंधन के स्तर पर संसदीय बोर्ड करेगा,उन्होंने कहा कि NDA गठबंधन प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर संगठनात्मक रूप से सक्रिय है और RLD का कार्यकर्ता भी हर विधानसभा क्षेत्र में गठबंधन को मजबूती देने के लिए काम करेगा। साथ ही साथ उन्होंने संकेत दिया कि कुछ सीटों पर RLD का चुनाव चिन्ह हो सकता है तो कुछ सीटों पर NDA के अन्य घटक दलों के प्रत्याशी चुनाव मैदान में होंगे। अंतिम फैसला समय आने पर गठबंधन नेतृत्व करेगा। *आकाश आनंद के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया* बसपा नेता आकाश आनंद द्वारा राहुल गांधी और अखिलेश यादव की उम्र को लेकर की गई टिप्पणी पर यशवीर सिंह ने इसे उनका व्यक्तिगत आकलन बताया,उन्होंने कहा कि राजनीतिक बहस को व्यक्तिगत टिप्पणियों और ‘भैया-अंकल’ जैसे संबोधनों तक सीमित करने के बजाय वास्तविक मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए।उन्होंने किसानों, युवाओं, महिलाओं और समाज से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को राजनीतिक चर्चा के केंद्र में रखने की बात कही। *रक्षाबंधन और बारावफात पर दिया भाईचारे का संदेश* बताते चलें कि बातचीत के अंत में RLD प्रदेश अध्यक्ष ने लोगों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने बारावफात के अवसर पर भी सभी को बधाई देते हुए अवध की गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत बनाए रखने की अपील की।उन्होंने कहा कि अवध क्षेत्र की पहचान सभी धर्मों, जातियों और समुदायों को साथ लेकर चलने वाली संस्कृति से है। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। *सुल्तानपुर से RLD का संदेश,संगठन मजबूत करने पर जोर* ऐश्वर्य राज सिंह की इस बातचीत से साफ है कि राष्ट्रीय लोकदल 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में अपने संगठन को विस्तार देने की तैयारी में जुटी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बाद अब पार्टी की नजर पूर्वांचल के जिलों पर भी है,सुल्तानपुर दौरे के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने जहां संगठन को मजबूत करने की बात कही, वहीं NDA की संभावित चुनावी सफलता को लेकर भी बड़ा दावा किया। अब देखना होगा कि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले RLD पूर्वांचल में अपने संगठन और राजनीतिक प्रभाव को कितना विस्तार दे पाती है और सीट बंटवारे के दौरान NDA में पार्टी को कितनी राजनीतिक हिस्सेदारी मिलती है। तो वहीं इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बेलाल अहमद एडवोकेट, शाद अहमद, श्री चंद बली यादव सदस्य संसदीय बोर्ड राष्ट्रीय लोक दल और अन्य तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे!
*RLD के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह का बड़ा दावा‘मजबूत NDA का हिस्सा बनेगा RLD, 2027 में 350 से कम सीटें नहीं’!* सुल्तानपुर से हैं जहां राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह मंगलवार को सुल्तानपुर प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान न्यूज़ वन इंडिया के रिपोर्टर संतोष पांडे से खास बातचीत में उन्होंने संगठन विस्तार, 2027 के विधानसभा चुनाव, NDA गठबंधन, समाजवादी पार्टी के साथ संबंधों, पूर्वांचल में RLD की भूमिका और चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को लेकर पार्टी की रणनीति पर खुलकर बात की। बताते चलें कि ऐश्वर्य राज सिंह सिंह ने बताया कि वह पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष राम आश्रय विश्वकर्मा की माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने सुल्तानपुर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राष्ट्रीय लोकदल सहारनपुर से लेकर सोनभद्र तक मजबूत संगठन खड़ा करने की दिशा में काम करेगा। उनका दावा है कि मजबूत संगठन के साथ RLD एक मजबूत NDA का हिस्सा बनकर जनता के बीच जाएगी। *अखिलेश यादव की टिप्पणियों पर RLD प्रदेश अध्यक्ष का पलटवार* समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा RLD और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह को लेकर की जा रही टिप्पणियों के सवाल पर यशवीर सिंह ने कहा कि उन्हें अचानक राष्ट्रीय लोकदल की बहुत चिंता होने लगी है। तो वहीं उन्होंने कहा कि RLD का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और पार्टी की बढ़ती सक्रियता से कहीं न कहीं विपक्षी दलों में बेचैनी दिखाई दे रही है। हालांकि उन्होंने राजनीतिक मतभेदों के बावजूद व्यक्तिगत मनभेद से बचने की अपील की,ऐश्वर्य राज सिंह ने कहा कि राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन भाषा की मर्यादा बनी रहनी चाहिए। उन्होंने अखिलेश यादव से अनर्गल बयानबाजी से बचने और उचित शब्दों के इस्तेमाल की अपील की। साथ ही साथ अवगत कराते चले कि उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के बीच एक समय अच्छे संबंध रहे हैं और चौधरी जयंत सिंह ने कभी अखिलेश यादव के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं किया। *सीट बंटवारे पर बोले,निर्णय संसदीय बोर्ड करेगा* 2027 के विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर समाजवादी पार्टी की ओर से दिए जा रहे बयानों पर भी RLD प्रदेश अध्यक्ष ने प्रतिक्रिया दी। ग़ौरतलब हो कि उन्होंने कहा कि किसी भी गठबंधन में सीटों का फैसला बातचीत और संबंधित दलों के नेतृत्व द्वारा किया जाता है। NDA में भी भाजपा, RLD और अन्य घटक दलों के संसदीय
बोर्ड आपसी विचार-विमर्श के बाद यह तय करेंगे कि किस सीट पर कौन चुनाव लड़ेगा।उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल उनका प्राथमिक लक्ष्य संगठन को मजबूत करना और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है। *पश्चिम के बाद पूर्वांचल पर RLD की नजर* चौधरी जयंत सिंह के NDA में आने के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में RLD के प्रभाव को लेकर पूछे गए सवाल पर यशवीर सिंह ने कहा कि पार्टी केवल पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं है। तो वहीं उन्होंने कहा कि RLD की राजनीति चौधरी चरण सिंह की विचारधारा पर आधारित है और किसानों, युवाओं, महिलाओं तथा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना पार्टी की प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह को चाहने वाले लोग केवल पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नहीं, बल्कि पूर्वांचल में भी बड़ी संख्या में हैं। प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर उनका प्रयास रहेगा कि पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों में जाकर चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाया जाए और संगठन को मजबूत किया जाए। *युवा, किसान और महिलाओं को केंद्र में रखेगी RLD* तो वहीं ऐश्वर्य राज सिंह ने कहा कि चौधरी जयंत सिंह के रूप में पार्टी को युवा नेतृत्व मिला है। उन्होंने दावा किया कि जयंत सिंह युवाओं की भागीदारी और उनके मुद्दों को लेकर गंभीर हैं।उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में RLD किसानों के साथ-साथ युवाओं, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी।उनके मुताबिक पूर्वांचल में भी NDA को मजबूत करने के लिए RLD संगठनात्मक स्तर पर लगातार काम करेगी। *‘NDA 300 प्लस, मेहनत की तो 350 से कम नहीं'* बताते चलें कि 2027 के विधानसभा चुनाव में NDA की संभावित स्थिति को लेकर पूछे गए सवाल पर RLD प्रदेश अध्यक्ष ने बड़ा दावा किया।उन्होंने कहा कि NDA गठबंधन मजबूत है और उनके अनुमान के मुताबिक गठबंधन 300 से अधिक सीटें हासिल कर सकता है। उन्होंने यहां तक कहा कि यदि कार्यकर्ता पूरी मेहनत करते हैं तो NDA की सीटों की संख्या 350 से कम नहीं होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि पार्टी हर विधानसभा सीट को महत्वपूर्ण मानकर काम कर रही है और प्रत्येक सीट पर संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। *सुल्तानपुर से RLD चुनाव लड़ेगी या नहीं.......?* सुल्तानपुर में RLD के किसी विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने की संभावना के सवाल पर यशवीर सिंह ने कहा कि उनका काम संगठन को मजबूत करना और पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाना है।उन्होंने कहा कि
किस सीट पर कौन चुनाव लड़ेगा, इसका फैसला पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व और गठबंधन के स्तर पर संसदीय बोर्ड करेगा,उन्होंने कहा कि NDA गठबंधन प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर संगठनात्मक रूप से सक्रिय है और RLD का कार्यकर्ता भी हर विधानसभा क्षेत्र में गठबंधन को मजबूती देने के लिए काम करेगा। साथ ही साथ उन्होंने संकेत दिया कि कुछ सीटों पर RLD का चुनाव चिन्ह हो सकता है तो कुछ सीटों पर NDA के अन्य घटक दलों के प्रत्याशी चुनाव मैदान में होंगे। अंतिम फैसला समय आने पर गठबंधन नेतृत्व करेगा। *आकाश आनंद के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया* बसपा नेता आकाश आनंद द्वारा राहुल गांधी और अखिलेश यादव की उम्र को लेकर की गई टिप्पणी पर यशवीर सिंह ने इसे उनका व्यक्तिगत आकलन बताया,उन्होंने कहा कि राजनीतिक बहस को व्यक्तिगत टिप्पणियों और ‘भैया-अंकल’ जैसे संबोधनों तक सीमित करने के बजाय वास्तविक मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए।उन्होंने किसानों, युवाओं, महिलाओं और समाज से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को राजनीतिक चर्चा के केंद्र में रखने की बात कही। *रक्षाबंधन और बारावफात पर दिया भाईचारे का संदेश* बताते चलें कि बातचीत के अंत में RLD प्रदेश अध्यक्ष ने लोगों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने बारावफात के अवसर पर भी सभी को बधाई देते हुए अवध की गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत बनाए रखने की अपील की।उन्होंने कहा कि अवध क्षेत्र की पहचान सभी धर्मों, जातियों और समुदायों को साथ लेकर चलने वाली संस्कृति से है। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। *सुल्तानपुर से RLD का संदेश,संगठन मजबूत करने पर जोर* ऐश्वर्य राज सिंह की इस बातचीत से साफ है कि राष्ट्रीय लोकदल 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में अपने संगठन को विस्तार देने की तैयारी में जुटी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बाद अब पार्टी की नजर पूर्वांचल के जिलों पर भी है,सुल्तानपुर दौरे के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने जहां संगठन को मजबूत करने की बात कही, वहीं NDA की संभावित चुनावी सफलता को लेकर भी बड़ा दावा किया। अब देखना होगा कि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले RLD पूर्वांचल में अपने संगठन और राजनीतिक प्रभाव को कितना विस्तार दे पाती है और सीट बंटवारे के दौरान NDA में पार्टी को कितनी राजनीतिक हिस्सेदारी मिलती है। तो वहीं इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बेलाल अहमद एडवोकेट, शाद अहमद, श्री चंद बली यादव सदस्य संसदीय बोर्ड राष्ट्रीय लोक दल और अन्य तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे!
- सुल्तानपुर शहर में बारह रबीउल अव्वल पर ट्रैफिक डायवर्ट, पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन प्लान... सुल्तानपुर जनपद में आज होने वाले ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर आयोजित होने वाले मेलों, धार्मिक कार्यक्रमों और प्रकाश व्यवस्था को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर में विशेष डायवर्जन प्लान लागू किया है। यह व्यवस्था मेला समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी। इस योजना के तहत, पयागीपुर, भुलकी चौराहा और सौरमऊ अंडरपास से शहर के अंदर सभी प्रकार के भारी और सामान्य वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, इन स्थानों के पास रहने वाले निवासियों को वैध पहचान पत्र दिखाने पर ही प्रवेश की अनुमति मिलेगी। प्रयागराज, प्रतापगढ़, जौनपुर और वाराणसी की ओर से आने-जाने वाली उत्तर प्रदेश परिवहन (रोडवेज) की बसें अमहट होते हुए रोडवेज बस अड्डे तक आवागमन करेंगी। मेले में अत्यधिक भीड़ को देखते हुए शहर के भीतर कई मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। इनमें कलेक्ट्रेट तिराहे से डाकखाना चौराहा, लाल डिग्गी चौराहे से डाकखाना चौराहा/राहुल चौराहा, एलआईसी तिराहे से ईदगाह/राहुल चौराहा, इंडिया एटीएम घरहा से राहुल चौराहा, दरियापुर तिराहे से बांधमण्डी, सूरज टाकीज से अन्नू चौराहा, पंचरास्ता से बांधमण्डी एवं चौक, सब्जी मण्डी तिराहे से चौक, जिला अस्पताल गेट के सामने से आगरा स्वीट हाउस और मिश्रा भोजनालय गल्ला मण्डी से आगरा स्वीट हाउस तक के मार्ग शामिल हैं। यातायात पुलिस और प्रशासन ने जनपद के सभी निवासियों से अपील की है कि वे शांतिपूर्ण और सफल आयोजन के लिए डायवर्जन नियमों का पालन करें। असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।1
- पयागीपुर में भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई कार, एक की मौत, दो घायल | CO सिटी की बाइट पयागीपुर में भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई कार, एक की मौत, दो घायल | CO सिटी की बाइट दिनांक 24/25.08.2026 की रात्रि थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत पयागीपुर में हुई सड़क दुर्घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री राघवेन्द्र सिंह की बाइट दिनांक 24/25.08.2026 की रात्रि थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत पयागीपुर में एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में कार सवार एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए। सूचना प्राप्त होते ही थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया तथा मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई। दुर्घटना के संबंध में पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। उक्त घटना एवं पुलिस द्वारा की गई विधिक कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री राघवेन्द्र सिंह द्वारा दी गई बाइट।1
- कामतागंज से निकली कांवड़ यात्रा, जनवारीनाथ धाम पहुंचकर हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक* *कामतागंज से निकली कांवड़ यात्रा, जनवारीनाथ धाम पहुंचकर हुआ भगवान शिव का जलाभिषेक* कामतागंज से शुरू हुई कांवड़ यात्रा अध्यक्ष सूरज सिंह की अगुआई में आदिगंगा गोमती तट स्थित बभंनगवाँ घाट पहुंची। यहां कांवड़ियों ने प्राचीन मंदिर में जल भरकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद शिवभक्त कामतागंज, शम्भूगंज और चौकिया होते हुए जनवारीनाथ धाम पहुंचे, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। यात्रा के दौरान शिवभक्त डीजे की धुन पर नाचते-गाते और हर-हर महादेव तथा बोल बम के जयघोष लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। पूरे यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। जगह-जगह भक्तिमय माहौल बना रहा। इस अवसर पर 190 विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी नेता चौधरी विकास वर्मा भी कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने शिवभक्तों का उत्साहवर्धन करते हुए यात्रा की सफलता की शुभकामनाएं दीं। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिला।यथा शक्ति श्रद्धालुओं को नाश्ते पानी की व्यवस्था जगह-जगह भक्तों ने की थी वही सावन का आखिरी सोमवार से के दौरान भगवान इंद्र ने भी अच्छी भली कृपा की कहीं फुहार तो कहीं बारिश के साथ संपन्न हुआ जनवारीनाथ धाम का जलाभिषेक कार्यक्रम4
- नागौद में गैस सिलेंडर से निकला चार लीटर पानी, उपभोक्ता हैरान ** नागौद में महेंद्रा इंडेन गैस एजेंसी से मिले घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मानिकपुर निवासी उपभोक्ता राकेश सोनी के मुताबिक, सिलेंडर महज 10 दिन में खत्म हो गया। सिलेंडर खत्म होने के बाद जब उसे देखा गया तो उसमें से करीब चार लीटर पानी निकला।1
- बौराजगदीशपुर में भव्य रूद्राभिषेक से गूंजा भक्ति मय माहौल ओम नमः शिवाय से गुंजायमान सुल्तानपुर। जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बौराजगदीशपुर में श्रद्धा और भक्ति के बीच रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। आचार्य ऋषिकेश तिवारी के मार्गदर्शन में विधि-विधान से भगवान शिव का अभिषेक एवं पूजन कराया गया। रुद्राभिषेक के दौरान मंत्रोच्चार और धार्मिक वातावरण से पूरा परिसर भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। आयोजन में श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखते ही बना।1
- पुलिस लाइन सभागार में बाल कल्याण समिति की बैठक क्षेत्राधिकारी की मौजूदगी में ,हुई संपन्न सुल्तानपुर जनपद में पुलिस लाइन सभागार में क्षेत्राधिकारी की मौजूदगी में बाल कल्याण समिति की बैठक संपन्न हुई जिसमें बैठक का संचालन बाल कल्याण समिति के न्यायिक मजिस्ट्रेट शिव मूर्ति पांडे ने किया वहीं अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ल ने पास्को एक्ट के तहत सभी आए हुए थाने के नामित बाल कल्याण अधिकारी को पूर्ण रूप से जानकारियां दी,इसी दौरान नाबालिक बच्चों पर विशेष ध्यान देते हुए उम्र के प्रमाण पत्र पर पूर्ण रूप से चर्चा की , वहीं दूसरी तरफ हलियापुर थाने के संबंधित एक मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी व बाल कल्याण समिति की टीम तरफ से थाना प्रभारी व नामित अध्यक्ष की बड़ी ही प्रशंसा की, और यह भी उन्होंने कहा कि दिशा निर्देश के अनुसार वहां पर बच्चे को संरक्षित करते हुए पेश किया गया है, बैठक में मौजूद गरीब सेवा समिति के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, व अन्य विभाग से आए हुए अधिकारी सहित समस्त थानों के नामित बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष मौजूद रहे1
- *चौकिया–भरकट–लालका पूरा मार्ग वर्षों से जर्जर, जिम्मेदारों की अनदेखी से बढ़ा हादसों का खतरा* लम्भुआ, सुल्तानपुर। चौकिया से भरकट होते हुए लालका पूरा अवसानपुर जाने वाला मार्ग पिछले कई वर्षों से जर्जर हालत में पड़ा है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण इस मार्ग से प्रतिदिन आवागमन करने वाले स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं, किसानों और आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह सड़क खराब होने से दुर्घटना की आशंका भी लगातार बनी हुई है। वहीं इस मार्ग का उपयोग यहाँ की जनता का लगभग 2000 लोगों का प्रतिदिन आना जाना होता है यह मार्ग भरखरे को भी जोड़ने का कार्य इस सम्पर्क मार्ग से विद्यालय वा हायर एजुकेसन को भी जोड़ता है सवाल भविष्य का है वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। सड़क की खराब स्थिति का असर आपातकालीन सेवाओं पर भी पड़ रहा है। दुर्घटना या बीमारी की स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने वाली 102 और 108 एंबुलेंस सेवाओं को भी इस जर्जर मार्ग से गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिससे समय पर चिकित्सा सुविधा पहुंचने में बाधा उत्पन्न होने की आशंका रहती है। शिकायतों के बावजूद नहीं हुई ठोस कार्रवाई स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार सड़क की समस्या को लेकर कई बार शासन-प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद अब तक मार्ग के मरम्मत कार्य को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि जब सड़क पहले से बनी हुई है तो उसके मरम्मत कार्य में आखिर इतनी देरी क्यों हो रही है? ग्रामीणों का सवाल है कि क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है? जर्जर सड़क के कारण सबसे अधिक खतरा बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए बना हुआ है। विधायक और जिलाधिकारी से शीघ्र कार्रवाई की मांग क्षेत्रवासियों ने 190 लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं जिलाधिकारी, सुल्तानपुर से जनहित में मामले को गंभीरता से लेने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि चौकिया–भरकट–लालका पूरा मार्ग का शीघ्र स्थलीय निरीक्षण कराया जाए और आवश्यकतानुसार सड़क की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू कराया जाए। लोगों की मांग है कि सड़क को जल्द दुरुस्त कर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जाए, ताकि स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं, किसानों और आम नागरिकों का जीवन सुरक्षित रह सके तथा आपात स्थिति में एंबुलेंस जैसी आवश्यक सेवाएं भी बिना बाधा संचालित हो सकें।3
- सुल्तानपुर में शराब सेल्समैन पर फायरिंग; दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए सुल्तानपुर पुलिस ने शराब सेल्समैन पर फायरिंग के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह घटना जयसिंहपुर थाना क्षेत्र में हुई थी। यह घटना 25 अगस्त की रात को बरौसा चौराहे पर स्थित एक कंपोजिट शराब की दुकान में हुई थी। पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में सेल्समैन शिवम जायसवाल, पुत्र राजू जायसवाल (निवासी अली नगर, थाना जरवल, बहराइच) पर गोली चलाई गई थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आज, 25 अगस्त को दोपहर 2:14 बजे पतुरियो मोड़ स्थित सरकारी ट्यूबवेल के पास से दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अंकित मिश्रा पुत्र विपिन मिश्रा उर्फ बब्बा उर्फ बब्बन मिश्रा (निवासी नानेमऊ, थाना मोतिगरपुर) और धीरेंद्र यादव उर्फ धीरू पुत्र सियाराम यादव (निवासी ग्राम पचगवा, थाना हैदरगंज, अयोध्या) के रूप में हुई है। आवश्यक कानूनी कार्यवाही के बाद उन्हें न्यायालय भेजा गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल 32 बोर और एक खोखा कारतूस 32 बोर भी बरामद किया है। अभियुक्त अंकित मिश्रा का आपराधिक इतिहास लंबा है। उसके खिलाफ थाना मोतिगरपुर, कोतवाली नगर, को0 देहात और गोसाईगंज में विभिन्न धाराओं जैसे 323, 504, 506, 364, 307, 302, 120बी, 3/25 आर्म्स एक्ट, 3(1) एससी/एसटी एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। दूसरे अभियुक्त धीरेंद्र यादव का भी आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ थाना मोतिगरपुर और को0 देहात में 323, 504, 506, 302, 307, 120बी और 3(1) एससी/एसटी एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। इस गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक विवेक कुमार राय, उपनिरीक्षक गुलाब चंद्र पाल, उपनिरीक्षक नफीसुद्दीन खां, हेड कांस्टेबल राहुल शर्मा, कांस्टेबल अभिषेक प्रताप सिंह और कांस्टेबल देवेंद्र कुमार शामिल थे।1