Shuru
Apke Nagar Ki App…
नागौद में गैस सिलेंडर से निकला चार लीटर पानी, उपभोक्ता हैरान ** नागौद में महेंद्रा इंडेन गैस एजेंसी से मिले घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मानिकपुर निवासी उपभोक्ता राकेश सोनी के मुताबिक, सिलेंडर महज 10 दिन में खत्म हो गया। सिलेंडर खत्म होने के बाद जब उसे देखा गया तो उसमें से करीब चार लीटर पानी निकला।
Amarjeet Panday
नागौद में गैस सिलेंडर से निकला चार लीटर पानी, उपभोक्ता हैरान ** नागौद में महेंद्रा इंडेन गैस एजेंसी से मिले घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मानिकपुर निवासी उपभोक्ता राकेश सोनी के मुताबिक, सिलेंडर महज 10 दिन में खत्म हो गया। सिलेंडर खत्म होने के बाद जब उसे देखा गया तो उसमें से करीब चार लीटर पानी निकला।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद सुलतानपुर *श्री विनीत जायसवाल के* निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक *श्री वृजनारायण सिंह* के मार्ग दर्शन व क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर श्री सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में अपराध व अपराधियो पर अंकुश लगाये जाने तथा अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना जयसिंहपुर पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। *थाना जयसिंहपुर जनपद सुलतानपुर* *दिनाँक-25.08.2026* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद सुलतानपुर *श्री विनीत जायसवाल के* निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक *श्री वृजनारायण सिंह* के मार्ग दर्शन व क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर श्री सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में अपराध व अपराधियो पर अंकुश लगाये जाने तथा अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना जयसिंहपुर पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 25.08.2026 रात्रि को थाना जयसिंहपुर क्षेत्रान्तर्गत *बरौसा चौराहे पर कम्पोजिट शराब की दुकान में पैसो के लेन देन को लेकर सेल्स मैन शिवम् जायसवाल पुत्र राजू जायसवाल निवासी अली नगर थाना जरवल जनपद बहराईच के ऊपर फायर करने की घटना के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 276/26 धारा 109 बी0एन0एस0* थाना जयसिंहपुर जनपद सुलतानपुर से सम्बन्धित अभियुक्त *1.अकिंत मिश्रा पुत्र विपिन मिश्रा* उर्फ बब्बा उर्फ बब्बन मिश्रा निवासी नानेमऊ थाना मोतिगरपुर जयसिंहपुर जनपद सुलतानपुर व *2.धीरेन्द्र यादव उर्फ धीरू जपुत्र सियाराम यादव* निवासी ग्राम पचगवा थाना हैदरगंज जनपद अयोध्या को थाना स्थानीय की पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर आज दिनांक 25.08.2026 को समय 14.14 बजे पतुरियो मोड़ सरकारी ट्यूबेल के पास से हिरासत पुलिस में लेकर आवश्यक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय भेजा गया । *बरामदगीः-*- घटना में प्रयुक्त एक अदद देशी पिस्टल 32 बोर व एक अदद खोखा कारतूस 32 बोर *गिरफ्तार अभियुक्त-* 1- अकिंत मिश्रा पुत्र विपिन मिश्रा उर्फ बब्बा उर्फ बब्बन मिश्रा निवासी नानेमऊ थाना मोतिगरपुर जयसिंहपुर जनपद सुलतानपुर 2- धीरेन्द्र यादव पुत्र सियाराम यादव निवासी ग्राम पचगवा थाना हैदरगंज जनपद अयोध्या *अपराधिक इतिहास अभियुक्त-* अकिंत मिश्रा पुत्र विपिन मिश्रा उर्फ बब्बा उर्फ बब्बन मिश्रा निवासी नानेमऊ थाना मोतिगरपुर जयसिंहपुर जनपद सुलतानपुर 1. मु0अ0सं0 260/20 धारा 323/504/506 भादवि व 3(1) द/ध एससी/एसटी एक्ट थाना मोतिगरपुर जनपद सुलतानपुर 2. मु0अ0सं0 109/22 धारा 34/364/323/504/506 भादवि थाना मोतिगपुर जनपद सुलतानपुर 3. मु0अ0सं0 766/22 धारा 307/34/504/506 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद सुलतानपुर 4. मु0अ0सं0 799/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद सुलतानपुर 5. मु0अ0सं0 343/22 धारा 2/3(1) यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट थाना मोतिगपुर जनपद सुलतानपुर 6. मु0अ0सं0 51/23 धारा 147/148/149/307/302/120बी भादवि थाना को0 देहात जनपद सुलतानपुर 7. मु0अ0सं0 41/23 धारा307/323/325/34/504/506 भादवि थाना गोसाईगंज जनपद सुलतानपुर 8. मु0अ0सं0 145/25 धारा 109 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गोसाईगंज जनपद सुलतानपुर 9. मु0अं0सं0 153/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गोसाईगंज जनपद सुलतापुर 10. मु0अं0सं0 101/26 धारा 109/3(3),351(3),352 बीएनएस थाना गोसाईगंज जनपद सुलतानपुर 11. मु0अ0सं0 380/25 धारा 110/115(2)/351(2)/352 बीएनएस व 3(1)द व 3(1)ध थाना कोतवाली नगर जनपद सुलतानपुर *धीरेन्द्र यादव पुत्र सियाराम यादव निवासी ग्राम पचगवा थाना हैदरगंज जनपद अयोध्या* 1- मु0अ0सं0 55/20 धारा 323/504/506 भादवि व 3(1) द/ध एससी/एसटी एक्ट थाना मोतिगरपुर जनपद सुलतानपुर 2- मु0अ0सं0 51/23 धारा 147/148/149/302/307/120बी भादवि थाना को0 देहात जनपद सुलतानपुर 3- मु0अ0सं0 109/22 धारा 34/364/323/504/506 भादवि थाना मोतिगपुर जनपद सुलतानपुर *गिरफ्तार करने वाले अधि0/कर्म0गण-* 1- उ0नि0 विवेक कुमार राय 2- उ0नि0 गुलाब चन्द्र पाल 3- उ0नि0 नफीसउद्दीन खां 4- हे0का0 राहुल शर्मा 5- का0 अभिषेक प्रताप सिंह 6- का0 देवेन्द्र कुमार1
- चांदा में युवक पर हमला गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर खबर सोशल मीडिया पर वायरल फोरलेन ओवरब्रिज के नीचे बाइक सवार अज्ञात लोगों ने रोककर किया हमला, इलाके में मचा हड़कंप सुल्तानपुर। चांदा थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब फोरलेन ओवरब्रिज के नीचे अज्ञात बाइक सवार लोगों ने एक युवक को रोककर उसके साथ मारपीट कर दी। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार, युवक चांदा बाजार से अपने दोस्त से मिलने जा रहा था। इसी दौरान ओवरब्रिज के नीचे अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया और हमला कर दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने घटना का खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।1
- चीनी के बढ़ते दाम पर प्रशासन सख्त, बड़े गोदामों पर छापेमारी अमेठी। चीनी के लगातार बढ़ते दामों को लेकर शासन के निर्देश के बाद अमेठी जिला प्रशासन ने जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में तहसील अमेठी क्षेत्र में बड़े चीनी व्यापारियों के गोदामों और थोक दुकानों पर राजस्व, विपणन एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर स्टॉक की जांच की। संयुक्त टीम ने अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर गोदामों में रखी चीनी के स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया। अधिकारियों ने स्टॉक रजिस्टर, खरीद-बिक्री से संबंधित अभिलेख और अन्य दस्तावेजों की भी जांच की। जांच के दौरान गोदामों में उपलब्ध चीनी का स्टॉक निर्धारित मानक के अनुरूप पाया गया। टीम ने जांच की कार्रवाई पूरी करने के साथ व्यापारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। अधिकारियों ने व्यापारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्धारित सीमा से अधिक चीनी का भंडारण पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विशेष रूप से चार हजार कुंतल से अधिक चीनी का स्टॉक पाए जाने पर संबंधित व्यापारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने व्यापारियों को स्टॉक का नियमानुसार रखरखाव करने और अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए हैं। चीनी की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए प्रशासन की ओर से जमाखोरी और कालाबाजारी पर निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि बाजार में कृत्रिम रूप से चीनी की कमी पैदा कर कीमतें बढ़ाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी हरिश्चंद्र प्रजापति ने बताया कि चीनी की बढ़ती कीमतों को देखते हुए तहसील अमेठी क्षेत्र में दो बड़े गोदामों पर छापेमारी कर स्टॉक की जांच की गई। दोनों स्थानों पर चीनी का स्टॉक निर्धारित मानक के अनुरूप मिला। उन्होंने बताया कि अन्य बड़े व्यापारियों को भी सख्त हिदायत दी गई है कि मानक से अधिक चीनी का स्टॉक जमा न करें। नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से बड़े चीनी कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आने वाले दिनों में भी गोदामों और थोक कारोबारियों के यहां जांच का सिलसिला जारी रहेगा।1
- *ट्रक की बाड़ी पर लटका मिला एक व्यक्ति शव, हड़कंप। पुलिस जांच में जुटी। *ट्रक की बाड़ी पर लटका मिला एक व्यक्ति शव, हड़कंप।* सुलतानपुर।* थाना क्षेत्र गोसाईगंज के अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 126 पर बना एयर स्ट्रिप (हवाई पट्टी) के समीप खड़ी बैंड ट्रक की बाड़ी पर संदिग्ध परिस्थितियों में लटकी मिली अज्ञात व्यक्ति लाश, मचा हड़कंप। सूचना पर पहुंची गोसाईगंज थाने की पुलिस। मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस। जनपद गाजीपुर से लखनऊ की तरफ से आ रही बैंड ट्रक।1
- रक्षाबंधन पर महिलाओं को सरकार की सौगात, 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा रक्षाबंधन पर महिलाओं को सरकार की सौगात, 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा अमेठी। प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ किया गया है। इसके तहत बुजुर्ग महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। साथ ही रक्षाबंधन पर्व पर 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक प्रदेश की सभी माताओं-बहनों को एक सहयात्री के साथ रोडवेज की सभी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई है। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योजना का शुभारंभ कर बसों को हरी झंडी दिखाई। अमेठी के जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि यह योजना मातृशक्ति के प्रति सम्मान का प्रतीक है। जिलाधिकारी संजय चौहान ने कहा कि जनपद में योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से दिया जा रहा है। इस दौरान 500 महिलाओं को साड़ी और मिष्ठान वितरित कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी गईं।2
- अमेठी में बारिश के बीच मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी, अमन-चैन और भाईचारे का दिया संदेश अमेठी में बारिश के बीच मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी, अमन-चैन और भाईचारे का दिया संदेश अमेठी। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर अमेठी कस्बे में जामा मस्जिद के पास इंतजामिया कमेटी की ओर से विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जायरीन और स्थानीय लोगों ने पहुंचकर शिरकत की। इस दौरान पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं और संदेशों को याद करते हुए समाज में अमन-चैन, प्रेम और आपसी भाईचारे की दुआ की गई। कार्यक्रम में मौलवी ने तकरीर पेश करते हुए पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन, विचारों और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए आपसी प्रेम, भाईचारा और एक-दूसरे के प्रति सम्मान जरूरी है। उन्होंने जरूरतमंदों की मदद करने और सामाजिक एकता मजबूत करने की अपील की। तकरीर के दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इसके बावजूद जुलूस लेकर पहुंचे जायरीन कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे और बारिश में भीगते हुए तकरीर सुनते रहे। बारिश के बीच भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। इसके बाद जुलूस गांधी चौक से सगरा तिराहे की ओर रवाना हुआ। इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारी फैजान खान ने बताया कि ईद मिलादुन्नबी पर हर वर्ष विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इनका उद्देश्य पैगंबर साहब की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाना और समाज में प्रेम, एकता व भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। कार्यक्रम के दौरान अमेठी कोतवाली प्रभारी शिवकांत पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। तिराहों व चौराहों पर पुलिस जवान मुस्तैद रहे। पुलिस की निगरानी में जुलूस और कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।1
- सुल्तानपुर में ईद-मिलादुन्नबी पर निकला सुबह-ए बहारां का जुलूस; 4 किमी लंबे जुलूस में उमड़ा जनसैलाब, लगे 'सरकार की आमद मरहबा' के नारे सुल्तानपुर में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश (ईद-मिलादुन्नबी) के अवसर पर बुधवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। सुबह की नमाज के बाद चौक जामा मस्जिद से शुरू हुआ यह जुलूस लगभग चार किलोमीटर की दूरी तय कर खैराबाद स्थित जमाल गेट पर समाप्त हुआ। जुलूस के दौरान 'सरकार की आमद मरहबा' के नारे लगाए गए। जगह-जगह आतिशबाजी की गई और नात शरीफ पढ़ी गई। इस भव्य जुलूस में भारी संख्या में लोग उमड़े। यह जुलूस चौक जामा मस्जिद से निकलकर जीएन रोड, डाकखाना चौराहा, पलटन बाजार, राहुल चौराहा, बाधमंडी चौराहा, अन्नू चौराहा, खैराबाद और दरियापुर होते हुए जमाल गेट पहुंचा। जमाल गेट पर सलाम पढ़कर जुलूस का समापन किया गया। रास्ते में कई स्थानों पर फातेहा का भी प्रबंध किया गया था। शहर जामा मस्जिद के इमाम व काज़ी-ए-शहर मौलाना अब्दुल लतीफ ने इस अवसर पर अवाम को अपना संदेश दिया। उन्होंने बताया कि नबी-ए-करीम के जन्म की खुशी में सुबह जुलूस निकाला जाता है, जिसमें नात शरीफ पढ़ी जाती है और नारे बुलंद किए जाते हैं। मौलाना अब्दुल लतीफ ने कहा कि इस मौके पर मुसलमान यह संकल्प लेते हैं कि वे अपनी जिंदगी में पैगंबर साहब की सुन्नतों पर अमल करेंगे। उन्होंने लोगों से शरीयत के नियमों का पालन करने, सुन्नतों को अपनाने, गलत कामों से बचने और आपस में भाईचारे व मोहब्बत के साथ जीवन जीने की अपील की। उन्होंने दुआ की कि अल्लाह ताला सभी अवाम को मिलाद-ए-मुस्तफा की बरकतों से मालामाल करे। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर कोतवाली पुलिस के जवान हर चौराहे पर मौजूद रहे। जुलूस में जिला सुरक्षा संगठन के हाजी इलियास, अधिवक्ता मोहर्रम अली, कामरान जफर, मेराज और जावेद अहमद सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।2
- *दिनाँक-26.08.2026 को सुलतानपुर शहर में डायवर्जन के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री राघवेन्द्र सिंह की बाइट *दिनाँक-26.08.2026 को सुलतानपुर शहर में डायवर्जन के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री राघवेन्द्र सिंह की बाइटः-*1
- बौराजगदीशपुर में भव्य रूद्राभिषेक से गूंजा भक्ति मय माहौल ओम नमः शिवाय से गुंजायमान सुल्तानपुर। जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बौराजगदीशपुर में श्रद्धा और भक्ति के बीच रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। आचार्य ऋषिकेश तिवारी के मार्गदर्शन में विधि-विधान से भगवान शिव का अभिषेक एवं पूजन कराया गया। रुद्राभिषेक के दौरान मंत्रोच्चार और धार्मिक वातावरण से पूरा परिसर भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। आयोजन में श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखते ही बना।1