logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बागपत के खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के बसी रोड पर रविवार और सोमवार की दरमियानी रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस को मुखबिर से संदिग्धों के आने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर आ रहे तीन संदिग्धों को जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो उन्होंने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से तीनों बदमाशों के पैर में चोट आई है, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान मेरठ के खरखोदा निवासी जगत उर्फ मामा, अमरोहा निवासी दीपांशु उर्फ भूरा और गौतम बुद्ध नगर के छपरौला निवासी अमन उर्फ काला के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन अवैध तमंचे, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, लगभग 50 किलो चोरी के विद्युत तार और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद बागपत के एडिशनल एसपी प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि ये तीनों आरोपी विद्युत तार चोर गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं, जो बागपत और चांदीनगर क्षेत्र में लगातार चोरी की बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे थे। फिलहाल घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और खेकड़ा कोतवाली में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

18 hrs ago
user_Instant News 24Hr
Instant News 24Hr
पत्रकार Baghpat, Uttar Pradesh•
18 hrs ago

बागपत के खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के बसी रोड पर रविवार और सोमवार की दरमियानी रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस को मुखबिर से संदिग्धों के आने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर आ रहे तीन संदिग्धों को जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो उन्होंने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से तीनों बदमाशों के पैर में चोट आई है, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान मेरठ के खरखोदा निवासी जगत उर्फ मामा, अमरोहा निवासी दीपांशु उर्फ भूरा और गौतम बुद्ध नगर के छपरौला निवासी अमन उर्फ काला के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन अवैध तमंचे, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, लगभग 50 किलो चोरी के विद्युत तार और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद बागपत के एडिशनल एसपी प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि ये तीनों आरोपी विद्युत तार चोर गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं, जो बागपत और चांदीनगर क्षेत्र में लगातार चोरी की बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे थे। फिलहाल घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और खेकड़ा कोतवाली में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • jyada Se jyada like Karen comment Karen share Karen aur support Karen
    1
    jyada Se jyada like Karen comment Karen share Karen aur support Karen
    user_Gram Seva
    Gram Seva
    Voice of people बागपत, बागपत, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने जंतर-मंतर पर लगातार 18वें दिन भी अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रखी है। वे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा NEET-UG 2026 परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के समर्थन में हड़ताल पर बैठे हैं। सोनम वांगचुक इस प्रदर्शन के जरिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इस बीच, दिल्ली हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) दायर कर तुरंत मेडिकल मदद की मांग की गई है। लाइवलॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस याचिका में संबंधित अधिकारियों से सोनम वांगचुक को किसी सरकारी अस्पताल में शिफ्ट करने, उन्हें तत्काल इलाज मुहैया कराने और उनकी जान बचाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने की अपील की गई है।
    1
    क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने जंतर-मंतर पर लगातार 18वें दिन भी अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रखी है। वे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा NEET-UG 2026 परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के समर्थन में हड़ताल पर बैठे हैं। सोनम वांगचुक इस प्रदर्शन के जरिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

इस बीच, दिल्ली हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) दायर कर तुरंत मेडिकल मदद की मांग की गई है। लाइवलॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस याचिका में संबंधित अधिकारियों से सोनम वांगचुक को किसी सरकारी अस्पताल में शिफ्ट करने, उन्हें तत्काल इलाज मुहैया कराने और उनकी जान बचाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने की अपील की गई है।
    user_VACC 24 News
    VACC 24 News
    Media company अलीपुर, उत्तरी दिल्ली, दिल्ली•
    7 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के मेरठ की सेंट्रल मार्केट को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए 44 सील संपत्तियों से अवैध निर्माण और 815 घरों के आगे से अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया है। मंगलवार दोपहर 3 बजे जैसे ही सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला सुनाया, वैसे ही पिछले 89 दिनों से धरने पर बैठी महिलाएं फूट-फूटकर रोने लगीं। महिलाओं का कहना है कि तीन महीने के आंदोलन, पूजा-पाठ और जनप्रतिनिधियों से बार-बार गुहार लगाने के बाद भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली और सरकार ने उन्हें सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया है। इस फैसले के बाद धरने पर बैठी महिलाओं का गुस्सा और दर्द सरकार पर फूट पड़ा। प्रदर्शनकारी शीतल पुजानी ने बेहद भावुक होकर कहा कि सरकार गूंगी-बहरी हो गई है, जो तीन महीने से सड़कों पर बैठे लोगों की बात सुनने को तैयार नहीं है। वहीं राधा गुप्ता ने सरकार के प्रति तीखी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उनके घर तोड़ दिए गए और व्यापार पूरी तरह खत्म कर दिया गया है; जब सब कुछ छीन ही लिया गया है तो वे अब वोट क्यों दें? महिलाओं ने रोते हुए अपनी पीड़ा साझा की कि उनके जीवनभर की जमापूंजी इन मकानों और दुकानों में लगी थी, और अब इस उम्र में वे दोबारा घर कहां बनाएंगे। लाचार महिलाओं का कहना है कि ऐसी जिंदगी जीने से अच्छा है कि उन्हें मार ही दिया जाए। इसके अलावा, सुप्रीम कोर्ट ने मेरठ के अन्य आवासीय इलाकों में भी नियमों के खिलाफ चल रही व्यावसायिक गतिविधियों की जांच कराने का निर्देश दिया है। इस संबंध में प्रमुख सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग को आगामी सितंबर तक अपनी रिपोर्ट पेश करनी होगी।
    1
    उत्तर प्रदेश के मेरठ की सेंट्रल मार्केट को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए 44 सील संपत्तियों से अवैध निर्माण और 815 घरों के आगे से अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया है। मंगलवार दोपहर 3 बजे जैसे ही सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला सुनाया, वैसे ही पिछले 89 दिनों से धरने पर बैठी महिलाएं फूट-फूटकर रोने लगीं। महिलाओं का कहना है कि तीन महीने के आंदोलन, पूजा-पाठ और जनप्रतिनिधियों से बार-बार गुहार लगाने के बाद भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली और सरकार ने उन्हें सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया है।

इस फैसले के बाद धरने पर बैठी महिलाओं का गुस्सा और दर्द सरकार पर फूट पड़ा। प्रदर्शनकारी शीतल पुजानी ने बेहद भावुक होकर कहा कि सरकार गूंगी-बहरी हो गई है, जो तीन महीने से सड़कों पर बैठे लोगों की बात सुनने को तैयार नहीं है। वहीं राधा गुप्ता ने सरकार के प्रति तीखी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उनके घर तोड़ दिए गए और व्यापार पूरी तरह खत्म कर दिया गया है; जब सब कुछ छीन ही लिया गया है तो वे अब वोट क्यों दें? महिलाओं ने रोते हुए अपनी पीड़ा साझा की कि उनके जीवनभर की जमापूंजी इन मकानों और दुकानों में लगी थी, और अब इस उम्र में वे दोबारा घर कहां बनाएंगे। लाचार महिलाओं का कहना है कि ऐसी जिंदगी जीने से अच्छा है कि उन्हें मार ही दिया जाए।

इसके अलावा, सुप्रीम कोर्ट ने मेरठ के अन्य आवासीय इलाकों में भी नियमों के खिलाफ चल रही व्यावसायिक गतिविधियों की जांच कराने का निर्देश दिया है। इस संबंध में प्रमुख सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग को आगामी सितंबर तक अपनी रिपोर्ट पेश करनी होगी।
    user_Mohit Kumar
    Mohit Kumar
    Local News Reporter बड़ौत, बागपत, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • रामपुर में समाजवादी पार्टी के नेता आज़म खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को रामपुर विकास प्राधिकरण ने अवैध घोषित करते हुए उनके ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया है। प्राधिकरण ने 15 दिन के भीतर स्वयं ही इस अवैध निर्माण को हटाने का निर्देश दिया है, ऐसा न करने पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे मामले पर डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि यूनिवर्सिटी के कुल 40 भवनों में से केवल 2 का ही मानचित्र स्वीकृत है, जबकि शेष 38 भवनों का निर्माण बिना स्वीकृत नक्शे के कराया गया है।
    1
    रामपुर में समाजवादी पार्टी के नेता आज़म खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को रामपुर विकास प्राधिकरण ने अवैध घोषित करते हुए उनके ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया है। प्राधिकरण ने 15 दिन के भीतर स्वयं ही इस अवैध निर्माण को हटाने का निर्देश दिया है, ऐसा न करने पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

इस पूरे मामले पर डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि यूनिवर्सिटी के कुल 40 भवनों में से केवल 2 का ही मानचित्र स्वीकृत है, जबकि शेष 38 भवनों का निर्माण बिना स्वीकृत नक्शे के कराया गया है।
    user_BHARAT TODAY NEWS
    BHARAT TODAY NEWS
    Media house Saraswati Vihar, North West Delhi•
    55 min ago
  • जंतर मंतर पर आयोजित कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर चौहान शामिल हुए हैं।
    1
    जंतर मंतर पर आयोजित कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर चौहान शामिल हुए हैं।
    user_न्यूज़ आइकॉन 24
    न्यूज़ आइकॉन 24
    Press advisory सीलमपुर, उत्तर पूर्वी दिल्ली, दिल्ली•
    1 hr ago
  • दिल्ली के द्वारका जिले में गाड़ी चोरी के खिलाफ पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। उत्तम नगर पुलिस स्टेशन की डेडिकेटेड टीम ने चोरी के 5 दोपहिया वाहन बरामद करने के साथ ही एक बेखौफ ऑटो चोर को भी गिरफ्तार किया है।
    1
    दिल्ली के द्वारका जिले में गाड़ी चोरी के खिलाफ पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। उत्तम नगर पुलिस स्टेशन की डेडिकेटेड टीम ने चोरी के 5 दोपहिया वाहन बरामद करने के साथ ही एक बेखौफ ऑटो चोर को भी गिरफ्तार किया है।
    user_Faiz news
    Faiz news
    करावल नगर, उत्तर पूर्वी दिल्ली, दिल्ली•
    1 hr ago
  • बागपत के खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के बसी रोड पर रविवार और सोमवार की दरमियानी रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस को मुखबिर से संदिग्धों के आने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर आ रहे तीन संदिग्धों को जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो उन्होंने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से तीनों बदमाशों के पैर में चोट आई है, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान मेरठ के खरखोदा निवासी जगत उर्फ मामा, अमरोहा निवासी दीपांशु उर्फ भूरा और गौतम बुद्ध नगर के छपरौला निवासी अमन उर्फ काला के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन अवैध तमंचे, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, लगभग 50 किलो चोरी के विद्युत तार और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद बागपत के एडिशनल एसपी प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि ये तीनों आरोपी विद्युत तार चोर गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं, जो बागपत और चांदीनगर क्षेत्र में लगातार चोरी की बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे थे। फिलहाल घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और खेकड़ा कोतवाली में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    बागपत के खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के बसी रोड पर रविवार और सोमवार की दरमियानी रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस को मुखबिर से संदिग्धों के आने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर आ रहे तीन संदिग्धों को जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो उन्होंने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से तीनों बदमाशों के पैर में चोट आई है, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पकड़े गए बदमाशों की पहचान मेरठ के खरखोदा निवासी जगत उर्फ मामा, अमरोहा निवासी दीपांशु उर्फ भूरा और गौतम बुद्ध नगर के छपरौला निवासी अमन उर्फ काला के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन अवैध तमंचे, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, लगभग 50 किलो चोरी के विद्युत तार और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद बागपत के एडिशनल एसपी प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि ये तीनों आरोपी विद्युत तार चोर गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं, जो बागपत और चांदीनगर क्षेत्र में लगातार चोरी की बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे थे। फिलहाल घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और खेकड़ा कोतवाली में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Instant News 24Hr
    Instant News 24Hr
    पत्रकार Baghpat, Uttar Pradesh•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.