आम रास्ते पर वाहन खड़ा कर राहगीरों की राह रोकी, पुलिस ने कार जब्त की ई-रिक्शा हटाने को लेकर विवाद, झगड़े पर उतारू युवक गिरफ्तार मंडावरी। थाना मंडावरी क्षेत्र में आम रास्ते पर वाहन खड़े कर आवागमन बाधित करने तथा रास्ते से ई-रिक्शा हटाने की बात पर विवाद करने के मामलों में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, खेड़ला खुर्द गांव में आम रास्ते पर कार खड़ी कर आने-जाने वाले लोगों को परेशानी पहुंचाने पर एक कार को जब्त किया गया। वहीं, टोडा ठेकला गांव में गंगापुर–लालसोट मार्ग पर ई-रिक्शा हटाने की बात को लेकर एक युवक लड़ाई-झगड़े पर उतारू हो गया। समझाइश के बावजूद नहीं मानने पर पुलिस ने युवक को धारा 170 बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया। पुलिस की कार्रवाई से आम रास्तों पर यातायात बाधित करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर विवाद करने वालों को सख्त संदेश दिया गया है।
आम रास्ते पर वाहन खड़ा कर राहगीरों की राह रोकी, पुलिस ने कार जब्त की ई-रिक्शा हटाने को लेकर विवाद, झगड़े पर उतारू युवक गिरफ्तार मंडावरी। थाना मंडावरी क्षेत्र में आम रास्ते पर वाहन खड़े कर आवागमन बाधित करने तथा रास्ते से ई-रिक्शा हटाने की बात पर विवाद करने के मामलों में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, खेड़ला खुर्द गांव में आम रास्ते पर कार खड़ी कर आने-जाने वाले लोगों को परेशानी पहुंचाने पर एक कार को जब्त किया गया। वहीं, टोडा ठेकला गांव में गंगापुर–लालसोट मार्ग पर ई-रिक्शा हटाने की बात को लेकर एक युवक लड़ाई-झगड़े पर उतारू हो गया। समझाइश के बावजूद नहीं मानने पर पुलिस ने युवक को धारा 170 बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया। पुलिस की कार्रवाई से आम रास्तों पर यातायात बाधित करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर विवाद करने वालों को सख्त संदेश दिया गया है।
- पंचायती राज चुनाव में मतदाताओं का उत्साह, लालसोट में 62.26, शिवसिंहपुरा पंचायत समिति में सर्वाधिक 67.25 प्रतिशत वोटिंग डीडवाना में भाजपा नेताओं ने किया बहुमत से जीत का दावा; विधायक रामविलास मीणा ने डूंगरपुर में डाला वोट पंचायती राज चुनाव 2026 के तहत मंगलवार को जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए हुए मतदान में मतदाताओं का उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगी रहीं। महिला, पुरुष, युवा और बुजुर्ग मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। लालसोट क्षेत्र में जहां 62 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। लालसोट में 62.26 प्रतिशत मतदान, शिवसिंहपुरा रहा आगे- लालसोट, रामगढ़ पचवारा और शिवसिंहपुरा पंचायत समितियों में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। शाम 6 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार लालसोट पंचायत समिति में 62.26 प्रतिशत, रामगढ़ पचवारा में 62.10 प्रतिशत तथा शिवसिंहपुरा पंचायत समिति में सर्वाधिक 67.25 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान प्रतिशत के मामले में शिवसिंहपुरा पहले, लालसोट दूसरे और रामगढ़ पचवारा तीसरे स्थान पर रहा। लालसोट विधायक रामविलास मीणा ने अपने पैतृक गांव डूंगरपुर स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया। सुबह से ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें नजर आईं। चुनाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में खासा उत्साह देखने को मिला। डीडवाना में 78.58 प्रतिशत मतदान, भाजपा नेताओं ने जताया जीत का भरोसा- उपखंड की पंचायत डीडवाना में पंचायती राज चुनाव के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए हुए मतदान में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। क्षेत्र में 78.58 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। क्षेत्र की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत डीडवाना में कुल 10,445 मतदाता हैं। सेक्टर नंबर 15 के अंतर्गत आने वाली इस ग्राम पंचायत में शाम 5 बजे तक करीब 7,200 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। इस दौरान भाजपा नेता शंभूलाल कुईवाला ने कहा कि पंचायती राज चुनाव में भारतीय जनता पार्टी बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी। भाजपा नेता नाथू पटेल, अश्वनी शर्मा एवं रमेशचंद सैनी ने भी दोनों पदों पर भाजपा प्रत्याशियों की मजबूत स्थिति बताते हुए जीत का दावा किया। उन्होंने चुनाव को स्वाभिमान की लड़ाई बताते हुए भाजपा सरकार के विकास कार्यों को पार्टी की मजबूती का आधार बताया। चुनाव ड्यूटी अधिकारी एवं सीआई राजेश शर्मा ने बताया कि मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की अनुशासित आवाजाही बनी रही। पर्याप्त पुलिस जाप्ता तैनात किया गया तथा मोबाइल टीमों द्वारा लगातार निगरानी रखी गई। पूरे क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। 20 नवंबर को मतगणना- गौरतलब है कि लालसोट पंचायत समिति के 19 वार्डों एवं जिला परिषद सदस्य के 4 वार्डों के लिए मतदान हुआ। पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्य पदों के चुनाव की मतगणना 20 नवंबर को होगी, जबकि सरपंच पद के लिए मतदान 5 नवंबर को निर्धारित है।1
- 3 नवंबर को पंचायती राज चुनाव : 3 बड़े अपडेट—रामगढ़ पचवारा व शिवसिंहपुरा में शांतिपूर्ण मतदान, थूनिया धीराजपुरा में भीड़ पर पुलिस एक्शन, शिवसिंहपुरा में रिकॉर्ड वोटिंग मुस्तैदी : रामगढ़ पचवारा के 18 क्रिटिकल बूथों पर कड़ा पहरा, डीवाईएसपी ने संभाला मोर्चा 2. एक्शन : थूनिया धीराजपुरा में बेकाबू भीड़ को अश्रु गैस टीम के साथ पहुंचे लालसोट CO ने खदेड़ा 3. रिकॉर्ड : शिवसिंहपुरा पंचायत समिति के सभी बूथों को मिलाकर दर्ज हुआ सबसे ज्यादा मतदान पंचायती राज चुनाव के तहत आज 3 नवंबर को शिवसिंहपुरा और रामगढ़ पचवारा पंचायत समिति क्षेत्रों में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के चलते दोनों ही क्षेत्रों में कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। 1. राहुवास सहित 112 मतदान केंद्रों पर कड़ा पहरा रामगढ़ पचवारा पंचायत समिति क्षेत्र (राहुवास तहसील सहित) में कुल 112 मतदान केंद्रों पर वोट डाले गए। इनमें से 18 मतदान केंद्र क्रिटिकल (अतिसंवेदनशील) श्रेणी में रखे गए थे। डीवाईएसपी राजेंद्र कुमार शर्मा व रामगढ़ पचवारा थानाधिकारी भरतलाल मीणा ने भारी पुलिस जाप्ते के साथ संवेदनशील बूथों का पल-पल निरीक्षण किया। 2. थूनिया धीराजपुरा में तनाव की आशंका, पुलिस ने खदेड़ी भीड़ मतदान के दौरान थूनिया धीराजपुरा बूथ पर अचानक मतदाताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना पर लालसोट वृत्ताधिकारी (CO) सत्यनारायण यादव और लालसोट थानाधिकारी हरलाल मीणा पुलिस बल व अश्रु गैस (टियर गैस) पार्टी के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए भीड़ को तितर-बितर किया और लाइन लगवाकर सुचारू मतदान कराया। 3. शिवसिंहपुरा में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग अधिकारियों ने मिर्जापुरा, शिवसिंहपुरा, तलाव गांव सहित दर्जनों बूथों का सघन दौरा कर स्थिति पर पैनी नजर रखी। दिनभर चले मतदान में सबसे ज्यादा उत्साह शिवसिंहपुरा पंचायत समिति क्षेत्र में देखने को मिला, जहां सभी बूथों को मिलाकर सबसे अधिक मतदान दर्ज किया गया।2
- 29 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच पदों के लिए नामांकन दाखिल: मलारना डूंगर पंचायत राज चुनाव को लेकर मलारना डूंगर पंचायत समिति क्षेत्र की 29 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच पदों के लिए नामांकन दाखिल कई वार्ड पंच निर्विरोध चुने1
- गंगापुर सिटी में गौ सम्मान आव्हान अभियान के पोस्टर का गौ सेवक गोविंद नारायण शर्मा एवं गौ सेवकों के द्वारा श्री बालाजी दरबार बिनोरी धाम में किया विमोचन1
- गंगापुर सिटी और वजीरपुर क्षेत्र में गठबंधन ने उतारे प्रत्याशी, जिला अध्यक्ष बिलाल कुरैशी ने कहा- प्रत्याशियों की जीत के लिए तैयार करेंगे मजबूत रणनीति पंचायत चुनाव में आजाद समाज पार्टी और आरएलपी गठबंधन ने बढ़ाई सक्रियता, पांच प्रत्याशियों को सौंपे पार्टी सिंबल पंचायत चुनावों को लेकर गंगापुर सिटी एवं वजीरपुर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी कड़ी में आजाद समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के गठबंधन ने पंचायत चुनाव में अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारने की घोषणा की है। गठबंधन की ओर से अब तक पांच प्रत्याशियों को पार्टी के चुनाव चिह्न (सिंबल) सौंपे जा चुके हैं। प्रत्याशियों को सिंबल सौंपने के साथ ही गठबंधन ने चुनावी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। इस अवसर पर आजाद समाज पार्टी एवं आरएलपी गठबंधन के जिला अध्यक्ष बिलाल कुरैशी ने प्रत्याशियों को पार्टी के सिंबल सौंपे और उन्हें चुनाव मैदान में उतरने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रत्याशियों को जीत की अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि गठबंधन पूरी मजबूती के साथ पंचायत चुनाव लड़ेगा। इसके लिए क्षेत्र में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चुनावी रणनीति तैयार की जाएगी।1
- भानगढ़ धाम पीठाधीश्वर पंडित श्री दुर्वासा जी गौड़ महाराज द्वारा दी जानकारी1
- पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से पेट्रोल पंप पर संभावित बड़ा हादसा टला टेंपो में लगी भीषण आग को पुलिस ने साहस दिखाते हुए पेट्रोल पंप से दूर किया, पुलिसकर्मी का हाथ झुलसा लालसोट। पुलिस की तत्परता एवं सूझबूझ से लालसोट स्थित एक पेट्रोल पंप पर संभावित बड़ा हादसा टल गया। टेंपो में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर साहस और समझदारी का परिचय दिया। पुलिस ने आग से धधक रहे टेंपो को धक्का देकर पेट्रोल पंप से दूर सड़क किनारे पहुंचाया तथा सीएनजी सिलेंडरों से भरे पास खड़े वाहन को भी सुरक्षित दूरी पर करवाया। जिला पुलिस अधीक्षक दौसा कुंदन कंवरिया आईपीएस के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालसोट विनोद कुमार सीपा आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी लालसोट सत्यनारायण यादव आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में तथा थाना प्रभारी हरलाल मीना के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सराहनीय कार्रवाई की। घटना का विवरण जानकारी के अनुसार, दिनांक 04 नवंबर 2026 को सुबह करीब 8:30 बजे अभय कमांड 112 के माध्यम से सूचना मिली कि लालसोट स्थित शर्मा पेट्रोल पंप पर एक टेंपो में आग लग गई है। सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल शैलेंद्र कुमार (नंबर 108), चालक रणवीर सिंह तथा कांस्टेबल सांवरराम और लहरीलाल तत्काल मौके पर पहुंचे और अग्निशमन दल को भी सूचना दी। मौके पर टेंपो संख्या RJ29GB3737 की केबिन में भीषण आग लगी हुई थी। वहीं पास में सीएनजी सिलेंडरों से भरा एक अन्य वाहन खड़ा होने के कारण बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी। पुलिस टीम ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों एवं आमजन की मदद से आग से धधक रहे टेंपो को धक्का देकर पेट्रोल पंप से दूर सड़क किनारे पहुंचाया। साथ ही मौके पर एकत्रित भीड़ को हटाकर रास्ता खाली करवाया, ताकि राहत एवं बचाव कार्य में परेशानी नहीं हो। आग बुझाने के प्रयास के दौरान हेड कांस्टेबल शैलेंद्र कुमार का दाहिना हाथ झुलस गया। इसके बावजूद पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ और साहस के साथ स्थिति को संभालते हुए संभावित बड़े हादसे को टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस की इस त्वरित एवं सराहनीय कार्रवाई से पेट्रोल पंप और आसपास मौजूद लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिली। पुलिस टीम के साहसिक कार्य की सराहना की जा रही है तथा टीम को पुरस्कृत किए जाने की बात कही गई है।आग पर पूरी तरह पाया काबू, बड़ा हादसा टला अग्निशमन दल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर संयुक्त प्रयासों से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। पुलिस टीम में शामिल जवान * श्री हरलाल मीना, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, पुलिस थाना लालसोट, जिला दौसा। * श्री शैलेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल नंबर 108, पुलिस थाना लालसोट। * श्री लहरीलाल, कांस्टेबल नंबर 958, पुलिस थाना लालसोट। * श्री सांवरमल, कांस्टेबल नंबर 1181, पुलिस थाना लालसोट। * श्री रणवीर सिंह, चालक कांस्टेबल नंबर 423, पुलिस थाना लालसोट। नोट: प्रकरण का अनुसंधान श्री भरतलाल मीना, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, पुलिस थाना रामगढ़ पचवारा, जिला दौसा को सौंपा गया है। उनके द्वारा प्रकरण में विधि अनुसार अनुसंधान जारी है। मीडिया प्रकोष्ठ जिला दौसा1
- थूनीयाधीराजपुरा में अनिता मीणा के समर्थन में सघन जनसंपर्क, ग्रामीणों से मांगा समर्थन जनसंपर्क में गांव के विकास, जनसेवा और विश्वास का संकल्प लेकर पहुंच रहे ग्रामीणों के बीच, 5 नवंबर को मतदान में बढ़-चढ़कर वोट देने की अपील उपखंड की ग्राम पंचायत थूनीयाधीराजपुरा(अजबपुरा)में सरपंच पद की उम्मीदवार अनिता देवी मीणा के समर्थन में चुनाव प्रचार जोर पकड़ रहा है। सरपंच प्रतिनिधि डॉ. अशोक मीणा के नेतृत्व में गांव में सघन जनसंपर्क कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया जा रहा है। इस दौरान घर-घर पहुंचकर लोगों से मुलाकात की जा रही है और ग्राम पंचायत के विकास एवं जनहित के मुद्दों को लेकर समर्थन मांगा जा रहा है। जनसंपर्क के दौरान डॉ. अशोक मीणा ने कहा कि चुनाव केवल पद प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और गांव की जिम्मेदारी को स्वीकार करने का अवसर है। ग्रामीणों का स्नेह, सहयोग और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उनका संकल्प है कि गांव की आवाज को प्राथमिकता मिले और विकास के कार्यों में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो। उन्होंने ग्रामीणों से आगामी 5 नवंबर को होने वाले मतदान में अधिकाधिक संख्या में मतदान केंद्र पहुंचकर अपने पक्ष में वोट देने की अपील की। उम्मीदवार अनिता मीणा ने भी ग्रामीणों के प्रेम और विश्वास के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसेवा, समर्पण और ग्राम विकास की भावना के साथ पंचायत के हित में कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस चुनावी जनसंपर्क के माध्यम से अनिता मीणा और डॉ. अशोक मीणा ग्रामीणों के बीच पहुंचकर सहयोग, संवाद और ग्राम विकास का संदेश दे रहे हैं।3