Shuru
Apke Nagar Ki App…
🏛️ बड़वानी कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न, जल संरक्षण और पेयजल व्यवस्था पर रहा विशेष जोर 💧📢
NIMAD DASTAK NEWS
🏛️ बड़वानी कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न, जल संरक्षण और पेयजल व्यवस्था पर रहा विशेष जोर 💧📢
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by NIMAD DASTAK NEWS1
- सैंधवा। बस स्टैंड क्षेत्र में स्थित संजीव अग्रवाल के घर पर बुधवार रात करीब 8 बजे अचानक आपात स्थिति बन गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, सैंधवा फायर ब्रिगेड के चालक अजय मौर्यवंशी एवं समीर खान ने समय रहते मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया और बड़ी घटना होने से टाल दिया। उनकी तत्परता और सूझबूझ के चलते किसी भी प्रकार की जनहानि या बड़े नुकसान से बचाव हो सका। दोनों फायर कर्मियों की मुस्तैदी और साहस की क्षेत्र में जमकर सराहना की जा रही है।1
- भक्ति के उल्लास के साथ संपन्न हुई नौ दिवसीय श्रीराम कथा: सजीव झांकियों ने मोहा मन निवाली। 2 अप्रेल गूरूवार ( स्वतंत्र पत्रकार सुनील सोनी)गुमडीया रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा का बुधवार, 1 अप्रैल को भव्य समापन हुआ। मंदिर समिति द्वारा आयोजित इस आध्यात्मिक महोत्सव के अंतिम दिन श्रद्धालुओं का भारी हुजूम उमड़ा, जहाँ आस्था और श्रद्धा का अनुपम संगम देखने को मिला। सुंदरकांड की महिमा और राम-सुग्रीव मित्रता का वर्णन कथा के अंतिम पड़ाव पर कथावाचक ने श्री राम और सुग्रीव की अटूट मित्रता का भावपूर्ण वर्णन किया। विशेष रूप से 'सुंदरकांड' की व्याख्या करते हुए बताया गया कि इसे 'सुंदर' क्यों कहा जाता है। सुंदरता का प्रतीक: इस कांड में आठ स्थानों पर 'सुंदर' शब्द का प्रयोग हुआ है। हनुमान जी का पराक्रम: इसमें हनुमान जी के दिव्य गुणों, अटूट भक्ति और उनके अदम्य पराक्रम का चित्रण है। सकारात्मक संदेश: हनुमान जी द्वारा माता सीता को दिया गया प्रभु श्री राम का संदेश अत्यंत सुंदर और सकारात्मक था, जो निराशा में आशा का संचार करता है। सजीव झांकियों ने बांधा समां कथा के दौरान लंका दहन और भगवान राम के राज्याभिषेक की सजीव झांकियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेष आकर्षण का केंद्र छोटे बच्चों द्वारा निभाया गया अभिनय रहा। बिना किसी संवाद के, केवल अपने जीवंत अभिनय से श्री राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान बने बच्चों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। रावण उद्धार के पश्चात प्रभु श्री राम के अयोध्या आगमन और गुरु वशिष्ठ द्वारा उनके राज्याभिषेक के दृश्य को देखकर भक्त भाव-विभोर हो उठे। भक्ति के जुनून के साथ हुआ समापन समापन दिवस होने के कारण शाम 7:30 बजे से शुरू हुई कथा रात 12 बजे तक चली। जैसे-जैसे समय बढ़ता गया, श्रद्धालुओं की संख्या और उनका उत्साह भी बढ़ता गया। अंतिम दिन लोगों में भक्ति का एक अलग ही 'जुनून' देखने को मिला। पूरे क्षेत्र में उमंग और श्रद्धा का वातावरण रहा और भक्तों ने जयकारों के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान का लाभ लिया।3
- बड़वानी। अंजड़ में सिनेमा चौक पर चाकू से हत्या करने वाले आरोपियों को न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाई हे।लोक अभियोजक द्वारा घटना को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई है।1
- बुरहानपुर में जनगणना की मीटिंग1
- धार भोजशाला को लेकर बड़ी अपडेट, 6 अप्रैल सोमवार से होगी नियमित सुनवाई1
- राज्यपाल मंगूभाई पटेल का 4 अप्रैल को मांडू दौराः पर्यटन नगरी में दुकानों को हटाने के निर्देश; साफ-सफाई और सुरक्षा चाक-चौबंद राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल आगामी 4 अप्रैल को ऐतिहासिक पर्यटन नगरी मांडू के दौरे पर रहेंगे। राज्यपाल के प्रस्तावित प्रवास को देखते हुए धार जिला प्रशासन और नगर परिषद ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राज्यपाल मांडू में रात्रि विश्राम करेंगे और अगले दिन 5 अप्रैल को बदनावर में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। जामा मस्जिद और अशर्फी महल क्षेत्र से हटाई जाएंगी दुकानें बुधवार को नालछा नायब तहसीलदार राहुल गायकवाड़ और सीएमओ सुशील ठाकुर ने राजस्व अमले के साथ जामा मस्जिद, अशर्फी महल और राम मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। प्रशासन ने इन प्रमुख पर्यटन स्थलों के आसपास अव्यवस्थित रूप से लगी दुकानों को तत्काल हटाने के सख्त निर्देश दिए हैं। दुकानदारों को अपना सामान जामा मस्जिद के पीछे निर्धारित बाजार क्षेत्र में स्थानांतरित करने के लिए एक दिन का समय दिया गया है।अतिक्रमण हटाने और सफाई के लिए विशेष अभियान तहसीलदार ने दुकानदारों को चेतावनी दी है कि यदि वे स्वयं दुकानें नहीं हटाते हैं, तो गुरुवार को नगर परिषद का अमला कार्रवाई कर इन्हें हटा देगा। इसके साथ ही मांडू नाका से लेकर जहाज महल मार्ग और रानी रूपमती मार्ग तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा और व्यवस्था की दृष्टि से नगर में आवारा कुत्तों को पकड़ने की योजना भी बनाई गई है।होटल मालवा रिसोर्ट में रुकेंगे राज्यपाल तैयारियों के अंतर्गत पर्यटन विभाग के 'होटल मालवा रिसोर्ट' में अधिकारियों ने पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, जहां राज्यपाल का रात्रि विश्राम प्रस्तावित है। नगर के मुख्य चौराहों और महलों के आसपास के क्षेत्रों को व्यवस्थित करने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। निरीक्षण के दौरान राजस्व निरीक्षक सादिक खान सहित नगर परिषद के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।3
- Post by NIMAD DASTAK NEWS1