logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सड़क चौडीकरण के नाम पर फुटपाथ को खोद कर छोडा़ साल भर से पीडब्लयूडी सोया कुंभकर्णी नींद, लोग हो रहे हैं गढ्ढों में गिर कर घायल, कांग्रेसियों ने किया सांकेतिक धरना प्रदर्शन उझानी,(बदायूं)। कल्याण चौक बाइपास से मंडी तिराहा बाइपास तक नगर के अंदर से होकर गुजरने वाले पीलीभीत भरतपुर हाइवे के चौड़ीकरण को खोदे गए गड्ढें को तत्काल भरने के लिए सोमवार को हाइवे किनारे कश्यप बस्ती के समीप कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन किया। आज कांग्रेसी कश्यप बस्ती के समीप एकत्र हुए और पीलीभीत भरतपुर हाइवे किनारे धरने पर बैठ गए। कांग्रेसियों ने लोनिवि के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए कहा कि पीडब्लयूडी विभाग ने सड़क चौड़ीकरण के नाम पर कल्याण चौक से लेकर मंडी तिराहा बाइपास तक सड़क के दौरान ओर गहरे गड्ढें खोद कर डाल दिए है। कांग्रेसियों ने कहा कि एक वर्ष से अधिक का समय हो चुका है फिर भी न तो सड़क का निर्माण हुआ और न ही गड्ढें भरे गए जिससे नगर में आए दिन लोगों के अलावा वाहन चालक मय वाहन के गिर कर घायल हो रहे है। कांग्रेसियों का कहना है कि हादसो के बारे में विभागीय अधिकारी सब कुछ जानते है फिर भी निर्माण कार्य शुरू नही करा रहे है। सांकेतिक धरने का नेतृत्व कांग्रेसी नेता अरूण पाराशर और मुजाहिद अली रजा ने किया। इस मौके पर चंद्रपाल कश्यप, सोनपाल कश्यप, गंगाराम, उदयभान सिंह, प्रशांत शर्मा समेत मौहल्लावासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

2 hrs ago
user_राजेश कुमार वर्मा
राजेश कुमार वर्मा
बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

सड़क चौडीकरण के नाम पर फुटपाथ को खोद कर छोडा़ साल भर से पीडब्लयूडी सोया कुंभकर्णी नींद, लोग हो रहे हैं गढ्ढों में गिर कर घायल, कांग्रेसियों ने किया सांकेतिक धरना प्रदर्शन उझानी,(बदायूं)। कल्याण चौक बाइपास से मंडी तिराहा बाइपास तक नगर के अंदर से होकर गुजरने वाले पीलीभीत भरतपुर हाइवे के चौड़ीकरण को खोदे गए गड्ढें को तत्काल भरने के लिए सोमवार को हाइवे किनारे कश्यप बस्ती के समीप कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन किया। आज कांग्रेसी कश्यप बस्ती के समीप एकत्र हुए और पीलीभीत भरतपुर हाइवे किनारे धरने पर बैठ गए। कांग्रेसियों ने लोनिवि के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए कहा कि पीडब्लयूडी विभाग ने सड़क चौड़ीकरण के नाम पर कल्याण चौक से लेकर मंडी तिराहा बाइपास तक सड़क के दौरान ओर गहरे गड्ढें खोद कर डाल दिए है। कांग्रेसियों ने कहा कि एक वर्ष से अधिक का समय हो चुका है फिर भी न तो सड़क का निर्माण हुआ और न ही गड्ढें भरे गए जिससे नगर में आए दिन लोगों के अलावा वाहन चालक मय वाहन के गिर कर घायल हो रहे है। कांग्रेसियों का कहना है कि हादसो के बारे में विभागीय अधिकारी सब कुछ जानते है फिर भी निर्माण कार्य शुरू नही करा रहे है। सांकेतिक धरने का नेतृत्व कांग्रेसी नेता अरूण पाराशर और मुजाहिद अली रजा ने किया। इस मौके पर चंद्रपाल कश्यप, सोनपाल कश्यप, गंगाराम, उदयभान सिंह, प्रशांत शर्मा समेत मौहल्लावासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जजी के कर्मचारी ने फंदे पर लटक कर दी जान, कारणों का खुलासा नही बदायूं। सोमवार को जजी परिसर में स्थित पुलिस गार्द रूम में चतुर्थ श्रेणी का एक कर्मचारी संदिग्ध अवस्था में फांसी पर लटका मिला और उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक कर्मचारी मूल रूप से बरेली जिले का रहने वाला था और उसका परिवार सहसवान में रह रहा था सोमवार की दोपहर जजी परिसर स्थित गार्द रूम में चतुर्थ श्रेणी की कर्मचारी 32 साल के सुधीर पुत्र महेंद्र कुमार का शव फांसी के फंदे पर लटका देख परिसर में हड़कंप मच गया। कर्मचारी के फांसी लगाने की सूचना पर अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए साथी तमाम अधिवक्ता भी परिसर में एकत्र हो गए। बताते हैं कि सिविल लाइन पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों की दी जिस पर परिजन रोते बिलखते जिला अस्पताल पहुंच गए। बताते हैं कि मृतक सहसवान में तैनाठर बाद में उसका तबादला बदायूं हो गया। सुधीर ने आत्महत्या क्यों की अभी इसका खुलासा नहीं हो सका है।
    1
    जजी के कर्मचारी ने फंदे पर लटक कर दी जान, कारणों का खुलासा नही
बदायूं। सोमवार को जजी परिसर में स्थित पुलिस गार्द रूम में चतुर्थ श्रेणी का एक कर्मचारी संदिग्ध अवस्था में फांसी पर लटका मिला और उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक कर्मचारी मूल रूप से बरेली जिले का रहने वाला था और उसका परिवार सहसवान में रह रहा था
सोमवार की दोपहर जजी परिसर स्थित गार्द रूम में चतुर्थ श्रेणी की कर्मचारी 32 साल के सुधीर पुत्र महेंद्र कुमार का शव फांसी के फंदे पर लटका देख परिसर में हड़कंप मच गया। कर्मचारी के फांसी लगाने की सूचना पर अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए साथी तमाम अधिवक्ता भी परिसर में एकत्र हो गए। बताते हैं कि सिविल लाइन पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
बताते हैं कि पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों की दी जिस पर परिजन रोते बिलखते जिला अस्पताल पहुंच गए। बताते हैं कि मृतक सहसवान में तैनाठर बाद में उसका तबादला बदायूं हो गया। सुधीर ने आत्महत्या क्यों की अभी इसका खुलासा नहीं हो सका है।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    3 min ago
  • जनसमर्थन जब हाथ से फिसलने लगे। तब सपा के नेता ज़हर उगलने लगे।। सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के खिलाफ जो गंदी और घटिया भाषा इस्तेमाल की है, उससे साबित हो गया है कि सपा 'गुंडों' और 'गालीबाजों' की पार्टी है! प्रधानमंत्री किसी दल का नहीं पूरे देश का गौरव होता है। उनके लिए अपशब्दों का प्रयोग करना न केवल 140 करोड़ भारतीयों का अपमान है, बल्कि यह हमारे लोकतंत्र की मर्यादा पर भी एक गहरा प्रहार है। #सत्ताइस_में_सपा_साफ जनसमर्थन जब हाथ से फिसलने लगे। तब सपा के नेता ज़हर उगलने लगे।। सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के खिलाफ जो गंदी और घटिया भाषा इस्तेमाल की है, उससे साबित हो गया है कि सपा 'गुंडों' और 'गालीबाजों' की पार्टी है! प्रधानमंत्री किसी दल का नहीं पूरे देश का गौरव होता है। उनके लिए अपशब्दों का प्रयोग करना न केवल 140 करोड़ भारतीयों का अपमान है, बल्कि यह हमारे लोकतंत्र की मर्यादा पर भी एक गहरा प्रहार है। #सत्ताइस_में_सपा_साफ
    1
    जनसमर्थन जब हाथ से फिसलने लगे।
तब सपा के नेता ज़हर उगलने लगे।।

सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के खिलाफ जो गंदी और घटिया भाषा इस्तेमाल की है, उससे साबित हो गया है कि सपा 'गुंडों' और 'गालीबाजों' की पार्टी है!

प्रधानमंत्री किसी दल का नहीं पूरे देश का गौरव होता है। उनके लिए अपशब्दों का प्रयोग करना न केवल 140 करोड़ भारतीयों का अपमान है, बल्कि यह हमारे लोकतंत्र की मर्यादा पर भी एक गहरा प्रहार है।
#सत्ताइस_में_सपा_साफ 
जनसमर्थन जब हाथ से फिसलने लगे।
तब सपा के नेता ज़हर उगलने लगे।।
सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के खिलाफ जो गंदी और घटिया भाषा इस्तेमाल की है, उससे साबित हो गया है कि सपा 'गुंडों' और 'गालीबाजों' की पार्टी है!
प्रधानमंत्री किसी दल का नहीं पूरे देश का गौरव होता है। उनके लिए अपशब्दों का प्रयोग करना न केवल 140 करोड़ भारतीयों का अपमान है, बल्कि यह हमारे लोकतंत्र की मर्यादा पर भी एक गहरा प्रहार है।
#सत्ताइस_में_सपा_साफ
    user_Budaun talks Digital Media
    Budaun talks Digital Media
    Newspaper publisher बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • भागवत कथा जीवन को सत्य और प्रेम की दिशा देने वाला आध्यात्मिक प्रकाश : रामचन्द्राचार्य उझानी : नगर के सुप्रसिद्ध बड़े हनुमान मन्दिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव के सातवें दिन भक्तिमय वातावरण के बीच कथा का भव्य समापन हुआ। कथा शिरोमणि स्वामी रामचन्द्राचार्य महाराज के श्रीमुख से भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला का अत्यंत मार्मिक एवं भावपूर्ण वर्णन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा पंडाल में गोवर्धनधारी श्रीकृष्ण के जयघोष गूंजते रहे और श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर दिखाई दिए। महाराज श्री ने कहा कि जब देवराज इंद्र ने अपने अभिमानवश ब्रजभूमि पर मूसलाधार वर्षा कर विनाश फैलाने का प्रयास किया, तब भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी कनिष्ठा उंगली पर गोवर्धन पर्वत धारण कर समस्त ब्रजवासियों, गौवंश और प्रकृति की रक्षा की। उन्होंने कहा कि यह लीला मानवता को संरक्षण, करुणा और प्रकृति प्रेम का संदेश देने वाली दिव्य प्रेरणा है। भगवान श्रीकृष्ण ने यह सिद्ध किया कि सच्चा ईश्वर वही है जो अपने भक्तों और समस्त जीवों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहता है। कथा शिरोमणि महाराज ने कहा कि इंद्र का अभिमान टूटना इस बात का प्रतीक है कि अहंकार चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, प्रभु की कृपा के आगे उसका अस्तित्व नहीं रहता। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपने जीवन में अहंकार, क्रोध और लोभ का त्याग कर सेवा, सत्संग और भक्ति का मार्ग अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मनुष्य प्रकृति से दूर होता जा रहा है, जबकि गोवर्धन पूजा हमें जल, वन, पर्वत और गौ सेवा के संरक्षण का संदेश देती है। प्रकृति की रक्षा ही मानव जीवन की रक्षा है। भागवत महापुराण की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि जहां श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होता है, वहां धर्म, संस्कार, सद्भाव और भक्ति का जागरण स्वतः होने लगता है। भागवत कथा जीवन को सत्य, प्रेम और मानवता की दिशा देने वाला आध्यात्मिक प्रकाश है। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को धर्म, संस्कार और संस्कृति से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। कथा के अंतिम चरण में श्रद्धालुओं ने व्यास पीठ का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन समिति द्वारा कथा व्यास का माल्यार्पण एवं सम्मान कर आभार व्यक्त किया गया। क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं जनकल्याण की मंगलकामना की गई। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस मौके पर कमला कान्त महाराज, राजीव लोचन महाराज, धर्मेंद्र कुमार शर्मा, विपिन कुमार शर्मा, ममता शर्मा, आरती शर्मा, अजब सिंह, सचिन सिंह, जसवीर यादव, प्रमोद कुमार, आनंद मिश्रा, राजाबाबू सिंह, अतिवीर यादव, ज्ञान चंद्र शर्मा, भगवान स्वरुप, ब्रह्मानंद शर्मा आदि अनेक श्रद्धालु, गणमान्य नागरिक एवं धर्मप्रेमी मौजूद रहे।
    1
    भागवत कथा जीवन को सत्य और प्रेम की दिशा देने वाला आध्यात्मिक प्रकाश : रामचन्द्राचार्य
उझानी : नगर के सुप्रसिद्ध बड़े हनुमान मन्दिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव के सातवें दिन भक्तिमय वातावरण के बीच कथा का भव्य समापन हुआ। कथा शिरोमणि स्वामी रामचन्द्राचार्य महाराज के श्रीमुख से भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला का अत्यंत मार्मिक एवं भावपूर्ण वर्णन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा पंडाल में गोवर्धनधारी श्रीकृष्ण के जयघोष गूंजते रहे और श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर दिखाई दिए।
महाराज श्री ने कहा कि जब देवराज इंद्र ने अपने अभिमानवश ब्रजभूमि पर मूसलाधार वर्षा कर विनाश फैलाने का प्रयास किया, तब भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी कनिष्ठा उंगली पर गोवर्धन पर्वत धारण कर समस्त ब्रजवासियों, गौवंश और प्रकृति की रक्षा की। उन्होंने कहा कि यह लीला मानवता को संरक्षण, करुणा और प्रकृति प्रेम का संदेश देने वाली दिव्य प्रेरणा है। भगवान श्रीकृष्ण ने यह सिद्ध किया कि सच्चा ईश्वर वही है जो अपने भक्तों और समस्त जीवों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहता है। कथा शिरोमणि महाराज ने कहा कि इंद्र का अभिमान टूटना इस बात का प्रतीक है कि अहंकार चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, प्रभु की कृपा के आगे उसका अस्तित्व नहीं रहता। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपने जीवन में अहंकार, क्रोध और लोभ का त्याग कर सेवा, सत्संग और भक्ति का मार्ग अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मनुष्य प्रकृति से दूर होता जा रहा है, जबकि गोवर्धन पूजा हमें जल, वन, पर्वत और गौ सेवा के संरक्षण का संदेश देती है। प्रकृति की रक्षा ही मानव जीवन की रक्षा है। भागवत महापुराण की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि जहां श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होता है, वहां धर्म, संस्कार, सद्भाव और भक्ति का जागरण स्वतः होने लगता है। भागवत कथा जीवन को सत्य, प्रेम और मानवता की दिशा देने वाला आध्यात्मिक प्रकाश है। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को धर्म, संस्कार और संस्कृति से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
कथा के अंतिम चरण में श्रद्धालुओं ने व्यास पीठ का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन समिति द्वारा कथा व्यास का माल्यार्पण एवं सम्मान कर आभार व्यक्त किया गया। क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं जनकल्याण की मंगलकामना की गई। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
इस मौके पर कमला कान्त महाराज, राजीव लोचन महाराज, धर्मेंद्र कुमार शर्मा, विपिन कुमार शर्मा, ममता शर्मा,  आरती शर्मा, अजब सिंह, सचिन सिंह, जसवीर यादव, प्रमोद कुमार, आनंद मिश्रा, राजाबाबू सिंह, अतिवीर यादव, ज्ञान चंद्र शर्मा, भगवान स्वरुप, ब्रह्मानंद शर्मा आदि अनेक श्रद्धालु, गणमान्य नागरिक एवं धर्मप्रेमी मौजूद रहे।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जनपद रामपुर के ग्राम फैजनगर थाना कैमरी तहसील ब्लॉक मिल्क जनपद रामपुर निवासी सुदेश पुत्र जमुना प्रसाद नायक ने गांव की ही राम बहादुर की पुत्री रीना लोधी राजपूत के साथ विगत 2024 में जनपद रामपुर के रजिस्ट्रार कार्यालय में जाकर विवाह का पंजीकरण करा लिया गया था जो की पति पत्नी के रूप में रह रहे थे गांव के ही रीना के पिता राम बहादुर ने अपने रिश्ते के बहनोई से कहकर अपनी पुत्री रीना को दिसंबर 2025 में लालपुर पट्टी कुंदन में मोहित पुत्र महेंद्र को जबरन शादी कर दी गई थी जहां पर रीना को लगातार शारीरिक शोषण कर मारपीट की गई मारपीट में आई चोटों का हवाला देते हुए रीना ने 10 मई 2026 को मौका देखकर वहां से फरार हो गई वह अपने पति स्वदेश के पास आकर उसने आप बीती सुना कर शरीर पर आई चोटों का मेडिकल परीक्षण जिला अस्पताल में कराया गया है अब पीड़ित रीना ने मोहित व उसके पिता के विरुद्ध बंधक बनाकर जबरन शारीरिक शोषण एवं देह व्यापार एवं छेड़खानी तथा मारपीट करने का आरोप लगाकर जनपद रामपुर के पुलिस कप्तान से न्याय के गुहार लगाई है अब उधर मोहित ने रीना के पिता के द्वारा देय तहरीर की आधार पर कैमरी थाना पुलिस ने पीड़ित रीना के पति के परिजनों को जबरन पड़कर बैठाया है जिसकी कोई लिखा पड़ी नहीं है पीड़िता ने अनेक समाजसेवियों एवं संगठनों से न्याय की गुहार लगाई है
    2
    जनपद रामपुर के ग्राम फैजनगर थाना कैमरी तहसील  ब्लॉक मिल्क जनपद रामपुर निवासी सुदेश पुत्र जमुना प्रसाद नायक ने गांव की ही राम बहादुर की पुत्री रीना लोधी राजपूत के साथ विगत 2024 में जनपद रामपुर के रजिस्ट्रार कार्यालय में जाकर विवाह का पंजीकरण करा लिया गया था जो की पति पत्नी के रूप में रह रहे थे गांव के ही रीना के पिता राम बहादुर ने अपने रिश्ते के बहनोई से कहकर अपनी पुत्री रीना को दिसंबर 2025 में लालपुर पट्टी कुंदन में मोहित पुत्र महेंद्र को जबरन शादी कर दी गई थी जहां पर रीना को लगातार शारीरिक शोषण कर मारपीट की गई मारपीट में आई चोटों का हवाला देते हुए रीना ने 10 मई 2026 को मौका देखकर वहां से फरार हो गई वह अपने पति स्वदेश के पास आकर उसने आप बीती सुना कर शरीर पर आई चोटों का मेडिकल परीक्षण जिला अस्पताल में कराया गया है अब  पीड़ित रीना ने मोहित व उसके पिता के विरुद्ध बंधक बनाकर जबरन शारीरिक शोषण एवं देह व्यापार एवं छेड़खानी तथा मारपीट करने का आरोप लगाकर जनपद रामपुर के पुलिस कप्तान से न्याय के गुहार लगाई है अब उधर मोहित ने रीना के पिता के द्वारा देय तहरीर की आधार पर कैमरी थाना पुलिस ने पीड़ित रीना के पति के परिजनों को जबरन पड़कर बैठाया है जिसकी कोई लिखा पड़ी नहीं है पीड़िता ने अनेक समाजसेवियों एवं संगठनों से न्याय की गुहार लगाई है
    user_पत्रकार संजीव कुमार राणा
    पत्रकार संजीव कुमार राणा
    Budaun, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • शिक्षा के मंदिर में हिंसा!” छात्र को बेरहमी से पीटते शिक्षक का वीडियो वायरल, “शिक्षा के मंदिर में हिंसा!” छात्र को बेरहमी से पीटते शिक्षक का वीडियो वायरल, लोगों में आक्रोश सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शिक्षक द्वारा छात्र के साथ बेहद भयावह तरीके से मारपीट करते हुए देखा जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। लोगों का कहना है कि शिक्षक का काम बच्चों को शिक्षा और संस्कार देना होता है, न कि हिंसा करना। कई यूजर्स ने इस घटना को शर्मनाक बताते हुए ऐसे शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस लगातार तेज होती जा रही है। शिक्षा के मंदिर में इस तरह की घटनाएं कहीं न कहीं गुरु-शिष्य संबंधों पर भी सवाल खड़े कर रही हैं।
    1
    शिक्षा के मंदिर में हिंसा!” छात्र को बेरहमी से पीटते शिक्षक का वीडियो वायरल,
“शिक्षा के मंदिर में हिंसा!” छात्र को बेरहमी से पीटते शिक्षक का वीडियो वायरल, लोगों में आक्रोश
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शिक्षक द्वारा छात्र के साथ बेहद भयावह तरीके से मारपीट करते हुए देखा जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
लोगों का कहना है कि शिक्षक का काम बच्चों को शिक्षा और संस्कार देना होता है, न कि हिंसा करना। कई यूजर्स ने इस घटना को शर्मनाक बताते हुए ऐसे शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
हालांकि, इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस लगातार तेज होती जा रही है। शिक्षा के मंदिर में इस तरह की घटनाएं कहीं न कहीं गुरु-शिष्य संबंधों पर भी सवाल खड़े कर रही हैं।
    user_Bhoodev Parsad
    Bhoodev Parsad
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बदायूँ में महिलाओं ने सपा के महिला आरक्षण विधेयक विरोधी रुख के खिलाफ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। उन्होंने लोकसभा और विधानसभाओं में 33% महिला आरक्षण का विरोध करने के लिए समाजवादी पार्टी की कड़ी आलोचना की। प्रदर्शनकारियों ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।
    1
    बदायूँ में महिलाओं ने सपा के महिला आरक्षण विधेयक विरोधी रुख के खिलाफ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। उन्होंने लोकसभा और विधानसभाओं में 33% महिला आरक्षण का विरोध करने के लिए समाजवादी पार्टी की कड़ी आलोचना की। प्रदर्शनकारियों ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।
    user_Journalist Shivam Bhardwaj
    Journalist Shivam Bhardwaj
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बाजार में बिकने वाली आइसक्रीम में घातक केमिकलों की मिलावट का चौंकाने वाला सच सामने आया है। एक वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे इन्हें मिलाकर आइसक्रीम तैयार की जा रही है। यह खुलासा आइसक्रीम प्रेमियों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है।
    1
    बाजार में बिकने वाली आइसक्रीम में घातक केमिकलों की मिलावट का चौंकाने वाला सच सामने आया है। एक वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे इन्हें मिलाकर आइसक्रीम तैयार की जा रही है। यह खुलासा आइसक्रीम प्रेमियों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है।
    user_Budaun taaja news
    Budaun taaja news
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सहसवान में खेत की सिंचाई कर रहे किसान की करंट लगने से हुई मौत बदायूं। सहसवान थाना क्षेत्र में सोमवार की दोपहर खेत पर मक्का की फसल की सिंचाई कर रहे एक किसान कीमोटर में आ रहे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। किसान की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया है। थाना क्षेत्र के गांव अलीपुर टप्पा हवेली के रहने वाले 55 साल की किसान राम सिंह पुत्र मुकंदी आज दोपहर अपने खेत पर मक्का की फसल की सिंचाई कर रहे थे। बताते हैं कि फसल में पानी लग जाने के बाद राम सिंह नलकूप के अंदर गए और उन्होंने मोटर को बंद किया इसी दौरान मोटर में आ रहे करंट की चपेट में आ गए और कोई चिपक कर तड़पने लगे। बताते हैं कि इस दौरान आसपास खेतों में काम कर रहे हैं किसान उनकी चीखपुकार कर मौके पर पहुंच गए और इसी तरह बिजली का स्विच बंद कर किस को करंट से छुड़ाया लेकिन तब तक किस की मौत हो चुकी थी। बताते हैं कि किसानों में हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी जिससे परिजन विलाप करते हुए मौके पर पहुंच गए और हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किस की शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। किसान की परिजनों का कहना है कि मृतक राम सिंह अपने परिवार के अकेले केवल हर थे जिससे उनके परिवार की समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न होने की संभावना बढ़ गई है।
    1
    सहसवान में खेत की सिंचाई कर रहे किसान की करंट लगने से हुई मौत
बदायूं। सहसवान थाना क्षेत्र में सोमवार की दोपहर खेत पर मक्का की फसल की सिंचाई कर रहे एक किसान कीमोटर में आ रहे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।   किसान की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया है।
थाना क्षेत्र के गांव अलीपुर टप्पा हवेली के रहने वाले 55 साल की किसान राम सिंह पुत्र मुकंदी आज दोपहर अपने खेत पर मक्का की फसल की सिंचाई कर रहे थे। बताते हैं कि फसल में पानी लग जाने के बाद राम सिंह नलकूप के अंदर गए और उन्होंने मोटर को बंद किया इसी दौरान मोटर में आ रहे करंट की चपेट में आ गए और कोई चिपक कर तड़पने लगे। बताते हैं कि इस दौरान आसपास खेतों में काम कर रहे हैं किसान उनकी चीखपुकार कर मौके पर पहुंच गए और इसी तरह बिजली का स्विच बंद कर किस को करंट से छुड़ाया लेकिन तब तक किस की मौत हो चुकी थी।
बताते हैं कि किसानों में हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी जिससे परिजन विलाप करते हुए मौके पर पहुंच गए और हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किस की शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। किसान की परिजनों का कहना है कि मृतक राम सिंह अपने परिवार के अकेले केवल हर थे जिससे उनके परिवार की समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न होने की संभावना बढ़ गई है।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.