logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नवजात शिशु को जन्म देने के बाद महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया आरोप पूरनपुर, कोतवाली क्षेत्र के गांव चांट फिरोजपुर निवासी इतवारी लाल की पुत्री रोशनी का विवाह करीब पांच वर्ष पूर्व दीपक पुत्र धर्मपाल निवासी गांव महदखास, थाना दियोरिया कलां के साथ हुआ था। मायके पक्ष का कहना है कि शादी के समय सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया गया, लेकिन इसके बावजूद रोशनी को ससुराल में लगातार प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि 25 फरवरी को प्रसव के बाद पुत्र को जन्म देने के कुछ समय बाद रोशनी की मौत हो गई। मायके वालों का दावा है कि यह सामान्य मौत नहीं, बल्कि हत्या है। इसी आरोप को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई। वहीं ससुराल पक्ष का कहना है कि विवाहिता की मौत अस्पताल में हुई, जहां मायके के लोग भी मौजूद थे। उनका आरोप है कि घटना के बाद समझौते की बातचीत चल रही थी, तभी मायके पक्ष ने दो लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी न होने पर गाली-गलौज और मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। सूचना मिलने पर कोतवाल पवन कुमार पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से जानकारी ली। गुरुवार शाम चार बजे कोतवाल पवन पांडे ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिश की जा रही है। यदि सहमति नहीं बनती है तो शव का पोस्टमार्टम कराकर तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

6 hrs ago
user_Nazim Khan
Nazim Khan
पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

नवजात शिशु को जन्म देने के बाद महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया आरोप पूरनपुर, कोतवाली क्षेत्र के गांव चांट फिरोजपुर निवासी इतवारी लाल की पुत्री रोशनी का विवाह करीब पांच वर्ष पूर्व दीपक पुत्र धर्मपाल निवासी गांव महदखास, थाना दियोरिया कलां के साथ हुआ था। मायके पक्ष का कहना है कि शादी के समय सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया गया, लेकिन इसके बावजूद रोशनी को ससुराल में लगातार प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि 25 फरवरी को प्रसव के बाद पुत्र को जन्म देने के कुछ समय बाद रोशनी की मौत हो गई। मायके वालों का दावा है कि यह सामान्य मौत नहीं, बल्कि हत्या है। इसी आरोप को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई। वहीं ससुराल पक्ष का कहना है कि विवाहिता की मौत अस्पताल में हुई, जहां मायके के लोग भी मौजूद थे। उनका आरोप है कि घटना के बाद समझौते की बातचीत चल रही थी, तभी मायके पक्ष ने दो लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी न होने पर गाली-गलौज और मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। सूचना मिलने पर कोतवाल पवन कुमार पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से जानकारी ली। गुरुवार शाम चार बजे कोतवाल पवन पांडे ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिश की जा रही है। यदि सहमति नहीं बनती है तो शव का पोस्टमार्टम कराकर तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने मझोला पकड़िया स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना की टनकपुर-दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस। पीलीभीत - केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री, भारत सरकार जितिन प्रसाद ने आज मझोला पकड़िया रेलवे स्टेशन से 12035/12036 टनकपुर-दिल्ली-टनकपुर जनशताब्दी पूर्णागिरि एक्सप्रेस गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मझोला पकड़िया क्षेत्र के लोगों को टनकपुर-दिल्ली जनशताब्दी गाड़ी की सौगात मिली है, जो क्षेत्र के विकास के लिए एक नई शुरुआत है। इस गाड़ी के ठहराव से स्थानीय जनता, स्कूली बच्चों और व्यापारियों को पीलीभीत, बरेली, मुरादाबाद और दिल्ली जाने के लिए सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक रेल यात्रा की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि अब स्कूली बच्चे दूसरे जनपदों में जाकर शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे और किसान अपने अनाजों को बड़े शहरों में बेचकर मुनाफा कमा सकेंगे। अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री मनोज कुमार ने कहा कि टनकपुर जनशताब्दी एक्सप्रेस गाड़ी का मझोला पकड़िया पर ठहराव होने से मझोला के यात्रियों की कनेक्टिविटी सीधे पीलीभीत, टनकपुर, बरेली, मुरादाबाद होते हुए दिल्ली से हो जाएगी। इस गाड़ी के ठहराव से यहां के क्षेत्रीय जनता को व्यापार, इलाज और नौकरी के लिए बड़े शहरों से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।
    1
    केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने मझोला पकड़िया स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना की टनकपुर-दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस।
पीलीभीत - केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री, भारत सरकार जितिन प्रसाद ने आज मझोला पकड़िया रेलवे स्टेशन से 12035/12036 टनकपुर-दिल्ली-टनकपुर जनशताब्दी पूर्णागिरि एक्सप्रेस गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मझोला पकड़िया क्षेत्र के लोगों को टनकपुर-दिल्ली जनशताब्दी गाड़ी की सौगात मिली है, जो क्षेत्र के विकास के लिए एक नई शुरुआत है।
इस गाड़ी के ठहराव से स्थानीय जनता, स्कूली बच्चों और व्यापारियों को पीलीभीत, बरेली, मुरादाबाद और दिल्ली जाने के लिए सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक रेल यात्रा की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि अब स्कूली बच्चे दूसरे जनपदों में जाकर शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे और किसान अपने अनाजों को बड़े शहरों में बेचकर मुनाफा कमा सकेंगे।
अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री मनोज कुमार ने कहा कि टनकपुर जनशताब्दी एक्सप्रेस गाड़ी का मझोला पकड़िया पर ठहराव होने से मझोला के यात्रियों की कनेक्टिविटी सीधे पीलीभीत, टनकपुर, बरेली, मुरादाबाद होते हुए दिल्ली से हो जाएगी। इस गाड़ी के ठहराव से यहां के क्षेत्रीय जनता को व्यापार, इलाज और नौकरी के लिए बड़े शहरों से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।
    user_Firasat khan
    Firasat khan
    Pilibhit, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • पूरनपुर, कोतवाली क्षेत्र के गांव चांट फिरोजपुर निवासी इतवारी लाल की पुत्री रोशनी का विवाह करीब पांच वर्ष पूर्व दीपक पुत्र धर्मपाल निवासी गांव महदखास, थाना दियोरिया कलां के साथ हुआ था। मायके पक्ष का कहना है कि शादी के समय सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया गया, लेकिन इसके बावजूद रोशनी को ससुराल में लगातार प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि 25 फरवरी को प्रसव के बाद पुत्र को जन्म देने के कुछ समय बाद रोशनी की मौत हो गई। मायके वालों का दावा है कि यह सामान्य मौत नहीं, बल्कि हत्या है। इसी आरोप को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई। वहीं ससुराल पक्ष का कहना है कि विवाहिता की मौत अस्पताल में हुई, जहां मायके के लोग भी मौजूद थे। उनका आरोप है कि घटना के बाद समझौते की बातचीत चल रही थी, तभी मायके पक्ष ने दो लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी न होने पर गाली-गलौज और मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। सूचना मिलने पर कोतवाल पवन कुमार पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से जानकारी ली। गुरुवार शाम चार बजे कोतवाल पवन पांडे ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिश की जा रही है। यदि सहमति नहीं बनती है तो शव का पोस्टमार्टम कराकर तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    पूरनपुर, कोतवाली क्षेत्र के गांव चांट फिरोजपुर निवासी इतवारी लाल की पुत्री रोशनी का विवाह करीब पांच वर्ष पूर्व दीपक पुत्र धर्मपाल निवासी गांव महदखास, थाना दियोरिया कलां के साथ हुआ था। मायके पक्ष का कहना है कि शादी के समय सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया गया, लेकिन इसके बावजूद रोशनी को ससुराल में लगातार प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि 25 फरवरी को प्रसव के बाद पुत्र को जन्म देने के कुछ समय बाद रोशनी की मौत हो गई। मायके वालों का दावा है कि यह सामान्य मौत नहीं, बल्कि हत्या है। इसी आरोप को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई। वहीं ससुराल पक्ष का कहना है कि विवाहिता की मौत अस्पताल में हुई, जहां मायके के लोग भी मौजूद थे। उनका आरोप है कि घटना के बाद समझौते की बातचीत चल रही थी, तभी मायके पक्ष ने दो लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी न होने पर गाली-गलौज और मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। सूचना मिलने पर कोतवाल पवन कुमार पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से जानकारी ली। गुरुवार शाम चार बजे कोतवाल पवन पांडे ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिश की जा रही है। यदि सहमति नहीं बनती है तो शव का पोस्टमार्टम कराकर तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Nazim Khan
    Nazim Khan
    पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पीलीभीत। जिस नन्हीं किलकारी से किसी आंगन को गूंजना चाहिए था, वही सिसकियों में तब्दील होकर तालाब किनारे पड़े एक थैले से सुनाई दी। पीलीभीत जनपद की कलीनगर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत करेलिया में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने कूड़े के ढेर के पास एक थैले से नवजात के रोने की आवाज सुनी। ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो थैले के भीतर कपड़े में लिपटी एक नवजात बच्ची मिली। सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला और तत्काल पुलिस व स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को अपने संरक्षण में लिया। प्रदुम्न अत्री, चौकी इंचार्ज मैनाकोट, ने बताया कि बच्ची पूर्णतः स्वस्थ है। अग्रिम कार्रवाई के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन (चाइल्डलाइन) टीम को बुलाया गया है। घटना के बाद गांव में आक्रोश और भावनात्मक माहौल है। ग्रामीणों ने समाज में बेटियों को लेकर अब भी मौजूद नकारात्मक सोच पर चिंता जताई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, नवजात बच्ची सुरक्षित है और उसके भविष्य को लेकर प्रशासन आवश्यक कानूनी प्रक्रिया में जुटा है। #Dmpilibhit #UttarPradesh #puranpur_pilibhit #NewsUpdate #MYogiAdityanath #Pilibhitpolice
    1
    पीलीभीत। जिस नन्हीं किलकारी से किसी आंगन को गूंजना चाहिए था, वही सिसकियों में तब्दील होकर तालाब किनारे पड़े एक थैले से सुनाई दी। पीलीभीत जनपद की कलीनगर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत करेलिया में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने कूड़े के ढेर के पास एक थैले से नवजात के रोने की आवाज सुनी।
ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो थैले के भीतर कपड़े में लिपटी एक नवजात बच्ची मिली। सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला और तत्काल पुलिस व स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को अपने संरक्षण में लिया। प्रदुम्न अत्री, चौकी इंचार्ज मैनाकोट, ने बताया कि बच्ची पूर्णतः स्वस्थ है। अग्रिम कार्रवाई के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन (चाइल्डलाइन) टीम को बुलाया गया है।
घटना के बाद गांव में आक्रोश और भावनात्मक माहौल है। ग्रामीणों ने समाज में बेटियों को लेकर अब भी मौजूद नकारात्मक सोच पर चिंता जताई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
अधिकारियों का कहना है कि जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, नवजात बच्ची सुरक्षित है और उसके भविष्य को लेकर प्रशासन आवश्यक कानूनी प्रक्रिया में जुटा है।
#Dmpilibhit #UttarPradesh #puranpur_pilibhit #NewsUpdate #MYogiAdityanath #Pilibhitpolice
    user_NARESH MALLICK
    NARESH MALLICK
    Insurance Agent पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • पीछे से आ रही कार ने बाइक को भयंकर टक्कर मार दी. बाइक सवार हवा में उछल गया और जान बाल- बाल बची,पूरा हादसा आगे चल रही एक कार के डैशकैम में रिकॉर्ड हो गया। यूपी के बरेली में इनोवा कार द्वारा बाइक सवार को टक्कर मारने का यह वायरल वीडियो मीरगंज (Mirganj) थाना क्षेत्र का, घटना का स्थान: यह हादसा बरेली के पास मीरगंज इलाके में हुआ। वाहन का विवरण: टक्कर मारने वाली टोयोटा इनोवा (Innova) कार का नंबर हरियाणा (HR) का है। हादसे का विवरण: पीछे से आ रही तेज रफ्तार इनोवा ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी, जिससे बाइक सवार हवा में उछल गया। बाइक सवार को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वीडियो रिकॉर्डिंग: यह पूरा मंजर आगे चल रही एक गाड़ी के डैशकैम (Dashcam) में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल है।
    1
    पीछे से आ रही कार ने बाइक को भयंकर टक्कर मार दी. बाइक सवार हवा में उछल गया और जान बाल- बाल बची,पूरा हादसा आगे चल रही एक कार के डैशकैम में रिकॉर्ड हो गया।
यूपी के बरेली में इनोवा कार द्वारा बाइक सवार को टक्कर मारने का यह वायरल वीडियो मीरगंज (Mirganj) थाना क्षेत्र का, 
घटना का स्थान: यह हादसा बरेली के पास मीरगंज इलाके में हुआ। वाहन का विवरण: टक्कर मारने वाली टोयोटा इनोवा (Innova) कार का नंबर हरियाणा (HR) का है। हादसे का विवरण: पीछे से आ रही तेज रफ्तार इनोवा ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी, जिससे बाइक सवार हवा में उछल गया। बाइक सवार को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वीडियो रिकॉर्डिंग: यह पूरा मंजर आगे चल रही एक गाड़ी के डैशकैम (Dashcam) में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल है।
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service Nawabganj, Bareilly•
    1 hr ago
  • Post by यूपी समाचार
    1
    Post by यूपी समाचार
    user_यूपी समाचार
    यूपी समाचार
    Media house पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मझोला में पूर्णागिरि एक्सप्रेस को हरी झंडी, केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने विकास का दोहराया संकल्प पीलीभीत। मझोला रेलवे स्टेशन पर आज ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब पीलीभीत सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार Jitin Prasada ने पूर्णागिरि एक्सप्रेस ट्रेन के नए स्टॉपेज के बाद विशाल जनसमूह की मौजूदगी में ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वे पीलीभीत संसदीय क्षेत्र को विकसित और सशक्त बनाने के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने बताया कि मझोला क्षेत्र में सड़कों के चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। साथ ही जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह और नगर पंचायत अध्यक्ष निशांत प्रताप सिंह की मांग पर मझोला में सांसद निधि से एक बड़े बारात घर के निर्माण की घोषणा भी की। केंद्रीय राज्य मंत्री ने जानकारी दी कि टनकपुर से नांदेड तक चार राज्यों से होकर जाने वाली ट्रेन को स्वीकृति दिलाई जा चुकी है और माननीय रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw से इसके शीघ्र संचालन की अनुमति भी मिलने की उम्मीद है। उन्होंने राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत तकनीक के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है और उनका प्रयास है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का लाभ आम जनमानस तक पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री का जगह-जगह स्वागत किया गया। व्यापार मंडल, प्रधानों और जनप्रतिनिधियों ने कपिल अग्रवाल के नेतृत्व में उनका अभिनंदन कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु ज्ञापन भी सौंपा। जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने कहा कि जब से जितिन प्रसाद पीलीभीत के सांसद बने हैं, तब से मझोला क्षेत्र को निरंतर विकास कार्यों की सौगात मिल रही है। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष निशांत प्रताप सिंह ने मझोला टाउन एरिया में विकास कार्यों के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया। किसान नेता देव स्वरूप पटेल ने बताया कि टांडा विजेसी क्षेत्र में बासमती आयात-निर्यात उत्पादन केंद्र को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय से स्वीकृति दिलाई गई है, जिसका निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता मिश्रा, भाजपा उपाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, न्यूरिया मंडल अध्यक्ष महेंद्र राजपूत सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। रेलवे विभाग के मंडलीय प्रबंधक (वाणिज्य) संजीव शर्मा, जीआरपी, आरपीएफ तथा प्रशासनिक अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। मझोला में पूर्णागिरि एक्सप्रेस के स्टॉपेज और शुभारंभ को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
    1
    मझोला में पूर्णागिरि एक्सप्रेस को हरी झंडी, केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने विकास का दोहराया संकल्प
पीलीभीत। मझोला रेलवे स्टेशन पर आज ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब पीलीभीत सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार Jitin Prasada ने पूर्णागिरि एक्सप्रेस ट्रेन के नए स्टॉपेज के बाद विशाल जनसमूह की मौजूदगी में ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वे पीलीभीत संसदीय क्षेत्र को विकसित और सशक्त बनाने के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने बताया कि मझोला क्षेत्र में सड़कों के चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। साथ ही जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह और नगर पंचायत अध्यक्ष निशांत प्रताप सिंह की मांग पर मझोला में सांसद निधि से एक बड़े बारात घर के निर्माण की घोषणा भी की।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने जानकारी दी कि टनकपुर से नांदेड तक चार राज्यों से होकर जाने वाली ट्रेन को स्वीकृति दिलाई जा चुकी है और माननीय रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw से इसके शीघ्र संचालन की अनुमति भी मिलने की उम्मीद है।
उन्होंने राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत तकनीक के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है और उनका प्रयास है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का लाभ आम जनमानस तक पहुंचे।
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री का जगह-जगह स्वागत किया गया। व्यापार मंडल, प्रधानों और जनप्रतिनिधियों ने कपिल अग्रवाल के नेतृत्व में उनका अभिनंदन कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु ज्ञापन भी सौंपा।
जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने कहा कि जब से जितिन प्रसाद पीलीभीत के सांसद बने हैं, तब से मझोला क्षेत्र को निरंतर विकास कार्यों की सौगात मिल रही है। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष निशांत प्रताप सिंह ने मझोला टाउन एरिया में विकास कार्यों के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया।
किसान नेता देव स्वरूप पटेल ने बताया कि टांडा विजेसी क्षेत्र में बासमती आयात-निर्यात उत्पादन केंद्र को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय से स्वीकृति दिलाई गई है, जिसका निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराया जाएगा।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता मिश्रा, भाजपा उपाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, न्यूरिया मंडल अध्यक्ष महेंद्र राजपूत सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। रेलवे विभाग के मंडलीय प्रबंधक (वाणिज्य) संजीव शर्मा, जीआरपी, आरपीएफ तथा प्रशासनिक अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
मझोला में पूर्णागिरि एक्सप्रेस के स्टॉपेज और शुभारंभ को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
    user_Shivkumar Gangwar
    Shivkumar Gangwar
    Voice of people बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • पूरनपुर वायरल वीडियो
    1
    पूरनपुर वायरल वीडियो
    user_Shablu khan
    Shablu khan
    Local News Reporter पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • भारत–अमेरिका फ्री ट्रेड डील व किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ 27 फरवरी को Donald Trump और Narendra Modi का प्रतीकात्मक पुतला दहन की चढूनी गुट ने दी चेतावनी
    1
    भारत–अमेरिका फ्री ट्रेड डील व किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ 27 फरवरी को Donald Trump और Narendra Modi का प्रतीकात्मक पुतला दहन की चढूनी गुट ने दी चेतावनी
    user_Nazim Khan
    Nazim Khan
    पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.