logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महराजगंज से भी उभरे ऐसा ब्रांड, जो जिले की पहचान बने : डीएम सिंदुरिया। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सोमवार को मिठौरा ब्लॉक परिसर में सीएलएफ (क्लस्टर लेवल फेडरेशन) के तहत नवनिर्मित हौसला संकुल समिति कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। खास बात यह रही कि कार्यालय भवन का उद्घाटन जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्य से कराया। इससे समूह की महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं से संवाद कर उनके कार्यों और गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तीकरण का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। समूहों के संगठित प्रयास से महिलाएं आत्मनिर्भर बनने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और उद्यमिता के अवसर भी सृजित कर रही हैं। डीएम ने कहा कि क्लस्टर द्वारा सेनेटरी किट का निर्माण किया जा रहा है, जो सराहनीय पहल है। उन्होंने महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद तैयार करने के साथ पैकेजिंग और मार्केटिंग पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अमूल जैसे बड़े ब्रांड भी लोगों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम हैं। इसी तरह स्वयं सहायता समूहों के सामूहिक प्रयास से महराजगंज से भी ऐसा ब्रांड सामने आना चाहिए, जो जिले की पहचान बने। इसके बाद जिलाधिकारी ने भागाटार स्थित कमल स्वयं सहायता समूह के कार्यालय का निरीक्षण किया। समूह की महिलाओं द्वारा ‘महाराज ब्रांड’ नाम से तैयार किए जा रहे मसालों की जानकारी ली और उनके प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि समूह का यह प्रयास अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बने। मिठौरा ब्लॉक परिसर में स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का भी डीएम ने अवलोकन किया और स्थानीय उत्पादों की खरीदारी की। ब्लॉक एवं जिला स्तरीय अधिकारियों ने भी समूहों द्वारा तैयार सामग्री खरीदकर महिलाओं के प्रयास को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर वनटांगिया क्षेत्र की पांच महिलाओं को मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के लिए बी-बॉक्स वितरित किए गए।

1 hr ago
user_गणेश पटेल
गणेश पटेल
Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

महराजगंज से भी उभरे ऐसा ब्रांड, जो जिले की पहचान बने : डीएम सिंदुरिया। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सोमवार को मिठौरा ब्लॉक परिसर में सीएलएफ (क्लस्टर लेवल फेडरेशन) के तहत नवनिर्मित हौसला संकुल समिति कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। खास बात यह रही कि कार्यालय भवन का उद्घाटन जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्य से कराया। इससे समूह की महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं से संवाद कर उनके कार्यों और गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तीकरण का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। समूहों के संगठित प्रयास से महिलाएं आत्मनिर्भर बनने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और उद्यमिता के अवसर भी सृजित कर रही हैं। डीएम ने कहा कि क्लस्टर द्वारा सेनेटरी किट का निर्माण किया जा रहा है, जो सराहनीय पहल है। उन्होंने महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद तैयार करने के साथ पैकेजिंग और मार्केटिंग पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अमूल जैसे बड़े ब्रांड भी लोगों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम हैं। इसी तरह स्वयं सहायता समूहों के सामूहिक प्रयास से महराजगंज से भी ऐसा ब्रांड सामने आना चाहिए, जो जिले की पहचान बने। इसके बाद जिलाधिकारी ने भागाटार स्थित कमल स्वयं सहायता समूह के कार्यालय का निरीक्षण किया। समूह की महिलाओं द्वारा ‘महाराज ब्रांड’ नाम से तैयार किए जा रहे मसालों की जानकारी ली और उनके प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि समूह का यह प्रयास अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बने। मिठौरा ब्लॉक परिसर में स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का भी डीएम ने अवलोकन किया और स्थानीय उत्पादों की खरीदारी की। ब्लॉक एवं जिला स्तरीय अधिकारियों ने भी समूहों द्वारा तैयार सामग्री खरीदकर महिलाओं के प्रयास को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर वनटांगिया क्षेत्र की पांच महिलाओं को मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के लिए बी-बॉक्स वितरित किए गए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | गोरखपुर 🛑 रोडवेज बस की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर घायल गुलरिहा थाना क्षेत्र के बंजरहा बाजार के पास बड़ा सड़क हादसा। महाराजगंज से गोरखपुर आ रही रोडवेज बस ने बाजार से खरीदारी कर साइकिल से लौट रहे अज्ञात साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं, पुलिस घायल की पहचान कराने में जुटी हुई है और हादसे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। 📍 स्थान: बंजरहा बाजार, गुलरिहा, गोरखपुर #BreakingNews #Gorakhpur #GorakhpurNews #गोरखपुर #गुलरिहा #RoadAccident #सड़कहादसा #RoadwaysBus #AccidentNews #UPNews #ब्रेकिंगन्यूज़ #ताजा_खबर #खबर_आपके_शहर_की
    1
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | गोरखपुर
🛑 रोडवेज बस की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर घायल
गुलरिहा थाना क्षेत्र के बंजरहा बाजार के पास बड़ा सड़क हादसा। महाराजगंज से गोरखपुर आ रही रोडवेज बस ने बाजार से खरीदारी कर साइकिल से लौट रहे अज्ञात साइकिल सवार को टक्कर मार दी।
हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
वहीं, पुलिस घायल की पहचान कराने में जुटी हुई है और हादसे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।
📍 स्थान: बंजरहा बाजार, गुलरिहा, गोरखपुर
#BreakingNews #Gorakhpur #GorakhpurNews #गोरखपुर #गुलरिहा #RoadAccident #सड़कहादसा #RoadwaysBus #AccidentNews #UPNews #ब्रेकिंगन्यूज़ #ताजा_खबर #खबर_आपके_शहर_की
    user_PUBLIC MAHARAJGANJ
    PUBLIC MAHARAJGANJ
    महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • महराजगंज में नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर बड़ी कार्रवाई | 91 ई-रिक्शा सीज, 215 के चालान महराजगंज में यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने बड़ा चेकिंग अभियान चलाया। नाबालिग चालकों और बिना वैध कागजात वाले 91 ई-रिक्शा सीज किए गए, जबकि 215 चालकों का चालान किया गया। पुलिस ने अभिभावकों और ई-रिक्शा मालिकों से नाबालिगों को वाहन न देने की अपील की है।
    1
    महराजगंज में नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर बड़ी कार्रवाई | 91 ई-रिक्शा सीज, 215 के चालान
महराजगंज में यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने बड़ा चेकिंग अभियान चलाया। 
नाबालिग चालकों और बिना वैध कागजात वाले 91 ई-रिक्शा सीज किए गए, जबकि 215 चालकों का चालान किया गया। 
पुलिस ने अभिभावकों और ई-रिक्शा मालिकों से नाबालिगों को वाहन न देने की अपील की है।
    user_Aapan Maharajganj
    Aapan Maharajganj
    Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सोनौली :: एक माह में बनी इंटरलॉकिंग तोड़ी, रवि वर्मा ने रुकवाया काम एक माह में बनी इंटरलॉकिंग तोड़ी, रवि वर्मा ने रुकवाया काम
    1
    सोनौली :: एक माह में बनी इंटरलॉकिंग तोड़ी, रवि वर्मा ने रुकवाया काम
एक माह में बनी इंटरलॉकिंग तोड़ी, रवि वर्मा ने रुकवाया काम
    user_VIJAY CHAURASIYA
    VIJAY CHAURASIYA
    News Anchor नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • गोरखपुर को मिलीं दो और डबल डेकर इलेक्ट्रिक एसी बसें,महाराजगंज और अयोध्या रूट पर चलाने की तैयारी गोरखपुर परिवहन निगम की बस सेवा में जल्द ही यात्रियों को डबल डेकर इलेक्ट्रिक एसी बसों की सौगात मिलने जा रही है। गोरखपुर को डिमांड के आधार पर दो और डबल डेकर इलेक्ट्रिक एसी बसें मिली हैं।इन बसों को अलग-अलग रूट पर संचालित करने की तैयारी की जा रही है।इससे पहले गोरखपुर परिवहन निगम को एक डबल डेकर इलेक्ट्रिक एसी बस मिली थी,जिसका सफल ट्रायल किया गया था। ट्रायल के बाद यह बस वर्तमान में गोरखपुर-कसया मार्ग पर संचालित हो रही है और यात्रियों को अपनी सुविधाजनक यात्रा का अनुभव करा रही है।अब दो और डबल डेकर इलेक्ट्रिक एसी बसें मिलने के बाद इन्हें महाराजगंज और अयोध्या रूट पर चलाने पर विचार किया जा रहा है। प्रस्तावित योजना के मुताबिक एक बस को गोरखपुर-महाराजगंज मार्ग पर, जबकि दूसरी बस को गोरखपुर-अयोध्या मार्ग पर संचालित किया जा सकता है। बाइट - लव कुमार सिंह क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम, गोरखपुर
    1
    गोरखपुर को मिलीं दो और डबल डेकर इलेक्ट्रिक एसी बसें,महाराजगंज और अयोध्या रूट पर चलाने की तैयारी

गोरखपुर परिवहन निगम की बस सेवा में जल्द ही यात्रियों को डबल डेकर इलेक्ट्रिक एसी बसों की सौगात मिलने जा रही है। गोरखपुर को डिमांड के आधार पर दो और डबल डेकर इलेक्ट्रिक एसी बसें मिली हैं।इन बसों को अलग-अलग रूट पर संचालित करने की तैयारी की जा रही है।इससे पहले गोरखपुर परिवहन निगम को एक डबल डेकर इलेक्ट्रिक एसी बस मिली थी,जिसका सफल ट्रायल किया गया था। ट्रायल के बाद यह बस वर्तमान में गोरखपुर-कसया मार्ग पर संचालित हो रही है और यात्रियों को अपनी सुविधाजनक यात्रा का अनुभव करा रही है।अब दो और डबल डेकर इलेक्ट्रिक एसी बसें मिलने के बाद इन्हें महाराजगंज और अयोध्या रूट पर चलाने पर विचार किया जा रहा है। प्रस्तावित योजना के मुताबिक एक बस को गोरखपुर-महाराजगंज मार्ग पर, जबकि दूसरी बस को गोरखपुर-अयोध्या मार्ग पर संचालित किया जा सकता है।
बाइट - लव कुमार सिंह क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम, गोरखपुर
    user_Amarjeet paswan
    Amarjeet paswan
    Local News Reporter Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • गायघाट में राशन कोटे की दुकान का निर्विरोध चयन, छाया रानी को मिली जिम्मेदारी पडरौना-कुशीनगर विकास खंड पडरौना अंतर्गत ग्राम सभा जंगल गायघाट में रिक्त चल रही राशन की दुकान के चयन की प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गई। मानव स्वयं सहायता समूह की छाया रानी का एकमात्र आवेदन आने पर ग्रामीणों की सहमति से उनका निर्विरोध चयन किया गया।राशन की दुकान के चयन को लेकर गत 9 सितंबर को पंचायत भवन पर पहली बैठक आयोजित की गई थी। उस दौरान शिव शक्ति स्वयं सहायता समूह की ओर से शांति कुशवाहा तथा मानव स्वयं सहायता समूह की ओर से छाया रानी प्रत्याशी थीं। चुनाव प्रक्रिया के दौरान ग्रामीणों के बीच आपसी बहस होने के कारण चयन प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी। इसके बाद सोमवार, 21 सितंबर को पंचायत भवन पर दोबारा चयन प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान केवल मानव स्वयं सहायता समूह की ओर से छाया रानी का आवेदन प्राप्त हुआ। करीब एक घंटे तक दूसरे आवेदन का इंतजार किया गया, लेकिन कोई अन्य आवेदन नहीं आने पर ग्रामीणों की सहमति से छाया रानी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।इस अवसर पर एडीओ पंचायत पडरौना सतीश चंद्र राय, ग्राम पंचायत सचिव विनोद यादव, अशोक सिंह, ग्राम प्रधान ओमप्रकाश कुशवाहा, पूर्व प्रधान तेजप्रताप सिंह, अखिलेश सिंह, छट्ठू राजभर, नंदलाल चौहान, शारदा गोंड, उमेश शर्मा, मदन राजभर, बिट्टू राजभर, बबिता चौहान, किरन बाला, हेमंती और आंचल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए उपनिरीक्षक उपेंद्र यादव के साथ गोविंद, बालेंदु कुमार पाल और उद्यम सिंह भी मौजूद रहे।
    1
    गायघाट में राशन कोटे की दुकान का निर्विरोध चयन, छाया रानी को मिली जिम्मेदारी
पडरौना-कुशीनगर
विकास खंड पडरौना अंतर्गत ग्राम सभा जंगल गायघाट में रिक्त चल रही राशन की दुकान के चयन की प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गई। मानव स्वयं सहायता समूह की छाया रानी का एकमात्र आवेदन आने पर ग्रामीणों की सहमति से उनका निर्विरोध चयन किया गया।राशन की दुकान के चयन को लेकर गत 9 सितंबर को पंचायत भवन पर पहली बैठक आयोजित की गई थी। उस दौरान शिव शक्ति स्वयं सहायता समूह की ओर से शांति कुशवाहा तथा मानव स्वयं सहायता समूह की ओर से छाया रानी प्रत्याशी थीं। चुनाव प्रक्रिया के दौरान ग्रामीणों के बीच आपसी बहस होने के कारण चयन प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी। इसके बाद सोमवार, 21 सितंबर को पंचायत भवन पर दोबारा चयन प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान केवल मानव स्वयं सहायता समूह की ओर से छाया रानी का आवेदन प्राप्त हुआ। करीब एक घंटे तक दूसरे आवेदन का इंतजार किया गया, लेकिन कोई अन्य आवेदन नहीं आने पर ग्रामीणों की सहमति से छाया रानी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।इस अवसर पर एडीओ पंचायत पडरौना सतीश चंद्र राय, ग्राम पंचायत सचिव विनोद यादव, अशोक सिंह, ग्राम प्रधान ओमप्रकाश कुशवाहा, पूर्व प्रधान तेजप्रताप सिंह, अखिलेश सिंह, छट्ठू राजभर, नंदलाल चौहान, शारदा गोंड, उमेश शर्मा, मदन राजभर, बिट्टू राजभर, बबिता चौहान, किरन बाला, हेमंती और आंचल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए उपनिरीक्षक उपेंद्र यादव के साथ गोविंद, बालेंदु कुमार पाल और उद्यम सिंह भी मौजूद रहे।
    user_नन्दलाल शर्मा
    नन्दलाल शर्मा
    Court reporter पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अखिलेश यादव ने की प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक लिया निर्णय किन बिंदुओं पर किया जाएगा काम सुनिए क्या कहते हैं "प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में ये तय हुआ है कि हम सब विधानसभा स्तर पर काम करेंगे, हमें संगठन बनाना है, 27000 नया वोट जोड़ना है।" - माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
    1
    अखिलेश यादव ने की प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक लिया निर्णय किन बिंदुओं पर किया जाएगा काम सुनिए क्या कहते हैं
"प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में ये तय हुआ है कि हम सब विधानसभा स्तर पर काम करेंगे, हमें संगठन बनाना है, 27000 नया वोट जोड़ना है।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
    user_Kartikey pandey
    Kartikey pandey
    Advertising agency महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • UPI पर MDR शुल्क का विरोध, महराजगंज के व्यापारियों में नाराजगी | व्यापारी मंडल ने सरकार से की मांग महराजगंज में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने UPI लेनदेन पर प्रस्तावित MDR शुल्क का विरोध किया है। व्यापारियों का कहना है कि अतिरिक्त शुल्क से छोटे और मध्यम कारोबारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ सकता है। व्यापार मंडल ने सरकार से शुल्क लागू न करने की मांग की है और जरूरत पड़ने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी दी है।
    1
    UPI पर MDR शुल्क का विरोध, महराजगंज के व्यापारियों में नाराजगी | व्यापारी मंडल ने सरकार से की मांग
महराजगंज में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने UPI लेनदेन पर प्रस्तावित MDR शुल्क का विरोध किया है। 
व्यापारियों का कहना है कि अतिरिक्त शुल्क से छोटे और मध्यम कारोबारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ सकता है। 
व्यापार मंडल ने सरकार से शुल्क लागू न करने की मांग की है और जरूरत पड़ने पर लोकतांत्रिक आंदोलन की चेतावनी दी है।
    user_Aapan Maharajganj
    Aapan Maharajganj
    Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, खोराबार पुलिस ने की कार्रवाई
    1
    नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, खोराबार पुलिस ने की कार्रवाई
    user_Abc Hindustan
    Abc Hindustan
    News Anchor Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • पौधे के बीज से तैयार तेल ने एक ही परिवार के तीन लोगों की जान ले ली,एम्स के चिकित्सकों ने खोले मौत के राज गोरखपुर एम्स के डॉक्टरों ने एक ऐसी बीमारी के कारण का पता लगाया है,जिसने एक ही परिवार के तीन लोगों की जान ले ली।मामला पूर्वांचल के सलेमपुर क्षेत्र का है,जहां एक परिवार में लगातार तीन लोगों की मौत के बाद बीमारी को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी।परिवार में अब सिर्फ पिता और बेटा ही बचे हैं।दोनों मरीजों को गोरखपुर एम्स लाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद बीमारी के कारण का पता लगाया।सामने आया कि बीमारी की वजह कोई सामान्य संक्रमण नहीं,बल्कि जहरीले पौधे के बीज से तैयार किया गया तेल था।यूपी के सलेमपुर क्षेत्र के एक परिवार में तीन लोगों की मौत हो गई थी। परिवार के बचे दो सदस्य यानी पिता और बेटे को गोरखपुर एम्स लाया गया।मरीजों में पैरों में दर्द और सूजन समेत कई लक्षण सामने आए।डॉक्टरों ने मरीजों की जांच की तो शुरुआती स्तर पर ही बीमारी के पीछे की वजह सामने आ गई। जानकारी के मुताबिक,परिवार के लोगों को किसी ने जोड़ों के दर्द में फायदा होने की बात कहकर आर्जिमोन मैक्सिकाना के बीज इस्तेमाल करने की सलाह दी थी।इसी पौधे के बीज से तेल निकाला गया और परिवार के लोगों ने उस तेल का इस्तेमाल खाना बनाने में किया।इसके बाद परिवार के सदस्यों में गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं सामने आईं।डॉक्टरों के मुताबिक,आर्जिमोन मैक्सिकाना के बीज से निकला तेल जहरीला होता है और इसके सेवन से एपिडेमिक ड्रॉपसी नाम की बीमारी हो सकती है।इस बीमारी में शरीर के अलग-अलग हिस्सों में सूजन समेत कई गंभीर लक्षण दिखाई दे सकते हैं।एम्स की टीम ने मरीजों के लक्षणों और उनके इस्तेमाल किए गए तेल की जानकारी को जोड़कर बीमारी के कारण की पहचान की।सलेमपुर में एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई थी और दो लोग बचे थे,बाप और बेटा उन्हें हमारे पास भेजा गया।हमारे डॉक्टरों की टीम ने उन्हें देखा और दूसरे दिन ही समझ में आ गया कि उनके लक्षण किस वजह से हैं। सरसों के पौधे से मिलता-जुलता एक पौधा होता है।आर्जिमोन मैक्सिकाना। इसके बीज का तेल बनाकर परिवार के लोगों ने उसका सेवन किया था।उसी की वजह से उन्हें एपिडेमिक ड्रॉपसी की बीमारी हुई। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आम लोग ऐसे जहरीले तेल या पौधे की पहचान कैसे करें और इससे कैसे बचें। गोरखपुर एम्स की निर्देशक डॉक्टर विभा दत्ता ने कहा की सलाह साफ है कि खाने के तेल के तौर पर केवल प्रमाणित और सुरक्षित तेल का ही इस्तेमाल किया जाए। किसी भी अनजान पौधे के बीज या उससे निकाले गए तेल का सेवन सिर्फ इस आधार पर नहीं करना चाहिए कि वह किसी दूसरे पौधे जैसा दिखाई देता है या किसी ने उसे किसी बीमारी में फायदेमंद बताया है।जोड़ों का दर्द हो या शरीर में किसी तरह की सूजन, उसका इलाज खुद से करने के बजाय डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।गोरखपुर एम्स में सामने आया यह मामला यह भी बताता है कि बिना चिकित्सकीय सलाह के किसी भी घरेलू नुस्खे या अनजान पौधे से तैयार तेल का सेवन कितना गंभीर हो सकता है।एम्स निदेशक विभा दत्ता ने लोगों से अपील की है कि किसी के कहने पर बीमारी के इलाज के लिए कोई भी चीज खाने या इस्तेमाल करने से पहले चिकित्सकीय सलाह जरूर लें। खासकर जोड़ों के दर्द जैसी समस्या में पहले डॉक्टर को दिखाना चाहिए।किसी व्यक्ति के बताए घरेलू नुस्खे या बिना पहचान वाले पौधे के बीज और तेल का इस्तेमाल करना नुकसानदायक हो सकता है।कुछ लोग बोलते हैं कि ये खा लो, उससे दर्द ठीक हो जाएगा इन बातों को ध्यान से सुनना चाहिए और इस पर अंधविश्वास नहीं करना चाहिए। किसी डॉक्टर से कंसल्ट करके ही दवा लेना चाहिए। पहली बात तो यह है कि जोड़ों का अगर दर्द है, यह कोई और बीमारी है तो आप पहले डॉक्टर को दिखाइए और डॉक्टर की सलाह पर ही दवा लीजिए और इलाज करवाइए। गोरखपुर एम्स की यह पहल एक परिवार में बीमारी की वजह पता लगाने के साथ-साथ लोगों के लिए भी बड़ा संदेश है,अनजान पौधे,बीज या तेल को बिना चिकित्सकीय सलाह के इस्तेमाल न करें और किसी भी बीमारी का इलाज खुद से करने के बजाय डॉक्टर से परामर्श लें। बाइट-विभा दत्ता निदेशक एम्स गोरखपुर
    1
    पौधे के बीज से तैयार तेल ने एक ही परिवार के तीन लोगों की जान ले ली,एम्स के चिकित्सकों ने  खोले मौत के राज
गोरखपुर एम्स के डॉक्टरों ने एक ऐसी बीमारी के कारण का पता लगाया है,जिसने एक ही परिवार के तीन लोगों की जान ले ली।मामला पूर्वांचल के सलेमपुर क्षेत्र का है,जहां एक परिवार में लगातार तीन लोगों की मौत के बाद बीमारी को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी।परिवार में अब सिर्फ पिता और बेटा ही बचे हैं।दोनों मरीजों को गोरखपुर एम्स लाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद बीमारी के कारण का पता लगाया।सामने आया कि बीमारी की वजह कोई सामान्य संक्रमण नहीं,बल्कि जहरीले पौधे के बीज से तैयार किया गया तेल था।यूपी के सलेमपुर क्षेत्र के एक परिवार में तीन लोगों की मौत हो गई थी। परिवार के बचे दो सदस्य यानी पिता और बेटे को गोरखपुर एम्स लाया गया।मरीजों में पैरों में दर्द और सूजन समेत कई लक्षण सामने आए।डॉक्टरों ने मरीजों की जांच की तो शुरुआती स्तर पर ही बीमारी के पीछे की वजह सामने आ गई। जानकारी के मुताबिक,परिवार के लोगों को किसी ने जोड़ों के दर्द में फायदा होने की बात कहकर आर्जिमोन मैक्सिकाना के बीज इस्तेमाल करने की सलाह दी थी।इसी पौधे के बीज से तेल निकाला गया और परिवार के लोगों ने उस तेल का इस्तेमाल खाना बनाने में किया।इसके बाद परिवार के सदस्यों में गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं सामने आईं।डॉक्टरों के मुताबिक,आर्जिमोन मैक्सिकाना के बीज से निकला तेल जहरीला होता है और इसके सेवन से एपिडेमिक ड्रॉपसी नाम की बीमारी हो सकती है।इस बीमारी में शरीर के अलग-अलग हिस्सों में सूजन समेत कई गंभीर लक्षण दिखाई दे सकते हैं।एम्स की टीम ने मरीजों के लक्षणों और उनके इस्तेमाल किए गए तेल की जानकारी को जोड़कर बीमारी के कारण की पहचान की।सलेमपुर में एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई थी और दो लोग बचे थे,बाप और बेटा उन्हें हमारे पास भेजा गया।हमारे डॉक्टरों की टीम ने उन्हें देखा और दूसरे दिन ही समझ में आ गया कि उनके लक्षण किस वजह से हैं। सरसों के पौधे से मिलता-जुलता एक पौधा होता है।आर्जिमोन मैक्सिकाना। इसके बीज का तेल बनाकर परिवार के लोगों ने उसका सेवन किया था।उसी की वजह से उन्हें एपिडेमिक ड्रॉपसी की बीमारी हुई।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आम लोग ऐसे जहरीले तेल या पौधे की पहचान कैसे करें और इससे कैसे बचें। गोरखपुर एम्स की निर्देशक डॉक्टर विभा दत्ता ने कहा की सलाह साफ है कि खाने के तेल के तौर पर केवल प्रमाणित और सुरक्षित तेल का ही इस्तेमाल किया जाए। किसी भी अनजान पौधे के बीज या उससे निकाले गए तेल का सेवन सिर्फ इस आधार पर नहीं करना चाहिए कि वह किसी दूसरे पौधे जैसा दिखाई देता है या किसी ने उसे किसी बीमारी में फायदेमंद बताया है।जोड़ों का दर्द हो या शरीर में किसी तरह की सूजन, उसका इलाज खुद से करने के बजाय डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।गोरखपुर एम्स में सामने आया यह मामला यह भी बताता है कि बिना चिकित्सकीय सलाह के किसी भी घरेलू नुस्खे या अनजान पौधे से तैयार तेल का सेवन कितना गंभीर हो सकता है।एम्स निदेशक विभा दत्ता ने लोगों से अपील की है कि किसी के कहने पर बीमारी के इलाज के लिए कोई भी चीज खाने या इस्तेमाल करने से पहले चिकित्सकीय सलाह जरूर लें। खासकर जोड़ों के दर्द जैसी समस्या में पहले डॉक्टर को दिखाना चाहिए।किसी व्यक्ति के बताए घरेलू नुस्खे या बिना पहचान वाले पौधे के बीज और तेल का इस्तेमाल करना नुकसानदायक हो सकता है।कुछ लोग बोलते हैं कि ये खा लो, उससे दर्द ठीक हो जाएगा इन  बातों को ध्यान से सुनना चाहिए और इस पर अंधविश्वास नहीं करना चाहिए। किसी डॉक्टर से कंसल्ट करके ही दवा लेना चाहिए। पहली बात तो यह है कि जोड़ों का अगर दर्द है, यह कोई और बीमारी है तो आप पहले डॉक्टर को दिखाइए और डॉक्टर की सलाह पर ही दवा लीजिए और इलाज करवाइए।
गोरखपुर एम्स की यह पहल एक परिवार में बीमारी की वजह पता लगाने के साथ-साथ लोगों के लिए भी बड़ा संदेश है,अनजान पौधे,बीज या तेल को बिना चिकित्सकीय सलाह के इस्तेमाल न करें और किसी भी बीमारी का इलाज खुद से करने के बजाय डॉक्टर से परामर्श लें।
बाइट-विभा दत्ता निदेशक एम्स गोरखपुर
    user_Amarjeet paswan
    Amarjeet paswan
    Local News Reporter Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.