logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मगवास पंचायत में नव निर्वाचित सरपंच मंजू देवी चव्हाण ने संभाला पदभार, गांव के विकास को लेकर जताई प्रतिबद्धता मगवास पंचायत में नव निर्वाचित सरपंच मंजू देवी चव्हाण ने संभाला पदभार, गांव के विकास को लेकर जताई प्रतिबद्धता मगवास। ग्राम पंचायत मगवास में नव निर्वाचित सरपंच एवं समस्त वार्ड पंचों का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में नवनिर्वाचित सरपंच मंजू देवी चव्हाण सहित उपसरपंच एवं सभी वार्ड पंचों ने पंचायत की जिम्मेदारी संभाली। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, वरिष्ठ नागरिक एवं महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित सरपंच मंजू देवी चव्हाण ने गांव से पहुंचे समस्त ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने एक बार फिर उन पर जो भरोसा जताया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। वे ग्रामीणों के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी और पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी। सरपंच ने कहा कि चुनाव के दौरान ग्रामीणों के सामने जो घोषणा पत्र जारी किया गया था, उसके अनुसार प्राथमिकता तय कर सभी विकास कार्यों को पूरा करवाने का प्रयास किया जाएगा। गांव में सड़क, मूलभूत सुविधाओं और आमजन से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर पंचायत स्तर पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंचायत में पक्ष-विपक्ष की राजनीति से ऊपर उठकर सभी को साथ लेकर काम किया जाएगा। पंचायत क्षेत्र का प्रत्येक व्यक्ति उनके लिए समान महत्व रखता है। किसी भी ग्रामीण के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा तथा आमजन की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करवाना प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि पंचायत का विकास सामूहिक सहयोग और आपसी समन्वय से ही संभव है। इसके लिए सभी वार्ड पंचों, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और ग्रामीणों का सहयोग लेकर गांव को विकास की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। समारोह में नवनिर्वाचित उपसरपंच अनिता शर्मा, दिनेश सुथार, मनोहर मेघवाल, दीपक जोशी, नारायण जोशी, वेणीचंद लोहार, ललित पुरबिया, बद्रीनारायण शर्मा, हरिलाल मेघवाल, प्रेमशंकर जोशी, सरदारमल, हूरमाल चव्हाण, मिलन लोहार, नीतू पुरबिया, तारा सुथार सहित समस्त वार्ड पंच उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गांव के वरिष्ठ नागरिकों एवं बड़ी संख्या में महिला शक्ति ने भी भाग लिया। अंत में सरपंच मंजू देवी चव्हाण ने समारोह में शामिल हुए सभी ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं वार्ड पंचों का आभार व्यक्त किया। पदभार ग्रहण समारोह के साथ ही मगवास पंचायत की नई टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से गांव के विकास और जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

15 hrs ago
user_Vishnu lohar
Vishnu lohar
Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
15 hrs ago

मगवास पंचायत में नव निर्वाचित सरपंच मंजू देवी चव्हाण ने संभाला पदभार, गांव के विकास को लेकर जताई प्रतिबद्धता मगवास पंचायत में नव निर्वाचित सरपंच मंजू देवी चव्हाण ने संभाला पदभार, गांव के विकास को लेकर जताई प्रतिबद्धता मगवास। ग्राम पंचायत मगवास में नव निर्वाचित सरपंच एवं समस्त वार्ड पंचों का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में नवनिर्वाचित सरपंच मंजू देवी चव्हाण सहित उपसरपंच एवं सभी वार्ड पंचों ने पंचायत की जिम्मेदारी संभाली। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, वरिष्ठ नागरिक एवं महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित सरपंच मंजू देवी चव्हाण ने गांव से पहुंचे समस्त ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने एक बार फिर उन पर जो भरोसा जताया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। वे ग्रामीणों के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी और पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी। सरपंच ने कहा कि चुनाव के दौरान ग्रामीणों के सामने जो घोषणा पत्र जारी किया गया था, उसके अनुसार प्राथमिकता तय कर सभी विकास कार्यों को पूरा करवाने का प्रयास किया जाएगा। गांव में सड़क, मूलभूत सुविधाओं और आमजन से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर पंचायत स्तर पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंचायत में पक्ष-विपक्ष की राजनीति से ऊपर उठकर सभी को साथ लेकर काम किया जाएगा। पंचायत क्षेत्र का प्रत्येक व्यक्ति उनके लिए समान महत्व रखता है। किसी भी ग्रामीण के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा तथा आमजन की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करवाना प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि पंचायत का विकास सामूहिक सहयोग और आपसी समन्वय से ही संभव है। इसके लिए सभी वार्ड पंचों, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और ग्रामीणों का सहयोग लेकर गांव को विकास की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। समारोह में नवनिर्वाचित उपसरपंच अनिता शर्मा, दिनेश सुथार, मनोहर मेघवाल, दीपक जोशी, नारायण जोशी, वेणीचंद लोहार, ललित पुरबिया, बद्रीनारायण शर्मा, हरिलाल मेघवाल, प्रेमशंकर जोशी, सरदारमल, हूरमाल चव्हाण, मिलन लोहार, नीतू पुरबिया, तारा सुथार सहित समस्त वार्ड पंच उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गांव के वरिष्ठ नागरिकों एवं बड़ी संख्या में महिला शक्ति ने भी भाग लिया। अंत में सरपंच मंजू देवी चव्हाण ने समारोह में शामिल हुए सभी ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं वार्ड पंचों का आभार व्यक्त किया। पदभार ग्रहण समारोह के साथ ही मगवास पंचायत की नई टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से गांव के विकास और जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • मगवास पंचायत में नव निर्वाचित सरपंच मंजू देवी चव्हाण ने संभाला पदभार, गांव के विकास को लेकर जताई प्रतिबद्धता मगवास पंचायत में नव निर्वाचित सरपंच मंजू देवी चव्हाण ने संभाला पदभार, गांव के विकास को लेकर जताई प्रतिबद्धता मगवास। ग्राम पंचायत मगवास में नव निर्वाचित सरपंच एवं समस्त वार्ड पंचों का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में नवनिर्वाचित सरपंच मंजू देवी चव्हाण सहित उपसरपंच एवं सभी वार्ड पंचों ने पंचायत की जिम्मेदारी संभाली। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, वरिष्ठ नागरिक एवं महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित सरपंच मंजू देवी चव्हाण ने गांव से पहुंचे समस्त ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने एक बार फिर उन पर जो भरोसा जताया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। वे ग्रामीणों के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी और पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी। सरपंच ने कहा कि चुनाव के दौरान ग्रामीणों के सामने जो घोषणा पत्र जारी किया गया था, उसके अनुसार प्राथमिकता तय कर सभी विकास कार्यों को पूरा करवाने का प्रयास किया जाएगा। गांव में सड़क, मूलभूत सुविधाओं और आमजन से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर पंचायत स्तर पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंचायत में पक्ष-विपक्ष की राजनीति से ऊपर उठकर सभी को साथ लेकर काम किया जाएगा। पंचायत क्षेत्र का प्रत्येक व्यक्ति उनके लिए समान महत्व रखता है। किसी भी ग्रामीण के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा तथा आमजन की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करवाना प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि पंचायत का विकास सामूहिक सहयोग और आपसी समन्वय से ही संभव है। इसके लिए सभी वार्ड पंचों, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और ग्रामीणों का सहयोग लेकर गांव को विकास की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। समारोह में नवनिर्वाचित उपसरपंच अनिता शर्मा, दिनेश सुथार, मनोहर मेघवाल, दीपक जोशी, नारायण जोशी, वेणीचंद लोहार, ललित पुरबिया, बद्रीनारायण शर्मा, हरिलाल मेघवाल, प्रेमशंकर जोशी, सरदारमल, हूरमाल चव्हाण, मिलन लोहार, नीतू पुरबिया, तारा सुथार सहित समस्त वार्ड पंच उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गांव के वरिष्ठ नागरिकों एवं बड़ी संख्या में महिला शक्ति ने भी भाग लिया। अंत में सरपंच मंजू देवी चव्हाण ने समारोह में शामिल हुए सभी ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं वार्ड पंचों का आभार व्यक्त किया। पदभार ग्रहण समारोह के साथ ही मगवास पंचायत की नई टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से गांव के विकास और जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
    1
    मगवास पंचायत में नव निर्वाचित सरपंच मंजू देवी चव्हाण ने संभाला पदभार, गांव के विकास को लेकर जताई प्रतिबद्धता
मगवास पंचायत में नव निर्वाचित सरपंच मंजू देवी चव्हाण ने संभाला पदभार, गांव के विकास को लेकर जताई प्रतिबद्धता
मगवास। ग्राम पंचायत मगवास में नव निर्वाचित सरपंच एवं समस्त वार्ड पंचों का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में नवनिर्वाचित सरपंच मंजू देवी चव्हाण सहित उपसरपंच एवं सभी वार्ड पंचों ने पंचायत की जिम्मेदारी संभाली। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, वरिष्ठ नागरिक एवं महिलाएं मौजूद रहीं।
कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित सरपंच मंजू देवी चव्हाण ने गांव से पहुंचे समस्त ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने एक बार फिर उन पर जो भरोसा जताया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। वे ग्रामीणों के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी और पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।
सरपंच ने कहा कि चुनाव के दौरान ग्रामीणों के सामने जो घोषणा पत्र जारी किया गया था, उसके अनुसार प्राथमिकता तय कर सभी विकास कार्यों को पूरा करवाने का प्रयास किया जाएगा। गांव में सड़क, मूलभूत सुविधाओं और आमजन से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर पंचायत स्तर पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
उन्होंने स्पष्ट किया कि पंचायत में पक्ष-विपक्ष की राजनीति से ऊपर उठकर सभी को साथ लेकर काम किया जाएगा। पंचायत क्षेत्र का प्रत्येक व्यक्ति उनके लिए समान महत्व रखता है। किसी भी ग्रामीण के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा तथा आमजन की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करवाना प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने कहा कि पंचायत का विकास सामूहिक सहयोग और आपसी समन्वय से ही संभव है। इसके लिए सभी वार्ड पंचों, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और ग्रामीणों का सहयोग लेकर गांव को विकास की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
समारोह में नवनिर्वाचित उपसरपंच अनिता शर्मा, दिनेश सुथार, मनोहर मेघवाल, दीपक जोशी, नारायण जोशी, वेणीचंद लोहार, ललित पुरबिया, बद्रीनारायण शर्मा, हरिलाल मेघवाल, प्रेमशंकर जोशी, सरदारमल, हूरमाल चव्हाण, मिलन लोहार, नीतू पुरबिया, तारा सुथार सहित समस्त वार्ड पंच उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में गांव के वरिष्ठ नागरिकों एवं बड़ी संख्या में महिला शक्ति ने भी भाग लिया। अंत में सरपंच मंजू देवी चव्हाण ने समारोह में शामिल हुए सभी ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं वार्ड पंचों का आभार व्यक्त किया।
पदभार ग्रहण समारोह के साथ ही मगवास पंचायत की नई टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से गांव के विकास और जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • पलक मुच्छल के सुरीले नगमों से झूम उठा उदयपुर। टाउन हॉल में खूब जमी सिंगर नाइट,
    4
    पलक मुच्छल के सुरीले नगमों से झूम उठा उदयपुर।
टाउन हॉल में खूब जमी सिंगर नाइट,
    user_रिपोर्टर साहब
    रिपोर्टर साहब
    Local News Reporter गिर्वा, उदयपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • 5 महीने से बंद पड़ा हे विद्यालय के कमरे का काम आखिर क्यों नहीं बन पा रहा कमरा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ढाणी -I गुड़ा में एक नया कमरा पास हुआ उसको बनाने के लिए एक पुराने कमरे को गिराया गया उसको गिराए लगभग 5 महीने हो चुके हे ओर उसका सारा कचरा मिटी और पत्थर वही विद्यालय के बीचों बीच पड़े हुए हे जिस में से आये दिन जहरीले जानवर निकलते हे और बचे उसी कचरे के पास बैठ के पढ़ाई कर रहे हे उन बच्चों की कितना खतरा हे उसकी किसी को कोई परवाह नहीं हे किसी भी बचे के साथ कोई दुर्घटना हुई तो उसका जिम्मेदार कौन होगा ? अभी भी 5 महीने से काम बंद पड़ा हुआ हे
    1
    5 महीने से बंद पड़ा हे विद्यालय के कमरे का काम आखिर क्यों नहीं बन पा रहा कमरा 
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ढाणी -I गुड़ा में एक नया कमरा पास हुआ उसको बनाने के लिए एक पुराने कमरे को गिराया गया उसको गिराए लगभग 5 महीने हो चुके हे ओर उसका सारा कचरा मिटी और पत्थर वही विद्यालय के बीचों बीच पड़े हुए हे जिस में से आये दिन जहरीले जानवर निकलते हे और बचे उसी कचरे के पास बैठ के पढ़ाई कर रहे हे उन बच्चों की कितना खतरा हे उसकी किसी को कोई परवाह नहीं हे किसी भी बचे के साथ कोई दुर्घटना हुई तो उसका जिम्मेदार कौन होगा ? अभी भी 5 महीने से काम बंद पड़ा हुआ हे
    user_राहुल गुर्जर
    राहुल गुर्जर
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • फलासिया पुलिस ने सड़क पर तलवार लहराकर स्टंटबाजी करने वाले को किया गिरफ्तार, तलवार और मोटरसाइकिल जब्त ​उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रजत बिश्नोई व पुलिस उप अधीक्षक झाडोल विवेकसिंह के सुपरविजन में फलासिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक हाथ से नंगी तलवार लहराकर खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी करने एवं जनता में भय पैदा करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी वेलाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम बिछीवाड़ा बाईपास रोड पर नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान एक युवक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पर सवार होकर आया और एक हाथ में नंगी तलवार लहराते हुए खतरनाक स्टंट करने लगा। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे तुरंत रोक लिया। ​पकड़े गए आरोपी की पहचान किशन भगोरा के रूप में हुई है। वह बिना किसी वैध लाइसेंस या कागजात के अवैध हथियार लेकर सार्वजनिक स्थान पर डर पैदा कर रहा था। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत तलवार और मोटरसाइकिल को जब्त कर आरोपी को जेल भेज दिया है। कार्रवाई में थानाप्रभारी वेलाराम, सउनि कालूलाल, कानि. जगदीश कानि. महेन्द्र सिंह, चालक कानि नाहरसिंह शामिल रहे।
    1
    फलासिया पुलिस ने सड़क पर तलवार लहराकर स्टंटबाजी करने वाले को किया गिरफ्तार, तलवार और मोटरसाइकिल जब्त
​उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रजत बिश्नोई व पुलिस उप अधीक्षक झाडोल विवेकसिंह के सुपरविजन में फलासिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक हाथ से नंगी तलवार लहराकर खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी करने एवं जनता में भय पैदा करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी वेलाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम बिछीवाड़ा बाईपास रोड पर नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान एक युवक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पर सवार होकर आया और एक हाथ में नंगी तलवार लहराते हुए खतरनाक स्टंट करने लगा। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे तुरंत रोक लिया।  
​पकड़े गए आरोपी की पहचान किशन भगोरा के रूप में हुई है। वह बिना किसी वैध लाइसेंस या कागजात के अवैध हथियार लेकर सार्वजनिक स्थान पर डर पैदा कर रहा था। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत तलवार और मोटरसाइकिल को जब्त कर आरोपी को जेल भेज दिया है। कार्रवाई में थानाप्रभारी वेलाराम, सउनि कालूलाल, कानि. जगदीश कानि. महेन्द्र सिंह, चालक कानि नाहरसिंह शामिल रहे।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • डूंगरपुर ग्राम पंचायत चक महुडी से सरपंच पद पर सीता बरडा जीती लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 डूंगरपुर ग्राम पंचायत चक महुडी से सरपंच पद पर सीता बरडा पति अनिल बरडा 361 मतों से जीत हासिल की सासू मां का लिया आशीर्वाद घर आंगन में मनाया जश्न
    2
    डूंगरपुर 
ग्राम पंचायत चक महुडी 
से सरपंच पद पर सीता बरडा जीती 
लोकेशन डूंगरपुर 
सवाद दाता महेश्वर चोबीसा 
Mo 7976727929
डूंगरपुर 
ग्राम पंचायत चक महुडी 
से सरपंच पद पर सीता बरडा पति अनिल बरडा 361 मतों से जीत हासिल की सासू मां का लिया आशीर्वाद 
घर आंगन में मनाया 
जश्न
    user_Maheshwar choubisa
    Maheshwar choubisa
    Graphic designer डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • डूंगरपुर: पंचायती राज चुनाव में दोपहर 3 बजे तक 40.06% मतदान गीतेश पंड्या संवाददाता डूंगरपुर। डूंगरपुर: पंचायती राज चुनाव में दोपहर 3 बजे तक 40.06% मतदान डूंगरपुर। जिले की 208 ग्राम पंचायतों में पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत मतदान जारी है। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार दोपहर 3:00 बजे तक जिले में कुल 40.06% मतदान दर्ज किया गया है, जिसमें 5,06,939 कुल मतदाताओं में से 2,03,069 लोगों ने अपने वोट डाले। पंचायत समितिवार मतदान स्थिति (दोपहर 3:00 बजे तक): गामड़ी अहाड़ा: 44.19% (17,841 वोट) दोवड़ा: 41.48% (40,325 वोट) डूंगरपुर: 40.89% (30,327 वोट) बिछीवाड़ा: 40.30% (31,993 वोट) पालदेवल: 39.47% (17,138 वोट) आसपुर: 38.97% (33,899 वोट) साबला: 36.99% (31,746 वोट) मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। वसी गांव में बूथ पर पहली बार मतदान करने वाले मतदाता ने अपने मताधिकार का उपयोग किया सुनते है इनका क्या कहना,,,,,, बाइट
    3
    डूंगरपुर: पंचायती राज चुनाव में दोपहर 3 बजे तक 40.06% मतदान
गीतेश पंड्या संवाददाता डूंगरपुर।
डूंगरपुर: पंचायती राज चुनाव में दोपहर 3 बजे तक 40.06% मतदान
डूंगरपुर। जिले की 208 ग्राम पंचायतों में पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत मतदान जारी है। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार दोपहर 3:00 बजे तक जिले में कुल 40.06% मतदान दर्ज किया गया है, जिसमें 5,06,939 कुल मतदाताओं में से 2,03,069 लोगों ने अपने वोट डाले।
पंचायत समितिवार मतदान स्थिति (दोपहर 3:00 बजे तक):
गामड़ी अहाड़ा: 44.19% (17,841 वोट)
दोवड़ा: 41.48% (40,325 वोट)
डूंगरपुर: 40.89% (30,327 वोट)
बिछीवाड़ा: 40.30% (31,993 वोट)
पालदेवल: 39.47% (17,138 वोट)
आसपुर: 38.97% (33,899 वोट)
साबला: 36.99% (31,746 वोट)
मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
वसी गांव में बूथ पर पहली बार मतदान करने वाले मतदाता ने अपने मताधिकार का उपयोग किया सुनते है इनका क्या कहना,,,,,, बाइट
    user_पत्रकार गीतेश पंड्या
    पत्रकार गीतेश पंड्या
    Local News Reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 ​ग्राम पंचायत वसी: मतदान आंकड़े (विभिन्न समयावधि अनुसार) ​भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 ​ग्राम पंचायत वसी: मतदान आंकड़े (विभिन्न समयावधि अनुसार) ​1. सुबह 9:00 बजे तक ​बूथ संख्या 01: पुरुष 86, महिला 43 | कुल: 129 ​बूथ संख्या 02: पुरुष 83, महिला 84 | कुल: 167 ​बूथ संख्या 03: पुरुष 66, महिला 39 | कुल: 105 ​2. सुबह 11:00 बजे तक ​बूथ संख्या 01: पुरुष 149, महिला 122 | कुल: 271 ​बूथ संख्या 02: पुरुष 181, महिला 180 | कुल: 361 ​बूथ संख्या 03: पुरुष 152, महिला 137 | कुल: 289 ​3. दोपहर 1:00 बजे तक ​बूथ संख्या 01: पुरुष 220, महिला 221 | कुल: 441 ​बूथ संख्या 02: पुरुष 228, महिला 238 | कुल: 466 ​बूथ संख्या 03: पुरुष 195, महिला 190 | कुल: 385 ​4. दोपहर 3:00 बजे तक ​बूथ संख्या 01: पुरुष 287, महिला 312 | कुल: 599 (61.2%) ​बूथ संख्या 02: पुरुष 300, महिला 312 | कुल: 612 (51.2%) ​बूथ संख्या 03: पुरुष 252, महिला 300 | कुल: 552 (48.6%) ​5. शाम 5:00 बजे तक ​बूथ संख्या 01: पुरुष 334, महिला 370 | कुल: 704 ​बूथ संख्या 02: पुरुष 340, महिला 363 | कुल: 703 ​बूथ संख्या 03: पुरुष 314, महिला 380 | कुल: 694
    1
    भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
   9829264909

​ग्राम पंचायत वसी: मतदान आंकड़े (विभिन्न समयावधि अनुसार)
​भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
9829264909
​ग्राम पंचायत वसी: मतदान आंकड़े (विभिन्न समयावधि अनुसार)
​1. सुबह 9:00 बजे तक
​बूथ संख्या 01: पुरुष 86, महिला 43 | कुल: 129
​बूथ संख्या 02: पुरुष 83, महिला 84 | कुल: 167
​बूथ संख्या 03: पुरुष 66, महिला 39 | कुल: 105
​2. सुबह 11:00 बजे तक
​बूथ संख्या 01: पुरुष 149, महिला 122 | कुल: 271
​बूथ संख्या 02: पुरुष 181, महिला 180 | कुल: 361
​बूथ संख्या 03: पुरुष 152, महिला 137 | कुल: 289
​3. दोपहर 1:00 बजे तक
​बूथ संख्या 01: पुरुष 220, महिला 221 | कुल: 441
​बूथ संख्या 02: पुरुष 228, महिला 238 | कुल: 466
​बूथ संख्या 03: पुरुष 195, महिला 190 | कुल: 385
​4. दोपहर 3:00 बजे तक
​बूथ संख्या 01: पुरुष 287, महिला 312 | कुल: 599 (61.2%)
​बूथ संख्या 02: पुरुष 300, महिला 312 | कुल: 612 (51.2%)
​बूथ संख्या 03: पुरुष 252, महिला 300 | कुल: 552 (48.6%)
​5. शाम 5:00 बजे तक
​बूथ संख्या 01: पुरुष 334, महिला 370 | कुल: 704
​बूथ संख्या 02: पुरुष 340, महिला 363 | कुल: 703
​बूथ संख्या 03: पुरुष 314, महिला 380 | कुल: 694
    user_Bharat Pandya भरत पंड्या
    Bharat Pandya भरत पंड्या
    Newspaper advertising department डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • "नेता बने, तो सिर्फ साफा पहनने में रह गए!" कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश खंडेलवाल का दो टूक बयान, वार्ड 22 में सियासी चर्चा तेज
    1
    "नेता बने, तो सिर्फ साफा पहनने में रह गए!" कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश खंडेलवाल का दो टूक बयान, वार्ड 22 में सियासी चर्चा तेज
    user_रिपोर्टर साहब
    रिपोर्टर साहब
    Local News Reporter गिर्वा, उदयपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.