सवाई माधोपुर, 14 सितम्बर। विश्व के एकमेव श्री त्रिनेत्र गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर वार्षिक लक्खी मेले में तीसरे दिन सोमवार को विश्व प्रसिद्ध रणथंभौर दुर्ग में भक्ति, उत्साह और आस्था का झरना बहता रहा। इसके साथ ही, यह तीन दिवसीय वार्षिक महोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। जिला कलक्टर काना राम के निर्देशन में प्रशासन ने इस वर्ष मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ स्वच्छता पर फोकस किया और बेहतरीन व्यवस्थाओं ने इस आयोजन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाया। सवाई माधोपुर जिले के साथ ही, आसपास के अन्य जिलों और दूसरे राज्यों से लाखों श्रद्धालुओं ने गणेश चतुर्थी के दिन भव्य महोत्सव में श्री त्रिनेत्र गणेश मंदिर दर्शन और पूजा अर्चना की। मेले में जिला प्रशासन, नगर परिषद और पंचायती राज विभाग की ओर से सवाई माधोपुर शहर, रणथंभौर रोड, मेला मार्ग और किला तथा मंदिर परिसर क्षेत्र में साफ-सफाई और स्वच्छता ने इस बार मेले की भव्यता को नया आयाम दिया। “श्री गणेश स्वच्छ सेवा सम्मान” के रूप में भंडारों में साफ-सफाई के लिए प्रोत्साहन योजना इस बार के आयोजन की अनूठी पहल साबित रही। जिला कलक्टर काना राम ने मेले के सफल आयोजन के लिए श्रद्धालुओं, आम जिलावासियों, मेला समिति सहित विभिन्न गतिविधियों की आयोजन समितियों और प्रशासनिक अधिकारियों को भी बधाई दी। उन्होंने विशेषकर पुलिस तथा वन विभाग सहित सभी सरकारी विभागों और संस्थाओं के कार्मिकों के साथ-साथ विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं का मेले की सभी गतिविधियों को सफल बनाने में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि भगवान गणेश के लाखों श्रद्धालुओं ने अनुशासित रहकर श्रद्धा भाव से भागीदारी की, जिस कारण चुनौतीपूर्ण स्थिति के बावजूद व्यवस्थाएं नियंत्रित और अनुशासित रहीं। मेले के दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु गजानन्द महाराज के जन्मोत्सव के लोकगीत गाते, झूमते-नृत्य करते हुए दर्शन के लिए पहुंचे और आरती की। श्रद्धालुओं ने दुर्गम पहाड़ी चढ़कर जयकारों की गूंज के बीच भगवान त्रिनेत्र गणेशजी के दरबार में विशेष रूप से सजाई गई मूर्ति के दर्शन किए और गणेशजी की पत्नियों रिद्धि और सिद्धि तथा पुत्रों शुभ और लाभ के दर्शन कर हाथ जोड़कर मनोकामनाएं पूरी करने की प्रार्थना की। वर्षा में भीगते हुए श्रद्धालु ‘गणपति बप्पा मोरिया’ के जयकारों के साथ मंदिर तक पहुँचे। लोगों ने बताया कि मेला मार्ग में कदम रखने तक की जगह नहीं होने के बावजूद फिर भी प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट की बेहतर व्यवस्थाओं के चलते मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं को सुचारू रूप से दर्शन होते रहे। भंडारों में साफ-सफाई के लिए प्रोत्साहन योजना सफल: गणेश चतुर्थी मेले के दौरान उल्लास और श्रद्धा के बीच सवाई माधोपुर शहर और जिले के विभिन्न मार्गों पर सैकड़ों की संख्या में भंडारों और प्रसादी वितरण का आयोजन हुआ, जिनमें श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ भागीदारी की। जिला कलक्टर कान राम के निर्देशन में “स्वच्छ भंडारा, स्वस्थ मेला” अभियान ने पूरे वातावरण को सम्मानजनक और साफ-सुथरा बनाए रखा। इसके लिए भंडारों में साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था के लिए दिशा-निर्देश लागू किए गए और बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले भंडारों को 21 हजार, 11 हजार और 5 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि तथा 5 अन्य को 1-1 हजार रुपये की सांत्वना राशि देकर सम्मानित करने की योजना बेहद सफल रही। इस योजना से भंडारा आयोजकों, श्रद्धालुओं और आम लोगों में उत्साह बना रहा और प्रशासनिक स्तर पर भी साफ-सफाई कार्य में कोई ढिलाई नजर नहीं आई। जगह-जगह भंडारों और प्रसादी वितरण की व्यवस्था :- सवाई माधोपुर में मेले के सभी मार्ग पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, व्यापार मंडलों और भामाशाहों की ओर से जगह-जगह भंडारे सजाए गए। निःशुल्क भंडारों में श्रद्धालुओं को भोजन, चाय-नाश्ता, पूरी-सब्जी, खीर-मालपुआ, जलेबी-कचोरी से लेकर शरबत तक वितरित किया गया, श्रद्धालु भंडारों पर श्रद्धा और आत्मीयता से प्रसादी ग्रहण करते रहे, लेकिन कहीं पर भी अव्यवस्था नहीं हुई। गणेश भक्तों के लिए एकदम दुरुस्त सुरक्षा और व्यवस्था:- तीन दिवसीय मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए। मेले को विभिन्न जोनों में बाँटा गया, जहाँ 2000 से अधिक पुलिसकर्मी और अधिकारी तैनात रहे। मंदिर में दर्शन के लिए महिलाओं एवं पुरुषों की कतारें अलग रखी गईं। श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए मात्र 10 रुपये किराये पर रेलवे स्टेशन से गणेश धाम तक बस सेवा संचालित की गई। शहर के विभिन्न स्थानों से रोड़वेज की बसें लगाई गई।
सवाई माधोपुर, 14 सितम्बर। विश्व के एकमेव श्री त्रिनेत्र गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर वार्षिक लक्खी मेले में तीसरे दिन सोमवार को विश्व प्रसिद्ध रणथंभौर दुर्ग में भक्ति, उत्साह और आस्था का झरना बहता रहा। इसके साथ ही, यह तीन दिवसीय वार्षिक महोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। जिला कलक्टर काना राम के निर्देशन में प्रशासन ने इस वर्ष मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ स्वच्छता पर फोकस किया और बेहतरीन व्यवस्थाओं ने इस आयोजन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाया। सवाई माधोपुर जिले के साथ ही, आसपास के अन्य जिलों और दूसरे राज्यों से लाखों श्रद्धालुओं ने गणेश चतुर्थी के दिन भव्य महोत्सव में श्री त्रिनेत्र गणेश मंदिर दर्शन और पूजा अर्चना की। मेले में जिला प्रशासन, नगर परिषद और पंचायती राज विभाग की ओर से सवाई माधोपुर शहर, रणथंभौर रोड, मेला मार्ग और किला तथा मंदिर परिसर क्षेत्र में साफ-सफाई और स्वच्छता ने इस बार मेले की भव्यता को नया आयाम दिया। “श्री गणेश स्वच्छ सेवा सम्मान” के रूप में भंडारों में साफ-सफाई के लिए प्रोत्साहन योजना इस
बार के आयोजन की अनूठी पहल साबित रही। जिला कलक्टर काना राम ने मेले के सफल आयोजन के लिए श्रद्धालुओं, आम जिलावासियों, मेला समिति सहित विभिन्न गतिविधियों की आयोजन समितियों और प्रशासनिक अधिकारियों को भी बधाई दी। उन्होंने विशेषकर पुलिस तथा वन विभाग सहित सभी सरकारी विभागों और संस्थाओं के कार्मिकों के साथ-साथ विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं का मेले की सभी गतिविधियों को सफल बनाने में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि भगवान गणेश के लाखों श्रद्धालुओं ने अनुशासित रहकर श्रद्धा भाव से भागीदारी की, जिस कारण चुनौतीपूर्ण स्थिति के बावजूद व्यवस्थाएं नियंत्रित और अनुशासित रहीं। मेले के दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु गजानन्द महाराज के जन्मोत्सव के लोकगीत गाते, झूमते-नृत्य करते हुए दर्शन के लिए पहुंचे और आरती की। श्रद्धालुओं ने दुर्गम पहाड़ी चढ़कर जयकारों की गूंज के बीच भगवान त्रिनेत्र गणेशजी के दरबार में विशेष रूप से सजाई गई मूर्ति के दर्शन किए और गणेशजी की पत्नियों रिद्धि और सिद्धि तथा पुत्रों शुभ और लाभ के दर्शन कर हाथ जोड़कर मनोकामनाएं पूरी करने की प्रार्थना की। वर्षा में भीगते
हुए श्रद्धालु ‘गणपति बप्पा मोरिया’ के जयकारों के साथ मंदिर तक पहुँचे। लोगों ने बताया कि मेला मार्ग में कदम रखने तक की जगह नहीं होने के बावजूद फिर भी प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट की बेहतर व्यवस्थाओं के चलते मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं को सुचारू रूप से दर्शन होते रहे। भंडारों में साफ-सफाई के लिए प्रोत्साहन योजना सफल: गणेश चतुर्थी मेले के दौरान उल्लास और श्रद्धा के बीच सवाई माधोपुर शहर और जिले के विभिन्न मार्गों पर सैकड़ों की संख्या में भंडारों और प्रसादी वितरण का आयोजन हुआ, जिनमें श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ भागीदारी की। जिला कलक्टर कान राम के निर्देशन में “स्वच्छ भंडारा, स्वस्थ मेला” अभियान ने पूरे वातावरण को सम्मानजनक और साफ-सुथरा बनाए रखा। इसके लिए भंडारों में साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था के लिए दिशा-निर्देश लागू किए गए और बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले भंडारों को 21 हजार, 11 हजार और 5 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि तथा 5 अन्य को 1-1 हजार रुपये की सांत्वना राशि देकर सम्मानित करने की योजना बेहद सफल रही। इस योजना से भंडारा
आयोजकों, श्रद्धालुओं और आम लोगों में उत्साह बना रहा और प्रशासनिक स्तर पर भी साफ-सफाई कार्य में कोई ढिलाई नजर नहीं आई। जगह-जगह भंडारों और प्रसादी वितरण की व्यवस्था :- सवाई माधोपुर में मेले के सभी मार्ग पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, व्यापार मंडलों और भामाशाहों की ओर से जगह-जगह भंडारे सजाए गए। निःशुल्क भंडारों में श्रद्धालुओं को भोजन, चाय-नाश्ता, पूरी-सब्जी, खीर-मालपुआ, जलेबी-कचोरी से लेकर शरबत तक वितरित किया गया, श्रद्धालु भंडारों पर श्रद्धा और आत्मीयता से प्रसादी ग्रहण करते रहे, लेकिन कहीं पर भी अव्यवस्था नहीं हुई। गणेश भक्तों के लिए एकदम दुरुस्त सुरक्षा और व्यवस्था:- तीन दिवसीय मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए। मेले को विभिन्न जोनों में बाँटा गया, जहाँ 2000 से अधिक पुलिसकर्मी और अधिकारी तैनात रहे। मंदिर में दर्शन के लिए महिलाओं एवं पुरुषों की कतारें अलग रखी गईं। श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए मात्र 10 रुपये किराये पर रेलवे स्टेशन से गणेश धाम तक बस सेवा संचालित की गई। शहर के विभिन्न स्थानों से रोड़वेज की बसें लगाई गई।
- सवाई माधोपुर के कागजी मोहल्ले का संवेदनशील घटनाक्रम Update Swm News sawai madhopur1
- नशे के खिलाफ कराहल पुलिस सख्त, संदिग्ध ठिकानों पर दबिश कराहल। क्षेत्र में अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ कराहल पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। थाना प्रभारी भारत सिंह गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देकर अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों की जानकारी जुटा रही है। यह कार्रवाई एसपी मोती उर रहमान के निर्देशन में की जा रही है। बीते दिनों आदिवासी महिलाओं ने भी अवैध शराब के खिलाफ आवाज उठाते हुए कराहल थाने का घेराव किया था। महिलाओं ने पुलिस से अवैध शराब के साथ जहरीले मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। इसी अभियान के दौरान पुलिस एक संदिग्ध ठिकाने पर दबिश देने पहुंची। मौके पर लगे CCTV कैमरे में पुलिसकर्मियों के पहुंचने की तस्वीरें कैद हो गईं। फुटेज में घर में महिला और बच्चों की मौजूदगी के बाद पुलिस टीम कुछ ही सेकेंड में वापस लौटती दिखाई दे रही है। इसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो के साथ पुलिस के धमकाने के दावे किए जाने लगे। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। संदिग्ध ठिकानों पर दबिश, आरोपियों की गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई के साथ जनता का सहयोग भी लिया जाएगा।1
- 🇮🇳 ग्राम वर्धा बुजुर्ग की शान, फौजी भाई सोनू गुर्जर को बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर, मध्य प्रदेश की तरफ से ढेरों बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं। ❤️🙏🇮🇳 देश सेवा के जज़्बे को सलाम! 🙏🇮🇳 #SonuGurjar #FaujiBhai #BalluTeaStall #Sheopur1
- नगर निकाय चुनाव 2026 में कांग्रेस ने मारी बाजी, 18 पार्षद जीते, बीजेपी को किया परास्त लालसोट नगर निकाय चुनाव 2026 की जीत के परिणाम कांग्रेस में बढ़त करते हुए 18 सीटों पर जीत दर्ज की वही बीजेपी 12 सीटों पर जीत हासिल कर पाए इसके साथी। ही निर्दलीयों ने भी पांच सीटों पर जीत दर्ज की। इस दौरान कांग्रेस का जीते प्रत्याशियों का कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। वहीं कई जगह फुल मालाओं से तो कहीं जगह रंग गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया। जीते हुए प्रत्याशियों को कार्यकर्ता अपने कंधों पर बिठाकर विजय जुलूस निकाला। पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस का सभापति बनाना लगभग तय हो चुका है। वहीं मंडावरी व रामगढ़ नगर पालिका में भी कांग्रेस ने बड़त हासील करते हुए उन बहुमत से अपनी जीत दर्ज कराया। यहां भी लगभग कांग्रेस का ही बोर्ड बनता हुआ नजर आ रहा है।4
- लालसोट उपखंड में कांग्रेस का दबदबा, भाजपा की करारी हार ,निकले विजयी जुलूस लालसोट उपखंड में कांग्रेस का दबदबा, तीनों निकायों में 43 सीटें लालसोट। नगर निकाय चुनाव 2026 में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों निकायों में बढ़त बनाई। कुल 75 वार्डों में कांग्रेस 43, भाजपा 23 और निर्दलीय 9 सीटों पर विजयी रहे। 🔴 लालसोट नगर परिषद: कांग्रेस 18 | भाजपा 12 | निर्दलीय 5 🔵 मंडावरी नगरपालिका: कांग्रेस 12 | भाजपा 7 | निर्दलीय 1 🟢 रामगढ़ पचवारा नगरपालिका: कांग्रेस 13 | भाजपा 4 | निर्दलीय 3 लालसोट में मतगणना पीएम श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मंडावरी में महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय और रामगढ़ पचवारा में राजकीय कन्या महाविद्यालय में हुई। परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने गुलाल व फूल-मालाओं से स्वागत कर जश्न मनाया और विजय जुलूस निकाले।2
- चलती ट्रेन में महिला यात्री से 12 लाख की लूट, गंगापुर स्टेशन पर धीमी हुई ट्रेन तो कूदकर भागा लुटेरा गंगापुर स्टेशन पर चलती ट्रेन में मुंबई निवासी अधेड़ महिला यात्री से करीब 12 लाख रुपए कीमत का सामान लूटने का मामला सामने आया है। घटना 10 सितंबर की सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। महिला ने हरिद्वार में मामले की जीरो नंबर एफआईआर दर्ज कराई, जिसे आगे कार्रवाई के लिए गंगापुर जीआरपी को भेजा गया है। वहीं महिला ने रेल प्रशासन के साथ ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार मुंबई निवासी रजनी चौहान बांद्रा-हरिद्वार ट्रेन संख्या 22917 के एसी कोच में यात्रा कर रही थीं। वह बांद्रा से हरिद्वार जा रही थीं। ट्रेन जब सुबह करीब 4 बजे गंगापुर स्टेशन पहुंचने वाली थी, उस समय रजनी अपनी सीट पर लेटी हुई थीं और जाग रही थीं। इसी दौरान अचानक एक युवक ने उनका बैग छीनने का प्रयास किया। रजनी ने बैग को मजबूती से पकड़ लिया और लुटेरे का विरोध किया, लेकिन आरोपी जबरन बैग छीनकर भाग निकला। महिला ने उसका पीछा करने का प्रयास किया। इसी दौरान ट्रेन की रफ्तार धीमी होने पर आरोपी ट्रेन से नीचे कूद गया और स्टेशन पर भागकर फरार हो गया। बैग में नकदी, जेवर और मोबाइल रजनी के मुताबिक बैग में करीब 2 लाख रुपए नकद, करीब 6 तोले सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन और अन्य जरूरी सामान रखा हुआ था। महिला ने चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 12 लाख रुपए बताई है। घटना के बाद से जीआरपी आरोपी की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। रिश्तेदार के इलाज के लिए ले जा रही थीं रुपए रजनी ने रेल मंत्री और रेलवे अधिकारियों के नाम वीडियो जारी कर चोरी हुआ सामान बरामद कराने की भावुक अपील की है। उन्होंने बताया कि वह नकदी अपने एक रिश्तेदार के इलाज के लिए ले जा रही थीं, जो देहरादून के अस्पताल में भर्ती है। महिला के अनुसार कुछ आभूषण पहले से बैग में रखे हुए थे और जल्दबाजी में वह उन्हें भी साथ लेकर ट्रेन में सवार हो गई थीं। महिला ने वीडियो में यह भी दावा किया कि जिस कोच में वह सफर कर रही थीं, वहां उन्हें कोई कैमरा नजर नहीं आया। उन्होंने आरोपी की पहचान से जुड़ी एक जानकारी भी पुलिस को दी है। रजनी के मुताबिक बैग छीनने वाले युवक के हाथ में चांदी का कड़ा पहना हुआ था। फिलहाल गंगापुर जीआरपी मामले की जांच कर रही है। पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने और महिला से लूटा गया करीब 12 लाख रुपए का सामान बरामद करने की है।1
- नगरीय निकाय आम चुनाव-2026* *जिले की सभी 6 नगरीय निकायों के मतगणना केन्द्रों पर 14 सितम्बर को प्रातः 8 बजे से होगी मतगणना सवाई माधोपुर, 13 सितम्बर नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जिले के सभी 6 नगरीय निकायों में मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद 14 सितम्बर 2026 को प्रातः 8 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। सवाई माधोपुर के मतगणना केन्द्र महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, साहूनगर में होगी। *इन केन्द्रों पर होगी मतगणना* जिले के छह नगरीय निकायों के लिए निर्धारित मतगणना केन्द्र एवं टेबल इस प्रकार हैं— नगर परिषद सवाई माधोपुर : महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, साहूनगर, कमरा नं. 14 — वार्ड 1 से 60, 14 टेबल। नगर पालिका खण्डार: राजकीय महाविद्यालय,खण्डार हॉल नं. 1 — वार्ड 1 से 25, 5 टेबल। नगर पालिका बौंली: राजकीय महाविद्यालय,बौंली कमरा नं. 2 — वार्ड 1 से 25, 5 टेबल। नगर परिषद गंगापुर सिटी: गंगापुर सिटी में दो कक्षों में मतगणना होगी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गंगापुर सिटी— वार्ड 1 से 30 के लिए न्यू हॉल नं. 1 में 7 टेबल तथा वार्ड 31 से 60 के लिए कमरा नं. 31 में 7 टेबल। नगर पालिका वजीरपुर: राजकीय कन्या महाविद्यालय,वजीरपुर कमरा नं. 3 — वार्ड 1 से 25, 5 टेबल। नगर पालिका बामनवास: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बामनवास कमरा नं. 2 — वार्ड 1 से 20, 5 टेबल। *वार्डवार होगी मतगणना, पहले गिने जाएंगे डाक मतपत्र* सभी नगरीय निकायों में एक वार्ड के लिए एक मतगणना टेबल निर्धारित की गई है। जिस वार्ड में एक से अधिक मतदान केन्द्र हैं, वहां सभी मतदान केन्द्रों के मतों की गणना उसी टेबल पर की जाएगी। प्रत्येक अभ्यर्थी संबंधित वार्ड के लिए एक गणना अभिकर्ता नियुक्त कर सकेगा। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना की शुरुआत डाक मतपत्रों की गणना से होगी। इसके लिए पृथक टेबल निर्धारित नहीं की जाएगी, बल्कि संबंधित रिटर्निंग अधिकारी की टेबल पर ही डाक मतपत्रों की गणना होगी।2
- 🇮🇳 ग्राम वर्धा बुजुर्ग की शान, फौजी भाई सोनू गुर्जर को बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर, मध्य प्रदेश की तरफ से ढेरों बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं। ❤️🙏🇮🇳 देश सेवा के जज़्बे को सलाम! 🙏🇮🇳 #SonuGurjar #FaujiBhai #BalluTeaStall #Sheopur1
- कलश यात्रा के साथ चतुर्थ गणेश महोत्सव का शुभारंभ भक्तिमय माहौल में निकली कलश यात्रा, गणपति के जयकारों से गूंजा कस्बा बाटोदा। कस्बे में श्री श्याम मित्र मंडल के सानिध्य में सोमवार को चतुर्थ गणेश महोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। महोत्सव के प्रथम दिन बोहरा जी तालाब स्थित शिव मंदिर से सुबह कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए भाग लिया। कलश यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए शीतला माता हताई पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति महाराज के जयकारे लगाए। जयकारों और भजनों से पूरा कस्बा भक्तिमय नजर आया। महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों ने भी उत्साह के साथ यात्रा में सहभागिता निभाई। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया। शीतला माता हताई पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं की ओर से विधिवत पूजा-अर्चना की गई। गणेश महोत्सव को लेकर कस्बेवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजन समिति की ओर से महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे आगामी दिनों में कस्बे में धार्मिक वातावरण बना रहेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत प्रशासक मोनिका मीणा सहित अनेक महिला एवं पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे। श्री श्याम मित्र मंडल के सदस्यों ने बताया कि गणेश महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा श्रद्धालुओं की सहभागिता से महोत्सव को भव्य रूप देने के प्रयास किए जा रहे हैं।1