Shuru
Apke Nagar Ki App…
महाकाल महालोक बनने के बाद उज्जैन में बड़ा बदलाव हुआ है, इसी दिशा में महाकाल मार्ग चौड़ीकरण के लिए स्थानीय लोगों ने प्रशासन का सहयोग किया। मार्गों के चौड़ीकरण और कायाकल्प के बाद उज्जैन नये स्वरूप में विस्तार लेगा। मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूँ। - डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री
Naresh Bajaj
महाकाल महालोक बनने के बाद उज्जैन में बड़ा बदलाव हुआ है, इसी दिशा में महाकाल मार्ग चौड़ीकरण के लिए स्थानीय लोगों ने प्रशासन का सहयोग किया। मार्गों के चौड़ीकरण और कायाकल्प के बाद उज्जैन नये स्वरूप में विस्तार लेगा। मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूँ। - डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बिलहरी पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई1
- महाकाल महालोक बनने के बाद उज्जैन में बड़ा बदलाव हुआ है, इसी दिशा में महाकाल मार्ग चौड़ीकरण के लिए स्थानीय लोगों ने प्रशासन का सहयोग किया। मार्गों के चौड़ीकरण और कायाकल्प के बाद उज्जैन नये स्वरूप में विस्तार लेगा। मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूँ। - डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री1
- कटनी: पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं अनुविभागीय अधिकारी श्री वीरेन्द्र धर्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ निरीक्षक अभिषेक चौबे की पुलिस टीम ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। ### मुख्य बातें (Key Highlights) घटना का खुलासा: विजयराघवगढ़ स्थित शारदा माता मंदिर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने लाखों का माल बरामद किया है। गिरफ्तारी: पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध कार को रोककर प्रेमनगर तिलक कालेज निवासी राजा उर्फ मोहन साहू एवं उसकी पत्नी राजनंदनी साहू को हिरासत में लिया। बरामदगी व खुलासे: आरोपियों की निशानदेही पर शारदा माता मंदिर से चुराए गए सोने-चांदी के जेवरात और घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर वाहन को जब्त किया गया है। अन्य संलिप्तता: पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर कटनी जिले के कई अन्य स्थानों पर भी चोरियों को अंजाम दिया है। ### घटना का विवरण दिनांक 24-25 जुलाई 2026 की दरमियानी रात अज्ञात आरोपियों द्वारा शारदा माता मंदिर के 6-7 ताले तोड़कर गर्भग्रह में प्रवेश किया गया था। बदमाशों ने माता का चांदी का मुकुट, चांदी का छत्र, गले में पहने सोने का लॉकेट, भगवान नरसिंह का मुकुट व छत्र तथा दानपेटी में रखे नगद रुपये चोरी कर लिए थे। साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से आरोपी मंदिर में लगा सीसीटीवी कैमरे का डी.वी.आर. भी उखाड़कर ले गए थे। मंदिर के देखरेख करने वाले मुकेश त्रिपाठी की रिपोर्ट पर भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर पुलिस टीम का गठन किया गया था। ### ऐसे धरे गए आरोपी पुलिस टीम ने आसपास के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। दिनांक 19 अगस्त 2026 की सुबह करीब 08:00 बजे सूचना मिली कि एक संदिग्ध सफेद रंग की कार ग्राम पखुरी होते हुए मैहर की तरफ जा रही है। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर कार को रोका। सख्ती से पूछताछ करने पर राजा उर्फ मोहन साहू और उसकी पत्नी राजनंदनी साहू ने स्वीकार किया कि वे शारदा माता मंदिर का चुराया हुआ सोना-चांदी बेचने मैहर जा रहे थे। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी विजयराघवगढ़ के अलावा कटनी के कई अन्य स्थानों पर चोरी कर चुके हैं। बाल अपचारी पुत्र तथा साथी आदि बर्मन के साथ मिलकर इन वारदातों को अंजाम दिया गया था। जिला जेल सिउनी से बाल अपचारी एवं अन्य आरोपी को लाकर आगे की वैधानिक कार्रवाई और पूछताछ की जा रही है, जिससे और भी वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।3
- *शारदा माता मंदिर चोरी का खुलासा,विजयराघवगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता* *एक दर्जन वारदातों का खुलासा लाखों का माल बरामद* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य महोदय व श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी श्री वीरेन्द्र धार्वे महोदय के मार्गदर्शन पर निरीक्षक अभिषेक चौबे थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ की पुलिस टीम ने सफलता प्राप्त करते हुये चोरी के शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। विवरण – दिनांक 24, 25/07/2026 की दरम्यानी रात में अज्ञात आरोपियों द्वारा विजयराघवगढ़ स्थित माता शारदा मंदिर के लगे 6-7 ताले तोड़कर मंदिर के गर्भग्रह के अंदर प्रवेश कर माता शारदा का चांदी का मुकुट, चांदी का छत्र एवं माता शारदा के गले में पहने हुये सोने का लाकिट, भगवान नरसिंह का मुकुट एवं छत्र एवं दान पेटी में रखे नगद रूपया चोरी किया गया, बदमाशों द्वारा साक्ष्य को खत्म करने के उद्देश्य से मंदिर में लगा सीसीटीव्ही कैमरा का डी.व्ही.आर. उखाड़कर ले गये, शारदा माता मंदिर की देख-रेख करने वाले प्रार्थी मुकेश त्रिपाठी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता के खण्ड 305 (A), 331 (4) के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट लेख कर पुलिस कप्तान श्री अभिनय विश्वकर्मा के लगातार निर्देश पर पुलिस टीम तैयार की गई, जिसमें निरीक्षक अभिषेक चौबे थाना प्रभारी विजयराघवगढ़, थाना प्रभारी एन.के.जे. उनि रूपेन्द्र राजपूत, थाना प्रभारी उमरियापान उनि महेन्द्र जायसवाल, चौकी प्रभारी बिलहरी उनि नवीन नामदेव, उनि सिद्धार्थ राय स्लीमनाबाद, उनि योगेश मिश्रा थाना माधवनगर, प्रधान आरक्षक मज्जू कोल, अंजनी झा, पप्पू प्रजापति, आरक्षक उमाकांत (बिलहरी), आरक्षक लोकेन्द्र (थाना माधवनगर) एवं सायबर सेल से आरक्षक अजय केवट को लगाया गया, उक्त टीम के द्वारा शारदा माता मंदिर के आस-पास आने-जाने वाले सभी रास्तों के सी.सी.टी.व्ही. फुटेज को चेक किया गया। घटना स्थल के पास संदिग्धों को मूमेंट चेक करने के सुराग इकट्ठा किये गये। सभी संदिग्धों से पूछताछ की गई। घटना स्थल के आस-पास तलाशी ली गई। पुलिस टीम के भरसक प्रयास एवं मुखबिर की सहायता से आज दिनांक 19/08/2026 के समय करीब 08:00 बजे सुबह एक संदिग्ध सफेद रंग की कार ग्राम पड़खुरी होते हुये मैहर तरफ जाने की सूचना मिलने पर निरीक्षक अभिषेक चौबे की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुचकर घेरा बंदी कर संदिग्ध कार को रोककर चेक किया, कार में सवार प्रेमनगर तिलक कालेज निवासी राजा उर्फ मोहन साहू एवं उसकी पत्नी राजनंदनी साहू से बहुत ही बारीकी एवं सूझबूझ से पूछताछ की गई, जिसने बताया कि माता शारदा मंदिर विजयराघवगढ़, ग्राम जिवारा, थाना बरही क्षेत्र का ग्राम पिपरिया एवं अन्य स्थानों पर चोरी किये गये सोने चांदी के जेबरात को मैहर तरफ बेचने के लिये जा रहा था, पुलिस टीम द्वारा संदेही राजा उर्फ मोहन साहू एवं उसकी पत्नी राजनंदनी साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने बताया की घटनाओं को स्वयं एवं अपने बाल अपचारी पुत्र तथा साथी आदी बर्मन जो ग्राम परसवारा विजयराघवगढ़ का निवासी है, वर्तमान में सिवनी जेल में चोरी के मामले में बंद है, चारों लोगों ने मिलकर कटनी जिला के कई स्थानों पर चोरी किये हैं, विजयराघवगढ़ पुलिस टीम के द्वारा दोनों आरोपी राजा उर्फ मोहन साहू एवं उसकी पत्नी राजनंदनी साहू द्वारा अपने लड़का एवं साथी के साथी आदि बर्मन के साथ मिलकर चोरी किये गये सोने चांदी के जेबरात एवं वाहन स्विफ्ट डिजायर को जब्त किया गया है, दोनों आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक अभिरक्षा में पेश किया जा रहा है। बाल अपचारी फरार है एवं जिला जेल सिवनी में परिरूद्ध बदमाश आदि बर्मन को जिला जेल सिवनी से लाकर वैधानिक कार्यवाही की जाती है। आरोपीयान से पूछताछ की जा रही है, और भी वारदातों के खुलासा होने की संभावना है। आरोपियों के नाम - 1. राजा उर्फ मोहन साहू पिता स्व. गोपाल साहू उम्र 42 वर्ष निवासी प्रेमनगर तिलक कालेज कटनी थाना एन.के.जे. जिला कटनी (म.प्र.) - गिरफ्तार 2- राजनंदनी साहू पति राजा उर्फ मोहन साहू उम्र 40 वर्ष निवासी प्रेमनगर तिलक कालेज कटनी थाना एन.के.जे. जिला कटनी (म.प्र.) - गिरफ्तार 3- आदी उर्फ आदित्य बर्मन - सिवनी जेल में निरूद्ध 4. बाल अपचारी - फरार आरोपी की तलास के स्थान - कटनी, इलाहाबाद, पन्ना, मैहर, सिवनी, सतना, दमोह आरोपियों का तरीका वारदात - आरोपीगण एक वाहन में बैठकर चोरी करने के उद्देश्य से रवाना होते थे और मौके पर पहुचकर दो लोग ताला तोड़कर अन्दर घुसते थे और शेष दो लोग बाहर रखवाली करते थे और किसी के आने की आहट पाकर अंदर गये दो लोगों को सूचना देते थे। सभी आरोपी बंद स्थनों में चोरी करते थे। आरोपियों के द्वारा स्वीकार की गई वारदातें - 1. थाना विजयराघवगढ़ के अपराध क्रमांक 318/26 शारदा माता मंदिर में भगवान के छत्र मुकुट, मंगलसूत्र एवं दान पेटी के पेसै। 2. थाना माधवनगर के अपराध क्रमांक 616/26 पिपरौंध में जैन मंदिर की दानपेटी से पैसे चोरी करने। 3. थाना बरही के अपराध क्रमांक 655/25 रामजानकी मंदिर से भगवान के मुकुट चोरी करना। 4. थाना कुठला चैकी बिलहरी के अपराध क्रमांक 567/26 हनुमान मंदिर से भगवान का मुकुट चोरी करना। 5. जिला सतना थाना उचेहरा के अपराध क्रमांक 265/26 राधाकृष्ण मंदिर से भगवान की बासूरी, सिक्के एवं चांदी का सामान चोरी करना। 6. जिला सतना थाना उचेहरा के अपराध क्रमांक 284/26 सत्य माता जी के मंदिर ग्राम पटिहट से भगवान के छत्र मुकुट आदि चोरी करना। 7. थाना विजयराघवगढ़ के अपराध क्रमांक 103/26 ग्राम जिवारा में सूने मकान के अंदर चोरी करना। 8. थाना एन.के.जे. कटनी के अपराध क्रमांक 125/26 ग्राम सरसवाही से सूने मकान के अंदर चोरी करना। 9. थाना एन.के.जे. कटनी के अपराध क्रमांक 211/26 शनि मंदिर के पास से सूने मकान के अंदर चोरी करना एवं जिला सिवनी के थाना बंडोल स्थित मंदिर एवं जिला दमोह के एक मंदिर से चोरी की वारदात करना। आरोपियों से जब्त - 1. चांदी के तीन त्रिकोंणाकार मुकुट, 2. गोलाकार चांदी के दो छत्र, 3. चांदी का एक त्रिकोंणाकार मुकुट, 4. चांदी का एक कमरबंद, 5. चांदी की दो संतानसातें की चूड़ी, 6. चांदी की दो नग बोरा पायल, 7. चांदी की दो नग पतली पायल, 8. चांदी की 06 नग बिछिया, 9. सोने का लाकेट, 10. सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार कुल कीमती लगभग 12 लाख रूपया आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड - आरोपी- राजा उर्फ मोहन साहू के विरूद्ध विभिन्न थानों में कुल 36 अपराध पंजीबद्ध हैं। आरोपी- राजनंदनी साहू के विरूद्ध विभिन्न थानों में कुल 09 अपराध पंजीबद्ध हैं। आरोपी- आदी उर्फ आदित्य बर्मन के विरूद्ध विभिन्न थानों में कुल 09 अपराध पंजीबद्ध हैं। बाल अपचारी - भूमिका – इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे, उनि रामकुमार झारिया, उनि शैलेन्द्र सिंह, महिला आरक्षक नेहा सिंह, आरक्षक पप्पू प्रजापति, वाहन चालक प्रधान आरक्षक मज्जू कोल, मुखबिर, स्वतंत्र साक्षियों की मुख्य भूमिका रही।4
- 354 पशुओं से भरा ट्रक पकड़ा, 7 आरोपी गिरफ्तार 354 पशुओं से भरा ट्रक पकड़ा, 7 आरोपी गिरफ्तार कटनी। कटनी-जबलपुर NH-30 पर लखापतेरी स्थित पंछी ढाबा के सामने निवार चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 चक्का टाटा ट्रक क्रमांक MP17HH3130 को रोककर जांच की। ट्रक की तलाशी में कुल 354 पशु मिले। पुलिस के अनुसार ट्रक में 310 जीवित भेड़, 4 मृत भेड़ और 40 बकरी-बकरे अत्यधिक संख्या में और कथित रूप से क्रूरता पूर्वक भरे हुए थे। पशुओं के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज और परमिट भी प्रस्तुत नहीं किए जा सके। मामले में पुलिस ने चालक सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम एवं मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। कार्रवाई निवार चौकी प्रभारी अंजनी कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई। अब पुलिस की जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि 354 पशुओं को आखिर कहां से लाया गया था और बिना वैध परमिट इन्हें कहां ले जाया जा रहा था। मृत भेड़ों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी भी जांच का सवाल सामने है।1
- सरकारी जमीन की मांग को लेकर भूमिहीन परिवारों की आवाज बुलंद बहोरीबंद sdm को सौंपा ज्ञापन कटनी जिले के बहोरीबंद तहसील क्षेत्र के किवलरहा, मोहनिया, बरवसपुरा, पटीकला और रीठी के नेगवा गांव के भूमिहीन आदिवासी व मजदूर परिवारों ने एसडीएम प्रदीप मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर प्रत्येक परिवार को एक-एक हेक्टेयर सरकारी राजस्व या वन भूमि आवंटित करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि भूमिहीन होने के कारण परिवार पलायन को मजबूर हैं और युवा बेरोजगार हैं। उन्होंने 10 दिन में जांच कर जमीन आवंटन की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर सरकारी व वन भूमि पर कब्जा करने की चेतावनी भी दी। ज्ञापन के दौरान छोटू कोल, राजेश सिंह ठाकुर सहित दर्जनों ग्रामीण और महिलाएं मौजूद रहीं।1
- कलश वंदन यात्रा से गूंजा समरसता का संदेश, गांव-गांव पहुंचेगी संत रविदास की सीख संत रविदास की 650वीं जयंती पर भव्य शुभारंभ, कलेक्टर बोले—विविधताओं में एकजुट रहना ही सच्ची सीख कटनी, 20 अगस्त। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर कटनी में गुरुवार को समरसता संकल्प अभियान एवं कलश वंदन यात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ। नगर निगम ऑडिटोरियम बस स्टैंड से शुरू हुई यात्रा को जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा के माध्यम से संत रविदास के समानता, सामाजिक समरसता, भाईचारे और एकता के संदेश को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम में मुड़वारा विधायक संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल, बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, महापौर प्रीति संजीव सूरी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा, कलेक्टर आशीष तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक सहित जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। “सिर्फ सुनें नहीं, जीवन में उतारें संत रविदास की शिक्षाएं” कलेक्टर आशीष तिवारी ने संत रविदास महाराज को नमन करते हुए कहा कि भारत विविधताओं वाला देश है। अलग-अलग जाति, धर्म और समुदाय होने के बावजूद आपसी प्रेम, भाईचारा और एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने समाज को समानता और सद्भाव का रास्ता दिखाया। उनकी शिक्षाओं को केवल सुनना पर्याप्त नहीं, बल्कि अपने आचरण और जीवन में आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपील की कि कलश वंदन यात्रा जिस भी गांव से गुजरे, उसका श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत करें तथा संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में सहभागी बनें। हर गांव तक पहुंचेगा समरसता का संदेश भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के गांवों तक कलश वंदन यात्रा पहुंचेगी। इस दौरान लोगों को संत रविदास के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश से जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत संत रविदास के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ हुई। छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, संत रविदास के भजनों और देशभक्ति गीतों से माहौल को भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण बना दिया।3
- छात्र अधिकारों को लेकर कटनी में एनएसयूआई का उग्र प्रदर्शन: पुलिस ने चलाया वाटर कैनन, प्रदेश अध्यक्ष सहित कई गिरफ्तार1
- *फैशन एवं इंटीरियर डिज़ाइन कोर्स के क्षेत्र में करियर बना रहे बच्चे* अब दूसरे शहर जाने की जरूरत नहीं, कटनी में ही केडेन्स एकेडमी दे रही इंटीरियर एवं फैशन डिज़ाइन के कोर्स कटनी। महानगरों की तर्ज पर व्यवसायिक शिक्षा को ध्यान में रखते हुए कटनी में भी अब फैशन डिजाइनिंग एवं इंटीरियर कोर्स की शुरूआत हो चुकी है एवं 4 वर्ष पुरे हो चुके है l इस पाठ्यक्रम के कटनी में शुरू होने के बाद अब शहर के बच्चों को दूसरे शहर जाने की जरुरत नहीं है। यह बात आज शहर के प्रतिष्ठित उद्योगपति मनीष गेई ने कैडेंस अकैडमी के तत्वाधान में आयोजित एग्जीबिशन का उदघाटन करते हुए कही। माधवनगर गेट के पास डीएलजी मॉल में आयोजित एग्जीबिशन का फीता काटकर अतिथियों ने उदघाटन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहर के प्रतिष्ठित उद्योगपति मनीष गेई, समाजसेवी विश्व हिन्दू परिषद के जिला संयोजक लखन साहू एवं वरिष्ठ पार्षद मौसूफ़ अहमद बिट्टू, स्वाति पाठक, आकांक्षा बरसैन्या एवं शालिनी सोनी की उपस्थिति रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में माही तिवारी, सोनिया चौरसिया, प्रिया अग्रवाल, मंजू शर्मा,निहारिका शर्मा एवं रेणु गोस्वामी की मौजूदगी रही। एकेडमी के संचालक शशिकांत कोरी एवं अनुराधा कोरी ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। अनुराधा कोरी ने बताया कि कटनी में पिछले चार सालों से फैशन डिजाइनिंग एवं इंटीरियर कोर्स पाठ्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। इस पाठ्यक्रम में अधिक से अधिक छात्राओं द्वारा आज एग्जीबिशन के माध्यम से फैशन डिजाइनिंग एवं इंटीरियर डेकोरेशन की प्रदर्शनी लगाई गई है। जिसकी काफी सराहना हो रही है।3