Shuru
Apke Nagar Ki App…
चित्तौड़गढ:चित्तौड़गढ जिला कलेक्टर ने जनगणना को लेकर जिले वासियों दी जानकारी
(ND NEWS CHITTORGARH)Laxman Si
चित्तौड़गढ:चित्तौड़गढ जिला कलेक्टर ने जनगणना को लेकर जिले वासियों दी जानकारी
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Pratap singh Kishnawat1
- भीलवाड़ा = मांडलगढ़ थाना क्षेत्र के खंगारजी का खेड़ा के जंगल में मिली अज्ञात युवक की लाश के मामले का भीलवाड़ा पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर केस में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में किषन औड, ईश्वर गाड़िया लुहार, विनोद गाड़िया लुहार और कमलेश माली शामिल हैं। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन व वृताधिकारी बाबूलाल के सुपरविजन में मांडलगढ़ थाना प्रभारी घनश्याम मीणा के नेतृत्व में पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई थी। घटना का विवरण: 18 अप्रैल 2026 को खंगारजी का खेड़ा के सुनसान जंगल में 2-3 दिन पुरानी अज्ञात युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। मृतक के गले पर धारदार हथियार से वार के निशान तथा सिर पर पत्थर से चोट के संकेत मिले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में ऐसे खुला राज: जांच के दौरान मृतक की जेब से मिली एक दवा की शीशी के आधार पर पुलिस टीम जालौर तक पहुंची। तकनीकी साक्ष्य और गुमशुदगी रिपोर्ट के आधार पर मृतक की पहचान नागाराम (32) निवासी बागोड़ा, जालौर के रूप में हुई। पुलिस को जांच में नागाराम का संपर्क किषनलाल औड से मिला। संदेह के आधार पर किषनलाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या करना कबूल किया। लूट के लिए रची साजिश: आरोपियों ने नागाराम को अफीम देने के बहाने बुलाया और खंगारजी का खेड़ा के जंगल में ले जाकर ब्लेड से गला काटकर और सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने मृतक से करीब 70 हजार रुपये और सोने के आभूषण लूट लिए। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका: इस मामले के खुलासे में मांडलगढ़ थाना पुलिस व साइबर सेल की टीम ने अहम भूमिका निभाई। तकनीकी और मनोवैज्ञानिक जांच के जरिए पुलिस ने महज कुछ ही दिनों में ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझा लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।1
- गांव अचारी पोस्ट सुबी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 9660737539 90790081071
- बजरंग दल कार्यकर्ता, दैनिक भास्कर संवाददाता, व्यवसाय एवं ज्वेलर्स, सतलोक आश्रम श्री धनाना धाम संत रामपाल जी महाराज जी से आशीर्वाद लेने पहुंचे। 3 #kabirisgod #trendingreels #saintrampalji #sanewschannel #कलयुगमें_सतयुग_कीशुरुआत_भाग 11
- मनासा। ऑपरेशन मुस्कान के तहत, मनासा पुलिस के चिता फ़ोर्स के जवानो द्वारा, त्वरित कार्यवाही करते हुवे, तीन वर्षीय बालिका को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया और बालिका को परिजनों से मिलवाया। थाना मनासा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनासा के सोमनाथ मंदिर के समीप निवासी अनिल सूर्यवंशी की बिटिया अचानक कहीं चली गयी थी, थाना मनासा में जैसे ही पुलिस को सूचना मिली पुलिस द्वारा तुरंत कार्यवाही करते हुवे, थाना प्रभारी नीलेश अवस्थी द्वारा, चिता जवानो को सूचित किया गया जिस पर चिता जवान, पिंकेश मोगिया और विनोद भाटी द्वारा बालिका को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया और परिजनों से मिलाया, बालिका के पिता अनिल सूर्यववंशी ने पुलिस को इस कार्यवाही के लिए साधुवाद दिया।1
- उदयपुर जिले के वल्लभनगर में हरावल स्मृति संस्थान के तत्वावधान में शुक्रवार को वैशाख सुदी अष्टमी के पावन अवसर पर हरावल युद्ध की पुण्यस्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर वल्लभनगर के मुख्य बाजार स्थित जेता सिंहजी चुंडावत की छतरी पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वीरों के बलिदान को नमन किया गया। इतिहासकारों के अनुसार, यह युद्ध मेवाड़ के महाराणा अमर सिंह के शासनकाल का एक स्वर्णिम अध्याय है। विक्रम संवत 1656 में वैशाख सुदी अष्टमी के दिन ही उंठाला दुर्ग स्थित मुगल चौकी को जीतने के लिए चुंडावतों और शक्तावतों के बीच 'हरावल की होड़' (युद्ध में सबसे आगे रहने की प्रतिस्पर्धा) हुई थी।1
- आपके लिए उस खाने की कोई कीमत नहीं हो सकती जिस खाने को आप ने भरी प्लेट को कूदे में डाल दिया था,पर उस दुल्हन के बाप बन कर देखना, या जो इस तरह खाना उठा रहे मासूमों से पूछना की इस खाने की क्या कीमत है1
- चित्तौड़गढ़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की गतिविधि 'विकासार्थ विद्यार्थी' (SFD) द्वारा "पंखों के लिए पानी" अभियान के तहत चित्तौड़गड नगर के विभिन्न महाविद्यालय परिसरों में पक्षियों के लिए मिट्टी के परिंडे बांधे गए। नगर मंत्री अर्पित वैष्णव ने बताया कि भीषण गर्मी एवं जल संकट को देखते हुए SFD कार्यकर्ताओं ने गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज , विजन कॉलेज, नर्सिंग महाविद्यालय इकाई, सहित अन्य प्रमुख महाविद्यालयों में पेड़ों पर परिंडे लगाए और उनमें स्वच्छ जल की व्यवस्था की। वह SFD प्रांत प्रमुख आलोक सिंह राठौड व विभाग संयोजक कमल प्रजापत ने इस अवसर पर कहा कि "इस गर्मी में पक्षियों को आपकी जरूरत है" Abvp के विभाग संयोजक संदेश के साथ यह अभियान 20 अप्रैल से 15 मई तक चलाया जाएगा वह इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और आमजन को पर्यावरण संरक्षण एवं जीव दया के प्रति जागरूक करना है। व जिला संयोजक आदिति कवर भाटी कार्यकर्ताओं ने सभी विद्यार्थियों एवं नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने घर, कॉलेज, तथा सार्वजनिक स्थानों पर परिंडे लगाएं। साथ ही परिंडे की फोटो #WaterForWings हैशटैग के साथ सोशल मीडिया पर साझा करेंगे इसी दौरान कालेज ईकाई अध्यक्ष प्रणित चौरसिया, आयुष पाहडिया, इकाई उपाध्यक्ष उज्जवल मेनारिया, सुरेश चीनिया, आरती गुर्जर, कालेज कार्यकारणी सदस्य खुशी शर्मा , सुनील बड़ी संख्या में छात्र - छात्राओं ने सहभागिता निभाई4
- चित्तौड़गढ़ राजकीय मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने पानी संकट, खराब मेस व्यवस्था, सफाई की कमी और फर्नीचर अभाव जैसे मुद्दों पर नाराजगी जताई। धरने के कुछ घंटे बाद मेस शुरू कर दी गई, जबकि प्रिंसिपल ने 15 दिनों में पानी समस्या समाधान का आश्वासन दिया। Re: Ilyas #Chittorgarh #MedicalCollege #StudentProtest #WaterCrisis #Hostellssue RajasthanNews Chittorgarh News Students Breaking News1