औरैया में थाना अछल्दा, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने लूट की घटना का सफल खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 24 जुलाई को तुर्कपुर बंबा अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान चारों आरोपियों को दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने लूट की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस के अनुसार, यह मामला 21 जुलाई की रात का है जब सीएचसी अछल्दा के पास चार बदमाशों ने रवि बाबू पाल के साथ मारपीट की थी। बदमाशों ने उनसे मोबाइल, करीब 13,500 रुपये, हेलमेट और बाइक की चाबी लूट ली थी। घटना के बाद थाना अछल्दा में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से 12,200 रुपये नकद, लूटा गया मोबाइल फोन, दो अवैध तमंचे, तीन जिंदा कारतूस, आधार कार्ड, डीएल की पर्ची और वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत भी मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
औरैया में थाना अछल्दा, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने लूट की घटना का सफल खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 24 जुलाई को तुर्कपुर बंबा अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान चारों आरोपियों को दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने लूट की वारदात को अंजाम देने की बात
स्वीकार कर ली है। पुलिस के अनुसार, यह मामला 21 जुलाई की रात का है जब सीएचसी अछल्दा के पास चार बदमाशों ने रवि बाबू पाल के साथ मारपीट की थी। बदमाशों ने उनसे मोबाइल, करीब 13,500 रुपये, हेलमेट और बाइक की चाबी लूट ली थी। घटना के बाद थाना अछल्दा में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच के लिए पुलिस की तीन टीमों
का गठन किया गया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से 12,200 रुपये नकद, लूटा गया मोबाइल फोन, दो अवैध तमंचे, तीन जिंदा कारतूस, आधार कार्ड, डीएल की पर्ची और वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत भी मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
- औरैया जिले की बिधूना तहसील अंतर्गत कुदरकोट कस्बा क्षेत्र में बारिश के बाद हुए जलभराव ने सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। गलियों में पानी भर जाने से राहगीरों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है और इलाके में संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ गई है। कस्बे के बल्लपुर-कुदरकोट मार्ग पर स्थित श्रीराम जानकी और राधा कृष्ण मंदिर के सामने सबसे ज्यादा जलभराव है, जिससे स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं। इस स्थिति का सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है, जिन्हें विद्यालय जाने के लिए लंबा चक्कर काटना पड़ रहा है। सावन के महीने में इस जलभराव के कारण श्रद्धालुओं की समस्याएं और ज्यादा बढ़ गई हैं, क्योंकि बड़ी संख्या में शिवभक्त श्रीराम जानकी, राधा कृष्ण और मां गमा देवी मंदिर जाने के लिए इसी रास्ते का उपयोग करते हैं। साथ ही सोमवार के दिन भयानक नाथ व आलोपा देवी मंदिर दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालु भी इसी मार्ग से गुजरते हैं। जलभराव से जूझ रहे राहगीरों और श्रद्धालुओं ने अब जिलाधिकारी से इस समस्या से जल्द राहत दिलाने की गुहार लगाई है।1
- औरैया के अजीतमल स्थित ग्राम पंचायत अनंतराम के यादव मोहल्ले में तालाब का गंदा पानी घरों और मुख्य रास्तों में भर जाने से ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। जलभराव के कारण बच्चों का स्कूल जाना तथा बुजुर्गों और महिलाओं का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है और लगातार गंदा पानी जमा रहने से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। मामले की सूचना पूर्व में ग्राम पंचायत सचिव को दी गई थी, जिन्होंने मौके का निरीक्षण भी किया था। इसके अलावा ग्राम लेखपाल को भी शिकायत सौंपी गई, लेकिन अभी तक जल निकासी की कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं कराई गई। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने अब उपजिलाधिकारी अजीतमल को ज्ञापन सौंपकर तत्काल मौके का निरीक्षण कराने तथा तालाब के पानी की निकासी कराकर स्थायी समाधान कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। इस दौरान भारत सिंह यादव, महेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, विनोद यादव, राकेश यादव, पप्पू यादव, दीपेंद्र यादव, बंटी यादव, मलखान यादव, बल सिंह यादव और जय सिंह यादव सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।1
- जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में औरैया में छात्र हित संगठन का प्रदर्शन देखने को मिला है। जंतर-मंतर पर की गई लाठीचार्ज की घटना के खिलाफ छात्र हित संगठन ने औरैया में सड़कों पर उतरकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।1
- उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात स्थित तहसील मूसानगर में शुक्रवार को समाजसेवियों और छात्रों ने उप जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा। समाजसेविका निहारिका सिंह एवं समाजसेवी राजा पवन के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में प्रदेश में लगातार सामने आ रही पेपर लीक की घटनाओं पर गहरी चिंता जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि पेपर लीक की इन घटनाओं से लाखों छात्रों की मेहनत और उनका भविष्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इसके साथ ही ज्ञापन में जोहर यूनिवर्सिटी से जुड़े विद्यार्थियों की शिक्षा, परीक्षा, डिग्री और भविष्य की सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित किए जाने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि प्रदेश में परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी बनाया जाए, पेपर लीक में शामिल दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा छात्रों के शैक्षिक अधिकारों की रक्षा के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएं। इस ज्ञापन की प्रतिलिपि संबंधित अधिकारियों को भी प्रेषित की गई है।1
- कानपुर देहात के राजपुर ब्लॉक स्थित खोजारामपुर गांव में शुक्रवार को खेत पर जा रहे एक किसान को सांप ने काट लिया। खोजारामपुर निवासी 30 वर्षीय अखिलेश पुत्र श्रीराम शुक्रवार को अपने खेत पर कद्दू की फसल देखने जा रहे थे। खेत की मेड़ पर चलते समय उनका पैर अचानक एक सांप पर पड़ गया, जिसने उन्हें काट लिया। घटना के बाद भयभीत अखिलेश के शोर मचाने पर आसपास के किसान मौके पर एकत्र हो गए और परिजनों को सूचना दी। परिजन तत्काल उन्हें राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ले गए, जहां डॉक्टर जीपी द्विवेदी ने मरीज का सैंपल लेकर उपचार शुरू कर दिया है।2
- उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात स्थित मूसानगर तहसील में शुक्रवार को समाजसेवियों और छात्रों ने उप जिलाधिकारी के माध्यम से राज्य की राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा। समाजसेविका निहारिका सिंह और समाजसेवी राजा पवन के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन के ज़रिए प्रदेश में लगातार हो रही पेपर लीक की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की गई है। ज्ञापन में स्पष्ट किया गया कि पेपर लीक की वजह से लाखों छात्रों की मेहनत और उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है। इसके साथ ही जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े विद्यार्थियों की शिक्षा, परीक्षा, डिग्री और भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई है। ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश की पूरी परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित व पारदर्शी बनाने, पेपर लीक के दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई करने और छात्रों के शैक्षिक अधिकारों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की गई है। इस ज्ञापन की प्रतिलिपि संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है।4
- दिल्ली में एक पेट्रोल पंप मालिक ने Swiggy, Zomato और Repto के डिलीवरी पार्टनर्स के लिए पेट्रोल मुफ्त करने का फैसला लिया है। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि प्रदर्शन कर रहे छात्रों तक भोजन और अन्य जरूरी सामान बिना किसी रुकावट के लगातार पहुंच सके।1
- कानपुर देहात के राजपुर कस्बे में भाल पुलिया के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कंटेनर ने सड़क किनारे खड़े पिकअप लोडर को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में लोडर के पास खड़ा सिकंदरा निवासी मजदूर अनुपम कुमार (45) गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनाक्रम के अनुसार, सिकंदरा निवासी जीशान अपने पिकअप लोडर में परचून का सामान लादकर राजपुर से शाहजहांपुर बाजार जा रहे थे। भाल पुलिया के पास उन्होंने लोडर को सड़क किनारे खड़ा कर टायर की हवा जांचनी शुरू की, तभी सामने से आ रहे अनियंत्रित कंटेनर ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पास खड़े मजदूर अनुपम कुमार गंभीर रूप से चोटिल हो गए। पीड़ित जीशान की सूचना पर राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अनुपम को तुरंत राजपुर पीएचसी में भर्ती कराया। पीएचसी में मौजूद डॉक्टर अनुपम द्विवेदी ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जिसके बाद परिजन निजी वाहन से उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए। हादसे के बाद पुलिस ने कंटेनर चालक को वाहन सहित हिरासत में ले लिया है। राजपुर थानाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की ओर से तहरीर मिलने पर कंटेनर चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।3