logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कानपुर देहात के राजपुर कस्बे में भाल पुलिया के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कंटेनर ने सड़क किनारे खड़े पिकअप लोडर को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में लोडर के पास खड़ा सिकंदरा निवासी मजदूर अनुपम कुमार (45) गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनाक्रम के अनुसार, सिकंदरा निवासी जीशान अपने पिकअप लोडर में परचून का सामान लादकर राजपुर से शाहजहांपुर बाजार जा रहे थे। भाल पुलिया के पास उन्होंने लोडर को सड़क किनारे खड़ा कर टायर की हवा जांचनी शुरू की, तभी सामने से आ रहे अनियंत्रित कंटेनर ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पास खड़े मजदूर अनुपम कुमार गंभीर रूप से चोटिल हो गए। पीड़ित जीशान की सूचना पर राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अनुपम को तुरंत राजपुर पीएचसी में भर्ती कराया। पीएचसी में मौजूद डॉक्टर अनुपम द्विवेदी ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जिसके बाद परिजन निजी वाहन से उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए। हादसे के बाद पुलिस ने कंटेनर चालक को वाहन सहित हिरासत में ले लिया है। राजपुर थानाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की ओर से तहरीर मिलने पर कंटेनर चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

11 hrs ago
user_मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

कानपुर देहात के राजपुर कस्बे में भाल पुलिया के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कंटेनर ने सड़क किनारे खड़े पिकअप लोडर को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में लोडर के पास खड़ा सिकंदरा निवासी मजदूर अनुपम कुमार (45) गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनाक्रम के अनुसार, सिकंदरा निवासी जीशान अपने पिकअप लोडर में परचून का सामान लादकर राजपुर से शाहजहांपुर बाजार जा रहे थे।

9a906fe9-fd8b-454e-90f2-fe045522850e

भाल पुलिया के पास उन्होंने लोडर को सड़क किनारे खड़ा कर टायर की हवा जांचनी शुरू की, तभी सामने से आ रहे अनियंत्रित कंटेनर ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पास खड़े मजदूर अनुपम कुमार गंभीर रूप से चोटिल हो गए। पीड़ित जीशान की सूचना पर राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अनुपम को तुरंत राजपुर पीएचसी में भर्ती कराया। पीएचसी में मौजूद डॉक्टर अनुपम

9ead139e-448b-492d-afd2-328de19f611c

द्विवेदी ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जिसके बाद परिजन निजी वाहन से उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए। हादसे के बाद पुलिस ने कंटेनर चालक को वाहन सहित हिरासत में ले लिया है। राजपुर थानाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की ओर से तहरीर मिलने पर कंटेनर चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कानपुर देहात के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) डेरापुर में नए अधीक्षक के रूप में डॉ. पुनीत पांडेय ने शुक्रवार को दोपहर एक बजे अपना पदभार संभाल लिया है। कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। इसके तुरंत बाद उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ एक बैठक की, जिसमें मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उपायों पर चर्चा की गई। डॉ. पुनीत पांडेय ने स्पष्ट किया कि अस्पताल आने वाले मरीजों को बेहतर, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं देना उनकी सबसे पहली प्राथमिकता है। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकीय सुविधाओं में सुधार और कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति पर विशेष जोर दिया। इसके अलावा, उन्होंने पूरे स्टाफ से टीम भावना के साथ काम करने और मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उन्हें बेहतर उपचार देने की अपील की। नए अधीक्षक के कमान संभालने के बाद क्षेत्रीय निवासियों ने सीएचसी में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं और अधिक सुधरने की उम्मीद व्यक्त की है।
    1
    कानपुर देहात के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) डेरापुर में नए अधीक्षक के रूप में डॉ. पुनीत पांडेय ने शुक्रवार को दोपहर एक बजे अपना पदभार संभाल लिया है। कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। इसके तुरंत बाद उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ एक बैठक की, जिसमें मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उपायों पर चर्चा की गई।

डॉ. पुनीत पांडेय ने स्पष्ट किया कि अस्पताल आने वाले मरीजों को बेहतर, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं देना उनकी सबसे पहली प्राथमिकता है। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकीय सुविधाओं में सुधार और कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति पर विशेष जोर दिया। इसके अलावा, उन्होंने पूरे स्टाफ से टीम भावना के साथ काम करने और मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उन्हें बेहतर उपचार देने की अपील की।

नए अधीक्षक के कमान संभालने के बाद क्षेत्रीय निवासियों ने सीएचसी में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं और अधिक सुधरने की उम्मीद व्यक्त की है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • PM मोदी ने कहा है कि पेपर लीक पर लगाम लगाने के लिए सोमवार को एक नया सख्त कानून लाया जाएगा। इस नए और सख्त कानून के तहत दोषियों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था की जाएगी और उन्हें कठोर सजा दी जाएगी।
    1
    PM मोदी ने कहा है कि पेपर लीक पर लगाम लगाने के लिए सोमवार को एक नया सख्त कानून लाया जाएगा। इस नए और सख्त कानून के तहत दोषियों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था की जाएगी और उन्हें कठोर सजा दी जाएगी।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • औरैया में थाना अछल्दा, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने लूट की घटना का सफल खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 24 जुलाई को तुर्कपुर बंबा अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान चारों आरोपियों को दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने लूट की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस के अनुसार, यह मामला 21 जुलाई की रात का है जब सीएचसी अछल्दा के पास चार बदमाशों ने रवि बाबू पाल के साथ मारपीट की थी। बदमाशों ने उनसे मोबाइल, करीब 13,500 रुपये, हेलमेट और बाइक की चाबी लूट ली थी। घटना के बाद थाना अछल्दा में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से 12,200 रुपये नकद, लूटा गया मोबाइल फोन, दो अवैध तमंचे, तीन जिंदा कारतूस, आधार कार्ड, डीएल की पर्ची और वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत भी मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    3
    औरैया में थाना अछल्दा, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने लूट की घटना का सफल खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 24 जुलाई को तुर्कपुर बंबा अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान चारों आरोपियों को दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने लूट की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली है।

पुलिस के अनुसार, यह मामला 21 जुलाई की रात का है जब सीएचसी अछल्दा के पास चार बदमाशों ने रवि बाबू पाल के साथ मारपीट की थी। बदमाशों ने उनसे मोबाइल, करीब 13,500 रुपये, हेलमेट और बाइक की चाबी लूट ली थी। घटना के बाद थाना अछल्दा में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया था।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से 12,200 रुपये नकद, लूटा गया मोबाइल फोन, दो अवैध तमंचे, तीन जिंदा कारतूस, आधार कार्ड, डीएल की पर्ची और वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत भी मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • औरैया एसपी अभिषेक भारती के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अछल्दा पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने दुकानदार से हुई लूट की वारदात का सफल खुलासा करते हुए 4 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से ₹12,200 नकद, 2 तमंचे, 3 कारतूस और लूटा हुआ मोबाइल बरामद किया है। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई 2 मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं। ये आरोपी 21 जुलाई को एक दुकानदार से नकदी और मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने लूट की वारदात कबूल कर ली है, जिसके बाद उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट में भी मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
    4
    औरैया एसपी अभिषेक भारती के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अछल्दा पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने दुकानदार से हुई लूट की वारदात का सफल खुलासा करते हुए 4 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से ₹12,200 नकद, 2 तमंचे, 3 कारतूस और लूटा हुआ मोबाइल बरामद किया है। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई 2 मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं। ये आरोपी 21 जुलाई को एक दुकानदार से नकदी और मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने लूट की वारदात कबूल कर ली है, जिसके बाद उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट में भी मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
    user_Subhash Chandra Rana
    Subhash Chandra Rana
    पत्रकार औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • झींझक के किसान बीज सहकारिता जन सेवा केंद्र में शुक्रवार को इफ्को की ओर से किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को खरीफ फसलों की बेहतर पैदावार हासिल करने, खेती की लागत कम करने और आधुनिक कृषि तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। गोष्ठी के दौरान इफ्को के सेल्स मार्केटिंग ऑफिसर नितिन त्रिपाठी ने नैनो डीएपी और नैनो यूरिया के संतुलित उपयोग के फायदे रेखांकित किए। उन्होंने बताया कि इनके सही प्रयोग से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व प्राप्त होते हैं, पारंपरिक उर्वरकों की खपत घटती है और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है। इसके साथ ही उन्होंने नेचुरल पोटाश और सागरिका सहित अन्य कृषि उत्पादों के सही उपयोग व लाभ की जानकारी साझा की। कार्यक्रम में मार्केटिंग डेवलपमेंट एसोसिएट शिवम कुमार और ललित यादव ने किसानों को कीटनाशकों के सुरक्षित उपयोग, रोग एवं कीट नियंत्रण तथा समय पर कृषि प्रबंधन के उपाय समझाए। गोष्ठी में मौजूद किसानों ने खेती-किसानी से जुड़े अपने सवाल पूछे, जिनका कृषि विशेषज्ञों ने समाधान किया। इस अवसर पर सचिव मुकेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
    2
    झींझक के किसान बीज सहकारिता जन सेवा केंद्र में शुक्रवार को इफ्को की ओर से किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को खरीफ फसलों की बेहतर पैदावार हासिल करने, खेती की लागत कम करने और आधुनिक कृषि तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई।

गोष्ठी के दौरान इफ्को के सेल्स मार्केटिंग ऑफिसर नितिन त्रिपाठी ने नैनो डीएपी और नैनो यूरिया के संतुलित उपयोग के फायदे रेखांकित किए। उन्होंने बताया कि इनके सही प्रयोग से फसलों को आवश्यक पोषक तत्व प्राप्त होते हैं, पारंपरिक उर्वरकों की खपत घटती है और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है। इसके साथ ही उन्होंने नेचुरल पोटाश और सागरिका सहित अन्य कृषि उत्पादों के सही उपयोग व लाभ की जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में मार्केटिंग डेवलपमेंट एसोसिएट शिवम कुमार और ललित यादव ने किसानों को कीटनाशकों के सुरक्षित उपयोग, रोग एवं कीट नियंत्रण तथा समय पर कृषि प्रबंधन के उपाय समझाए। गोष्ठी में मौजूद किसानों ने खेती-किसानी से जुड़े अपने सवाल पूछे, जिनका कृषि विशेषज्ञों ने समाधान किया। इस अवसर पर सचिव मुकेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • संदलपुर विकासखंड क्षेत्र के जसापुर गांव में पिछले चार महीने से सफाई कर्मी के न पहुंचने के कारण सफाई व्यवस्था पूरी तरह बदहाल हो गई है। गांव की नालियां कूड़े-कचरे से पटी पड़ी हैं, जिससे उठती दुर्गंध और बढ़ते मच्छरों के प्रकोप से ग्रामीण बेहाल हैं। बारिश के मौसम में जलनिकासी व्यवस्था प्रभावित होने के कारण गांव में जगह-जगह जलभराव होने और संक्रामक बीमारियां फैलने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है। गांव निवासी राजेश शर्मा, वीरपाल सिंह राठौड़ और देवेश सिंह राठौड़ समेत अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत में तैनाती होने के बावजूद सफाई कर्मी नियमित रूप से गांव नहीं आ रहा है। नालियों के चोक होने से बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल गांव में सफाई अभियान चलाने और सफाई कर्मी की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग की है। इस मामले में एडीओ पंचायत रंजीत सिंह ने शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बताया कि जसापुर गांव में सफाई कर्मी के न पहुंचने की सूचना उन्हें मिली है। उन्होंने कहा कि जल्द ही रोस्टर लगाकर गांव में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाएगा।
    1
    संदलपुर विकासखंड क्षेत्र के जसापुर गांव में पिछले चार महीने से सफाई कर्मी के न पहुंचने के कारण सफाई व्यवस्था पूरी तरह बदहाल हो गई है। गांव की नालियां कूड़े-कचरे से पटी पड़ी हैं, जिससे उठती दुर्गंध और बढ़ते मच्छरों के प्रकोप से ग्रामीण बेहाल हैं। बारिश के मौसम में जलनिकासी व्यवस्था प्रभावित होने के कारण गांव में जगह-जगह जलभराव होने और संक्रामक बीमारियां फैलने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है।

गांव निवासी राजेश शर्मा, वीरपाल सिंह राठौड़ और देवेश सिंह राठौड़ समेत अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत में तैनाती होने के बावजूद सफाई कर्मी नियमित रूप से गांव नहीं आ रहा है। नालियों के चोक होने से बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल गांव में सफाई अभियान चलाने और सफाई कर्मी की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग की है।

इस मामले में एडीओ पंचायत रंजीत सिंह ने शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बताया कि जसापुर गांव में सफाई कर्मी के न पहुंचने की सूचना उन्हें मिली है। उन्होंने कहा कि जल्द ही रोस्टर लगाकर गांव में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाएगा।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • दिल्ली में एक पेट्रोल पंप मालिक ने Swiggy, Zomato और Repto के डिलीवरी पार्टनर्स के लिए पेट्रोल मुफ्त करने का फैसला लिया है। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि प्रदर्शन कर रहे छात्रों तक भोजन और अन्य जरूरी सामान बिना किसी रुकावट के लगातार पहुंच सके।
    1
    दिल्ली में एक पेट्रोल पंप मालिक ने Swiggy, Zomato और Repto के डिलीवरी पार्टनर्स के लिए पेट्रोल मुफ्त करने का फैसला लिया है। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि प्रदर्शन कर रहे छात्रों तक भोजन और अन्य जरूरी सामान बिना किसी रुकावट के लगातार पहुंच सके।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • औरैया जिले में 21 जुलाई की रात पीड़ित रवि बाबू पाल से हुई लूट की घटना का अनावरण करते हुए संयुक्त टीम ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। थाना अछल्दा, एसओजी और सर्विलांस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर तुर्कपुर बम्बा अंडरपास पर चेकिंग के दौरान कार्रवाई करते हुए आरोपी राजा, चन्द्रभान उर्फ टिल्लू, मनोज कुमार और सर्बजीत को दबोचा। गिरफ्तार किए गए बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने 12,200 रुपये नकद, दो तमंचे, कारतूस, आधार कार्ड, मोबाइल और दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
    1
    औरैया जिले में 21 जुलाई की रात पीड़ित रवि बाबू पाल से हुई लूट की घटना का अनावरण करते हुए संयुक्त टीम ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। थाना अछल्दा, एसओजी और सर्विलांस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर तुर्कपुर बम्बा अंडरपास पर चेकिंग के दौरान कार्रवाई करते हुए आरोपी राजा, चन्द्रभान उर्फ टिल्लू, मनोज कुमार और सर्बजीत को दबोचा।

गिरफ्तार किए गए बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने 12,200 रुपये नकद, दो तमंचे, कारतूस, आधार कार्ड, मोबाइल और दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • औरैया पुलिस ने चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पकड़े गए लुटेरों के पास से नगदी और तमंचे बरामद किए हैं।
    1
    औरैया पुलिस ने चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पकड़े गए लुटेरों के पास से नगदी और तमंचे बरामद किए हैं।
    user_Dharmendra Kasaudhan
    Dharmendra Kasaudhan
    Local News Reporter Auraiya, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.