डीआईजी और सीडीओ ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश डीआईजी और सीडीओ ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश गोण्डा सदर तहसील में लगे सम्पूर्ण समाधान दिवस में 174 शिकायतें मिलीं, 5 का मौके पर निपटारा दैनिक अखंड चक्र गोण्डा। शासन के निर्देश पर जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए शुक्रवार को जनपद की सभी तहसीलों में *सम्पूर्ण समाधान दिवस* का आयोजन किया गया। तहसील गोण्डा सदर में आयोजित समाधान दिवस में पुलिस उप महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र अशोक शुक्ला और मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसादने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए। समाधान दिवस में कुल 74 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 05 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष 69 मामलों* को समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण निपटाकर आख्या तहसील में जमा कराने के निर्देश दिए गए। सीडीओ दयानंद प्रसाद ने कहा कि प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए टीम गठित की जाए। टीम मौके पर जाकर दोनों पक्षों को बुलाकर सुनवाई करे और समस्या का समाधान गुणवत्ता के साथ करे। उन्होंने अवैध अतिक्रमण, चकमार्ग, तालाब, चकरोड और नाली की शिकायतों पर राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम भेजकर कार्रवाई करने को कहा। साथ ही शिकायतकर्ता को बुलाकर प्रकरण का फोटो और वीडियो बनाकर रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए। सीडीओ ने चेतावनी दी कि लापरवाही पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। कार्यक्रम के अंत में सीडीओ ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर *प्रभागीय वनाधिकारी अनुराग प्रियदर्शी, सीएमओ डॉ. संतलाल, एसडीएम सदर जितेंद्र गौतम, तहसीलदार मनीष कुमार, डीडीओ आदित्य तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी माधवी पांडेय* सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

- मनाली में पिछले दो दिन से व्यास नदी पर भारी भरकम विशालकाय चट्टान को बारूद से उड़ाने की मश्शकत चल रही थी। यह चट्टान नदी के वेग के अवरोध पैदा कर बाढ़ का कारण बनती थी। आज सफलता पूर्वक तोड़ दिया गया। धमाके के लिए वीडियो अंत तक देखें.... मनाली में पिछले दो दिन से व्यास नदी पर भारी भरकम विशालकाय चट्टान को बारूद से उड़ाने की मश्शकत चल रही थी। यह चट्टान नदी के वेग के अवरोध पैदा कर बाढ़ का कारण बनती थी। आज सफलता पूर्वक तोड़ दिया गया। धमाके के लिए वीडियो अंत तक देखें....1
- PM मोदी को गाली देन े वाली लड़की ने माफी मांगी: हाथ जोड़कर बोली- मैंन े जो किया, उसके लिए शर्मिंदा हूं, नोएडा में दर्ज हुई थी1
- बहराइच: बैराजों से छोड़ा गया 265940.00 क्यूसेक पानी, एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान को पार करने को बेताब सरयू लहरें बैराजों से छोड़ा गया 265940.00 क्यूसेक पानी एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान को पार करने को बेताब सरयू लहरें बहराइच : तराई व पहाड़ों पर हो रही जोरदार बारिश से बैराजों से पानी छोड़ा जा रहा है। शनिवार सुबह शारदा, गिरजा व सरयू बैराज से 265940.00 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पानी छोड़े जाने के बाद से सरयू नदी के एल्गिन ब्रिज पर नदी की लहरें खतरे के निशान को पार करने के नजदीक पहुंच गई है। शारदा बैराज से 135054 क्यूसेक, गिरिजा बैराज से 128600, सरयू बैराज से 2286 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर 105.92 रिकॉर्ड किया गया, जो खतरे के निशान के बेहद नजदीक है। बैराजों से पानी छोड़े जाने के बाद से जिले की मिहींपुरवा, नानपारा, महसी व कैसरगंज तहसील के नदी के मुहाने पर बसे गांव में पानी भरने की आशंका बढ़ गई है, जिसके कारण नदी के किनारे बेस ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। प्रशासन नजर बनाए हुए है।1
- लखनऊ में फर्जी 'PRESS' गाड़ियों पर बड़ा एक्शन, हजरतगंज में चला चेकिंग अभियान #Fariyadali #fariyadalireport #jantalivetv #Hazratganj #PressVehicle #FakePress #PressChecking #LucknowPolice #UPPolice #Journalist #Media #PressVerification #PoliceAction #BreakingNews #UPNews #HindiNews #NewsUpdate #ViralVideo #Press #Journalism #LawAndOrder #LucknowNews1
- देर रात्रि gen z के पीएम नरेंद्र मोदी का संदेश आया जरूर सुनें1
- बाराबंकी में यूरिया खाद के लिए किसानों को झेलनी पड़ रही है परेशानियां,घंटो लाईन में लगने के बाद भी नही मिल पा रही किसानों को यूरिया खाद,किसान परेशान उड़िया खाद्य वितरण की परेशान होकर बढ़ने लगे टोकन व्यक्तियों की लगेगा पानी कतर लाइन में घंटे तक करने के बाद मिली यूरिया1
- बहराइच के फखरपुर ब्लॉक के खालिदपुर में फूटा ग्रामीणों का आक्रोश बहराइच के फखरपुर ब्लॉक के खालिदपुर में फूटा ग्रामीणों का आक्रोश कीचड़ से लबालब सड़क पर ग्रामीणों ने की धान की रोपाई 30 वर्षों से जर्जर सड़क, हर बारिश में बन जाती है दलदल स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और मरीज रोज़ झेल रहे हैं भारी परेशानी ग्रामीण बोले—आश्वासन बहुत मिले, सड़क आज तक नहीं बनी प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी चेतावनी—जल्द निर्माण नहीं हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन। अनोखे प्रदर्शन की पूरे इलाके में चर्चा, अब जिम्मेदारों की परीक्षा।1
- प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों ने आशा कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर विस्तार से की चर्चा श्रावस्ती में आशा बहनों का सम्मेलन, समस्याओं के समाधान को लेकर उठी बुलंद आवाज श्रावस्ती। अपने अधिकारों एवं लंबित मांगों को लेकर आशा बहनों का एक विशाल सम्मेलन श्रावस्ती में आयोजित किया गया। सम्मेलन में जिले के साथ-साथ प्रदेश स्तर के संगठन पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर अपनी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और उनके शीघ्र समाधान की मांग की। सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आशा बहनें स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, टीकाकरण, जनजागरूकता और विभिन्न सरकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका रहती है। इसके बावजूद उन्हें पर्याप्त मानदेय, समय पर भुगतान तथा अन्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों ने आशा कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब तक आशा बहनों की जायज मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा। सम्मेलन के अंत में सभी आशा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की तथा सरकार और संबंधित विभाग से शीघ्र समाधान की मांग की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में आशा बहनों की सहभागिता रही।1
- युवक को सांप ने काटा, हालत गंभीर प्राथमिक उपचार सभा जिला अस्पताल रेफर बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र स्थित पकरियापुर गांव में शुक्रवार शाम करीब 7 बजे खेत में काम कर रहे एक युवक को सांप ने काट लिया। सांप के काटने से युवक की हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फतेहपुर ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया। घायल युवक की पहचान पकरियापुर निवासी रमेश (32) पुत्र फकीरे लाल के रूप में हुई है। रमेश अपने खेत में काम कर रहे थे, तभी अचानक एक सांप ने उनके पैर में काट लिया। शुरुआत में उन्होंने इसे सामान्य घटना माना, लेकिन कुछ ही देर में उन्हें चक्कर आने लगे और शरीर में बेचैनी बढ़ने लगी। इसके बाद उन्होंने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बिना देर किए रमेश को सीएचसी फतेहपुर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों की टीम ने करीब एक घंटे तक उनका उपचार किया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। स्थिति लगातार गंभीर होती देख चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीएचसी फतेहपुर के चिकित्सक डॉ. अवधेश कौशल ने बताया कि युवक के शरीर में सांप का जहर तेजी से फैल चुका था, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि सांप काटने पर झाड़-फूंक के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचकर इलाज कराएं।1