जिले के प्रत्येक गाँवों में चलित थाना का आयोजन,ग्रामीणों को ढ़ी जा रही कानूनी जानकारी बलरामपुर। जिले अन्तर्गत प्रत्येक गांव में चलित थाना का आयोजन कर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा व्यापक जन जागरूकता अभियान,जन जागरूकता अभियान के दौरान आमजन व ग्रामीणों को साइबर अपराध, यातायात सुरक्षा, नशामुक्ति, बाल विवाह के दुष्परिणाम, लैगिंक उत्पीणन एवं घरेलू हिंसा, पॉक्सो एक्ट, मानव तस्करी, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, टोनही प्रताड़ना अधिनियम, बाल श्रम एवं पुलिस की कार्यप्रणाली के संबंध में बिस्तार पूर्वक दी जा रही विस्तारपूर्वक जानकारी। पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज सरगुजा दीपक कुमार झाँ एवं बलरामपुर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विश्वदीपक त्रिपाठी के नेतृत्व में जिला बलरामपुर अन्तर्गत आज दिनाँक 20 अप्रेल दिन सोमवार को समय तकरीबन 11 बजे से समस्त थाना एवँ चौकी प्रभारी अपने-अपने थाना एवँ चौकी क्षेत्रान्तर्गत प्रत्येक गाँव में बारी-बारी चलित थाना (पुलिस आपके द्वार) का आयोजन कर व्यापक जन जागरूक्ता अभियान शुरू किया गया है। जन जागरूकता अभियान का उद्देश्य आमजनों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं कानूनों की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर और जागरूक बनाना है। चलित थाना (पुलिस आपके द्वार) कार्यक्रम में आमलोगों ग्रामीणों को सायबर क्राईम, नशामुक्ति, यातायात नियमों का पालन एवं सुरक्षा, टोनही प्रताड़ना इत्यादि के प्रति जागरूक करने हेतु जिले के प्रत्येक गांव में जाकर व्यापक तौर पर आयोजन किया जा रहा है। चलित थाना (पुलिस आपके द्वार) कार्यक्रम के माध्यम से बलरामपुर पुलिस द्वारा ग्रामों व पहुंचविहीन क्षत्रों में आमलोगों के बीच पहुंच कर उनकी समस्याओं को सुना जा रहा है तथा उनकी समस्याओं को यथा संभव विधि अनुसार निराकरण भी किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में चलित थाना को आयोजन होने से आमजन अपने बीच पुलिस को पाकर बहुत उत्साहित हो रहें है। ग्रामीणों की समस्याओं का उनके गांव में ही त्वरित निराकरण होने से प्रभावित होकर बढ़-चढ़ कर बड़ी संख्या में लोग चलित थाना कार्यक्रम में सम्मिलित हो रहे हैं। चलित थाना (पुलिस आपके द्वार) कार्यक्रम के माध्यम से बलरामपुर पुलिस द्वारा ग्रामों में पहुंच कर आमलोगों को आज के डिजिटल युग में साइबर अपराधों जैसे ऑनलाईन ठगी, डिजिटल अरेस्ट इत्यादि के बारे में जानकारी देकर, इससे बचने के उपाय तथा साइबर अपराध व धोखाधडी से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिये शासन द्वारा जारी हेल्प लाइन नंबर 1930 के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है। साइबर अपराध से बचाव हेतु सुरक्षित पासवर्ड, ओटीपी साझा न करना, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करना, तथा ऑनलाईन ठगी से सतर्क रहने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी आमलोगों को व्यापक तौर पर प्रदान की जा रही है। चलित थाना (पुलिस आपके द्वार) कार्यक्रम के माध्यम से बलरामपुर पुलिस द्वारा ग्रामों में पहुंच कर आमलोगों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से नशामुक्त जीवन जीने का आह्वान किया जा रहा है, नशामुक्ति पर विद्यार्थियों को मानसिक, सामाजिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी जा रही है। आम लोगों ग्रामीणों को बाल विवाह के दुष्परिणाम, लैगिंक उत्पीणन एवं घरेलू हिंसा, पॉक्सो एक्ट, मानव तस्करी, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, टोनही प्रताड़ना अधिनियम, बाल श्रम एवं पुलिस की कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी जा रही है। चलित थाना (पुलिस आपके द्वार) कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को गुडटच-बैड टच के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ग्रामीणों को नवीन कानूनों से संबंधित विस्तापूर्वक जानकारी देकर महिलाओं के विरूद्ध होने वाले अपराधों में दोषी को कठोर दंड दिए जाने के प्रावधानों की जानकारी भी प्रदान की जा रही है। चलित थाना (पुलिस आपके द्वार) कार्यक्रम के माध्यम से बलरामपुर पुलिस द्वारा ग्रामों में पहुंच कर आमलोगों विशेषकर युवाओं को यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करने तथा दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने, चार पहिया वाहन का उपयोग करते समय सीटबेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा और यातायात संकेतों का पूर्णतः पालन करने तथा सड़क दुर्घटनाओं से बचाव एवं सुरक्षित ड्राइविंग के व्यावहारिक उपाय भी बताया जा रहा है। बलरामपुर पुलिस द्वारा लोगों से अपील की जा रही है कि, अपने आस-पास व समाज में किसी भी प्रकार की आपराध कारित करने या अपराध घटित होने की सूचना मिलने पर तुरन्त पुलिस को सूचित करें, ताकि पुलिस होने वाले अपराधों को समय पर रोक सके। पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर द्वारा कहा गया है कि, नशा व्यक्ति को मानसिक, शारीरिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर बनाता है, यह उस व्यक्ति के भविष्य को तो खराब करता ही है, साथ ही परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। उन्होने आमजन से अपील की है कि, वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करें, शराब सेवन कर वाहन ना चलावें, वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने कहा गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा गुण्डा, निगरानी, माफी बदमाशों तथा बेवजह घूमने वालों, नशेड़ियों व अन्य असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि, किसी भी अनैतिक गतिविधि में शामिल होना पाए जाने पर पर उनके विरूद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जावेगी।
जिले के प्रत्येक गाँवों में चलित थाना का आयोजन,ग्रामीणों को ढ़ी जा रही कानूनी जानकारी बलरामपुर। जिले अन्तर्गत प्रत्येक गांव में चलित थाना का आयोजन कर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा व्यापक जन जागरूकता अभियान,जन जागरूकता अभियान के दौरान आमजन व ग्रामीणों को साइबर अपराध, यातायात सुरक्षा, नशामुक्ति, बाल विवाह के दुष्परिणाम, लैगिंक उत्पीणन एवं घरेलू हिंसा, पॉक्सो एक्ट, मानव तस्करी, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, टोनही प्रताड़ना अधिनियम, बाल श्रम एवं पुलिस की कार्यप्रणाली के संबंध में बिस्तार पूर्वक दी जा रही विस्तारपूर्वक जानकारी। पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज सरगुजा दीपक कुमार झाँ एवं बलरामपुर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विश्वदीपक त्रिपाठी के नेतृत्व में जिला बलरामपुर अन्तर्गत आज दिनाँक 20 अप्रेल दिन सोमवार को समय तकरीबन 11 बजे से समस्त थाना एवँ चौकी प्रभारी अपने-अपने थाना एवँ चौकी क्षेत्रान्तर्गत प्रत्येक गाँव में बारी-बारी चलित थाना (पुलिस आपके द्वार) का आयोजन कर व्यापक जन जागरूक्ता अभियान शुरू किया गया है। जन जागरूकता अभियान का उद्देश्य आमजनों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं कानूनों की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर और जागरूक बनाना है। चलित थाना (पुलिस आपके द्वार) कार्यक्रम में आमलोगों ग्रामीणों को सायबर क्राईम, नशामुक्ति, यातायात नियमों का पालन एवं सुरक्षा, टोनही प्रताड़ना इत्यादि के प्रति जागरूक करने हेतु
जिले के प्रत्येक गांव में जाकर व्यापक तौर पर आयोजन किया जा रहा है। चलित थाना (पुलिस आपके द्वार) कार्यक्रम के माध्यम से बलरामपुर पुलिस द्वारा ग्रामों व पहुंचविहीन क्षत्रों में आमलोगों के बीच पहुंच कर उनकी समस्याओं को सुना जा रहा है तथा उनकी समस्याओं को यथा संभव विधि अनुसार निराकरण भी किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में चलित थाना को आयोजन होने से आमजन अपने बीच पुलिस को पाकर बहुत उत्साहित हो रहें है। ग्रामीणों की समस्याओं का उनके गांव में ही त्वरित निराकरण होने से प्रभावित होकर बढ़-चढ़ कर बड़ी संख्या में लोग चलित थाना कार्यक्रम में सम्मिलित हो रहे हैं। चलित थाना (पुलिस आपके द्वार) कार्यक्रम के माध्यम से बलरामपुर पुलिस द्वारा ग्रामों में पहुंच कर आमलोगों को आज के डिजिटल युग में साइबर अपराधों जैसे ऑनलाईन ठगी, डिजिटल अरेस्ट इत्यादि के बारे में जानकारी देकर, इससे बचने के उपाय तथा साइबर अपराध व धोखाधडी से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिये शासन द्वारा जारी हेल्प लाइन नंबर 1930 के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है। साइबर अपराध से बचाव हेतु सुरक्षित पासवर्ड, ओटीपी साझा न करना, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करना, तथा ऑनलाईन ठगी से सतर्क रहने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी आमलोगों को व्यापक तौर
पर प्रदान की जा रही है। चलित थाना (पुलिस आपके द्वार) कार्यक्रम के माध्यम से बलरामपुर पुलिस द्वारा ग्रामों में पहुंच कर आमलोगों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से नशामुक्त जीवन जीने का आह्वान किया जा रहा है, नशामुक्ति पर विद्यार्थियों को मानसिक, सामाजिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी जा रही है। आम लोगों ग्रामीणों को बाल विवाह के दुष्परिणाम, लैगिंक उत्पीणन एवं घरेलू हिंसा, पॉक्सो एक्ट, मानव तस्करी, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, टोनही प्रताड़ना अधिनियम, बाल श्रम एवं पुलिस की कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी जा रही है। चलित थाना (पुलिस आपके द्वार) कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को गुडटच-बैड टच के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ग्रामीणों को नवीन कानूनों से संबंधित विस्तापूर्वक जानकारी देकर महिलाओं के विरूद्ध होने वाले अपराधों में दोषी को कठोर दंड दिए जाने के प्रावधानों की जानकारी भी प्रदान की जा रही है। चलित थाना (पुलिस आपके द्वार) कार्यक्रम के माध्यम से बलरामपुर पुलिस द्वारा ग्रामों में पहुंच कर आमलोगों विशेषकर युवाओं को यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करने तथा दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने, चार पहिया वाहन का
उपयोग करते समय सीटबेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा और यातायात संकेतों का पूर्णतः पालन करने तथा सड़क दुर्घटनाओं से बचाव एवं सुरक्षित ड्राइविंग के व्यावहारिक उपाय भी बताया जा रहा है। बलरामपुर पुलिस द्वारा लोगों से अपील की जा रही है कि, अपने आस-पास व समाज में किसी भी प्रकार की आपराध कारित करने या अपराध घटित होने की सूचना मिलने पर तुरन्त पुलिस को सूचित करें, ताकि पुलिस होने वाले अपराधों को समय पर रोक सके। पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर द्वारा कहा गया है कि, नशा व्यक्ति को मानसिक, शारीरिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर बनाता है, यह उस व्यक्ति के भविष्य को तो खराब करता ही है, साथ ही परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। उन्होने आमजन से अपील की है कि, वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करें, शराब सेवन कर वाहन ना चलावें, वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने कहा गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा गुण्डा, निगरानी, माफी बदमाशों तथा बेवजह घूमने वालों, नशेड़ियों व अन्य असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि, किसी भी अनैतिक गतिविधि में शामिल होना पाए जाने पर पर उनके विरूद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जावेगी।
- राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खोखनिया (गुरहीपारा) में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया।हादसे में 6 वर्षीय मासूम तुषार की मौत हो गई। घटना शनिवार की सुबह लगभग 8 बजे की बताई जा रही है, जब गांव में एक शादी समारोह के लिए मंडप तैयार किया जा रहा था तभी मंडप का पोल बिजली के तार में गिर गया जिससे बिजली की पोल टूटकर गिरने से मासूम उसकी चपेट में आ गया। जानकारी के अनुसार मनोहर नामक व्यक्ति के घर में शादी का कार्यक्रम था, जिसके लिए मंडप खड़ा किया गया था। मंडप के एक खुटे को पास ही स्थित बिजली के खंभे के सहारे टिकाया गया था इसी दौरान अचानक बिजली का खंभा टूट कर गिर गया। उस समय पास में खेल रहा तुषार पिता मैनेजर, निवासी ग्राम चौरा, खंभे की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद परिजन उसे उपचार के लिए अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया। बाद में शव को अंबिकापुर लाकर पोस्टमार्टम कराया गया। बताया जा रहा है कि तुषार का परिवार खोखनिया में उसके ससुराल पक्ष के यहां रह रहा था वह उस परिवार में इकलौता लड़का था। हादसे में बच्चे के सिर में गंभीर चोट आई थी तथा पैर भी टूट गया था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बिजली का खंभा ठेकेदार द्वारा सही तरीके से स्थापित नहीं किया गया था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। घटना के बाद गांव में गम के साथ आक्रोश का माहौल है और ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की हैं।3
- *✰BJP नेताओं द्वारा संत रामपाल जी महाराज जी को पगड़ी पहना के सम्मानित किया गया✰* पूरी वीडियो अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel पर1
- क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया अक्तई तिहार, किसानों ने नई फ़सल की तैयारी को लेकर की पुजा फरसगांव :- ब्लॉक के कई ग्रामों सहित ग्राम बड़ेडोंगर में भी सोमवार को अक्षय तृतीया के शुभ दिन पर अक्तई तिहार का पर्व अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर ग्रामवासियों ने अपने-अपने इष्ट एवं कुल देवी-देवताओं का स्मरण कर विधिवत पूजा-अर्चना की। पूरे गांव में भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण व्याप्त रहा। ग्राम के सभी वर्गों के लोगों ने आपसी भाईचारा एवं सौहार्द का परिचय देते हुए एकजुट होकर इस पर्व को मनाया। महिलाओं, पुरुषो एवं युवाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-पाठ मे भाग लेकर सामाजिक एकता का संदेश दिया। पर्व के अवसर पर परंपरागत मान्यताओं का पालन करते हुए घर-घर में विशेष पूजा का आयोजन किया गया। इसी क्रम में सोमवार के शुभ दिन को कृषि कार्य के लिए भी अत्यंत मंगलकारी मानते हुए किसानो द्वारा धान बीज निकालकर नई फसल की शुरुआत की गई। ग्रामीणो ने खेत-खलिहानो से जुड़ी अपनी परंपराओं का निर्वहन करते हुए समृद्धी एवं अच्छी पैदावार की कामना की। किसानो मे नई फसल को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। ग्राम बड़ेडोंगर में अक्षय तृतीया का पर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि सामाजिक एकता, परंपरा एवं कृषि संस्कृति के समन्वय का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है।3
- छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आग बुझाने और आपातकालीन सेवाओं के लिए इस्तेमाल होने वाली फायर ब्रिगेड की गाड़ी एक पेड़ पर पानी का छिड़काव करती नजर आ रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह कार्रवाई किसी आग या आपदा के लिए नहीं, बल्कि एक पालतू तोते को पकड़ने के लिए की गई।नारायणपुर के OBC बॉयज हॉस्टल के पास स्थित एक साल वृक्ष पर बैठा एक पालतू तोता अचानक चर्चा का केंद्र बन गया। बताया जा रहा है कि तोता अपने मालिक के पिंजरे से निकलकर पेड़ की ऊंचाई पर जा बैठा। लेकिन उसकी यह “आजादी” मालिक को रास नहीं आई। इसके बाद जो हुआ, उसने पूरे प्रशासनिक सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए। तोते को नीचे लाने के लिए सीधे फायर ब्रिगेड की मदद ली गई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी पेड़ पर पानी का तेज छिड़काव कर रही है, ताकि तोता भीगकर नीचे आ जाए और उसे फिर से पकड़कर पिंजरे में बंद किया जा सके। यह घटना कई गंभीर सवाल खड़े करती है। जिस फायर ब्रिगेड का उपयोग आगजनी, दुर्घटनाओं और आपातकालीन स्थितियों में लोगों की जान बचाने के लिए किया जाता है, उसका इस्तेमाल एक पालतू पक्षी को पकड़ने के लिए किया जाना क्या उचित है? स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ साल पहले नगर सेना कार्यालय के पास स्थित पुराने मान सरोवर क्षेत्र में आग लगी थी, जहां समय पर पर्याप्त संसाधन नहीं पहुंच पाने के कारण स्थिति गंभीर हो गई थी और एक व्यक्ति की जान भी चली गई थी। ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि क्या फायर ब्रिगेड की यही तत्परता उस समय नहीं दिखाई जानी चाहिए थी? यह भी चिंताजनक है कि यदि उसी समय किसी अन्य स्थान पर वास्तविक आपात स्थिति उत्पन्न हो जाती, तो क्या फायर ब्रिगेड उपलब्ध हो पाती? क्या एक तोते को पकड़ना इतना बड़ा “आपातकाल” था कि सरकारी मशीनरी को इस तरह झोंक दिया जाए?1
- नारायणपुर में आज एक के बाद एक सड़क हादसों की चौंकाने वाली घटनाएं सामने आई हैं। नारायणपुर-ओरछा मार्ग पर सुबह से लगातार दुर्घटनाएं होती रहीं। सबसे बड़ा हादसा धौड़ाई-पल्ली बाईपास के पास हुआ, जहां माइंस बस और आयरन ओर से भरे ट्रक के बीच आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में बस में सवार 17 कर्मचारी घायल हो गए, जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि बस में आमदाई माइंस के कर्मचारी सवार थे, जो नारायणपुर से छोटेडोंगर माइंस की ओर जा रहे थे, जबकि ट्रक आयरन ओर लेकर रायपुर की ओर जा रहा था। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इसी दौरान कुछ ही घंटों में अन्य हादसे भी सामने आए—एक ट्रक पेड़ से टकराया, जिसमें चालक की मौत हो गई, वहीं दूसरा ट्रक पुल की दीवार से जा भिड़ा, जिसमें चालक घायल हो गया। लगातार हो रहे इन हादसों ने पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। सड़क की खराब स्थिति और भारी वाहनों की तेज रफ्तार को हादसों की बड़ी वजह माना जा रहा है।1
- नगर के अधिकांश वार्डो में पेयजल संकट गहराया, लोग पानी के लिए भटक रहे नवापारा राजिम। नगर पालिका क्षेत्र के अधिकांश वार्डों में इन दिनों पेयजल संकट गहराता जा रहा है, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह होते ही लोग पानी की तलाश में खाली बर्तन और बाल्टी लेकर इधर-उधर भटकते नजर आते हैं। कई स्थानों पर हैंडपंप सूख चुके हैं या पर्याप्त पानी नहीं दे पा रहे हैं, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई है। नगर पालिका द्वारा समस्या से निपटने के लिए टैंकर के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जा रही है। हालांकि यह व्यवस्था पूरी तरह से पर्याप्त साबित नहीं हो रही है। कई वार्डों में टैंकर समय पर नहीं पहुंच पाते, जिससे लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। कुछ स्थानों पर पानी की मांग अधिक होने के कारण आपूर्ति कम पड़ जाती है, जिससे लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि हर साल गर्मी के मौसम में यही समस्या उत्पन्न होती है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। जलसंकट के कारण दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। नगर पालिका के अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध संसाधनों के अनुसार पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही जलस्तर में गिरावट को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने नागरिकों से पानी का संयमित उपयोग करने की अपील भी की है।फिलहाल स्थिति यह है कि नगर के कई वार्डों में जल संकट बना हुआ है और लोगों को राहत की उम्मीद नगर पालिका की व्यवस्थाओं पर टिकी हुई है। यदि जल्द ही कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया, तो आने वाले दिनों में समस्या और भी गंभीर रूप ले सकती है।1
- हर माता-पिता बच्चों को School भेजने से पहले इस video को जरुर देखें- ख़बर पुरानी है लेकिन बेहद महत्वपूर्ण!1
- बलरामपुर।महुवा बिनने गई महिला पर भालु ने किया हमला, भालु के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल,बलरामपुर जिले के सेमरसोत अभ्यारण्य रेंज के सीतारामपुर पाठ का मामला। बलरामपुर जिले के सेमर सोत अभ्यारण क्षेत्र के सीतारामपुर पाठ के जंगल में आज दिनाँक 19 अप्रेल दिन रविवार को समय तकरीबन सुबह 7 बजे महुआ बीनने गई महिला पर भालु ने हमला कर दिया।इस हमले में महिला का कंधे से हाथ टूट कर लटक गया।महिला ने किसी तरह भालु के हमले से अपनी जान बचाई जिसके बाद परिजनों ने घायल महिला को बलरामपुर जिला चिकित्सालय में इलाज हेतु भर्ती कराया है जहाँ उसकी इलाज जारी है।1