logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शामली। अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार, 20 पव्वे बरामद शामली जनपद के थाना आदर्श मंडी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से 20 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देश पर जनपद में अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना आदर्श मंडी पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए हिमांशु पुत्र रमेशचंद निवासी ग्राम पेलखा, थाना गढ़ीपुख्ता को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की। गिरफ्तारी के संबंध में थाना आदर्श मंडी पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

11 hrs ago
user_Pankaj Upadhyay
Pankaj Upadhyay
Journalist शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

शामली। अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार, 20 पव्वे बरामद शामली जनपद के थाना आदर्श मंडी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से 20 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देश पर जनपद में अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना आदर्श मंडी पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए हिमांशु पुत्र रमेशचंद निवासी ग्राम पेलखा, थाना गढ़ीपुख्ता को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की। गिरफ्तारी के संबंध में थाना आदर्श मंडी पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मुजफ्फरनगर के गांधी कॉलोनी गांधी वाटिका में नारी शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम में मातृशक्ति के सम्मान में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विशाल गर्ग ने रखें अपने विचार भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा लाए गए महिलाओं के लिए लोकसभा और विधानसभा में33% रिजर्वेशन से भारत की मातृशक्ति को मिला एक बहुत बड़ा उपहार,अब भारतीय राजनीति में होगी महिलाओं की भागीदारी
    1
    मुजफ्फरनगर के गांधी कॉलोनी गांधी वाटिका में नारी शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम में मातृशक्ति के सम्मान में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विशाल गर्ग ने रखें अपने विचार भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा लाए गए महिलाओं के लिए लोकसभा और विधानसभा में33% रिजर्वेशन से भारत की मातृशक्ति को मिला एक बहुत बड़ा उपहार,अब भारतीय राजनीति में होगी महिलाओं की भागीदारी
    user_Navneet Kaushik
    Navneet Kaushik
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Ankit rana
    7
    Post by Ankit rana
    user_Ankit rana
    Ankit rana
    Video Creator Muzaffarnagar, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • facebook par aaye or dekhe a real bazigar drama story this story is incredible fantastic drama osm character and story i love this story face book page pic ye h jao or jaa kar dekho
    2
    facebook par aaye or dekhe a real bazigar drama story 
this story is incredible 
fantastic drama 
osm character and story i love this story face book page pic ye h jao or jaa kar dekho
    user_Parveen saini
    Parveen saini
    पानीपत, पानीपत, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर: पुलिस दबिश के दौरान हंगामा, टीम पर हमला मुजफ्फरनगर में एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर परिजनों ने हमला कर दिया। हंगामे के बीच आरोपी को पुलिस से छुड़ा लिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    मुजफ्फरनगर: पुलिस दबिश के दौरान हंगामा, टीम पर हमला
मुजफ्फरनगर में एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर परिजनों ने हमला कर दिया। हंगामे के बीच आरोपी को पुलिस से छुड़ा लिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_Shafeek Rajput Jila sangathan
    Shafeek Rajput Jila sangathan
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर के चरथावल क्षेत्र की नहर बस्ती में सिंचाई विभाग की घोर लापरवाही उजागर हुई है। करीब दो महीने पहले बाउंड्री निर्माण का काम पूरा कर लेने के बावजूद विभाग ने मलबा सड़क पर ही छोड़ दिया, जिससे आम लोगों की जान जोखिम में डाल दी गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तुरंत मलबा हटाकर रास्ता साफ कराया जाए
    1
    मुजफ्फरनगर के चरथावल क्षेत्र की नहर बस्ती में सिंचाई विभाग की घोर लापरवाही उजागर हुई है। करीब दो महीने पहले बाउंड्री निर्माण का काम पूरा कर लेने के बावजूद विभाग ने मलबा सड़क पर ही छोड़ दिया, जिससे आम लोगों की जान जोखिम में डाल दी गई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तुरंत मलबा हटाकर रास्ता साफ कराया जाए
    user_Aslam Tyagi
    Aslam Tyagi
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद स्थित खतौली क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ दहेज के दानवों ने न केवल एक महिला की ममता को लहूलुहान किया, बल्कि एक अजन्मे बच्चे की जान भी ले ली। पीड़िता ने ससुराल पक्ष पर ₹4 लाख की अतिरिक्त मांग को लेकर बर्बरता और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं ​पीड़िता खुशबू पंवार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को सौंपे गए प्रार्थना पत्र में अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि उसका प्रेम विवाह 8 जनवरी 2022 को खतौली निवासी शगुन उर्फ बंटी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। खुशबू को उम्मीद थी कि प्रेम विवाह के बाद उसे खुशहाल जीवन मिलेगा, लेकिन आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति, सास, ससुर और देवर ने ₹4 लाख की अतिरिक्त दहेज मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। बताते चले कि 21 मार्च और 8 अप्रैल को खुशबू के साथ बुरी तरह मारपीट की गई। जुल्म की इंतहा 11 अप्रैल को तब हुई जब ससुराल वालों ने उसे जबरन दबोच लिया। पीड़िता का आरोप है कि पति ने उसके मुंह में कोई जहरीला तरल पदार्थ डाल दिया और उसे कमरे में बंद कर दिया। मौत और जिंदगी के बीच जूझ रही खुशबू ने किसी तरह 112 और महिला हेल्पलाइन 1090 पर सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे कमरे से बाहर निकाला पुलिस ने पीड़िता को पहले खतौली के सरकारी अस्पताल और फिर गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के परीक्षण में सामने आया कि पेट पर आई गंभीर चोटों के कारण महिला का गर्भ नहीं बच सका। 14 अप्रैल को अस्पताल में पीड़िता का गर्भपात हो गया, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। एक अजन्मे बच्चे की मौत ने ससुराल पक्ष की क्रूरता को बेनकाब कर दिया है ​पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है
    1
    उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद स्थित खतौली क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ दहेज के दानवों ने न केवल एक महिला की ममता को लहूलुहान किया, बल्कि एक अजन्मे बच्चे की जान भी ले ली। पीड़िता ने ससुराल पक्ष पर ₹4 लाख की अतिरिक्त मांग को लेकर बर्बरता और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं ​पीड़िता खुशबू पंवार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को सौंपे गए प्रार्थना पत्र में अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि उसका प्रेम विवाह 8 जनवरी 2022 को खतौली निवासी शगुन उर्फ बंटी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। खुशबू को उम्मीद थी कि प्रेम विवाह के बाद उसे खुशहाल जीवन मिलेगा, लेकिन आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति, सास, ससुर और देवर ने ₹4 लाख की अतिरिक्त दहेज मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
बताते चले कि 21 मार्च और 8 अप्रैल को खुशबू के साथ बुरी तरह मारपीट की गई। जुल्म की इंतहा 11 अप्रैल को तब हुई जब ससुराल वालों ने उसे जबरन दबोच लिया। पीड़िता का आरोप है कि पति ने उसके मुंह में कोई जहरीला तरल पदार्थ डाल दिया और उसे कमरे में बंद कर दिया। मौत और जिंदगी के बीच जूझ रही खुशबू ने किसी तरह 112 और महिला हेल्पलाइन 1090 पर सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे कमरे से बाहर निकाला पुलिस ने पीड़िता को पहले खतौली के सरकारी अस्पताल और फिर गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के परीक्षण में सामने आया कि पेट पर आई गंभीर चोटों के कारण महिला का गर्भ नहीं बच सका। 14 अप्रैल को अस्पताल में पीड़िता का गर्भपात हो गया, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। एक अजन्मे बच्चे की मौत ने ससुराल पक्ष की क्रूरता को बेनकाब कर दिया है ​पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है
    user_Ankit Kumar
    Ankit Kumar
    पत्रकार मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम कुटेसरा में एक युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़ित फरमान पुत्र कुर्बान ने थाने में तहरीर देकर गांव के ही तीन युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित के मुताबिक, 16 अप्रैल दोपहर को वह घर से घेर की ओर जा रहा था। इसी दौरान खालिद के मकान के पास 3 युवकों ने उसे घेर लिया और लात-घूंसों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उसे जमीन पर गिराकर गला दबाने का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद वे मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत दी, जहां पुलिस ने उसका मेडिकल भी कराया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।"
    1
    मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम कुटेसरा में एक युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़ित फरमान पुत्र कुर्बान ने थाने में तहरीर देकर गांव के ही तीन युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित के मुताबिक, 16 अप्रैल दोपहर को वह घर से घेर की ओर जा रहा था। इसी दौरान खालिद के मकान के पास 3 युवकों ने उसे घेर लिया और लात-घूंसों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उसे जमीन पर गिराकर गला दबाने का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद वे मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत दी, जहां पुलिस ने उसका मेडिकल भी कराया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।"
    user_Aslam Tyagi
    Aslam Tyagi
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Khulasha news
    1
    Post by Khulasha news
    user_Khulasha news
    Khulasha news
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बागपत के सिसाना गांव के खादर क्षेत्र मे जंगल में भीषण आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैली और आसपास के खेतों मे खड़ी गेहू की फसल की ओर बढ़ने लगी, जिससे बड़ा नुकसान होने की आशंका पैदा हो गई। आग की सूचना मिलते ही गांव के दर्जनो ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना देर किए पानी, मिट्टी और हरे पेड़ो की टहनियो का उपयोग कर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कई घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणो ने आग को खेतों तक पहुंचने से पहले ही नियंत्रित कर लिया। यदि समय रहते आग पर काबू नही पाया जाता, तो सैकड़ो बीघा गेहू की फसल जलकर राख हो सकती थी, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होता। ग्रामीणो की सूझबूझ और एकजुटता से एक बड़ा आर्थिक नुकसान टल गया। ग्रामीणो ने बताया कि खादर क्षेत्र मे सूखी घास और झाड़ियो की अधिकता के कारण आग तेजी से फैली है। उन्होंने प्रशासन से समय-समय पर क्षेत्र की सफाई कराने और भविष्य मे ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस उपाय करने की मांग की। इस घटना के बाद गांव में सतर्कता बढ़ा दी गई है। ग्रामीणो से अपील की जा रही है कि वे जंगल या खेतों के आसपास आग जलाने से बचें, ताकि भविष्य मे इस तरह की घटनाओ की पुनरावृत्ति न हो ।
    1
    बागपत के सिसाना गांव के खादर क्षेत्र मे जंगल में भीषण आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैली और आसपास के खेतों मे खड़ी गेहू की फसल की ओर बढ़ने लगी, जिससे बड़ा नुकसान होने की आशंका पैदा हो गई।
आग की सूचना मिलते ही गांव के दर्जनो ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना देर किए पानी, मिट्टी और हरे पेड़ो की टहनियो का उपयोग कर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कई घंटो  की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणो ने आग को खेतों तक पहुंचने से पहले ही नियंत्रित कर लिया।
यदि समय रहते आग पर काबू नही  पाया जाता, तो सैकड़ो  बीघा गेहू की फसल जलकर राख हो सकती थी, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होता। ग्रामीणो की सूझबूझ और एकजुटता से एक बड़ा आर्थिक नुकसान टल गया।
ग्रामीणो ने बताया कि खादर क्षेत्र मे  सूखी घास और झाड़ियो की अधिकता के कारण आग तेजी से फैली है। उन्होंने प्रशासन से समय-समय पर क्षेत्र की सफाई कराने और भविष्य मे  ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस उपाय करने की मांग की।
इस घटना के बाद गांव में सतर्कता बढ़ा दी गई है। ग्रामीणो  से अपील की जा रही है कि वे जंगल या खेतों के आसपास आग जलाने से बचें, ताकि भविष्य मे  इस तरह की घटनाओ  की पुनरावृत्ति न हो ।
    user_Mohit Kumar
    Mohit Kumar
    Local News Reporter बड़ौत, बागपत, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.