Shuru
Apke Nagar Ki App…
गार्डन में छुपा है अद्भुत शक्तियां 9:00 बजे के बाद बंद हो जाता है गार्डन
Journalist Satish Chandra
गार्डन में छुपा है अद्भुत शक्तियां 9:00 बजे के बाद बंद हो जाता है गार्डन
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by गुरु ज्ञान1
- Post by संजय मीडिया1
- प्रयागराज के सुभाष चौराहे पर थार से खतरनाक स्टंट।1
- प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित हिन्दुस्तान एकेडमी में अखिल भारतीय खटिक समाज के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार उर्फ कामू सोनकर के नेतृत्व में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह आयोजन पूरे पखवाड़े भर जयंती मनाने के क्रम में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सी.एल. सोनकर रहे। संगोष्ठी में उपस्थित समाज के प्रबुद्ध लोगों ने बारी-बारी से बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और उनके विचारों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने उनके संविधान निर्माण और सामाजिक न्याय के लिए किए गए योगदान को याद किया। इस दौरान सोनकर समाज के लोगों ने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार द्वारा बाबा साहेब की जयंती को पूरे हर्षोल्लास से मनाने और समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयासों की सराहना की।कार्यक्रम का संचालन आर.पी. राम सोनकर ने किया। संगोष्ठी में रवि सोनकर, डॉ. संतलाल सोनकर, रामचन्द्र सोनकर, अनिल सोनकर, चौधरी अनूप सोनकर, बीरू सोनकर, बृजेश सोनकर, बबली सोनकर, मधु सोनकर, मोना सोनकर, नरेश सोनकर, मुकेश सोनकर, नाना बच्चा सोनकर, धर्मेंद्र सोनकर, हेमंत सोनकर, कामेश्वर सोनकर, कुसुम सोनकर सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले लोगों का आभार व्यक्त किया। अंत में आयोजन के निवेदक जितेन्द्र सोनकर कामू (कार्यवाहक अध्यक्ष, अखिल भारतीय खटिक समाज) ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया। जितेन्द्र कुमार उर्फ कामू सोनकर, जिलाध्यक्ष, अखिल भारतीय खटिक समाज, प्रयागराज। डॉ. सी.एल. सोनकर, रिटायर्ड पीसीएस अधिकारी, प्रयागराज। पवनदेव,लोकप्रिय,टीवी पत्रकार,प्रयागराज।1
- Post by AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS1
- Post by Journalist Satish Chandra1
- डेरवा बारी से मनकामेश्वर धाम तक गूंजे जयकारे, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल। प्रयागराज, 19 अप्रैल 2026 भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर शनिवार को डेरवा बारी गांव से मनकामेश्वर धाम तक विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरा माहौल "जय परशुराम" के जयकारों से गूंज उठा। शोभा यात्रा डेरवा बारी गांव से शुरू होकर मनकामेश्वर धाम पर समाप्त हुई। यात्रा में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों समेत हजारों लोगों ने भाग लिया। लोग भगवा ध्वज और भगवान परशुराम के चित्र लेकर चल रहे थे। यात्रा में भगवान परशुराम के चार पहिया वाहन की लंबी कतार लगी थी डीजे पर भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय हो गया। शोभा यात्रा की अगुवाई एसीपी 12 वेद व्यास मिश्रा और थाना प्रभारी लालापुर अनुभव सिंह ने की। उनके साथ भारी पुलिस फोर्स और पीएसी बल भी मौजूद रहा। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। एसीपी वेद व्यास मिश्रा ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से शोभा यात्रा संपन्न कराने के लिए रूट पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है यातायात को भी डायवर्ट कर लोगों को असुविधा न हो इसका ध्यान रखा गया। थाना प्रभारी अनुभव सिंह ने पूरी यात्रा में साथ चलकर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली। मनकामेश्वर धाम पहुंचकर शोभा यात्रा का समापन हुआ, जहां भगवान परशुराम की आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। आयोजकों ने पुलिस-प्रशासन का आभार जताया। जिसमे क्षेत्र के लोग सामिल होने वाले गुड्डू शुक्ला रुदेश बेशी आशीष मिश्रा राजा पंडित मनीष पांडे नामी शुक्ला वरिष्ठ पत्रकार सोनू शुक्ला दीपक पांडे गोलू पांडे अनोद तिवारी तजेंद्र बहादुर सिंह रविंद्र सिंह अमर सिंह अजय सिंह सुनील डेरवा गब्बर आदि अनेक लोग सामिल हुए।3
- प्रधानमंत्री मोदी ने खरीदा 10 रुपया का झालमुड़ी1