Shuru
Apke Nagar Ki App…
सासाराम: बेदा केन्द्रीय विधालय में सीएम के आगमन को लेकर तैयारियों का निरिक्षण! पत्रकार दिनेश तिवारी
REPUBLIC LIVE NEWS DINESH TIWARI
सासाराम: बेदा केन्द्रीय विधालय में सीएम के आगमन को लेकर तैयारियों का निरिक्षण! पत्रकार दिनेश तिवारी
More news from बिहार and nearby areas
- भारत स्काउट और गाइड रोहतास के प्रशिक्षण शिविर में लोकप्रिय माननीय जिला शिक्षा पदाधिकारी महोदय एवं एडीएम महोदय, पूर्व DEO सह मुख्य जिला आयुक्त का गरिमामय आगमन हुआ। आप दोनों के आगमन से शिविरार्थियों एवं प्रशिक्षकों में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ। भारत स्काउट और गाइड रोहतास के प्रशिक्षण शिविर में लोकप्रिय माननीय जिला शिक्षा पदाधिकारी महोदय एवं एडीएम महोदय, पूर्व DEO सह मुख्य जिला आयुक्त का गरिमामय आगमन हुआ। आप दोनों के आगमन से शिविरार्थियों एवं प्रशिक्षकों में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ। आपके मार्गदर्शन एवं शुभकामनाओं से प्रशिक्षण शिविर को नई प्रेरणा मिली। भारत स्काउट और गाइड रोहतास की ओर से आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। 🌹🙏1
- सासाराम: बेदा केन्द्रीय विधालय में सीएम के आगमन को लेकर तैयारियों का निरिक्षण! पत्रकार दिनेश तिवारी1
- भामाशाह भारतीय जन पार्टी वाराणसी खण्ड स्नातक MLC प्रत्याशी श्री चंद्रप्रकाश गुप्त जी ....नॉमिनेशन कार्यक्रम माता बहनों भाइयों से निवेदन है कि भारी मतों से विजई बनाएं क्षेत्र वाराणसी जौनपुर गाजीपुर चंदौली मिर्जापुर सोनभद्र भदोही बलिया संपर्क मो 86990481791
- कैमूर/बिहार, कैमूर में सड़क नेटवर्क मजबूत करने की कवायद तेज, 7-वर्षीय अनुरक्षण प्लान को मिलेगी गति RCD भभुआ की सड़कों के 7-वर्षीय अनुरक्षण के लिए एग्रीमेंट प्रक्रिया जारी, कुदरा-भभुआ एवं भभुआ-अधौरा मार्ग पर मरम्मत कार्य शुरू कैमूर। जिले में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने को लेकर जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को जिला पदाधिकारी कैमूर कुमार अनुराग की अध्यक्षता में ग्रामीण कार्य विभाग (कार्य प्रमंडल भभुआ एवं मोहनियां) तथा पथ निर्माण विभाग (पथ प्रमंडल भभुआ) के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्माणाधीन, अनुरक्षणाधीन एवं प्रस्तावित सड़क योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बता दें कि बैठक में बताया गया कि ग्रामीण कार्य विभाग के तहत भभुआ में 71 और मोहनियां में 90, यानी कुल 161 सड़कों पर निर्माण कार्य प्रगति पर है। जिला पदाधिकारी ने सभी निर्माणाधीन योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने का निर्देश दिया, ताकि आम लोगों को योजनाओं का शीघ्र लाभ मिल सके। वहीं, ग्रामीण कार्य विभाग के अंतर्गत भभुआ की 263 तथा मोहनियां की 415, कुल 678 सड़कें अनुरक्षणाधीन हैं। जिला पदाधिकारी ने इन सड़कों का नियमित स्थलीय निरीक्षण कराने के साथ खराब सड़कों की तत्काल मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 218 नई सड़कों का सर्वे, विभाग को भेजा प्रस्ताव आपको बता दें कि ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा जिले में नई सड़कों के निर्माण एवं अनुरक्षण के लिए 218 सड़कों का सर्वेक्षण कर प्रस्ताव विभाग को भेजा गया है। इन प्रस्तावों पर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। जिला पदाधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क को और बेहतर बनाने के लिए असंबद्ध बसावटों की प्राथमिकता सूची तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत करने को कहा। 7-वर्षीय अनुरक्षण के लिए एग्रीमेंट की प्रक्रिया तेज वही पथ निर्माण विभाग, भभुआ के अंतर्गत आने वाली सड़कों के 7-वर्षीय अनुरक्षण के लिए एकरारनामा (Agreement) की प्रक्रिया प्रगति पर है। जिला प्रशासन ने इस प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा कुदरा-भभुआ रोड एवं भभुआ-अधौरा रोड पर मरम्मति कार्य भी शुरू होने की जानकारी दी गई। स्थल जांच के बाद ही भुगतान का निर्देश आपको बताते हुए चलें कि बैठक में सड़क निर्माण कार्यों से संबंधित भुगतान प्रक्रिया की भी समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश दिया कि स्थल जांच एवं कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के बाद ही भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जाए। वही उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ एवं मोहनियां को अपने-अपने क्षेत्र में सड़कों की स्थिति का आकलन कर प्राथमिकता तय करने तथा RWD एवं RCD के तहत मरम्मत योग्य सड़कों की Priority Road List तैयार कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। वही जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि निर्माणाधीन परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा कराया जाए और अनुरक्षणाधीन सड़कों पर लगातार एवं सुचारू अनुरक्षण कार्य सुनिश्चित किया जाए। बता दें कि बैठक में ग्रामीण कार्य विभाग भभुआ एवं मोहनियां के कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल भभुआ के कार्यपालक अभियंता सहित सहायक अभियंता, कनीय अभियंता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।2
- गोपाल नारायण विश्वविद्यालय सभागार में दशम युवा इतिहासकार राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ भव्य शुभारंभ! रोहतास : अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना, नई दिल्ली एवं गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दशम युवा इतिहासकार राष्ट्रीय संगोष्ठी का आज गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के देव मंगल सभागार में भव्य शुभारंभ हुआ। संगोष्ठी का मुख्य विषय “इतिहास लेखन की भारतीय परम्परा” है। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता गोपाल नारायण सिंह,कुलाधिपति,गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय,जमुहार ने की। कार्यक्रम में डॉ. बालमुकुंद पांडे, राष्ट्रीय संगठन मंत्री, अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संजय सिंह टाइगर,उच्च शिक्षा एवं विधि मंत्री, बिहार सरकार,विशिष्ट अतिथि के रूप में मिथिलेश तिवारी,शिक्षा मंत्री, बिहार सरकार, त्रिविक्रम नारायण सिंह विधायक,औरंगाबाद,प्रो. ईश्वर शरण विश्वकर्मा,राष्ट्रीय अध्यक्ष,अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना, डॉ. विकास कुमार सिंह, युवा प्रमुख, इतिहास संकलन योजना तथा प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह, कुलपति, केंद्रीय विश्वविद्यालय गया सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। उद्घाटन सत्र का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि से हुआ। इसके पश्चात संकल्प मंत्र एवं स्वागत भाषण संगोष्ठी के समन्वयक डॉ. राम प्रकाश शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात डॉ. विकास कुमार सिंह द्वारा विषय प्रवर्तन किया गया। डॉ. बालमुकुंद पांडे ने बीज वक्तव्य प्रदान करते हुए भारतीय इतिहास-दृष्टि, भारतीय इतिहास लेखन की परंपरा तथा इतिहास को भारतीय दृष्टिकोण से देखने की आवश्यकता पर अपने विचार रखे। इसके बाद उच्च शिक्षा मंत्री संजय टाइगर ने इतिहास लेखन में भारतीय प्राविधियों के इस्तेमाल पर जोर दिया। विशिष्ट उद्बोधन प्रदान करते हुए शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने आह्वान किया कि नई शिक्षा में भारत की बात और भाव सर्वोपरि होना चाहिए। सारस्वत उद्बोधन देते हुए इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर ईश्वर शरण विश्वकर्मा ने अपने सारस्वत उद्बोधन में औपनिवेशिक बेड़ियों से मुक्ति का आह्वान किया। उन्होंने विशेष रूप से हिस्टोरियोग्राफी को भारत विद्या कहे जाने का आग्रह किया। अंत में अध्यक्षीय उद्बोधन में विश्वविद्यालय के संस्थापक गोपाल नारायण सिंह ने रामायण और महाभारत जैसे ग्रंथों से भारतीय इतिहास को सीख लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि रामायण और श्री राम के चरित्र से hकर्तव्य की शिक्षा ली जा सकती है। धन्यवाद ज्ञापन संगोष्ठी के संयोजक डॉ. मुकेश कुमार ने किया। मंच संचालन डॉ. निर्मल पांडे ने किया। कार्यक्रम के आयोजन में इतिहास संकलन समिति दक्षिण बिहार की प्रमुख भूमिका रही। बिहार से राष्ट्रीय सचिव प्रोफेसर राजीव रंजन, प्रान्त अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार, प्रान्त महासचिव डॉ. शैलेश कुमार, प्रान्त कोषांध्यक्ष डॉ. सूर्यनारायण प्रसाद आदि उपस्थित रहे। उद्घाटन सत्र के पश्चात संगोष्ठी के प्रथम दिवस में आठ तकनीकी सत्रों का आयोजन किया गया, जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए शोधार्थियों एवं इतिहासकारों ने सक्रिय सहभागिता की। इन तकनीकी सत्रों में 200 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत किए गए। शोध-पत्रों में भारतीय इतिहास लेखन की परंपरा, इतिहास के स्रोत, इतिहास-बोध, भारतीय इतिहास-दृष्टि तथा इतिहास लेखन से जुड़े विभिन्न विषयों पर शोधार्थियों ने अपने शोध निष्कर्ष प्रस्तुत किए। आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति, इतिहास संकलन समिति दक्षिण बिहार प्रांत के कार्यकर्ताओं एवं विश्वविद्यालय प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। डॉ. मुकेश कुमार, युवा प्रमुख, इतिहास संकलन समिति, दक्षिण बिहार प्रांत आयोजन सचिव के रूप में कार्यक्रम के समन्वय में सक्रिय रहे। संगोष्ठी में देश के विभिन्न राज्यों से आए इतिहासकारों, शोधार्थियों एवं शिक्षाविदों की सहभागिता रही। आयोजकों ने कहा कि इस राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्देश्य भारतीय इतिहास लेखन की समृद्ध परंपरा, भारतीय इतिहास-दृष्टि और इतिहास लेखन की स्वदेशी पद्धतियों पर व्यापक अकादमिक विमर्श को आगे बढ़ाना है।2
- संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, ई-रिक्शा से शव अस्पताल में छोड़ फरार हुए लोग मोहनिया:-स्थानीय थाना क्षेत्र के अमेठ गांव निवासी 41 वर्षीय राजकुमार शर्मा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात करीब 2:40 बजे एक अज्ञात महिला और कुछ युवक ई-रिक्शा से राजकुमार शर्मा को मोहनिया अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने के बाद वे शव को छोड़कर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान अमेठ गांव निवासी बाबूलाल शर्मा के पुत्र राजकुमार शर्मा के रूप में हुई है.2
- 3 और 4 अक्टूबर की ऐतिहासिक डिबेट में केवल 1 दिन शेष हैं, ज़रूर देखें! खास वीडियो "शास्त्रार्थ का शंखनाद" Sant Rampal Ji Maharaj YouTube Channel पर। #SantRampalJiMaharaj #Challenge_By_SantRampalJi #शास्त्रार्थ_का_शंखनाद #KabirIsGod #SpiritualDebate #vedas #BhagavadGita #indianhistory #SanatanDharma #Hinduism #ramcharitmanas #HistoricDebate #hanuman #jaishriram #Ramayan #Mahabharat #lordkrishna #bhakti #Ganeshji For more information visit Sant Rampal Ji Maharaj YouTube Channel1
- नटराज परिवार में विवाद से सियासी हलचल, नेहा नटराज ने पप्पू नटराज पर लगाए गंभीर आरोप! पत्रकार दिनेश तिवारी1