संकुल बैठक में शिक्षकों ने सीखी निपुण एवं आईसीटी दक्षताएं टीएलएम के प्रदर्शन के साथ पठन संस्कृति और निपुण लक्ष्य पर हुआ मंथन हमीरपुर। महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर न्याय पंचायत कलौलीतीर की शिक्षण संकुल बैठक प्राथमिक विद्यालय चन्दुलीतीर में नोडल एआरपी अकबर अली के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक में न्याय पंचायत के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। बैठक में विद्यालय में समय-सारणी का अनुपालन, छात्र उपस्थिति, टीएलएम के प्रभावी प्रयोग, दस प्रभावी शिक्षक व्यवहार, स्कूल रेडीनेस फेज-2, समर्थ एप, कैचअप प्रोग्राम और शिक्षक रणनीति पर चर्चा की गई। इसके साथ ही विद्यालयों में पठन संस्कृति विकसित करने, निपुण प्लस, बाल वाटिका, प्रशस्त पोर्टल तथा निपुण लक्ष्य पोस्टर और आईईसी सामग्री के प्रदर्शन की समीक्षा की गई। शिक्षकों ने अपने द्वारा तैयार किए गए टीएलएम के माध्यम से विभिन्न शिक्षण गतिविधियों का प्रदर्शन भी किया। बैठक में शिक्षण संकुल राजेश प्रताप सिंह, मोहम्मद शफीउल्लाह खान सहित शिवकरण सिंह, श्वेता, प्रतिभा देवी, मंजुला यादव, रेखा देवी, शमा खान, निधि, संजू, नीतू सिंह, प्रगति सिंह, शिक्षा पांडे, जगदीश प्रसाद, सुरेश कुमार, भुवनेश सिंह, राजू, नरेंद्र कुमार, प्रतिभा पाल, रजनी, शैल कुमारी, सरोज साहू आदि मौजूद रहे।
संकुल बैठक में शिक्षकों ने सीखी निपुण एवं आईसीटी दक्षताएं टीएलएम के प्रदर्शन के साथ पठन संस्कृति और निपुण लक्ष्य पर हुआ मंथन हमीरपुर। महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर न्याय पंचायत कलौलीतीर की शिक्षण संकुल बैठक प्राथमिक विद्यालय चन्दुलीतीर में नोडल एआरपी अकबर अली
के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक में न्याय पंचायत के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। बैठक में विद्यालय में समय-सारणी का अनुपालन, छात्र उपस्थिति, टीएलएम के प्रभावी प्रयोग, दस प्रभावी शिक्षक व्यवहार, स्कूल रेडीनेस फेज-2, समर्थ एप, कैचअप प्रोग्राम और शिक्षक रणनीति पर चर्चा की गई। इसके
साथ ही विद्यालयों में पठन संस्कृति विकसित करने, निपुण प्लस, बाल वाटिका, प्रशस्त पोर्टल तथा निपुण लक्ष्य पोस्टर और आईईसी सामग्री के प्रदर्शन की समीक्षा की गई। शिक्षकों ने अपने द्वारा तैयार किए गए टीएलएम के माध्यम से विभिन्न शिक्षण गतिविधियों का प्रदर्शन भी किया। बैठक में शिक्षण संकुल
राजेश प्रताप सिंह, मोहम्मद शफीउल्लाह खान सहित शिवकरण सिंह, श्वेता, प्रतिभा देवी, मंजुला यादव, रेखा देवी, शमा खान, निधि, संजू, नीतू सिंह, प्रगति सिंह, शिक्षा पांडे, जगदीश प्रसाद, सुरेश कुमार, भुवनेश सिंह, राजू, नरेंद्र कुमार, प्रतिभा पाल, रजनी, शैल कुमारी, सरोज साहू आदि मौजूद रहे।
- पशुबाजार के द़गल म़े हनुमानगढ़ी के रविदास ने राजस्थान के लालू को किया चित हमीरपुर। सुमेरपुर के तीजा महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को पशु बाजार मेला मैदान में विशाल दंगल का आयोजन हुआ। दंगल में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और नेपाल से आए नामी-गिरामी पहलवानों ने जोरदार कुश्तियां लड़कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। मुकाबले देखने के लिए मेला मैदान में भारी भीड़ उमड़ी। दंगल में हनुमानगढ़ी अयोध्या के बाबा रविदास और राजस्थान के लालू पहलवान के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। करीब दस मिनट तक चले मुकाबले में रविदास ने शानदार दांव लगाते हुए लालू को चित कर दिया। वहीं शनि इटरा ने नीरज आगरा को पराजित किया। उपेंद्र जालौन और हर्ष कानपुर के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। अंश कानपुर और विजय महुआ के मुकाबले में भी कोई पहलवान जीत दर्ज नहीं कर सका। अंकित इंगोहटा ने अहमद उन्नाव को चित किया। इसके अलावा दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश और नेपाल से आए पहलवानों के बीच भी कई शानदार मुकाबले हुए। दंगल का संचालन सुरेश यादव दपसौरा ने किया। रेफरी की भूमिका पूर्व बुंदेलखंड केसरी बाबूलाल पहलवान और सूरजपाल सिंह ने निभाई। दंगल का शुभारंभ इटरा आश्रम के महंत स्वामी वेदानंद उर्फ बलराम दास महाराज ने किया। इस मौके पर बांकी आश्रम के महंत स्वामी रामदेव महाराज, नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे, दंगल आयोजक अमर सिंह, जयकरण सिंह, जितेंद्र सिंह तोमर, रामबरन सिंह, अंकित सिंह रानू, देवांश सिंह, देवेंद्र सिंह संतू, प्रदीप सिंह तोमर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- लोटन प्रसाद प्रेस रिपोर्टर क्राइम न्यूज़ चैनल भरुआसुमेरपुर ( हमीरपुर) बुन्देलखण्ड का सुप्रसिद्ध एक सौ तिहत्तर वर्ष ऐतिहासिक तीजा मेला हर्षोल्लास के साथ सम्पन हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेन्द्र शिवहरे उर्फ धीरु द्वारा मनमोहक झांकियों की पूजा कर झांकियों को प्रस्थान किया।जिसमें लगभग पैंतीस झांकियों ने अपना अपना मनमोहक प्रस्तुति से सभी हजारों की विशाल जनसमूह को मनमोहित कर दिया। जिसमें द्रोपदी का चीरहरण जीवन चित्रण से अपनी अलग छवि छोड़ रही थी। हजारों की विशाल भीड को कन्ट्रोल करने के लिए कई थानों की पुलिस सुरक्षा में तैनात रही। जिससे बिना किसी अप्रिय घटना के साकुशल सम्पन्न हुआ।जगह जगह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भरमार रही। पशु,बजाय(बैलाहीबजार) में जलपरी, मिक्सर झुला, उड़न खटोला सहित दर्जनों आइटमों विशाल जनसमूह को मनमोहित कर दिया। पशु बजार के प्रबन्धक व कमेटी द्वारा विशाल भीड को कन्ट्रोल करने तथा उनकी सुरक्षा के लिए जगह-जगह सी,सी,टी,वी से निगरानी की जा रही थी। तथा पुलिस कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया था जिससे किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न घट सके। अपराधियों पर नकेल कसी रहे। पशु बजार प्रबंधन कमेटी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी दो द्विवसीय झांसी के कलाकारों द्वारा अलग अलग नाटकों द्वारा सुन्दर प्रस्तुति दी जाएगी। तथा दुसरे दिन विशाल दंगल का आयोजन भी किया जाता है जिससे दूर दूर के नामी गिरामी पहलवान आते हैं। तथा नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेन्द्र शिवहरे उर्फ धीरु अधिशाषी अधिकारी दिनेश आर्य द्वारा रामलीला मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम कराये जाते है। लोटन प्रसाद प्रेस रिपोर्टर क्राइम न्यूज़ चैनल भरुआसुमेरपुर ( हमीरपुर) बुन्देलखण्ड का सुप्रसिद्ध एक सौ तिहत्तर वर्ष ऐतिहासिक तीजा मेला हर्षोल्लास के साथ सम्पन हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेन्द्र शिवहरे उर्फ धीरु द्वारा मनमोहक झांकियों की पूजा कर झांकियों को प्रस्थान किया।जिसमें लगभग पैंतीस झांकियों ने अपना अपना मनमोहक प्रस्तुति से सभी हजारों की विशाल जनसमूह को मनमोहित कर दिया। जिसमें द्रोपदी का चीरहरण जीवन चित्रण से अपनी अलग छवि छोड़ रही थी। हजारों की विशाल भीड को कन्ट्रोल करने के लिए कई थानों की पुलिस सुरक्षा में तैनात रही। जिससे बिना किसी अप्रिय घटना के साकुशल सम्पन्न हुआ।जगह जगह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भरमार रही। पशु,बजाय(बैलाहीबजार) में जलपरी, मिक्सर झुला, उड़न खटोला सहित दर्जनों आइटमों विशाल जनसमूह को मनमोहित कर दिया। पशु बजार के प्रबन्धक व कमेटी द्वारा विशाल भीड को कन्ट्रोल करने तथा उनकी सुरक्षा के लिए जगह-जगह सी,सी,टी,वी से निगरानी की जा रही थी। तथा पुलिस कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया था जिससे किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न घट सके। अपराधियों पर नकेल कसी रहे। पशु बजार प्रबंधन कमेटी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी दो द्विवसीय झांसी के कलाकारों द्वारा अलग अलग नाटकों द्वारा सुन्दर प्रस्तुति दी जाएगी। तथा दुसरे दिन विशाल दंगल का आयोजन भी किया जाता है जिससे दूर दूर के नामी गिरामी पहलवान आते हैं। तथा नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेन्द्र शिवहरे उर्फ धीरु अधिशाषी अधिकारी दिनेश आर्य द्वारा रामलीला मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम कराये जाते है।4
- ग्राम स्वासा बुजुर्ग का विकास बहुत ही अच्छा है आप भी देखते हैं1
- 🚨 बड़ी खबर | कानपुर घंटाघर पर वसूली के आरोप कानपुर नगर के घंटाघर चौराहे पर वाहन चालकों से कथित वसूली के आरोप सामने आए हैं। गाड़ी चालक नवनीत केशरवानी ने लगाये 500 रुपए लेने का आरोप है कि गाड़ियां रोककर पहले चालान का डर दिखाया जाता है और इसके बाद उनसे पैसे लिए जाते हैं। घंटाघर जैसे व्यस्त चौराहे पर सामने आए इन आरोपों ने ट्रैफिक व्यवस्था और निगरानी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर वाहन चालकों को रोककर चालान के नाम पर क्या हो रहा है—यह जांच का विषय है। क्या जिम्मेदार अधिकारी इस मामले का संज्ञान लेकर जांच करेंगे? देखना होगा कि इन आरोपों की सच्चाई क्या है और दोषी पाए जाने पर क्या कार्रवाई होती है।1
- अवैध कब्जे से मुक्त कराकर अनाथ युवा को दिलाई गई उसकी पैतृक भूमि घाटमपुर।तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लौली में प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अनाथ युवक को उसकी पैतृक जमीन वापस दिलाई है। पिछले 16 वर्षों से अवैध कब्जे का दंश झेल रहे 18 वर्षीय अंश तिवारी को आखिरकार न्याय मिल ही गया।अंश तिवारी के माता-पिता की मृत्यु के बाद, उसके सगे चाचा ने उसकी ढाई बीघा जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। माता-पिता की छत्रछाया उठने के बाद अंश लंबे समय से अपनी ही भूमि के लिए संघर्ष कर रहा था। बालिग होने पर पीड़ित अंश तिवारी ने तहसील प्रशासन से इस संबंध में न्याय की गुहार लगाई और शिकायत दर्ज कराई।शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तहसील प्रशासन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम का गठन किया गया। मंगलवार को राजस्व टीम ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर उक्त ढाई बीघा भूमि को चाचा के अवैध कब्जे से पूरी तरह मुक्त कराया। इसके बाद टीम ने विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए माता-पिता विहीन पुत्र अंश तिवारी को उसकी पैतृक भूमि का शांतिपूर्ण तरीके से सुपुर्दगी दिला दी। प्रशासन की इस त्वरित और मानवीय कार्रवाई की स्थानीय ग्रामीणों ने सराहना की जा रही है।1
- ग्राम पंचायत तरगांव में घर गिर गया है जो की कोई सुनाई नहीं हो रही है मैंने ग्राम प्रधान से कहा हुए दो बार फोटो जरूर खींच ले गए उसके बाद कोई सुनाई नहीं कर रहे हैं जो कि घर गिर रहा है ना रहने खाने की जगह और घर गिरने का समय रात्रि में माताजी परिधि उनका इसी से हाथ टूट गया था छत से गिरी उसके बावजूद भी कोई नहीं सनी तो इसको जल्दी-जल्दी शेयर करें ताकि हमारे डीएम सर के पास पहुंचे और माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के पास पहुंचे वह अधिकारियों से करके दिखाएं अकाल कल की राय कार्रवाई हो गई शायद में है कि हम लोग सब लोगों के तो तुझको जल्दी-जल्दी कृपया ध्यान दें मोबाइल नंबर 7318334046 मैं संपर्क करें फिर ग्राम पंचायत तरगांव में1
- नशा मुक्ति और स्वाइन फ्लू से बचाव को छात्रों को किया जागरूक मौदहा (हमीरपुर)। नशामुक्त भारत एवं जनजागरूकता अभियान के तहत सोमवार को पांडव गेस्ट हाउस में सरस्वती पब्लिक स्कूल के छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव और स्वाइन फ्लू से बचाव की जानकारी दी गई। रेडक्रॉस के जिला कार्यकारिणी सदस्य अनिल द्विवेदी ने छात्रों से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की। रेडक्रॉस सचिव मनीष शुक्ल ने स्वाइन फ्लू के लक्षण और बचाव के उपाय बताए। उन्होंने स्वच्छता रखने, खांसते-छींकते समय मुंह-नाक ढकने और लक्षण दिखने पर चिकित्सक से परामर्श लेने की सलाह दी। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य पंकज श्रीवास्तव समेत शिक्षक मौजूद रहे।1
- ऐतिहासिक तीजा महोत्सव की शोभायात्रा की भीड़ ने तोड़ा दो दशक का रिकॉर्ड हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में सोमवार को संपन्न हुई ऐतिहासिक तीजा महोत्सव की शोभा यात्रा देखने में उमड़ी भीड़ ने पिछले दो दशक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हाईवे सहित कस्बे के किसी भी मार्ग में तिल रखने की जगह नहीं बची थी। चारों तरफ जनसैलाब उमड़ा हुआ था। जानकारों का दावा है कि 20 वर्ष बाद इस वर्ष तीजा महोत्सव देखने के लिए इस तरह की भीड़ उमड़ी हुई है। दो दशक पूर्व इस तरह की भीड़ जुटा करती थी। कस्बे के ऐतिहासिक तीजा महोत्सव को शुरू हुए 176 वर्ष हो चुके हैं पहले यह महोत्सव दो दिन का हुआ करता था। दो दशक पूर्व इसको दो से बढ़ाकर तीन दिन का किया गया है। तब से यह महोत्सव तीन दिन मनाया जा रहा है। इस वर्ष शोभायात्रा को देखने के लिए रिकॉर्ड भीड़ उमड़ी हुई थी। जानकारों का दावा है कि इस वर्ष शोभायात्रा देखने के लिए करीब तीन लाख लोग कस्बे में उमडे हुए थे। श्री कृष्ण लीला कमेटी के अध्यक्ष जयप्रकाश दीक्षित, संरक्षक बृजलाल सिंह, राजेश बाबू शिवहरे, नवल दाऊ सहित बुजुर्गों ने बताया कि दो दशक बाद इस तरह की भीड़ उमडी हुई है। इस वर्ष भीड ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।1