Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ अरविंद राजभर ने अयोध्या में सम्राट राजा सुहेलदेव जी का भव्य मंदिर बनवाने का ऐलान किये और बोले कि नेता जी से उसका उदघाटन करवाऊंगा। Omprakash Rajbhar Arun Rajbhar सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ अरविंद राजभर ने अयोध्या में सम्राट राजा सुहेलदेव जी का भव्य मंदिर बनवाने का ऐलान किये और बोले कि नेता जी से उसका उदघाटन करवाऊंगा। Omprakash Rajbhar Arun Rajbhar #दलजीतसिंहन्यूज़रिपोर्टर #daljeetsinghjournalist #reelsvideoシ #shortsreels #वायरलवीडियोシ #itnnational #videoviralシ #viralvideoシ #VistaarNews #maunews
दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ अरविंद राजभर ने अयोध्या में सम्राट राजा सुहेलदेव जी का भव्य मंदिर बनवाने का ऐलान किये और बोले कि नेता जी से उसका उदघाटन करवाऊंगा। Omprakash Rajbhar Arun Rajbhar सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ अरविंद राजभर ने अयोध्या में सम्राट राजा सुहेलदेव जी का भव्य मंदिर बनवाने का ऐलान किये और बोले कि नेता जी से उसका उदघाटन करवाऊंगा। Omprakash Rajbhar Arun Rajbhar #दलजीतसिंहन्यूज़रिपोर्टर #daljeetsinghjournalist #reelsvideoシ #shortsreels #वायरलवीडियोシ #itnnational #videoviralシ #viralvideoシ #VistaarNews #maunews
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ अरविंद राजभर ने अयोध्या में सम्राट राजा सुहेलदेव जी का भव्य मंदिर बनवाने का ऐलान किये और बोले कि नेता जी से उसका उदघाटन करवाऊंगा। Omprakash Rajbhar Arun Rajbhar #दलजीतसिंहन्यूज़रिपोर्टर #daljeetsinghjournalist #reelsvideoシ #shortsreels #वायरलवीडियोシ #itnnational #videoviralシ #viralvideoシ #VistaarNews #maunews1
- मऊ। पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनूप कुमार के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी नगर श्री क्रिस राजपूत के कुशल नेतृत्व मे थाना सरायलखंसी पुलिस, एसोजी टीम व सर्विलांस टीम द्वारा बुधवार को सम्बन्धित मु0अ0सं0 46/2026 धारा 103(1) बीएनएस व बढोत्तरी धारा 3(5) बीएनएस व 4/25 आयुध अधि0 थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ से सम्बन्धित कुल 04 नफर अभियुक्त (03 नफर अभियुक्त व 01 नफर अभियुक्ता) को गिरफ्तार करते हुए उनके निशां देही पर घटना मे प्रयुक्त एक अदद नाजायज चाकू व तीन अदद अन्ड्रायड मोबाइल फोन व एक अदद मो0सा0 स्प्लेन्डर प्लस बरामद किया गया । उल्लेखनीय है कि ग्राम चोरपाखुर्द मे ट्यूब बेल के पास दिनांक 01 फरवरी 2026 को अमरुद के बगीचे में मृतक सुबच्चन उर्फ गेडी राजभर पुत्र स्व0 जगरुप निवासी मठ मुहम्मदपुर थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ उम्र करीब 54 वर्ष की धारदार हथियार से हाथ की कलाई व गला काट कर हत्या कर दी गयी थी । जिसके सम्बन्ध मे मृतक सुबच्चन उर्फ गेड़ी की पत्नी रमावती देवी के द्वारा दिनांक 2 फरवरी 2026 को लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 46/2026 धारा 103(1) बीएनएस थाना सरायलखंसी मऊ बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था । मृतक सुबच्चन उर्फ गेडी की हत्या कारित करने वाले अभियुक्त की तलाश व गिरफ्तारी हेतु थाना सरायलखंसी की पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास व सर्विलांस टीम की भी मदद लिया जा रहा था । मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित मृतक सुबच्चन उर्फ गेडी राजभर पुत्र स्व0 जगरुप निवासी मठ मुहम्मदपुर थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ के द्वारा इलेक्ट्रानिक साक्ष्यो का प्रयोग व सीडीआर के अवलोकन करते हुए (03 नफर अभियुक्त व 01 नफर अभियुक्ता) कुल 04 नफर अभियुक्तो क्रमशः 1.राममिलन राजभर उर्फ मुकधुन पुत्र स्व0 मुन्ना राजभर निवासी ग्राम सिगाड़ी थाना मोहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ उम्र 24 वर्ष 2.सुधीर राजभर उर्फ दीपू पुत्र रामकिशुन राजभर निवासी ग्राम सिगाड़ी थाना मोहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ उम्र करीब 21 वर्ष 3. छट्ठू राजभर उर्फ रोहित पुत्र कन्हैया राजभर निवासी ग्राम सिगाड़ी थाना मोहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ उम्र 19 वर्ष 4.पिंकी राजभर पत्नी चन्दन राजभर सा0 मठ मुहम्मदपुर थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ की घटना में संलिप्तता के प्रमाणिक व पुष्टिकारक साक्ष्य पाये जाने पर मुकदमा उपरोक्त में उपरोक्त अभियुक्तगण का नाम प्रकाश में आया तथा मुकदमा उपरोक्त में धारा 3(5) बीएनएस व 4/25 आयुध अधि0 की बढोत्तरी की गयी करते हुए अभियुक्त राममिलन राजभर उर्फ मुकधुन , सुधीर राजभर उर्फ दीपू , छट्टू राजभर उर्फ रोहित को ग्राम सिगाडी थाना मोहम्मदाबाद व अभियुक्ता पिंकी राजभर को ग्राम मठमुहम्मदपुर से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त राममिलन राजभर उर्फ मुकधुन उपरोक्त से कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि साहब मैं पिंकी राजभर से बात करता हूँ मृतक सुबच्चन उर्फ गेडी राजभर ने पिंकी को भला बुरा कहते हुए उसे बहुत डांटा था तो पिंकी ने मुझे सारी बातें बतायी मुझे बहुत गुस्सा आ गया इसीलिए दिनांक 01.02.2026 की रात में मैं मेरे दो दोस्त सुधीर राजभर उर्फ दीपू पुत्र रामकिशुन राजभर निवासी ग्राम सिगाड़ी थाना मोहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ तथा छट्ठू राजभर उर्फ रोहित पुत्र कन्हैया राजभर निवासी ग्राम सिगाड़ी थाना मोहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ के साथ सुधीर तीनों लोग मिलकर शराब पिये और और सुबच्चन उर्फ गेडी राजभर को फोन करके गरथौली गांव के बाहर एक ट्यूबेल पर शराब पिलाने के बुलाया। हम चारो लोगों ने एकसाथ शराब पी शराब पीते समय मैने अपने फोन से हम लोगो का वीडियो भी बनाया था। जब सुबच्चन उर्फ गेडी राजभर जब नशे में हो गया तो उसको अमरुद के पेड़ के पास ले गये फिर उसका मुंह दबाकर धारदार चाकू से उसका गला रेत दिया जिससे सुबच्चन वहीं पर गिर पड़ा फिर मैने उसी चाकू से उसका गला रेता तथा फिर मेरे दोस्त छट्ठू राजभर उर्फ रोहित ने उसी चाकू से सुबच्चन का गला काट दिया तथा दाहिने हांथ की कलाई रोहित उर्फ छट्ठू ने उसी चाकू से काट दिया और फिर हम लोगो ने तब तक उसका गला रेतते रहे जब तक कि सुबच्चन राजभर मर नहीं गया । मैने गला रेतते हुए वीडियो अपने मोबाइल से बनाया था तथा अभियुक्तो के निशां देही पर घटना मे प्रयुक्त एक अदद नाजायज चाकू व तीन अदद अन्ड्रायड मोबाइल फोन व एक अदद मो0सा0 स्प्लेन्डर प्लस वाहन संख्या UP54AZ7890 बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तो को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । *नाम पता अभियुक्तगण -* 1. राममिलन राजभर उर्फ मुकधुन पुत्र स्व0 मुन्ना राजभर निवासी ग्राम सिगाड़ी थाना मोहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ उम्र 24 वर्ष 2. सुधीर राजभर उर्फ दीपू पुत्र रामकिशुन राजभर निवासी ग्राम सिगाड़ी थाना मोहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ उम्र करीब 21 वर्ष 3. छट्ठू राजभर उर्फ रोहित पुत्र कन्हैया राजभर निवासी ग्राम सिगाड़ी थाना मोहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ उम्र 19 वर्ष 4. 4.पिंकी राजभर पत्नी चन्दन राजभर सा0 मठ मुहम्मदपुर थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ । *पंजीकृत अभियोंग-* 1. मु0अ0सं0 46/2026 धारा 103(1) बीएनएस व बढोत्तरी धारा 3(5) बीएनएस व 4/25 आयुध अधि0 थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ । *बरामदगी का विवरण-* 1. घटना मे प्रयुक्त एक अदद नाजायज चाकू 2. तीन अदद अन्ड्रायड मोबाइल फोन 3. एक अदद मो0सा0 स्प्लेन्डर प्लस वाहन संख्या UP54AZ7890 गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह , मय हमराही,एसोजी टीम मऊ,सर्विलांस टीम मऊ मौजूद रहे।2
- अतिक्रमण हटाने गयी पुलिस और राजस्व टीम पर हमला करने वालो में शामिल 5 महिला समेत 7 हिरासत में थाना खेजुरी जनपद बलिया पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-18/2026 धारा- 3(5), 109(1), 190,191(2),191(3),115(2),352,351(3),221,224,121(1),121(2),125 BNS 7 सी0एल0ए0 एक्ट से सम्बन्धित कुल 07 नफर अभियुक्त/अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार । उच्च न्यायालय इलाहाबाद में योजित वाद संख्या 246/2024 अवमानना वाद संख्या-6483/2025 बनाम रामबचन के अनुपालन में ग्राम हथौज तहसील सिकन्दरपुर थाना खेजुरी में स्थित तालाब की जमीन में अवैध रुप से किये गये अतिक्रमण को हटाने के लिए उपजिलाधिकारी सिकन्दरपुर द्वारा गठित टीम के क्रम में डिप्टी कलेक्टर/तहसीलदार श्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय व नायाब तहसीलदार चन्द्रप्रकाश यादव व थानाध्यक्ष खेजुरी व अन्य के नेतृत्व में गठित टीम के क्रम में दिनांक 03.02.2026 को थाना स्थानीय व गैर थाना/पुलिस लाईन से प्राप्त पुलिस बल के साथ व राजस्व टीम के ग्राम हथौज में रामबचन राम पुत्र स्व0 रामकृपाल राम के घर पर पहुंचा तो राजस्व व पुलिस टीम द्वारा विपक्षी एवं उसके घर परिवार के लोगो से शालीनता पूर्वक अतिक्रण हटवाने की कार्यवाही प्रारंभ की गयी इसी दौरान विपक्षी 1. रामबचन राम पुत्र स्व0 रामकृपाल राम एवं उसके घर की महिलाओं एवं लड़को द्वारा जे0सी0बी0 के सामने पहुंचकर रोकने का प्रयास करते हुए अतिक्रमण हटाने में अवरोध उत्पन्न करने लगे जिन्हे हटाने का प्रयास किया गया तो वहाँ पर मौजूद झारखण्डेय राय पुत्र स्व0 शिवविभूति राय तथा उसके लड़के गौरव राय पुत्र झारखण्डेय राय निवासीगण ग्राम हथौज द्वारा ललकारने व इशारा करके बुलाने पर विपक्षीगण और उसके घर की महिलाएं , पुरुष तथा गाँव के करीब 100-150 पुरुष, महिलाएं व नवयुवक अपने हाथो में भयानक हथियार लाठी-डण्डा, फावड़ा , कुदार , ईट पत्थर लेकर चलाते हुए राजस्व एवं पुलिस टीम पर गाली गुप्ता धमकी देते हुए जान मारने की नियत से दौड़ाकर हमला कर दिए जिसमें कई राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी , कर्मचारी को चोटें आयी थी ।जिसके सम्बन्ध में वादी मुकदमा श्री अमित कुमार राय पुत्र सुरेन्द्र नाथ राय क्षेत्रीय लेखपाल ग्राम हथौज, तहसील सिकन्दरपुर, जनपद बलिया के द्वारा थानास्थानीय पर तहरीर देकर मु0अ0सं0-18/2026 पंजीकृत करवाया गया है ।पंजीकृत अभियोग में घटना के दौरान बनाये गये वीडियो व अन्य स्त्रोतो वीडियो से चिन्हित करते हुये नाम प्रकाश में लाया गया । जिसके आधार पर निम्न अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया तथा मा0उच्च न्यायालय के आदेश का पालन कराया गया । अभियोग में गिरफ्तार अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय बलिया रवाना किया जा रहा है । गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता का नाम व पता- 1. तेज बहादुर राम पुत्र राम बचन राम निवासी ग्राम हथौज थाना खेजुरी,बलिया 2. हरिशंकर राम पुत्र स्व0 घमड़ी राम निवासी ग्राम हथौज थाना खेजुरी,बलिया 3. कौशल्या देवी पत्नी गोविन्द राम निवासी ग्राम हथौज थाना खेजुरी,बलिया 4. गायत्री देवी पत्नी विनोद राम निवासी ग्राम हथौज थाना खेजुरी,बलिया 5. जानकी देवी पत्नी तेजबहादुर राम निवासी ग्राम हथौज थाना खेजुरी,बलिया 6. सुनीता देवी पत्नी सरोज राम निवासी ग्राम बहेरी थाना खेजुरी,बलिया 7. कुमारी नीतू पुत्री सरोज राम निवासी ग्राम बहेरी थाना खेजुरी,बलिया3
- गाजीपुर जनपद के मोहम्मदाबाद से शबे-बारात की पाक और रूहानी तस्वीरें सामने आईं, जहाँ मुस्लिम समाज के लोगों ने पूरे अकीदत, एहतराम और सच्चे जज़्बात के साथ इस मुक़द्दस रात को इबादत में गुज़ारा। शबे-बारात के मुबारक मौके पर बड़ी तादाद में लोग क़ब्रिस्तान पहुँचे, अपने मरहूम बुज़ुर्गों की क़ब्रों पर फातिहा-ख़्वानी की, कुरआन-ए-पाक की तिलावत की और अल्लाह तआला से उनके लिए मग़फिरत व जन्नत-उल-फिरदौस की दुआएँ मांगीं। क़ब्रों पर अगरबत्ती, फूल और चिराग़ रोशन करते हुए लोगों की आँखों में अपने अज़ीज़ों की यादें साफ़ झलक रही थीं। इस पाक रात को रहमत, बरकत और बख़्शिश की रात माना जाता है। लोग न सिर्फ़ अपने गुज़रे हुए रिश्तेदारों को याद करते हैं बल्कि अपने गुनाहों से तौबा कर अल्लाह से बेहतर मुक़द्दर और नेक राह की दुआ भी करते हैं। मोहम्मदाबाद के विभिन्न क़ब्रिस्तानों में देर रात तक लोगों की आमद-ओ-रफ़्त बनी रही। वहीं घरों में भी खास़ इंतज़ाम देखने को मिला। महिलाओं ने हलवा, ज़र्दा व अन्य पकवान तैयार किए, बच्चों में मिठाइयाँ तक़सीम की गईं और पड़ोसियों के साथ भी इस खुशी को साझा किया गया। मस्जिदों में नमाज़, नफ़्ल इबादत और दुआओं का सिलसिला चलता रहा, जिससे पूरे इलाके में एक रूहानी माहौल कायम हो गया। शबे-बारात हमें यह पैग़ाम देती है कि हम अपने आमाल की इस्लाह करें, अपने बुज़ुर्गों को याद रखें, ग़रीबों व ज़रूरतमंदों की मदद करें और समाज में मोहब्बत, भाईचारे व इंसानियत को मज़बूत बनाएं।1
- Post by Namrata Shukla2
- आजमगढ़। विश्व कैंसर दिवस (04 फरवरी) के अवसर पर ए.एन.एम. प्रशिक्षण केंद्र (एएनएमटीसी), आजमगढ़ में “United by Unique” थीम के अंतर्गत जन-जागरूकता संगोष्ठी एवं कैंसर स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला स्वास्थ्य समिति, आजमगढ़ द्वारा एनसीडी (गैर-संचारी रोग) कार्यक्रम के तहत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी आजमगढ़ डॉ. एन. आर. वर्मा ने कहा कि कैंसर के मामलों में लगातार वृद्धि एक गंभीर चुनौती है, लेकिन समय पर जांच, सही जानकारी और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर इससे काफी हद तक बचाव संभव है। उन्होंने आमजन से नियमित स्क्रीनिंग कराने और कैंसर के लक्षणों के प्रति सतर्क रहने की अपील की। एडिशनल मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उमाशरण पांडेय ने कैंसर के सामान्य लक्षणों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि लगातार थकान, त्वचा में पीलापन, वजन का असामान्य घटना तथा भोजन निगलने में कठिनाई जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित मनोवैज्ञानिक सौरभ कुमार ने कहा कि कैंसर केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी व्यक्ति को प्रभावित करता है, ऐसे में मानसिक सहयोग और परामर्श की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। एएनएमटीसी सेंटर की प्रधानाचार्य प्रियंका यादव ने एएनएम छात्राओं से आह्वान किया कि वे समुदाय में कैंसर जागरूकता की सशक्त कड़ी बनें तथा महिलाओं में विशेष रूप से स्तन कैंसर की समय पर जांच के लिए लोगों को प्रेरित करें। वक्ताओं ने गुटखा, पान एवं अन्य तंबाकू उत्पादों के सेवन से मुंह एवं ग्रासनली (ईसोफेगस) कैंसर के बढ़ते खतरे पर भी विस्तार से चर्चा करते हुए तंबाकू से दूर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी प्रचार-प्रसार मनीष तिवारी द्वारा किया गया। संगोष्ठी को सफल बनाने में एनसीडी सेल से दिलीप मौर्या एवं चंद्र प्रकाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में एएनएम छात्राओं, स्वास्थ्य कर्मियों एवं विशेषज्ञों ने सहभागिता करते हुए समाज में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। अंत में “जल्द पहचान – सुरक्षित जीवन” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने की अपील की गई।1
- Post by Flash News UP1
- अखिलेश यादव को लेकर ओमप्रकाश राजभर का बयान... मऊ : जनपद के मधुबन विधानसभा अंतर्गत दरगाह में एक कार्यक्रम में आये कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोले...? पंचायत चुनाव समय पर होगा, मत पत्र छप गए हैं और सभी जिले को चले गए हैं। 28 तारीख को मतदाता सूची का प्रकाशन हो जायेगा। अखिलेश यादव को लेकर ओमप्रकाश राजभर का बयान - समाजवादी पार्टी के लोग झूठ बोलने का काम करते हैं। मतदाता सूची में नाम बढ़वाना और कटवाना चुनाव आयोग का काम है, इसमें बीजेपी सरकार क्या कर रही है। उन्होंने ये भी बोला कि सभी पार्टियां अपना अपना वोट बढ़वा रही हैं। ये भी बोले कि अखिलेश यादव अब कभी सरकार नहीं बना पाएंगे क्योंकि लाखो यादव लोग बीजेपी का झंडा लेकर घूम रहे हैं और मुस्लिम भी लेकर घूम रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए पूरी वीडियो देखें। ब्यूरो चीफ दलजीत सिंह मऊ इंडियन टीवी न्यूज़1