logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जहरीले कीड़े के काटने से मासूम की हालत नाजुक, जिला अस्पताल पर लापरवाही का आरोप जहरीले कीड़े के काटने से मासूम की हालत नाजुक, जिला अस्पताल पर लापरवाही का आरोप सम्भल में जहरीले कीड़े के काटने से पांच वर्षीय मासूम की हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों के मुताबिक, घर में मिट्टी से कंचा निकालते समय बच्चे की उंगली में किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के बाद तबीयत और बिगड़ने का आरोप है। परिजनों का यह भी आरोप है कि हालत गंभीर होने के बाद दोबारा जिला अस्पताल पहुंचने पर बच्चे को भर्ती नहीं किया गया। फिलहाल मासूम का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि, जिला अस्पताल पर लगाए गए आरोपों की अभी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। विओ- सम्भल के थाना कैलादेवी क्षेत्र के ईसापुर मूसापुर गांव में करीब पांच वर्षीय अदीब के साथ यह घटना हुई। सोमवार दोपहर अदीब घर में मिट्टी के अंदर कंचे खेल रहा था। एक कंचा मिट्टी में चला गया, जिसे निकालने के दौरान बच्चे की उंगली में किसी कीड़े ने काट लिया। कीड़े के काटने के कुछ ही देर बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल सम्भल लेकर पहुंचे। परिजनों के मुताबिक, वहां बच्चे को इंजेक्शन और दवा दी गई। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद बच्चे की हालत में सुधार होने के बजाय और बिगाड़ हो गया। हालत गंभीर होने पर जब वे बच्चे को दोबारा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो आरोप है कि उसे भर्ती नहीं किया गया। इसके बाद परिजन बच्चे को शहर के हसीना बेगम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। परिजनों के अनुसार बच्चे की हालत नाजुक है और वह कोमा जैसी स्थिति में है। वहीं, जिला अस्पताल के उपचार को लेकर लगाए गए लापरवाही के आरोपों की अभी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग या जिला अस्पताल की ओर से भी मामले में फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बाइट- अब्दुल हसन (बच्चे के पिता) बाइट- तबारक हुसैन (बच्चे के चाचा)

8 hrs ago
user_Mubarak Ali
Mubarak Ali
संभल, संभल, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago
40b9aeea-e6d6-4dd7-bef9-a2a18b8c4409

जहरीले कीड़े के काटने से मासूम की हालत नाजुक, जिला अस्पताल पर लापरवाही का आरोप जहरीले कीड़े के काटने से मासूम की हालत नाजुक, जिला अस्पताल पर लापरवाही का आरोप सम्भल में जहरीले कीड़े के काटने से पांच वर्षीय मासूम की हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों के मुताबिक, घर में मिट्टी से कंचा निकालते समय बच्चे की उंगली में किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के बाद तबीयत और बिगड़ने का आरोप है। परिजनों का

6b786fad-ec4a-424b-9aad-d2201d10664c

यह भी आरोप है कि हालत गंभीर होने के बाद दोबारा जिला अस्पताल पहुंचने पर बच्चे को भर्ती नहीं किया गया। फिलहाल मासूम का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि, जिला अस्पताल पर लगाए गए आरोपों की अभी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। विओ- सम्भल के थाना कैलादेवी क्षेत्र के ईसापुर मूसापुर गांव में करीब पांच वर्षीय अदीब के साथ यह घटना हुई। सोमवार दोपहर अदीब घर में मिट्टी के अंदर कंचे खेल रहा था। एक कंचा मिट्टी में चला गया,

जिसे निकालने के दौरान बच्चे की उंगली में किसी कीड़े ने काट लिया। कीड़े के काटने के कुछ ही देर बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल सम्भल लेकर पहुंचे। परिजनों के मुताबिक, वहां बच्चे को इंजेक्शन और दवा दी गई। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद बच्चे की हालत में सुधार होने के बजाय और बिगाड़ हो गया। हालत गंभीर होने पर जब वे बच्चे को दोबारा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो आरोप है कि उसे भर्ती नहीं

किया गया। इसके बाद परिजन बच्चे को शहर के हसीना बेगम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। परिजनों के अनुसार बच्चे की हालत नाजुक है और वह कोमा जैसी स्थिति में है। वहीं, जिला अस्पताल के उपचार को लेकर लगाए गए लापरवाही के आरोपों की अभी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग या जिला अस्पताल की ओर से भी मामले में फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बाइट- अब्दुल हसन (बच्चे के पिता) बाइट- तबारक हुसैन (बच्चे के चाचा)

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • संभल के चंदौसी में चंद्रशेखर आजाद की जनसभा, गांव गांव जाकर अपील चंदौसी में चंद्रशेखर आजाद की जनसभा, गांव गांव जाकर अपील सम्भल में आजाद समाज पार्टी ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रियता बढ़ा दी है। पार्टी अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद 29 सितंबर को चंदौसी में जनसभा करेंगे। सभा को लेकर कार्यकर्ता गांव-गांव जनसंपर्क कर रहे हैं। चंदौसी में चंद्रशेखर आजाद की यह पहली बड़ी जनसभा होगी। पार्टी ने चंदौसी सीट से रमेश गंधर्व को प्रत्याशी घोषित किया है। जनसभा में सामाजिक हिस्सेदारी, अधिकार और आरक्षण जैसे मुद्दे उठाए जाएंगे। पार्टी इसे सम्भल में अपने चुनावी अभियान और संगठन को मजबूत करने की कवायद के तौर पर देख रही है। बाइट- शहज़ाद खां, जिलाध्यक्ष आज़ाद समाज पार्टी, सम्भल
    1
    संभल के चंदौसी में चंद्रशेखर आजाद की जनसभा, गांव गांव जाकर अपील
चंदौसी में चंद्रशेखर आजाद की जनसभा, गांव गांव जाकर अपील
सम्भल में आजाद समाज पार्टी ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रियता बढ़ा दी है। पार्टी अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद 29 सितंबर को चंदौसी में जनसभा करेंगे। सभा को लेकर कार्यकर्ता गांव-गांव जनसंपर्क कर रहे हैं।
चंदौसी में चंद्रशेखर आजाद की यह पहली बड़ी जनसभा होगी। पार्टी ने चंदौसी सीट से रमेश गंधर्व को प्रत्याशी घोषित किया है। जनसभा में सामाजिक हिस्सेदारी, अधिकार और आरक्षण जैसे मुद्दे उठाए जाएंगे। पार्टी इसे सम्भल में अपने चुनावी अभियान और संगठन को मजबूत करने की कवायद के तौर पर देख रही है।
बाइट- शहज़ाद खां, जिलाध्यक्ष आज़ाद समाज पार्टी, सम्भल
    user_Mubarak Ali
    Mubarak Ali
    संभल, संभल, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • भारतीय किसान संघ ने मांगों को लेकर दिया धरना किया प्रदर्शन जनपद संभल के मुख्यालय बहजोई में जिला अधिकारी ऑफिस के पीछे परशुराम मंदिर के सामने भारतीय किसान संघ ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। भारतीय किसान संघ ने अंश निर्धारण, उपज का सही मूल्य मिलने, कोल्ड स्टोर, बिजली समस्या, जैविक खेती करने वाले किसानों को प्रोत्साहन राशि, किसान सम्मान निधि बढ़ाये जाने संबंधी मांगों को लेकर अपना प्रदर्शन किया। इस दौरान भारी संख्या में क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे। ज्ञापन लेने के लिए SDM आये लेकिन भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी ने ज्ञापन देने से माना कर दिया उनकी मांग थी कि वह अपना ज्ञापन जिलाधिकारी को ही देंगे। अंत में पुलिस अधीक्षक के साथ एडीएम संभल सभा स्थल पर आए और किसानों के बीच बैठकर उनकी मांगों को सुना।
    3
    भारतीय किसान संघ ने मांगों को लेकर दिया धरना किया प्रदर्शन 
जनपद संभल के मुख्यालय बहजोई में जिला अधिकारी ऑफिस के पीछे परशुराम मंदिर के सामने भारतीय किसान संघ ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
भारतीय किसान संघ ने अंश निर्धारण, उपज का सही मूल्य मिलने, कोल्ड स्टोर, बिजली समस्या, जैविक खेती करने वाले किसानों को प्रोत्साहन राशि, किसान सम्मान निधि बढ़ाये जाने संबंधी मांगों को लेकर अपना प्रदर्शन किया।
इस दौरान भारी संख्या में क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे।
ज्ञापन लेने के लिए SDM आये लेकिन भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी ने ज्ञापन देने से माना कर दिया उनकी मांग थी कि वह अपना ज्ञापन जिलाधिकारी को ही देंगे। 
अंत में पुलिस अधीक्षक के साथ एडीएम संभल सभा स्थल पर आए और किसानों  के बीच बैठकर उनकी मांगों को सुना।
    user_जयदेव सिंह
    जयदेव सिंह
    चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जनपद संभल की गुनौर तहसील क्षेत्र में बस में छूटा महिला का बैग पुलिस ने महिला को सकुशल वापस लौटाया। जनपद संभल की गुनौर तहसील क्षेत्र में बस में छूटा महिला का बैग पुलिस ने महिला को सकुशल वापस लौटाया। जनपद संभल की गुन्नौर तहसील क्षेत्र में बस से दिल्ली जा रही थी तभी उसका बैग गुन्नौर में ही छूट गया जिसमें उनकी ज्वेलरी, मोबाइल, घड़ियां और पैसे सहित अनेक मूल्यवान चीज थी जिसकी जानकारी होने पर पुलिस ने महिला की पहचान करके महिला को उनका बैग सुरक्षित रूप से उनको लौटा दिया जिसमें उनके सभी सामान सुरक्षित था इस विषय में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक संभल विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि ​ये देखिए, कल एक महिला जो कि जनपद संभल में गुन्नौर कस्बे से दिल्ली के लिए जा रही थी। उनका एक बैग वहीं बस स्टेशन के पास छूट गया था। वहां स्थानीय जनता के एक व्यक्ति की मदद से वो बैग पुलिस टीम को मिला, वहां पे जो ड्यूटी पे थी और हमारे पुलिस टीम के उपनिरीक्षक योगेश, हेड कांस्टेबल सोनवीर और सुनील इनके द्वारा तत्काल उस महिला का पता लगाकर के उनको सूचित करते हुए बुलवा करके पूरा बैग उनके सुपुर्द की, सकुशल सुपुर्द किया गया। ​जो उनका बैग था, उसमें घड़ियां, ज्वेलरी, उनके मोबाइल फोन और कई सारी वैल्यूएबल चीजें, मूल्यवान चीजें उस बैग में थी और पूरा सामान, उनका 100% सामान सकुशल उसको वापस किया गया। ​तत्परता पूर्वक इसमें कार्यवाही की गई, इसके दृष्टिगत इस जो तीनों हमारे पुलिसकर्मी रहे हैं, उनको प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित भी किया जा रहा है। ​स्थानीय जनता का जो व्यक्ति जिसके द्वारा इसमें पुलिस की मदद की गई, उसको भी सम्मानित इसमें किया जा रहा है, जिससे अन्य लोग भी इससे प्रेरणा लेकर के समाज में इस प्रकार के अच्छे कार्य कर सकें।
    3
    जनपद संभल की गुनौर तहसील क्षेत्र में बस में छूटा महिला का बैग पुलिस ने महिला को सकुशल वापस लौटाया।
जनपद संभल की गुनौर तहसील क्षेत्र में बस में छूटा महिला का बैग पुलिस ने महिला को सकुशल वापस लौटाया।
जनपद संभल की गुन्नौर तहसील क्षेत्र में बस से दिल्ली जा रही थी तभी उसका बैग गुन्नौर में ही छूट गया जिसमें उनकी ज्वेलरी, मोबाइल, घड़ियां और पैसे सहित अनेक मूल्यवान चीज थी जिसकी जानकारी होने पर पुलिस ने महिला की पहचान करके महिला को उनका बैग सुरक्षित रूप से उनको लौटा दिया जिसमें उनके सभी सामान सुरक्षित था इस विषय में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक संभल विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि
​ये देखिए, कल एक महिला जो कि जनपद संभल में गुन्नौर कस्बे से दिल्ली के लिए जा रही थी। उनका एक बैग वहीं बस स्टेशन के पास छूट गया था। वहां स्थानीय जनता के एक व्यक्ति की मदद से वो बैग पुलिस टीम को मिला, वहां पे जो ड्यूटी पे थी और हमारे पुलिस टीम के उपनिरीक्षक योगेश, हेड कांस्टेबल सोनवीर और सुनील इनके द्वारा तत्काल उस महिला का पता लगाकर के उनको सूचित करते हुए बुलवा करके पूरा बैग उनके सुपुर्द की, सकुशल सुपुर्द किया गया।
​जो उनका बैग था, उसमें घड़ियां, ज्वेलरी, उनके मोबाइल फोन और कई सारी वैल्यूएबल चीजें, मूल्यवान चीजें उस बैग में थी और पूरा सामान, उनका 100% सामान सकुशल उसको वापस किया गया।
​तत्परता पूर्वक इसमें कार्यवाही की गई, इसके दृष्टिगत इस जो तीनों हमारे पुलिसकर्मी रहे हैं, उनको प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित भी किया जा रहा है।
​स्थानीय जनता का जो व्यक्ति जिसके द्वारा इसमें पुलिस की मदद की गई, उसको भी सम्मानित इसमें किया जा रहा है, जिससे अन्य लोग भी इससे प्रेरणा लेकर के समाज में इस प्रकार के अच्छे कार्य कर सकें।
    user_Nitin Sagar
    Nitin Sagar
    Court reporter चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • ismein dekhna Kitna Khatarnak wala Head shot padega ... ismein Dekho bhai movement kitni Khatarnak dikh rahi hai
    1
    ismein dekhna Kitna Khatarnak wala Head shot padega 



...
ismein Dekho bhai movement kitni Khatarnak dikh rahi hai
    user_Arvind
    Arvind
    हसनपुर, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Bhagatpur:अलीगंज मार्ग पर बाइक की टक्कर से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम अलीगंज मार्ग पर बाइक की टक्कर से 70 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिवार में मचा कोहराम मुरादाबाद। थाना भगतपुर क्षेत्र के ग्राम बिलावाला निवासी करीब 70 वर्षीय रघुवीर सिंह पुत्र भोजराज सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह मुरादाबाद कचहरी में मुंशी के पद पर कार्यरत थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार रघुवीर सिंह बुधवार को मुरादाबाद से ट्रेन द्वारा अपने घर लौट रहे थे। अलीगंज रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद वह पैदल अपने गांव की ओर जा रहे थे। अलीगंज मार्ग पर पीछे से आए बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रघुवीर सिंह को परिजनों व स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए मुरादाबाद के कॉसमॉस अस्पताल भेजा गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार ने किसी भी प्रकार की कार्यवाई से इंकार किया है।
    1
    Bhagatpur:अलीगंज मार्ग पर बाइक की टक्कर से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम 
अलीगंज मार्ग पर बाइक की टक्कर से 70 वर्षीय व्यक्ति की मौत,
परिवार में मचा कोहराम मुरादाबाद। थाना भगतपुर क्षेत्र के ग्राम
बिलावाला निवासी करीब 70 वर्षीय रघुवीर सिंह पुत्र भोजराज सिंह की
सड़क हादसे में मौत हो गई। वह मुरादाबाद कचहरी में मुंशी के पद पर
कार्यरत थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार रघुवीर सिंह बुधवार को मुरादाबाद से ट्रेन द्वारा
अपने घर लौट रहे थे। अलीगंज रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद वह
पैदल अपने गांव की ओर जा रहे थे। अलीगंज मार्ग पर पीछे से आए
बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर
पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर
पहुंची और घायल रघुवीर सिंह को परिजनों व स्थानीय लोगों की मदद
से उपचार के लिए मुरादाबाद के कॉसमॉस अस्पताल भेजा गया।
उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार ने किसी भी प्रकार की
कार्यवाई से इंकार किया है।
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • *अमरोहा: नौगांवा सादात में खेत में मिली लाश से हड़कंप, जहरीले कीड़े के काटने से मौत* *अमरोहा। जनपद अमरोहा के थाना नौगांवा सादात क्षेत्र के जमुना चौकी के पास एक लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की।* जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान *देवराज सिंह पुत्र रामनिवास त्यागी, उम्र करीब 58 वर्ष* के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि देवराज सिंह खेत में चारा लेने के लिए घर से निकले थे। परिजनों ने बताया कि देवराज सिंह *दिनांक 19/09/2026 को शाम के समय घर से निकले थे*। उसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चला। आज *दिनांक 23/09/2026 को शाम करीब 4:00 बजे* सूचना मिली कि उनका शव *आमोद त्यागी के घर के पीछे, सौरभ त्यागी के खाली प्लॉट* में पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची जमुना पुलिस ने जांच की तो प्रारंभिक जांच में *जहरीले कीड़े के काटने से मौत* होने की बात सामने आई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। *रिपोर्ट - नौगांवा सादात, अमरोह
    3
    *अमरोहा: नौगांवा सादात में खेत में मिली लाश से हड़कंप, जहरीले कीड़े के काटने से मौत*


*अमरोहा। जनपद अमरोहा के थाना नौगांवा सादात क्षेत्र के जमुना चौकी के पास एक लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की।*
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान *देवराज सिंह पुत्र रामनिवास त्यागी, उम्र करीब 58 वर्ष* के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि देवराज सिंह खेत में चारा लेने के लिए घर से निकले थे।
परिजनों ने बताया कि देवराज सिंह *दिनांक 19/09/2026 को शाम के समय घर से निकले थे*। उसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चला। आज *दिनांक 23/09/2026 को शाम करीब 4:00 बजे* सूचना मिली कि उनका शव *आमोद त्यागी के घर के पीछे, सौरभ त्यागी के खाली प्लॉट* में पड़ा हुआ है।
मौके पर पहुंची जमुना पुलिस ने जांच की तो प्रारंभिक जांच में *जहरीले कीड़े के काटने से मौत* होने की बात सामने आई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
*रिपोर्ट - नौगांवा सादात, अमरोह
    user_Amroha news Nitin Diwakar
    Amroha news Nitin Diwakar
    TV News Anchor अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बनियाखेड़ा में मिट्टी खनन को लेकर ग्रामीण और व्यापारी संगठन आमने-सामने बनियाखेड़ा में मिट्टी खनन को लेकर ग्रामीण और व्यापारी संगठन आमने-सामने संभल के बनियाखेड़ा थाना क्षेत्र में मिट्टी खनन को लेकर विवाद सामने आया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर गांव के जंगल क्षेत्र में चल रहे मिट्टी खनन की परमिशन निरस्त कराने और डंपरों पर रोक लगाने की मांग की है। वहीं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से भी खनन विभाग के अधिकारियों को शिकायत देकर आम जनता और व्यापारियों को कथित परेशानी से राहत दिलाने की मांग की गई है। मामला थाना बनियाठेर क्षेत्र के ग्राम बनियाखेड़ा का है। ग्रामीणों की ओर से जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि गांव के जंगल क्षेत्र में काफी समय से मिट्टी खनन का काम चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि खनन के बाद मिट्टी से भरे डंपर गांव की सड़कों से तेज रफ्तार में गुजरते हैं। शिकायत में सड़क और खड़ंजे क्षतिग्रस्त होने, पाइपलाइन टूटने, खेतों और फसलों को नुकसान पहुंचने तथा धूल के कारण प्रदूषण बढ़ने जैसी समस्याओं का उल्लेख किया गया है। ग्रामीणों ने यह भी कहा है कि भारी वाहनों के आवागमन से गांव के बच्चों और लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है और स्कूल जाने वाले बच्चों पर भी इसका असर पड़ रहा है। इसी मामले को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से भी खनन विभाग के अधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया गया है। संगठन ने मिट्टी खनन की प्रक्रिया और ईसी परमिशन को लेकर सवाल उठाते हुए आम जनता और व्यापारियों को राहत दिलाने की मांग की है। अब ग्रामीणों और व्यापार मंडल की शिकायत के बाद देखने वाली बात होगी कि खनन विभाग और जिला प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
    1
    बनियाखेड़ा में मिट्टी खनन को लेकर ग्रामीण और व्यापारी संगठन आमने-सामने

बनियाखेड़ा में मिट्टी खनन को लेकर ग्रामीण और व्यापारी संगठन आमने-सामने
संभल के बनियाखेड़ा थाना क्षेत्र में मिट्टी खनन को लेकर विवाद सामने आया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर गांव के जंगल क्षेत्र में चल रहे मिट्टी खनन की परमिशन निरस्त कराने और डंपरों पर रोक लगाने की मांग की है। वहीं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से भी खनन विभाग के अधिकारियों को शिकायत देकर आम जनता और व्यापारियों को कथित परेशानी से राहत दिलाने की मांग की गई है।
मामला थाना बनियाठेर क्षेत्र के ग्राम बनियाखेड़ा का है। ग्रामीणों की ओर से जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि गांव के जंगल क्षेत्र में काफी समय से मिट्टी खनन का काम चल रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि खनन के बाद मिट्टी से भरे डंपर गांव की सड़कों से तेज रफ्तार में गुजरते हैं। शिकायत में सड़क और खड़ंजे क्षतिग्रस्त होने, पाइपलाइन टूटने, खेतों और फसलों को नुकसान पहुंचने तथा धूल के कारण प्रदूषण बढ़ने जैसी समस्याओं का उल्लेख किया गया है।
ग्रामीणों ने यह भी कहा है कि भारी वाहनों के आवागमन से गांव के बच्चों और लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है और स्कूल जाने वाले बच्चों पर भी इसका असर पड़ रहा है।
इसी मामले को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से भी खनन विभाग के अधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया गया है। संगठन ने मिट्टी खनन की प्रक्रिया और ईसी परमिशन को लेकर सवाल उठाते हुए आम जनता और व्यापारियों को राहत दिलाने की मांग की है।
अब ग्रामीणों और व्यापार मंडल की शिकायत के बाद देखने वाली बात होगी कि खनन विभाग और जिला प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
    user_Mubarak Ali
    Mubarak Ali
    संभल, संभल, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • यूपी घुमाने हरियाणा से लाए; शराब पार्टी के बाद कमरे में घुसकर वारदात की उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से सामने आया है। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा से उत्तर प्रदेश (यूपी) घुमाने के बहाने लाई गई एक महिला के साथ कथित रूप से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। लोकेशन: यह वारदात कथित तौर पर एक विधायक के फार्म-हाउस पर हुई। वारदात: पीड़ित महिला को हरियाणा से यूपी घुमाने की बात कहकर लाया गया था। वहाँ एक शराब पार्टी के बाद आरोपियों ने कमरे में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा हिंदी दैनिक समाचार पत्र
    1
    यूपी घुमाने हरियाणा से लाए; शराब पार्टी के बाद कमरे में घुसकर वारदात की उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से सामने आया है। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा से उत्तर प्रदेश (यूपी) घुमाने के बहाने लाई गई एक महिला के साथ कथित रूप से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। लोकेशन: यह वारदात कथित तौर पर एक विधायक के फार्म-हाउस पर हुई। वारदात: पीड़ित महिला को हरियाणा से यूपी घुमाने की बात कहकर लाया गया था। वहाँ एक शराब पार्टी के बाद आरोपियों ने कमरे में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया। 
ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा हिंदी दैनिक समाचार पत्र
    user_आशीष मिश्रा
    आशीष मिश्रा
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.