बौंसी मैन चौक, बजरंग बली चौक पर आयोजित खिचड़ी भोग कार्यक्रम में 3 हज़ार से ज्यादा लोगों ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया 🎙️ 1 मिनट का पॉजिटिव वॉइस ओवर (मुस्लिम भाइयों ने प्रसाद लिया) बांका जिले के बौंसी से एक दिल छू लेने वाली तस्वीर सामने आई है… बौंसी मैन चौक, बजरंग बली चौक पर आयोजित खिचड़ी भोग कार्यक्रम में 3 हज़ार से ज्यादा लोगों ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। हर तरफ भक्ति का माहौल था… लेकिन इस आयोजन की सबसे खास बात कुछ और ही थी… यहाँ मुस्लिम भाइयों ने भी पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया। जो अपने आप में भाईचारे और एकता की एक खूबसूरत मिसाल बन गया। जब लोग साथ बैठे… साथ खाए… तो ऐसा लगा जैसे हर फर्क मिट गया हो… न कोई ऊंच-नीच… न कोई भेदभाव… बस एक ही पहचान — इंसानियत। बौंसी की ये तस्वीर बताती है कि जब दिल जुड़ते हैं, तो समाज और भी मजबूत बनता है। ये सिर्फ एक आयोजन नहीं… बल्कि एक संदेश है पूरे देश के लिए — मिलजुल कर रहने में ही असली ताकत है। ❤️

- गोड्डा जिला अंतर्गत पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक दल के नेता द्वारा DC गोड्डा को पत्र लिखकर गेरुआ नदी के विभिन्न घाटों पर हो रहे अवैध बालू उठाव का मुद्दा गंभीरता से उठाया गया है। #Godda #Poraiyahat #IllegalMining #SandMafia #Jharkhand Congress PublicIssue1
- बांका से गर्व की खबर… समाहरणालय सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ल ने सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्नयन क्रैश कोर्स के टॉप 5 विद्यार्थियों को भी मंच पर सम्मान देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया। इस दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे। DM ने बच्चों को आगे भी कड़ी मेहनत करने और जीवन में बड़ी उपलब्धि हासिल करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान पूरे सभागार में गर्व और खुशी का माहौल देखने को मिला।1
- तारापुर में हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर बजरंग दल द्वारा श्री श्री 108 बाबा तरेश्वर नाथ उल्टास्थान महादेव मंदिर परिसर में गुरुवार की रात भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया तथा हनुमान जी की आरती संपन्न हुई। पूजा-अर्चना का कार्यक्रम मंदिर के पुजारी राम आचार्य के नेतृत्व में विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे परिसर में भक्ति का माहौल बना रहा। इस अवसर पर युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने जमकर आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में बजरंग दल के जिला सह संयोजक गौतम सिंह कुशवाहा, रितेश केशरी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि पिंटू राज सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।1
- Chandan Banka Bihar : कोरिया पंचायत अंतर्गत प्रोन्नत मध्य विद्यालय घोंघा डाबर वार्ड नंबर 08 #video रिपोर्टर उपेन्द्र यादव1
- isase bahut aadami Pani Piya Karta tha per aise sthiti per hai hi isko dekhta Tak nahin a Raha isliye aapse anurodh hai ki isase koi nazdiki mistri se sampark karke banaa Diya jaaye3
- Post by THE LIVE1
- सासाराम। रोहतास जिले के मुरादाबाद गांव में बीते 24 मार्च को जमीनी विवाद में दिनदहाड़े हुई पति की हत्या के बाद दो बच्चों संग जहर खाकर गंभीर रूप से घायल पत्नी की मंगलवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि दोनों मासूम बच्चे की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है लेकिन फिलहाल उन्हें चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को जहर खाने के बाद घायल महिला एवं दोनों बच्चों को इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान पत्नी ने दम तोड़ दिया। पति की दिनदहाड़े हुई हत्या उल्लेखनीय है कि बीते 24 मार्च को सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुरादाबाद गांव में बाराडीह गांव निवासी हसन रजा की जमीन विवाद में दिनदहाड़े लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। पति की हत्या के बाद से हीं पत्नी रेशमा खातून गहरे सदमे में थी और किसी से बातचीत नहीं कर रही थी। इसी क्रम में मंगलवार को उसने अपने दो मासूम बच्चों के साथ जहर जहर खा लिया, इसके बाद तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब तक तीन लोग गिरफ्तार मामले में सदर डीएसपी दो कुमार वैभव ने बताया कि सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुरादाबाद गांव में दिनदहाड़े एक युवक की पीट-पीटकर हत्या मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर घटना में संलिप्त सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है तथा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।1
- बिहार बांका -में सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थाना और ओपी क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में बैरिकेडिंग कर दोपहिया, चारपहिया और व्यावसायिक वाहनों की गहन जांच की जा रही है। वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस और प्रदूषण प्रमाण पत्र की जांच की जा रही है। बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है, कई लोगों का चालान भी काटा गया है। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर पुलिस की विशेष नजर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे और अपराध पर लगाम लगाई जा सके। 📍 बांका ✍️ संवाददाता बिकाश शर्मा1
- Post by THE LIVE1