तारापुर में हनुमान जन्मोत्सव पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, भक्तों की उमड़ी भीड़ तारापुर में हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर बजरंग दल द्वारा श्री श्री 108 बाबा तरेश्वर नाथ उल्टास्थान महादेव मंदिर परिसर में गुरुवार की रात भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया तथा हनुमान जी की आरती संपन्न हुई। पूजा-अर्चना का कार्यक्रम मंदिर के पुजारी राम आचार्य के नेतृत्व में विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे परिसर में भक्ति का माहौल बना रहा। इस अवसर पर युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने जमकर आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में बजरंग दल के जिला सह संयोजक गौतम सिंह कुशवाहा, रितेश केशरी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि पिंटू राज सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।

- भोजपुर जिले के आरा में बुधवार कर गोली कांड मामले में नया मोड़ सामने आया है, इस मामले में सीसीटीवी फुटेजअब सामने आया है, इसके बाद शहर के इलाकों में अपराधियों से दहशत का माहौल है। घटना नगर थाना क्षेत्र के सिके रोड की बताई जा रही है जहां अपराधियों ने एक मैकेनिक मोहम्मद फिरोज को गोली मारकर हत्या कर दी है। अपराधियों ने कैसे गोली मारी इस वीडियो फुटेज में आप देख सकते हैं। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मृत्यु युवक मोहम्मद फिरोज एक चाय दुकान पर अपने एक दोस्त के साथ गपलड़ा रहा था तभी अपराधी आ धमके के और दनादन गोलियां से हमला कर दिया जिससे मोहम्मद फिरोज की वही घटनास्थल पर मौत हो गई और दहशत का माहौल बन गया। अब घटना के बाद आरोपी के घर पर अब पुलिस छापेमारी कर रही है और धरपकड़ में जुटी हुई है। इस फुटेज में देख सकते हैं या अपराधी के घर पर पुलिस छापेमारी करने पहुंची है और देखने के लिए आसपास के भीड़ उमड़ी हुई है और मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।1
- जमालपुर में पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन: लुधियाना के दो हत्यारोपी गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर ले गई टीम1
- बोबिल पंचायत अंतर्गत वार्ड न 09 निवासी सुखदेव साह के गाय की बछड़ी की मौत, रात में आये आंधी तूफान से घर गिरने के कारण हो गया। उक्त स्थल पर जाकर सुखदेव साह व ग्रामीण से मिला.1
- Post by Gaurav Kumar Mishra1
- बांका से गर्व की खबर… समाहरणालय सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ल ने सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्नयन क्रैश कोर्स के टॉप 5 विद्यार्थियों को भी मंच पर सम्मान देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया। इस दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे। DM ने बच्चों को आगे भी कड़ी मेहनत करने और जीवन में बड़ी उपलब्धि हासिल करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान पूरे सभागार में गर्व और खुशी का माहौल देखने को मिला।1
- मांगों के समर्थन में सेविकाओं का गोगरी में प्रदर्शन, बाल विकास परियोजना कार्यालय के बाहर जताई एकजुटता खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय के समक्ष गुरुवार को सेविकाओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रखंड के अलग-अलग पंचायतों से पहुंचीं सेविकाओं ने शाम करीब चार बजे तक धरना देते हुए अपनी एकजुटता का परिचय दिया। धरना-प्रदर्शन के दौरान सेविकाओं ने काला बिल्ला लगाकर कार्य करते हुए सरकार और विभाग के प्रति अपना विरोध जताया। प्रदर्शन कर रही सेविकाओं ने कहा कि उन्हें वर्तमान में जो मानदेय दिया जा रहा है, वह बेहद कम है और मजदूरों से भी कम पारिश्रमिक में उन्हें काम करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इतनी कम राशि में परिवार का भरण-पोषण करना काफी मुश्किल हो गया है। सेविकाओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे अपने अधिकारों और हक-हुकूक की लड़ाई जारी रखेंगी। उन्होंने सरकार से मानदेय में वृद्धि, स्थायीकरण सहित अन्य लंबित मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की। सेविकाओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया, तो वे आंदोलन को और तेज करने को बाध्य होंगी। धरना स्थल पर सेविका संघ की अध्यक्ष बिना यादव, महासचिव विभा यादव, आंसू झा, हेमलता कुमारी, रूबी कुमारी, मुमताज बेगम, आफरीन बानो, नुसरत खातून सहित कई सेविकाएं मौजूद रहीं। सभी ने एक स्वर में अपनी मांगों को दोहराते हुए सरकार से न्याय की अपील की। इस प्रदर्शन के दौरान कार्यालय परिसर में कुछ समय के लिए हलचल का माहौल बना रहा, वहीं सेविकाओं की एकजुटता और उनके आक्रोश ने यह साफ कर दिया कि वे अब अपने अधिकारों के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ने के मूड में हैं।1
- Post by THE LIVE1
- फसल कटाई को लेकर खूनी संघर्ष: भाइयों में चली गोली, चाचा-भतीजा घायल, एक रेफर1
- खगड़िया जिला के बोबिल पंचायत सहित बेलदौर प्रखंड क्षेत्र के किसान परेशान, दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा। किसान फुट फूट कर रो रहे हैं1