logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अंबेडकर जयंती को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सौहार्दपूर्ण आयोजन के निर्देश हमीरपुर। सुमेरपुर थाना परिसर में भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के मद्देनजर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ सदर राजेश कमल ने की, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोग, समाजसेवी और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में सीओ सदर ने निर्देश दिए कि जयंती के अवसर पर कोई नई परंपरा न शुरू की जाए और सभी कार्यक्रम पूर्व निर्धारित परंपराओं के अनुसार ही संपन्न किए जाएं। साथ ही उन्होंने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ शोभायात्रा निकालने का आह्वान किया, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे। थानाध्यक्ष योगेश तिवारी ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

1 hr ago
user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
संतोष कुमार चक्रवर्ती
Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

अंबेडकर जयंती को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सौहार्दपूर्ण आयोजन के निर्देश हमीरपुर। सुमेरपुर थाना परिसर में भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के मद्देनजर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ सदर राजेश कमल ने की, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोग, समाजसेवी और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में सीओ सदर ने निर्देश दिए कि जयंती के अवसर पर कोई नई परंपरा न शुरू की जाए और सभी कार्यक्रम पूर्व निर्धारित परंपराओं के अनुसार ही संपन्न किए जाएं। साथ ही उन्होंने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ शोभायात्रा निकालने का आह्वान किया, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे। थानाध्यक्ष योगेश तिवारी ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मुख्यालय में दो पक्षों में विवाद हुआ, लाठी डंडो से एक दूसरे की पिटाई का वीडियो वायरल, मारपीट के दौरान दो युवकों के सर फटे, पुलिस चौकी के पास बीच सडक पर दिनदहाड़े भिडे दो पक्ष, सदर कोतवाली क्षेत्र के यमुना पुल के पास का मामला...।।
    1
    मुख्यालय में दो पक्षों में विवाद हुआ,
लाठी डंडो से एक दूसरे की पिटाई का वीडियो वायरल,
मारपीट के दौरान दो युवकों के सर फटे,
पुलिस चौकी के पास बीच सडक पर दिनदहाड़े भिडे दो पक्ष,
सदर कोतवाली क्षेत्र के यमुना पुल के पास का मामला...।।
    user_Sheelu Nishad
    Sheelu Nishad
    Classified ads newspaper publisher हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • कानपुर गनेशीपुर आश्रम में आंधी और तूफान से एक बड़ा पेड़ गिर कर छप्पर पर गिर गया जिससे बुजुर्ग महिला घायल हो गई।
    1
    कानपुर गनेशीपुर आश्रम में आंधी और तूफान से एक बड़ा पेड़ गिर कर छप्पर पर गिर गया जिससे बुजुर्ग महिला घायल हो गई।
    user_Jagram singh
    Jagram singh
    Social worker घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    41 min ago
  • रेवना-पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले 20 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।पुलिस के अनुसार ठगी करने वाले लोग पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ठगी करते थे।अपराधी खुद को 'आवास विकास कार्यालय' का कर्मचारी बताते थे।
    1
    रेवना-पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले 20 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।पुलिस के अनुसार ठगी करने वाले लोग पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ठगी करते थे।अपराधी खुद को 'आवास विकास कार्यालय' का कर्मचारी बताते थे।
    user_Satish Kumar,9648888580
    Satish Kumar,9648888580
    Journalist Ghatampur, Kanpur Nagar•
    3 hrs ago
  • हमीरपुर। यमुना चौकी क्षेत्र के पास दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया, जिसमें लाठी-डंडे चलने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के सिर फटने की बात सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हैरानी की बात यह रही कि घटना के समय यमुना चौकी पर पुलिस नदारद बताई जा रही है, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    हमीरपुर। यमुना चौकी क्षेत्र के पास दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया, जिसमें लाठी-डंडे चलने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के सिर फटने की बात सामने आई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हैरानी की बात यह रही कि घटना के समय यमुना चौकी पर पुलिस नदारद बताई जा रही है, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई।
घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by अर्पित सिंह राजावत पत्रकारबीरोचीफ नेशनलमीडीया जिलाध्यक्ष सीह
    1
    Post by अर्पित सिंह राजावत पत्रकारबीरोचीफ नेशनलमीडीया जिलाध्यक्ष सीह
    user_अर्पित सिंह राजावत पत्रकारबीरोचीफ नेशनलमीडीया जिलाध्यक्ष सीह
    अर्पित सिंह राजावत पत्रकारबीरोचीफ नेशनलमीडीया जिलाध्यक्ष सीह
    अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 min ago
  • रुरा थाना क्षेत्र के कस्बा रुरा के बाजार वार्ड में बाइक व साईकिल में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई।जिससे बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए।जबकि साईकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।वहीं स्थानीय लोगों व राहगीरों की मदद से उन्हें उपचार हेतु सीएचसी अस्पताल भिजवाया गया।
    1
    रुरा थाना क्षेत्र के कस्बा रुरा के बाजार वार्ड में बाइक व साईकिल में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई।जिससे बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए।जबकि साईकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।वहीं स्थानीय लोगों व राहगीरों की मदद से उन्हें उपचार हेतु सीएचसी अस्पताल भिजवाया गया।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हमीरपुर। देशभक्तों की देश के प्रति भूमिका के मद्देनजर वर्णिता संस्था के तत्वावधान में विमर्श विविधा के अन्तर्गत जिनका देश ऋणी है के तहत सुमेरपुर कस्बे में संस्था के अध्यक्ष डा. भवानीदीन ने एक बेमिसाल क्रांतिचेता मंगल पाण्डेय की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि मंगल पान्डेय सही मायने में मां भारती के सच्चे सपूत थे। देश के प्रति इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। इनका बलिया के निकट नगवा गांव में दिवाकर पान्डेय और अभयरानी के घर 19 जुलाई 1827 को जन्म हुआ था। ये 22 वर्ष की उम्र में सेना में भर्ती हो गये थे। बैरकपुर छावनी में तैनाती के समय जब पता चला कि कारतूस के बाहरी आवरण में गाय और सुअर की चर्बी का इस्तेमाल किया जा रहा है तो इन्होंने विरोध किया। इस पर अंग्रेज अधिकारी ने इन्हें गिरफ्तार करने का हुकुम दिया। तब मंगल पान्डेय ने गोरे अधिकारी पर गोली चलाकर घायल कर दिया।गोरे अधिकारी ने अन्य सैनिकों को मंगल को पकड़ने का आदेश दिया, मगर सारे सैनिकों ने मना कर दिया। बाद में इन्हें गिरफ्तार कर 8 अप्रैल 1857 को फांसी पर लटका दिया गया और ये देश के लिए कुर्बान हो गये। इस कार्यक्रम में अशोक अवस्थी, सिद्धा, महावीर प्रजापति, रामनरायन सोनकर, विकास, दमाराम सोनकर, प्रेम, प्रिन्स, रिचा, होरी लाल, राहुल प्रजापति आदि शामिल रहे।
    1
    हमीरपुर। देशभक्तों की देश के प्रति भूमिका के मद्देनजर वर्णिता संस्था के तत्वावधान में विमर्श विविधा के अन्तर्गत जिनका देश ऋणी है के तहत सुमेरपुर कस्बे में संस्था के अध्यक्ष डा. भवानीदीन ने एक बेमिसाल क्रांतिचेता मंगल पाण्डेय की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि मंगल पान्डेय सही मायने में मां भारती के सच्चे सपूत थे। देश के प्रति इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। इनका बलिया के निकट नगवा गांव में दिवाकर पान्डेय और अभयरानी के घर 19 जुलाई 1827 को जन्म हुआ था। ये 22 वर्ष की उम्र में सेना में भर्ती हो गये थे। बैरकपुर छावनी में तैनाती के समय जब पता चला कि कारतूस के बाहरी आवरण में गाय और सुअर की चर्बी का इस्तेमाल किया जा रहा है तो इन्होंने विरोध किया। इस पर अंग्रेज अधिकारी ने इन्हें गिरफ्तार करने का हुकुम दिया। तब मंगल पान्डेय ने गोरे अधिकारी पर गोली चलाकर घायल कर दिया।गोरे अधिकारी ने अन्य सैनिकों को मंगल को पकड़ने का आदेश दिया, मगर सारे सैनिकों ने मना कर दिया। बाद में इन्हें गिरफ्तार कर 8 अप्रैल 1857 को फांसी पर लटका दिया गया और ये देश के लिए कुर्बान हो गये। इस कार्यक्रम में अशोक अवस्थी, सिद्धा, महावीर प्रजापति, रामनरायन सोनकर, विकास, दमाराम सोनकर, प्रेम, प्रिन्स, रिचा, होरी लाल, राहुल प्रजापति आदि शामिल रहे।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • घाटमपुर कस्बे में बुधवार को थाना प्रभारी दिनेश बिष्ट ने पुलिस बल के साथ पैदल गस्त किया। यह गस्त कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए किया गया
    1
    घाटमपुर कस्बे में बुधवार को थाना प्रभारी दिनेश बिष्ट ने पुलिस बल के साथ पैदल गस्त किया। यह गस्त कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए किया गया
    user_Jagram singh
    Jagram singh
    Social worker घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    58 min ago
  • घाटमपुर-तहसील में बुधवार को हुए ओला और बारिश से फसल के नुकसान को लेकर उप जिला अधिकारी को करीब आधा सैकड़ा किसानों ने मिलकर ज्ञापन सोपा है। किसानों ने ज्ञापन देते हुए बताया कि बारिश और ओला के चलते उनकी खड़ी तथा काट कर रखा गया गेहूं और साथ ही अरहर तथा बोई गई मूंग और उरद की फसल का काफी नुकसान हो गया है। जिसके लिए उन्होंने मुआवजे की मांग की है,और किसानों ने यह भी कहा है कि उप जिलाधिकारी मौके पर चलकर फसल के नुकसान का निरीक्षण भी कर लें। ताकि हुए नुकसान का आकलन भी हो सके।उप जिलाधिकारी अबिचल प्रताप सिंह ने मामले को संज्ञान में लेते हुए किसानों को आश्वासन देते हुए कहा है कि हर तरीके से प्रभावित किसानों को राहत प्रदान कराने की कोशिश की जाएगी।
    1
    घाटमपुर-तहसील में बुधवार को हुए ओला और बारिश से फसल के नुकसान को लेकर उप जिला अधिकारी को करीब आधा सैकड़ा किसानों ने मिलकर ज्ञापन सोपा है। किसानों ने ज्ञापन देते हुए बताया कि बारिश और ओला के चलते उनकी खड़ी तथा काट कर रखा गया गेहूं और साथ ही अरहर तथा बोई गई मूंग और उरद की फसल का काफी नुकसान हो गया है। जिसके लिए उन्होंने मुआवजे की मांग की है,और किसानों ने यह भी कहा है कि उप जिलाधिकारी मौके पर चलकर फसल के नुकसान का निरीक्षण भी कर लें। ताकि हुए नुकसान का आकलन भी हो सके।उप जिलाधिकारी अबिचल प्रताप सिंह ने मामले को संज्ञान में लेते हुए किसानों को आश्वासन देते हुए कहा है कि हर तरीके से प्रभावित किसानों को राहत प्रदान कराने की कोशिश की जाएगी।
    user_Satish Kumar,9648888580
    Satish Kumar,9648888580
    Journalist Ghatampur, Kanpur Nagar•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.