Shuru
Apke Nagar Ki App…
पुलिस ने 20 फाइबर ठगी करने वालों को किया गिरफ्तार 17 अभियुक्त मौके से फरार पुलिस की टीमें दे रही हैं दबिश रेवना-पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले 20 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।पुलिस के अनुसार ठगी करने वाले लोग पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ठगी करते थे।अपराधी खुद को 'आवास विकास कार्यालय' का कर्मचारी बताते थे।
Satish Kumar,9648888580
पुलिस ने 20 फाइबर ठगी करने वालों को किया गिरफ्तार 17 अभियुक्त मौके से फरार पुलिस की टीमें दे रही हैं दबिश रेवना-पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले 20 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।पुलिस के अनुसार ठगी करने वाले लोग पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ठगी करते थे।अपराधी खुद को 'आवास विकास कार्यालय' का कर्मचारी बताते थे।
More news from Kanpur Nagar and nearby areas
- घाटमपुर कस्बे में बुधवार को थाना प्रभारी दिनेश बिष्ट ने पुलिस बल के साथ पैदल गस्त किया। यह गस्त कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और सुरक्षा का वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया।पैदल गस्त के दौरान थाना प्रभारी के साथ कस्बा चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह और भारी पुलिस बल मौजूद रहा।1
- रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर एंकर।कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में ओलावृष्टि से तबाह किसानों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। किसानों की पकी फसल तो दैवीय आपदा ने लगभग चौपट की कर दी अब मुआवजा जांच को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पतारा ब्लॉक के दतारी गांव के किसानों का आरोप है कि बिना सही और पूरी जांच के ही नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर दी गई।जिससे उन्हें उचित मुआवजा मिलने की उम्मीद टूटती नजर आ रही है। वीओ:घाटमपुर तहसील क्षेत्र के कई गांवों में हाल ही में हुई ओलावृष्टि ने गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। किसानों के अनुसार उनकी फसल को 40 से 50 प्रतिशत से अधिक नुकसान हुआ है। लेकिन आरोप है कि क्षेत्रीय लेखपाल और तहसील कर्मचारी मौके पर पहुंचे बिना ही कागजों में जांच पूरी कर चुके हैं। किसानों का कहना है कि तहसील से जांच करने आई टीम ने केवल कुछ ही गांवों का निरीक्षण किया और वापस लौट गई। जबकि क्षेत्र के लगभग सभी गांवों में ओलावृष्टि से भारी नुकसान हुआ है। इसके बावजूद बाकी गांवों की अनदेखी कर दी गई। पीड़ित किसानों का आरोप है कि लगातार शिकायत के बाद भी नुकसान को महज 10 से 15 प्रतिशत दिखाकर मामला खत्म करने की कोशिश की जा रही है। जिससे किसानों में भारी नाराजगी है। किसानों का कहना है कि उनकी पूरी फसल बर्बाद हो चुकी है और अब सरकार से मिलने वाली सहायता ही उनकी एकमात्र उम्मीद है। लेकिन जांच में लापरवाही के चलते वह उम्मीद भी टूटती नजर आ रही है। वहीं क्षेत्र के शत्रुघ्न सिंह, कुलदीप सिंह, राजेन्द्र सिंह, गंगा प्रसाद प्रजापति, शोभा सिंह और अनूप तिवारी समेत कई किसानों ने एकजुट होकर निष्पक्ष सर्वे और उचित मुआवजे की मांग उठाई है। अब देखना होगा कि प्रशासन किसानों की शिकायतों को कितनी गंभीरता से लेता है और क्या सभी प्रभावित गांवों में दोबारा जांच कराकर उन्हें न्याय दिलाने की दिशा में कोई ठोस कदम उठाया जाता है।1
- हमीरपुर। सुमेरपुर थाना परिसर में भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के मद्देनजर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ सदर राजेश कमल ने की, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोग, समाजसेवी और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में सीओ सदर ने निर्देश दिए कि जयंती के अवसर पर कोई नई परंपरा न शुरू की जाए और सभी कार्यक्रम पूर्व निर्धारित परंपराओं के अनुसार ही संपन्न किए जाएं। साथ ही उन्होंने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ शोभायात्रा निकालने का आह्वान किया, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे। थानाध्यक्ष योगेश तिवारी ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।1
- आवारा सांडों ने इलाके में मचाया जमकर तांडव, दो आवारा सांडों के बीच जमकर हुई लड़ाई, लड़के-लड़ते आवारा सांड रोडवेज बस से टकराया यातायात हुआ बाधित, स्थानीय लोगों ने सांडों के ऊपर पानी डालकर उन्हें भगाया, बुल फाइट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, बुल फाइट की वजह से आएदिन होते रहते हैं हादसे प्रशासन मौन, राठ कोतवाली क्षेत्र के काजीपुरा इलाके का मामला ।4
- कानपुर नगर। थाना चकेरी क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले राज मिस्त्री आशीष कुमार शर्मा (52) की गला घोटकर हत्या का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए मृतक की पत्नी आरती शर्मा (35) को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका प्रेमी सबलू खान उर्फ शफात फरार है. मृतक के पुत्र की सूचना पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई थी। जांच में सर्विलांस व सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि आरती शर्मा अपने प्रेमी के साथ घटनास्थल पर गई थी। प्रेम संबंधों के चलते पति से विवाद होता था, जिसके बाद पत्नी ने प्रेमी संग हत्या की साजिश रची. आरोपी आरती शर्मा को नौबस्ता चौराहे, हमीरपुर से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ धारा 103 (1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल फरार अभियुक्त की तलाश अभी जारी है. #news #KanpurNews #kanpur #murder #HusbandMurder1
- 🙏 राधे राधे 🙏✍️1
- कानपुर नगर: कक्षा 10 की छात्रा शिवानी की "मोतियों जैसी" लिखावट ने जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह का ध्यान खींचा। जनतादर्शन में प्रस्तुत एक आवेदन पत्र की लिखावट इतनी सुंदर थी कि पहले उसे कंप्यूटर प्रिंटेड समझा गया। बाद में पता चला कि यह शिवानी ने हाथ से लिखा है। जिलाधिकारी ने नरवल क्षेत्र के रामसजीवन से पूछा तो उन्होंने बताया कि यह उनकी पोती शिवानी ने लिखा है। डीएम ने लिखावट की प्रशंसा करते हुए तत्काल एसडीएम नरवल विवेक कुमार मिश्रा को पेड़ों के विवाद से संबंधित मामले का समाधान करने का निर्देश दिया। बुधवार को जिलाधिकारी ने शिवानी को पेन सेट, किताब और स्कूल बैग देकर सम्मानित किया। उन्होंने शिवानी की कॉपियों में भी सुंदर लिखावट देखकर सराहना की और उसे बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। महर्षि दयानंद बब्बू लाल इंटर कॉलेज, उमरी नरवल की छात्रा शिवानी ने कैलिग्राफी का कोई प्रशिक्षण नहीं लिया है। उसके बाबा रामसजीवन ने बताया कि उसे बचपन से ही साफ और सुंदर लिखने की आदत है, जिसकी लोग हमेशा प्रशंसा करते हैं।2
- रेवना-पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले 20 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।पुलिस के अनुसार ठगी करने वाले लोग पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ठगी करते थे।अपराधी खुद को 'आवास विकास कार्यालय' का कर्मचारी बताते थे।1