Shuru
Apke Nagar Ki App…
हमीरपुर - आवारा सांडों ने इलाके में मचाया जमकर तांडव, दो आवारा सांडों के बीच जमकर हुई लड़ाई,।। आवारा सांडों ने इलाके में मचाया जमकर तांडव, दो आवारा सांडों के बीच जमकर हुई लड़ाई, लड़के-लड़ते आवारा सांड रोडवेज बस से टकराया यातायात हुआ बाधित, स्थानीय लोगों ने सांडों के ऊपर पानी डालकर उन्हें भगाया, बुल फाइट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, बुल फाइट की वजह से आएदिन होते रहते हैं हादसे प्रशासन मौन, राठ कोतवाली क्षेत्र के काजीपुरा इलाके का मामला ।
Sheelu Nishad
हमीरपुर - आवारा सांडों ने इलाके में मचाया जमकर तांडव, दो आवारा सांडों के बीच जमकर हुई लड़ाई,।। आवारा सांडों ने इलाके में मचाया जमकर तांडव, दो आवारा सांडों के बीच जमकर हुई लड़ाई, लड़के-लड़ते आवारा सांड रोडवेज बस से टकराया यातायात हुआ बाधित, स्थानीय लोगों ने सांडों के ऊपर पानी डालकर उन्हें भगाया, बुल फाइट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, बुल फाइट की वजह से आएदिन होते रहते हैं हादसे प्रशासन मौन, राठ कोतवाली क्षेत्र के काजीपुरा इलाके का मामला ।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र में मंगलवार को देर शाम आई तेज आंधी से पत्योरा के समीप हाई टेंशन लाइन का खंभा टूट जाने से आधा दर्जन गांवों के साथ गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की आपूर्ति ठप है। इससे ग्रामीण परेशान है। विद्युत विभाग ने 24 घंटे बीत जाने के बाद खंभे को नहीं बदला है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। पत्योरा के पूर्व प्रधान विजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को शाम करीब 6 बजे आई तेज आंधी से गांव के समीप हाई टेंशन लाइन का खंभा टूटकर गिर गया। इससे पत्योरा डांडा, शिवरामपुर, मालिहाताला, बड़ा कछार, छोटा कछार, जलाला के साथ पत्योरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की आपूर्ति ठप हो गई है। सूचना देने के बाद विद्युत विभाग ने बुधवार शाम तक विद्युत पोल नहीं बदला है। इससे गुरुवार को भी आपूर्ति ठप रहने की संभावना बढ़ गई है। इससे ग्रामीण परेशान है। विद्युत विभाग के अवर अभियंता कार्तिकेय त्रिपाठी ने बताया कि पोल टूटने की जानकारी है। इसके बदलने की व्यवस्था की जा रही है। गुरुवार को आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।1
- आवारा सांडों ने इलाके में मचाया जमकर तांडव, दो आवारा सांडों के बीच जमकर हुई लड़ाई, लड़के-लड़ते आवारा सांड रोडवेज बस से टकराया यातायात हुआ बाधित, स्थानीय लोगों ने सांडों के ऊपर पानी डालकर उन्हें भगाया, बुल फाइट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, बुल फाइट की वजह से आएदिन होते रहते हैं हादसे प्रशासन मौन, राठ कोतवाली क्षेत्र के काजीपुरा इलाके का मामला ।4
- घाटमपुर-तहसील में बुधवार को हुए ओला और बारिश से फसल के नुकसान को लेकर उप जिला अधिकारी को करीब आधा सैकड़ा किसानों ने मिलकर ज्ञापन सोपा है। किसानों ने ज्ञापन देते हुए बताया कि बारिश और ओला के चलते उनकी खड़ी तथा काट कर रखा गया गेहूं और साथ ही अरहर तथा बोई गई मूंग और उरद की फसल का काफी नुकसान हो गया है। जिसके लिए उन्होंने मुआवजे की मांग की है,और किसानों ने यह भी कहा है कि उप जिलाधिकारी मौके पर चलकर फसल के नुकसान का निरीक्षण भी कर लें। ताकि हुए नुकसान का आकलन भी हो सके।उप जिलाधिकारी अबिचल प्रताप सिंह ने मामले को संज्ञान में लेते हुए किसानों को आश्वासन देते हुए कहा है कि हर तरीके से प्रभावित किसानों को राहत प्रदान कराने की कोशिश की जाएगी।1
- रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर एंकर।कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में ओलावृष्टि से तबाह किसानों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। किसानों की पकी फसल तो दैवीय आपदा ने लगभग चौपट की कर दी अब मुआवजा जांच को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पतारा ब्लॉक के दतारी गांव के किसानों का आरोप है कि बिना सही और पूरी जांच के ही नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर दी गई।जिससे उन्हें उचित मुआवजा मिलने की उम्मीद टूटती नजर आ रही है। वीओ:घाटमपुर तहसील क्षेत्र के कई गांवों में हाल ही में हुई ओलावृष्टि ने गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। किसानों के अनुसार उनकी फसल को 40 से 50 प्रतिशत से अधिक नुकसान हुआ है। लेकिन आरोप है कि क्षेत्रीय लेखपाल और तहसील कर्मचारी मौके पर पहुंचे बिना ही कागजों में जांच पूरी कर चुके हैं। किसानों का कहना है कि तहसील से जांच करने आई टीम ने केवल कुछ ही गांवों का निरीक्षण किया और वापस लौट गई। जबकि क्षेत्र के लगभग सभी गांवों में ओलावृष्टि से भारी नुकसान हुआ है। इसके बावजूद बाकी गांवों की अनदेखी कर दी गई। पीड़ित किसानों का आरोप है कि लगातार शिकायत के बाद भी नुकसान को महज 10 से 15 प्रतिशत दिखाकर मामला खत्म करने की कोशिश की जा रही है। जिससे किसानों में भारी नाराजगी है। किसानों का कहना है कि उनकी पूरी फसल बर्बाद हो चुकी है और अब सरकार से मिलने वाली सहायता ही उनकी एकमात्र उम्मीद है। लेकिन जांच में लापरवाही के चलते वह उम्मीद भी टूटती नजर आ रही है। वहीं क्षेत्र के शत्रुघ्न सिंह, कुलदीप सिंह, राजेन्द्र सिंह, गंगा प्रसाद प्रजापति, शोभा सिंह और अनूप तिवारी समेत कई किसानों ने एकजुट होकर निष्पक्ष सर्वे और उचित मुआवजे की मांग उठाई है। अब देखना होगा कि प्रशासन किसानों की शिकायतों को कितनी गंभीरता से लेता है और क्या सभी प्रभावित गांवों में दोबारा जांच कराकर उन्हें न्याय दिलाने की दिशा में कोई ठोस कदम उठाया जाता है।1
- तेज रफ्तार स्कार्पियो ने ऑटो में मारी टक्कर, 2 शिक्षिकाओं समेत 8 घायल ➡️ मौदहा-कपसा मार्ग पर सिजनौड़ा के पास हादसा ➡️ स्कूल जा रही शिक्षिकाएं कंचन देवी व पूजा यादव घायल ➡️ सभी घायलों को जिला अस्पताल किया गया रेफर ➡️ सीओ राजकुमार पाण्डेय ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल ➡️ पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर शुरू की जांच 👉 सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं1
- मौदहा/हमीरपुर, 07 अप्रैल। कस्बा मौदहा के मोहल्ला कमराहा निवासी अनवार पुत्र नवाबुद्दीन के घर में बीती रात अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पड़ोसियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से घर में रखा घरेलू सामान, कपड़े, बिस्तर व अन्य गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार के अनुसार घटना में लगभग डेढ़ लाख रुपये की क्षति होने का अनुमान है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है।2
- वाचक कार्यालय पुलिस अधीक्षक में नियुक्त उपनिरीक्षक देवनारायण द्विवेदी को वरिष्ठता के आधार पर निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा माती पुलिस कार्यालय में निरीक्षक के पद पर पदोन्नति होने पर वर्दी पर नये पद के स्टार लगाकर बधाई देते हुये उत्साहवर्धन किया गया तथा उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना की गयी, इसके साथ ही नए दायित्वों को पूरी लगन व निष्ठा के साथ निर्वहन करने के दिशा-निर्देश दिये गये।1
- हमीरपुर। देशभक्तों की देश के प्रति भूमिका के मद्देनजर वर्णिता संस्था के तत्वावधान में विमर्श विविधा के अन्तर्गत जिनका देश ऋणी है के तहत सुमेरपुर कस्बे में संस्था के अध्यक्ष डा. भवानीदीन ने एक बेमिसाल क्रांतिचेता मंगल पाण्डेय की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि मंगल पान्डेय सही मायने में मां भारती के सच्चे सपूत थे। देश के प्रति इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। इनका बलिया के निकट नगवा गांव में दिवाकर पान्डेय और अभयरानी के घर 19 जुलाई 1827 को जन्म हुआ था। ये 22 वर्ष की उम्र में सेना में भर्ती हो गये थे। बैरकपुर छावनी में तैनाती के समय जब पता चला कि कारतूस के बाहरी आवरण में गाय और सुअर की चर्बी का इस्तेमाल किया जा रहा है तो इन्होंने विरोध किया। इस पर अंग्रेज अधिकारी ने इन्हें गिरफ्तार करने का हुकुम दिया। तब मंगल पान्डेय ने गोरे अधिकारी पर गोली चलाकर घायल कर दिया।गोरे अधिकारी ने अन्य सैनिकों को मंगल को पकड़ने का आदेश दिया, मगर सारे सैनिकों ने मना कर दिया। बाद में इन्हें गिरफ्तार कर 8 अप्रैल 1857 को फांसी पर लटका दिया गया और ये देश के लिए कुर्बान हो गये। इस कार्यक्रम में अशोक अवस्थी, सिद्धा, महावीर प्रजापति, रामनरायन सोनकर, विकास, दमाराम सोनकर, प्रेम, प्रिन्स, रिचा, होरी लाल, राहुल प्रजापति आदि शामिल रहे।1