Shuru
Apke Nagar Ki App…
हमीरपुर :आग से गृहस्थी राख, डेढ़ लाख की क्षति, आधी रात हुए हादसे में जला घर का सामान मौदहा/हमीरपुर, 07 अप्रैल। कस्बा मौदहा के मोहल्ला कमराहा निवासी अनवार पुत्र नवाबुद्दीन के घर में बीती रात अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पड़ोसियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से घर में रखा घरेलू सामान, कपड़े, बिस्तर व अन्य गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार के अनुसार घटना में लगभग डेढ़ लाख रुपये की क्षति होने का अनुमान है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
हमीरपुर :आग से गृहस्थी राख, डेढ़ लाख की क्षति, आधी रात हुए हादसे में जला घर का सामान मौदहा/हमीरपुर, 07 अप्रैल। कस्बा मौदहा के मोहल्ला कमराहा निवासी अनवार पुत्र नवाबुद्दीन के घर में बीती रात अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पड़ोसियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से घर में रखा घरेलू सामान, कपड़े, बिस्तर व अन्य गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार के अनुसार घटना में लगभग डेढ़ लाख रुपये की क्षति होने का अनुमान है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में एक मामूली बात ने हिंसक रूप ले लिया, जब चलती बाइक से एक युवक के ऊपर गुटखा थूकने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जानकारी के अनुसार कस्बे की बड़ी पुलिया के पास रहने वाले दीपक शिवहरे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह दोपहर के समय कमलेश तिराहा मीठा लेने गया था। तभी बाइक सवार दो युवकों ने उसके ऊपर गुटखा थूक दिया। इस पर जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसे बुरी तरह पीट दिया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रेलवे क्रॉसिंग के पास दोनों पक्षों के बीच मारपीट साफ देखी जा सकती है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल मारपीट करने वाले युवकों की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है।1
- मौदहा/हमीरपुर, 07 अप्रैल। कस्बा मौदहा के मोहल्ला कमराहा निवासी अनवार पुत्र नवाबुद्दीन के घर में बीती रात अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पड़ोसियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से घर में रखा घरेलू सामान, कपड़े, बिस्तर व अन्य गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार के अनुसार घटना में लगभग डेढ़ लाख रुपये की क्षति होने का अनुमान है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है।2
- अरतरा खेल मैदान में टूटे पड़े खेल समान अलग अलग जगह में पड़े2
- “पत्रकार डंडा डालने लगते है भो#ऽ के…” हमीरपुर में पत्रकारों को गाली देते ट्रैफिक इंचार्ज “हरवेंद्र यादव” का वीडियो वायरल फरवरी महीने का बताया जा रहा है वायरल वीडियो इससे पहले भी हरवेंद्र यादव का विवादित वीडियो आया था सामने #hamirpurpolice UP Police #Hamirpur #ViralVideo #UPPolice #Journalist #highlight #followers1
- बांदा में जमीन को लेकर उठा विवाद आखिरकार समझदारी और सामाजिक पहल से खत्म हो गया। मामला कोतवाली नगर क्षेत्र का है, जहां लेन-देन से जुड़ी जमीन और मकान की खरीद-फरोख्त के बाद दोनों पक्षों के बीच तनातनी पैदा हो गई थी। बताया जा रहा है कि अभिषेक जैन द्वारा अलग-अलग तारीखों में प्लॉट और मकान का बैनामा किशन कुमार जड़िया और उनकी पत्नी के नाम किया गया था, लेकिन बाद में इसी सौदे को लेकर विवाद गहरा गया। स्थिति इतनी बढ़ी कि पुलिस को हस्तक्षेप करते हुए शांति भंग की कार्रवाई करनी पड़ी। हालांकि, मामले ने नया मोड़ तब लिया जब परिवारजनों और समाज के सम्मानित लोगों ने पहल की। पंचायत बैठी, दोनों पक्षों की बात गंभीरता से सुनी गई और अंततः आपसी सहमति से विवाद का समाधान निकाल लिया गया। इस समझौते के दौरान दोनों पक्षों के प्रमुख लोग अभिषेक जैन, किशन कुमार जड़िया, ए.के. जैन, अंकित जैन, सत्य प्रकाश सर्राफ, मनोज कुमार जड़िया और राकेश सोनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- *नवनिर्मित मऊ चौकी का हुआ उद्धघाटन ।* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा।जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पुलिस व्यवस्था को बेहतर एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशनमें अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, क्षेत्राधिकारी बबेरु सौरभ सिंह व क्षेत्राधिकारी नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी द्वारा थाना मरका क्षेत्रांतर्गत स्थित नवनिर्मित मऊ चौकी का विधिवत उद्घाटन किया गया। नवनिर्मित मऊ चौकी को बेहतर सुविधाओं एवं सुव्यवस्थित ढंग से विकसित किया गया है। जिससे पुलिस कर्मियों के कार्य संचालन में सुविधा हो तथा क्षेत्रीय जनता को और अधिक त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सेवा प्राप्त हो सकेगी। इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा चौकी परिसर का निरीक्षण करते हुए वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में सतत् गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग तथा आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने हेतु निर्देशित किया गया। चौकी के सुंदरीकरण से क्षेत्र में पुलिस की उपस्थिति और अधिक प्रभावी होगी तथा अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहायता मिलेगी।2
- हमीरपुर। सुमेरपुरकस्बे में चलती बाइक से युवक के ऊपर गुटखा थूक देने पर युवक के ऐतराज करने पर बाइक सवार युवकों ने उसे जमकर पीटा। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। कस्बे की बड़ी पुलिया के समीप रहने वाले दीपक शिवहरे ने पुलिस को सौंपी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह दोपहर में कमलेश तिराहा मीठा लेने गया था। तभी उसके ऊपर बाइक सवार दो युवकों ने थूक दिया। ऐतराज जताने पर गाली गलौज करके जमकर मारा पीटा। पीड़ित ने कार्यवाही की मांग की है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों पक्ष एक दूसरे को रेलवे क्रॉसिंग के समीप जमकर मारपीट कर रहे हैं। पुलिस ने जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया है। थूकने के बाद मारपीट करने वाले युवक कहां के रहने वाले हैं यह स्पष्ट नहीं हो सका है।1
- चलती बोलेरो बनी आग का गोला, NH-34 पर मचा हड़कंप हमीरपुर। जनपद में NH-34 पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक तेज रफ्तार बोलेरो अचानक आग का गोला बन गई। घटना सुमेरपुर थाना क्षेत्र के कुंडौरा इलाके की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अज्ञात कारणों से चलती गाड़ी में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते पूरी बोलेरो धू-धू कर जलने लगी। घटना के दौरान सड़क पर हड़कंप मच गया और राहगीरों ने किसी तरह खुद को सुरक्षित किया। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। गाड़ी में आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है।1