logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*नवनिर्मित मऊ चौकी का हुआ उद्धघाटन ।* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा।जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पुलिस व्यवस्था को बेहतर एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशनमें अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, क्षेत्राधिकारी बबेरु सौरभ सिंह व क्षेत्राधिकारी नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी द्वारा थाना मरका क्षेत्रांतर्गत स्थित नवनिर्मित मऊ चौकी का विधिवत उद्घाटन किया गया। नवनिर्मित मऊ चौकी को बेहतर सुविधाओं एवं सुव्यवस्थित ढंग से विकसित किया गया है। जिससे पुलिस कर्मियों के कार्य संचालन में सुविधा हो तथा क्षेत्रीय जनता को और अधिक त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सेवा प्राप्त हो सकेगी। इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा चौकी परिसर का निरीक्षण करते हुए वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में सतत् गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग तथा आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने हेतु निर्देशित किया गया। चौकी के सुंदरीकरण से क्षेत्र में पुलिस की उपस्थिति और अधिक प्रभावी होगी तथा अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहायता मिलेगी।

3 hrs ago
user_Altmush Husain
Altmush Husain
बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
add01f9e-7149-46c3-8def-109ef3eae6e2

*नवनिर्मित मऊ चौकी का हुआ उद्धघाटन ।* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा।जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पुलिस व्यवस्था को बेहतर एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशनमें अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, क्षेत्राधिकारी बबेरु सौरभ सिंह व क्षेत्राधिकारी नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी द्वारा थाना मरका क्षेत्रांतर्गत स्थित नवनिर्मित मऊ चौकी का विधिवत उद्घाटन किया गया। नवनिर्मित मऊ चौकी को बेहतर सुविधाओं एवं सुव्यवस्थित ढंग से विकसित किया गया है। जिससे पुलिस कर्मियों के कार्य संचालन में सुविधा हो तथा क्षेत्रीय जनता को

और अधिक त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सेवा प्राप्त हो सकेगी। इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा चौकी परिसर का निरीक्षण करते हुए वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में सतत् गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग तथा आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने हेतु निर्देशित किया गया। चौकी के सुंदरीकरण से क्षेत्र में पुलिस की उपस्थिति और अधिक प्रभावी होगी तथा अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहायता मिलेगी।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • Post by Aniruddh Kashyap
    1
    Post by Aniruddh Kashyap
    user_Aniruddh Kashyap
    Aniruddh Kashyap
    Engineer Banda, Uttar Pradesh•
    18 hrs ago
  • लोकसभा प्रभारी उमेश यादव ने बोले कि आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान एकजुट होकर आगामी चुनाव में पार्टी को मजबूत करें।
    1
    लोकसभा प्रभारी उमेश यादव ने बोले कि आगामी  विधानसभा चुनाव को ध्यान एकजुट होकर आगामी चुनाव
में पार्टी को मजबूत करें।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • बांदा । थाना कमासिन पुलिस ने एक व्यक्ति की हत्या का सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और सगे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। क्षेत्राधिकारी बबेरु सौरभ सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना कमासिन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों अभियुक्तों को भीती तिराहे के पास से गिरफ्तार किया।घटना 03/04 अप्रैल 2026 की देर रात की है, जब थाना क्षेत्र के ग्राम जामू में ट्यूबवेल पर सो रहे एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और फील्ड यूनिट व फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।मृतक की मां सरस्वती देवी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पूछताछ में सामने आया कि मृतक की पत्नी का उसके देवर (मृतक के सगे भाई) के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बात की जानकारी होने पर मृतक और दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया।
    1
    बांदा । थाना कमासिन पुलिस ने एक व्यक्ति की हत्या का सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और सगे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। क्षेत्राधिकारी बबेरु सौरभ सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना कमासिन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों अभियुक्तों को भीती तिराहे के पास से गिरफ्तार किया।घटना 03/04 अप्रैल 2026 की देर रात की है, जब थाना क्षेत्र के ग्राम जामू में ट्यूबवेल पर सो रहे एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और फील्ड यूनिट व फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।मृतक की मां सरस्वती देवी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पूछताछ में सामने आया कि मृतक की पत्नी का उसके देवर (मृतक के सगे भाई) के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बात की जानकारी होने पर मृतक और दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया।
    user_Shrikant Shrivastav
    Shrikant Shrivastav
    पत्रकार Banda, Uttar Pradesh•
    22 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 ➡️ हमीरपुर के मौदहा में तेज रफ्तार का कहर, बड़ा सड़क हादसा ➡️ कपसा रोड स्थित चंद्रावल पुल के पास ऑटो और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत ➡️ टक्कर इतनी भीषण कि ऑटो के उड़े परखच्चे, मौके पर मची अफरा-तफरी ➡️ दो अध्यापिकाओं समेत 8 लोग घायल, सभी को अस्पताल में कराया गया भर्ती ➡️ ड्यूटी पर जा रही शिक्षिकाएं कंचन देवी और पूजा यादव भी घायल ➡️ पीआरवी और एंबुलेंस ने मौके पर पहुंचकर किया रेस्क्यू, घायलों को पहुंचाया सीएचसी ➡️ ओवरलोड ऑटो (3 की जगह 8 सवारियां) और तेज रफ्तार बनी हादसे की बड़ी वजह ➡️ पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर शुरू की जांच 📍 मौदहा कोतवाली क्षेत्र का मामला (मोहम्मद इस्लाम, मौदहा–सुमेरपुर–हमीरपुर ब्यूरो)
    1
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨
➡️ हमीरपुर के मौदहा में तेज रफ्तार का कहर, बड़ा सड़क हादसा
➡️ कपसा रोड स्थित चंद्रावल पुल के पास ऑटो और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत
➡️ टक्कर इतनी भीषण कि ऑटो के उड़े परखच्चे, मौके पर मची अफरा-तफरी
➡️ दो अध्यापिकाओं समेत 8 लोग घायल, सभी को अस्पताल में कराया गया भर्ती
➡️ ड्यूटी पर जा रही शिक्षिकाएं कंचन देवी और पूजा यादव भी घायल
➡️ पीआरवी और एंबुलेंस ने मौके पर पहुंचकर किया रेस्क्यू, घायलों को पहुंचाया सीएचसी
➡️ ओवरलोड ऑटो (3 की जगह 8 सवारियां) और तेज रफ्तार बनी हादसे की बड़ी वजह
➡️ पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर शुरू की जांच
📍 मौदहा कोतवाली क्षेत्र का मामला
(मोहम्मद इस्लाम, मौदहा–सुमेरपुर–हमीरपुर ब्यूरो)
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • कपसा रोड पर सीजनौड़ा गांव के पास हादसा, मची चीख-पुकार; पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल मौदहा/हमीरपुर। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के कपसा रोड स्थित सिजनौडा गांव के पास सुबह मंगलवार को तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ऑटो रिक्शा और स्कॉर्पियो कार की जोरदार टक्कर में दो शिक्षिकाओं समेत कुल 8 लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार, एक थ्री-सीटर ऑटो रिक्शा में चालक समेत आठ लोग सवार थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और तत्काल पुलिस व पीआरवी को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पीआरवी टीम और मौदहा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकालकर मौदहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। कुछ घायलों को पीआरवी वाहन से अस्पताल ले जाया गया। घायलों में उर्दना जा रहीं शिक्षिकाएं कंचन देवी और पूजा यादव भी शामिल हैं। इनके अलावा रोहित (28), महेश्वर (50), नवल (16), बदनी (16), राजीव (50) और बाबादीन घायल बताए गए हैं। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
    2
    कपसा रोड पर सीजनौड़ा गांव के पास हादसा, मची चीख-पुकार; पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
मौदहा/हमीरपुर। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के कपसा रोड स्थित सिजनौडा  गांव के पास सुबह मंगलवार को तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ऑटो रिक्शा और स्कॉर्पियो कार की जोरदार टक्कर में दो शिक्षिकाओं समेत कुल 8 लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार, एक थ्री-सीटर ऑटो रिक्शा में चालक समेत आठ लोग सवार थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और तत्काल पुलिस व पीआरवी को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पीआरवी टीम और मौदहा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकालकर मौदहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। कुछ घायलों को पीआरवी वाहन से अस्पताल ले जाया गया।
घायलों में उर्दना जा रहीं शिक्षिकाएं कंचन देवी और पूजा यादव भी शामिल हैं। इनके अलावा रोहित (28), महेश्वर (50), नवल (16), बदनी (16), राजीव (50) और बाबादीन घायल बताए गए हैं। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मामला पर बबेरू तहसील परिसर का है। जहां बबेरू तहसील परिसर में पिछले 17 फरवरी से आवास के सर्वे में की गई धांधली को लेकर गांव के बसंत लाल की अगुवाई में अन्य ग्रामीणों के साथ आज सोमवार को 50 वें दिन अनशन जारी रहा, जिसमें आज सोमवार को अनशन के समर्थन पर बबेरू से सपा विधायक विशंभर सिंह यादव अपने सैकड़ो कार्यकर्ता व पदाधिकारी के साथ अनशन स्थल पर पहुंचकर अनशन का समर्थन किया है, और कहा है की जो प्रधानमंत्री आवास का सर्वे किए गए हैं, उसमें धांधली की गई है, जिससे ग्रामीण आज 50 में दिन अनशन पर बैठे हैं। जब तक आवास का सर्वे करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं होगी तब तक हम लोगों का समर्थन अनशनकारियों पर रहेगा, क्योंकि यहां के अधिकारी ग्रामीणों की हितों की अनदेखी कर रहे हैं। जिससे गरीब ग्रामीण परेशान हैं, जिससे गरीबों की लड़ाई हम सभी समाजवादी साथी मिलकर लड़ेंगे, वहीं केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार के ऊपर हमला बोला है, यह सरकार गरीबों बेरोजगारों किसानों के हित में नहीं है, यहां के नौजवान बेरोजगार हैं, महंगाई बढ़ी हुई है, और भाजपा की सरकार में बैठे नेता अंग्रेजों की तरह काम कर रहे हैं, लेकिन आने वाले 2027 के चुनाव में यहां की जनता धूल चटाने का काम करेगी, और यह भी कहा की गोरे अंग्रेजों की यह जो काली औलादे हैं, उनको हम सबक सिखाएंगे, वही मौके पर बबेरू उप जिलाधिकारी अवनीश कुमार व खंड विकास अधिकारी गरिमा अग्रवाल एडीओ पंचायत गुरु प्रसाद मौके पर पहुंचे, यहां पर विधायक विशंभर सिंह यादव के द्वारा दोपहर करीब 3 बजे उप जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है। और कहा कि तुरंत आवास का पुन सर्वे कराकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए, इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष लखन निषाद, शिवाकांत प्रजापति, छेदीलाल गुप्ता, ज्ञान सिंह ,अतुल यादव ,अखिलेश पाल शाहनवाज खान शानू, अर्चना पटेल ,रंजना सिंह, रामकरण आदर्श,, नरेंद्र यादव, मुलायम सिंह यादव ,अनिल सिंह यादव, कमल पाल, राजेश कुमार शिवहरे, विजयपाल यादव साहित्य सैकड़ो की संख्या में सपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी सहित अनशन पर बैठे ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं संचालन का कार्य नगर अध्यक्ष दिलीप सोनी के द्वारा किया गया,
    1
    मामला पर बबेरू तहसील परिसर का है। जहां बबेरू तहसील परिसर में पिछले 17 फरवरी से आवास के सर्वे में की गई धांधली को लेकर गांव के बसंत लाल की अगुवाई में अन्य ग्रामीणों के साथ आज सोमवार को 50 वें दिन अनशन जारी रहा, जिसमें आज सोमवार को अनशन के समर्थन पर बबेरू से सपा विधायक विशंभर सिंह यादव अपने सैकड़ो कार्यकर्ता व पदाधिकारी के साथ अनशन स्थल पर पहुंचकर अनशन का समर्थन किया है, और कहा है की जो प्रधानमंत्री आवास का सर्वे किए गए हैं, उसमें धांधली की गई है, जिससे ग्रामीण आज 50 में दिन अनशन पर बैठे हैं। जब तक आवास का सर्वे करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं होगी तब तक हम लोगों का समर्थन अनशनकारियों पर रहेगा, क्योंकि यहां के अधिकारी ग्रामीणों की हितों की अनदेखी  कर रहे हैं। जिससे गरीब ग्रामीण परेशान हैं, जिससे गरीबों की लड़ाई हम सभी समाजवादी साथी मिलकर लड़ेंगे, वहीं केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार के ऊपर हमला बोला है, यह सरकार गरीबों बेरोजगारों किसानों के हित में नहीं है, यहां के नौजवान बेरोजगार हैं, महंगाई बढ़ी हुई है, और भाजपा की सरकार में बैठे नेता अंग्रेजों की तरह काम कर रहे हैं, लेकिन आने वाले 2027 के चुनाव में यहां की जनता धूल चटाने का काम करेगी, और यह भी कहा की गोरे अंग्रेजों की यह जो काली औलादे हैं, उनको हम सबक सिखाएंगे, वही मौके पर बबेरू उप जिलाधिकारी अवनीश कुमार व खंड विकास अधिकारी गरिमा अग्रवाल एडीओ पंचायत गुरु प्रसाद मौके पर पहुंचे, यहां पर विधायक विशंभर सिंह यादव के द्वारा दोपहर करीब 3 बजे उप जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है। और कहा कि तुरंत आवास का पुन सर्वे कराकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए,
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष लखन निषाद, शिवाकांत प्रजापति, छेदीलाल गुप्ता, ज्ञान सिंह ,अतुल यादव ,अखिलेश पाल शाहनवाज खान शानू, अर्चना पटेल ,रंजना सिंह, रामकरण आदर्श,, नरेंद्र यादव, मुलायम सिंह यादव ,अनिल सिंह यादव, कमल पाल, राजेश कुमार शिवहरे, विजयपाल यादव साहित्य सैकड़ो की संख्या में सपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी सहित अनशन पर बैठे ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं  संचालन का कार्य नगर अध्यक्ष दिलीप सोनी के द्वारा किया गया,
    user_JSB NEWS UP
    JSB NEWS UP
    पत्रकारिता Baberu, Banda•
    9 hrs ago
  • *प्रेम में बाधा बना पति-देवर के साथ मिलकर पत्नी ने की हत्या* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा। जनपद बाँदा में रिश्तों के कत्ल की हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। शादी के रस्मो में फेरो के साथ साथ जीने और मरने की कसम खाने वाली पत्नी अगर धोकेबाज़ निकले तो पति का अंजाम कुछ भी हो सकता है।एक ऐसी ही पत्नी की निर्दयी घटना ने लोगो झकझोर रख दिया है। दो दिन पहले कमासिन थाना क्षेत्र के जामु गांव में खेत की रखवाली कर रहे सोनू अपनी पत्नी निशा के साथ में ट्यूबवेल में सो रहा था। रहस्यमयी तरह से अचानक रात में पति की मौत हो जाती है।पुलिस को सूचना दी जाती है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटती है। म्रतक की माँ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाता है। पुलिस को पत्नी पर शक होता है।पूछताछ कर पत्नी को छोड़ दिया जाता है। दो दिन बाद पोस्टमार्टम में गला घोंटकर हत्या करने की रिपोर्ट आती है। पहले से शक पत्नी पर आरोप में बदल जाता है। पुलिस कड़ाई से पूछताछ करती हैं तो पत्नी का सच, बयान, व मुँह से बताई गई कहानी सामने आते ही सब हैरान हो जाते हैं।पत्नी ने बताया कि मेरे पति के सगे भाई से अवैध संबंध था। जो काफी दिनों से चल रहा था।हम एक दूसरे से बहुत प्यार करते है।पति को प्रेमप्रसंग के बारे में पता चल गया था अक्सर लड़ाई झगड़ा होता था। इसलिए योजना बनाकर रात में सोते हुए पति को गला दबाकर देवर रामबाबू के साथ मिलकर मार दिया है। पुलिस ने हत्यारिन पत्नी निशा व देवर मोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
    2
    *प्रेम में बाधा बना पति-देवर के साथ मिलकर पत्नी ने की हत्या*
रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233
बाँदा। जनपद बाँदा में रिश्तों के कत्ल की हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। शादी के रस्मो में फेरो के साथ साथ जीने और मरने की कसम खाने वाली पत्नी अगर धोकेबाज़ निकले तो पति का अंजाम कुछ भी हो सकता है।एक ऐसी ही पत्नी की निर्दयी घटना ने लोगो झकझोर रख दिया है। दो दिन पहले कमासिन थाना क्षेत्र के जामु गांव में खेत की रखवाली कर रहे सोनू अपनी पत्नी निशा के साथ में ट्यूबवेल में सो रहा था। रहस्यमयी तरह से अचानक रात में पति की मौत हो जाती है।पुलिस को सूचना दी जाती है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटती है। म्रतक की माँ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाता है। पुलिस को पत्नी पर शक होता है।पूछताछ कर पत्नी को छोड़ दिया जाता है। दो दिन बाद पोस्टमार्टम में गला घोंटकर हत्या करने की रिपोर्ट आती है। पहले से शक पत्नी पर आरोप में बदल जाता है। पुलिस कड़ाई से पूछताछ करती हैं तो पत्नी का सच, बयान, व मुँह से बताई गई कहानी सामने आते ही सब हैरान हो जाते हैं।पत्नी ने बताया कि मेरे पति के सगे भाई से अवैध संबंध था। जो काफी दिनों से चल रहा था।हम एक दूसरे से बहुत प्यार करते है।पति को प्रेमप्रसंग के बारे में पता चल गया था अक्सर लड़ाई झगड़ा होता था। इसलिए योजना बनाकर रात में सोते हुए पति को गला दबाकर देवर रामबाबू के साथ मिलकर मार दिया है। पुलिस ने हत्यारिन पत्नी निशा व देवर मोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
    user_Altmush Husain
    Altmush Husain
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,चोरी की 3 मोटरसाइकिल बरामद।
    1
    मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,चोरी की 3 मोटरसाइकिल बरामद।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by JSB NEWS UP
    1
    Post by JSB NEWS UP
    user_JSB NEWS UP
    JSB NEWS UP
    पत्रकारिता Baberu, Banda•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.