Shuru
Apke Nagar Ki App…
तेज रफ्तार स्कार्पियो ने ऑटो में मारी टक्कर दो शिक्षकों सहित आठ लोग हुए घायल तेज रफ्तार स्कार्पियो ने ऑटो में मारी टक्कर, 2 शिक्षिकाओं समेत 8 घायल ➡️ मौदहा-कपसा मार्ग पर सिजनौड़ा के पास हादसा ➡️ स्कूल जा रही शिक्षिकाएं कंचन देवी व पूजा यादव घायल ➡️ सभी घायलों को जिला अस्पताल किया गया रेफर ➡️ सीओ राजकुमार पाण्डेय ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल ➡️ पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर शुरू की जांच 👉 सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं
ISLAM
तेज रफ्तार स्कार्पियो ने ऑटो में मारी टक्कर दो शिक्षकों सहित आठ लोग हुए घायल तेज रफ्तार स्कार्पियो ने ऑटो में मारी टक्कर, 2 शिक्षिकाओं समेत 8 घायल ➡️ मौदहा-कपसा मार्ग पर सिजनौड़ा के पास हादसा ➡️ स्कूल जा रही शिक्षिकाएं कंचन देवी व पूजा यादव घायल ➡️ सभी घायलों को जिला अस्पताल किया गया रेफर ➡️ सीओ राजकुमार पाण्डेय ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल ➡️ पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर शुरू की जांच 👉 सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कपसा रोड पर सीजनौड़ा गांव के पास हादसा, मची चीख-पुकार; पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल मौदहा/हमीरपुर। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के कपसा रोड स्थित सिजनौडा गांव के पास सुबह मंगलवार को तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ऑटो रिक्शा और स्कॉर्पियो कार की जोरदार टक्कर में दो शिक्षिकाओं समेत कुल 8 लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार, एक थ्री-सीटर ऑटो रिक्शा में चालक समेत आठ लोग सवार थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और तत्काल पुलिस व पीआरवी को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पीआरवी टीम और मौदहा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकालकर मौदहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। कुछ घायलों को पीआरवी वाहन से अस्पताल ले जाया गया। घायलों में उर्दना जा रहीं शिक्षिकाएं कंचन देवी और पूजा यादव भी शामिल हैं। इनके अलावा रोहित (28), महेश्वर (50), नवल (16), बदनी (16), राजीव (50) और बाबादीन घायल बताए गए हैं। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।2
- हमीरपुर। भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित कर जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों ने गांव-गांव पहुंचकर लोगों से संपर्क साधा। इसी क्रम में सुमेरपुर क्षेत्र के इंगोहटा, विदोखर क्षेत्र में सुमेरपुर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे ने मंडल अध्यक्ष योगेंद्र दीक्षित के साथ घर-घर जाकर प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने लाभार्थियों का हालचाल जाना और उन्हें अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उनकी समस्याएं सुनकर समाधान का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों ने मंदिर परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव, प्रांजल मिश्रा, आशीष द्विवेदी, श्याम नारायण मिश्रा, जय निगम, रजत अग्निहोत्री, सुंदरलाल कुशवाहा, विजय लखेरा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- *तीन मोटरसाइकिलो के साथ चोर गिरफ्तार* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बांदा। चोरी की तीन मोटरसाइकिलो के साथ पुलिस ने शातिर चोर को पकड़ा है। वहीं उसका साथी भागने में सफल रहा। गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने वाले शातिर अभियुक्त को पकड़ा है। सहायक एसपी मेविस टॉक ने बताया कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के रहने वाले अभिलाष चन्द्र गुप्ता द्वारा व थाना मटौंध क्षेत्र के ग्राम पटना के रहने वाले लक्ष्मीनारायण द्वारा थाना कोतवाली नगर पर सूचना दी गई कि17 व 18 जनवरी को मवई बाईपास से अज्ञात लोगों द्वारा उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई है। सूचना पर थाना कोतवाली नगर में धारा 303(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे।थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान अभियुक्त रवि पुत्र कल्लू निवासी गुरेह थाना कोतवाली देहात को बुन्देलखंड एक्सप्रेस वे सर्विस रोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। मौके से चोरी की 01 मोटरसाइकिल बरामद हुई है। वहीं चोर की निशानदेही पर 02 अन्य मोटसाइकिल को भी बरामद किया गया है।पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि उक्त तीनों मोटरसाइकिल उसने अपने साथी आनंद सिंह के साथ मिलकर चोरी की थी। पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है।फरार अभियुक्त अभियुक्त आनंद पुत्र जगपत निवासी ज्योति नगर थाना कोतवाली नगर के गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कोतवाली देहात चन्द्र प्रकाश तिवारी,आरक्षी शुभम साहू,जितेन्द्र कुमार,सचिन पटेल,माधव सिंह शामिल रहे।1
- बांदा। प्रकृति की अप्रत्याशित मार ने एक बार फिर किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी फसलों को बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया है। इस विकट स्थिति में किसानों की पीड़ा को स्वर देते हुए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया।ज्ञापन में बसपा नेताओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह आपदा किसानों के लिए आर्थिक संकट का कारण बन गई है। अतः प्रशासन को चाहिए कि वह तत्काल फसलों का सर्वे कराकर वास्तविक नुकसान का आकलन करे और प्रभावित किसानों को शीघ्र व उचित मुआवजा प्रदान करे, ताकि वे इस संकट से उबर सकें।साथ ही, बसपा ने जनभावनाओं से जुड़े एक अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे को भी उठाया। पार्टी ने मांग की कि शहर के प्रमुख बाईपास मार्गों पर महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित कर उनके विचारों और योगदान को सम्मान दिया जाए। इस क्रम में मवई बुजुर्ग चौराहे पर डॉ. भीमराव अंबेडकर तथा महोखर बाईपास चौराहे पर कांशीराम की प्रतिमा स्थापित करने की मांग प्रमुख रूप से रखी गई।बसपा का कहना है कि जहां एक ओर किसानों को राहत देना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है, वहीं महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित कर समाज को उनके आदर्शों से जोड़ना भी आवश्यक है।1
- Post by Royal booss1
- बड़ी खबर महोबा के पनवाड़ी क्षेत्र से। महोबा के पनवाड़ी में आलू का उचित मूल्य न मिलने से परेशान एक किसान ने विरोध स्वरूप अपनी उपज सड़क पर फेंक दी। किसान कमलापत राजपूत का कहना है कि उन्होंने इस वर्ष करीब 15 बीघा जमीन में आलू की खेती की थी, जिसमें लगभग 500 कुंतल आलू तैयार हुआ, लेकिन बाजार में इतना कम दाम मिला कि लागत निकालना भी मुश्किल हो गया। किसान ने नाराजगी जताते हुए सड़क किनारे आलू फेंक दिए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। किसान का कहना है कि यदि महोबा जिले में कोल्ड स्टोरेज की सुविधा होती तो आलू को सुरक्षित रखकर उचित समय पर बेहतर दाम में बेचा जा सकता था। उन्होंने बताया कि खेती में बीज, खाद, सिंचाई और मजदूरी का खर्च लगातार बढ़ रहा है, लेकिन फसल का मूल्य लागत से नीचे मिल रहा है। स्थानीय किसानों ने भी कहा कि हर साल आलू उत्पादक किसानों को इसी तरह नुकसान उठाना पड़ता है। फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन यह मामला किसानों की आर्थिक परेशानी को उजागर कर रहा है।1
- मौदहा। नगर के मोहल्ला कमराहा निवासी अनवार पुत्र नवाबुद्दीन के घर में बीती रात अज्ञात कारणों के चलते अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें उठती देख परिजनों ने शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पड़ोसियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना में घर में रखा घरेलू सामान, कपड़े, बिस्तर सहित अन्य गृहस्थी का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। पीड़ित परिवार के अनुसार आग से करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।1
- हमीरपुर। सुमेरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक बोलेरो वाहन में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। जिससे काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। सोमवार की रात करीब 11.30 बजे मुख्यालय से सुमेरपुर आ रही एक बोलेरो में हाईवे पर कुंडौरा - नरायनपुर के मध्य अचानक आग लग गईं। सूचना पर स्थानीय पुलिस और डायल 112 मौके पर पहुंची। पुलिस ने फायर बिग्रेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड टीम ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। थानाध्यक्ष योगेश तिवारी ने बताया कि बोलेरो में विवेक यादव, चालक रामरूप उर्फ अजय और शिपू निवासी भटपुरा थाना कुरारा से सुमेरपुर आ रहे थे। इसी दौरान बीच रास्ते वाहन में आग लग गई। गनीमत रही कि सभी सवार समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए। चालक रामरूप को हल्की चोट आई, जिसे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई गई। आग बुझने के बाद मार्ग पर यातायात सुचारु रूप से चलता रहा।1
- *प्रेम में बाधा बना पति-देवर के साथ मिलकर पत्नी ने की हत्या* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा। जनपद बाँदा में रिश्तों के कत्ल की हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। शादी के रस्मो में फेरो के साथ साथ जीने और मरने की कसम खाने वाली पत्नी अगर धोकेबाज़ निकले तो पति का अंजाम कुछ भी हो सकता है।एक ऐसी ही पत्नी की निर्दयी घटना ने लोगो झकझोर रख दिया है। दो दिन पहले कमासिन थाना क्षेत्र के जामु गांव में खेत की रखवाली कर रहे सोनू अपनी पत्नी निशा के साथ में ट्यूबवेल में सो रहा था। रहस्यमयी तरह से अचानक रात में पति की मौत हो जाती है।पुलिस को सूचना दी जाती है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटती है। म्रतक की माँ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाता है। पुलिस को पत्नी पर शक होता है।पूछताछ कर पत्नी को छोड़ दिया जाता है। दो दिन बाद पोस्टमार्टम में गला घोंटकर हत्या करने की रिपोर्ट आती है। पहले से शक पत्नी पर आरोप में बदल जाता है। पुलिस कड़ाई से पूछताछ करती हैं तो पत्नी का सच, बयान, व मुँह से बताई गई कहानी सामने आते ही सब हैरान हो जाते हैं।पत्नी ने बताया कि मेरे पति के सगे भाई से अवैध संबंध था। जो काफी दिनों से चल रहा था।हम एक दूसरे से बहुत प्यार करते है।पति को प्रेमप्रसंग के बारे में पता चल गया था अक्सर लड़ाई झगड़ा होता था। इसलिए योजना बनाकर रात में सोते हुए पति को गला दबाकर देवर रामबाबू के साथ मिलकर मार दिया है। पुलिस ने हत्यारिन पत्नी निशा व देवर मोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।2