हाईवे पर कार बनी आग का गोला मची अफरा तफरी कार सवारों ने कूद कर बचाई जान हमीरपुर। सुमेरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक बोलेरो वाहन में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। जिससे काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। सोमवार की रात करीब 11.30 बजे मुख्यालय से सुमेरपुर आ रही एक बोलेरो में हाईवे पर कुंडौरा - नरायनपुर के मध्य अचानक आग लग गईं। सूचना पर स्थानीय पुलिस और डायल 112 मौके पर पहुंची। पुलिस ने फायर बिग्रेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड टीम ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। थानाध्यक्ष योगेश तिवारी ने बताया कि बोलेरो में विवेक यादव, चालक रामरूप उर्फ अजय और शिपू निवासी भटपुरा थाना कुरारा से सुमेरपुर आ रहे थे। इसी दौरान बीच रास्ते वाहन में आग लग गई। गनीमत रही कि सभी सवार समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए। चालक रामरूप को हल्की चोट आई, जिसे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई गई। आग बुझने के बाद मार्ग पर यातायात सुचारु रूप से चलता रहा।

- हमीरपुर। सुमेरपुरकस्बे में चलती बाइक से युवक के ऊपर गुटखा थूक देने पर युवक के ऐतराज करने पर बाइक सवार युवकों ने उसे जमकर पीटा। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। कस्बे की बड़ी पुलिया के समीप रहने वाले दीपक शिवहरे ने पुलिस को सौंपी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह दोपहर में कमलेश तिराहा मीठा लेने गया था। तभी उसके ऊपर बाइक सवार दो युवकों ने थूक दिया। ऐतराज जताने पर गाली गलौज करके जमकर मारा पीटा। पीड़ित ने कार्यवाही की मांग की है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों पक्ष एक दूसरे को रेलवे क्रॉसिंग के समीप जमकर मारपीट कर रहे हैं। पुलिस ने जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया है। थूकने के बाद मारपीट करने वाले युवक कहां के रहने वाले हैं यह स्पष्ट नहीं हो सका है।1
- Post by Ajay Awasthi2
- तेज रफ्तार स्कार्पियो ने ऑटो में मारी टक्कर, 2 शिक्षिकाओं समेत 8 घायल ➡️ मौदहा-कपसा मार्ग पर सिजनौड़ा के पास हादसा ➡️ स्कूल जा रही शिक्षिकाएं कंचन देवी व पूजा यादव घायल ➡️ सभी घायलों को जिला अस्पताल किया गया रेफर ➡️ सीओ राजकुमार पाण्डेय ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल ➡️ पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर शुरू की जांच 👉 सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं1
- मौदहा/हमीरपुर, 07 अप्रैल। कस्बा मौदहा के मोहल्ला कमराहा निवासी अनवार पुत्र नवाबुद्दीन के घर में बीती रात अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पड़ोसियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से घर में रखा घरेलू सामान, कपड़े, बिस्तर व अन्य गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार के अनुसार घटना में लगभग डेढ़ लाख रुपये की क्षति होने का अनुमान है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है।2
- अरतरा खेल मैदान में टूटे पड़े खेल समान अलग अलग जगह में पड़े2
- payar Kiya to drna ky aapne asik ko bulane ke chakkar me tawar me chadi kisori ki mag ke meri saddi karai jaye👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏👏1
- माती पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने अपने कार्यालय में पीड़ा व समस्याओं को लेकर आए लोगों को सम्मान पूर्वक बैठाया और उनकी समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना और सभी को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों को सर्व संबंधित को न्याय पूर्ण, समय सीमा में निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।1
- हमीरपुर। भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित कर जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों ने गांव-गांव पहुंचकर लोगों से संपर्क साधा। इसी क्रम में सुमेरपुर क्षेत्र के इंगोहटा, विदोखर क्षेत्र में सुमेरपुर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे ने मंडल अध्यक्ष योगेंद्र दीक्षित के साथ घर-घर जाकर प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने लाभार्थियों का हालचाल जाना और उन्हें अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उनकी समस्याएं सुनकर समाधान का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों ने मंदिर परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव, प्रांजल मिश्रा, आशीष द्विवेदी, श्याम नारायण मिश्रा, जय निगम, रजत अग्निहोत्री, सुंदरलाल कुशवाहा, विजय लखेरा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।1