भारत बने नायब तहसीलदार, माता-पिता के सपनो को किया साकार भारत सिंह को पीसीएस सिलेक्शन में मिली (26वीं रैंक) कानपुर । कहते हैं प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। ग्रामीण आंचल के सजेती क्षेत्र में पड़ने वाले कुटरा मकरंदपुर की सरजमीं पर पले, पढ़े व बड़े हुए भारत सिंह पुत्र इंद्रपाल सिंह के पीसीएस में सिलेक्शन (26वीं रैंक) के साथ घर व गांव तथा तहसील क्षेत्र की शान बने। बता दें कि समाज सेवी पिंटू सिंह के छोटे भाई भारत सिंह का पीसीएस सिलेक्शन (26 वीं रैंक) होने व गांव तथा तहसील क्षेत्र का मान बढ़ाने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग स्वागत करने कोटरा गांव पहुंच कर भव्य स्वागत किया। वहीं भारत सिंह ने गांव पहुंचकर अपने माता इंद्राणीदेवी व पिता इंद्रपाल सिंह तथा बड़े भाइयों व गांव के लोग बड़े बुजुर्गों पैर छूकर व हमउम्र लोगों को गले लगा कर आर- शीर्वाद लिया।
भारत बने नायब तहसीलदार, माता-पिता के सपनो को किया साकार भारत सिंह को पीसीएस सिलेक्शन में मिली (26वीं रैंक) कानपुर । कहते हैं प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। ग्रामीण आंचल के सजेती क्षेत्र में पड़ने वाले कुटरा मकरंदपुर की सरजमीं पर पले, पढ़े व बड़े हुए भारत सिंह पुत्र इंद्रपाल सिंह के पीसीएस में सिलेक्शन (26वीं रैंक) के साथ घर व गांव तथा तहसील क्षेत्र की शान बने। बता दें कि समाज सेवी पिंटू सिंह के छोटे भाई भारत सिंह का पीसीएस सिलेक्शन (26 वीं रैंक) होने व गांव तथा तहसील क्षेत्र का मान बढ़ाने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग स्वागत करने कोटरा गांव पहुंच कर भव्य स्वागत किया। वहीं भारत सिंह ने गांव पहुंचकर अपने माता इंद्राणीदेवी व पिता इंद्रपाल सिंह तथा बड़े भाइयों व गांव के लोग बड़े बुजुर्गों पैर छूकर व हमउम्र लोगों को गले लगा कर आर- शीर्वाद लिया।
- Post by Ajay Awasthi2
- घाटमपुर कस्बे के जैतीपुर रोड पर हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, जैतीपुर गांव के निवासी अरुण (18) पुत्र रामदास और रेवना गांव के अंकित (18) पुत्र धर्मेंद्र (जो अरुण के मामा का लड़का है) बाइक से अपने गांव की ओर जा रहे थे। जैतीपुर रोड के पास उनकी बाइक की लकड़ी से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई।1
- घाटमपुर तहसील अंतर्गत ग्राम कोरिया में सोमवार को 12:30 बजे दोपहर को 11000 बोल्टेज की बिजली के तारों से निकली चिंगारी से 70 बीघा फसल जल कर राख हो गई। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।1
- स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड, घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू रिपोर्टर – शुभम साहू, घाटमपुर घाटमपुर तहसील क्षेत्र के कोरिया ग्राम पंचायत में उस समय हड़कंप मच गया जब संदिग्ध परिस्थितियों में गेहूं की खड़ी फसल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 70 बीघा फसल को अपनी चपेट में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार कोरिया ग्राम पंचायत क्षेत्र के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक तौर पर आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं, लेकिन ग्रामीणों के अनुसार आग तेजी से फैलती चली गई और देखते ही देखते कई किसानों की मेहनत जलकर राख हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के खेत भी इसकी चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया। घटना में लगभग 70 बीघा गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है और जल्द ही उचित सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर किसानों की सुरक्षा और फसल संरक्षण के मुद्दे को सामने ला दिया है।3
- जाम की खबर चलाने पर पत्रकारों पर भड़के यातायात प्रभारी हरवेंद्र यादव, वायरल वीडियो में जनपद के पत्रकारों को गाली देते नजर आए ट्रैफिक इंचार्ज, गालीबाज ट्रैफिक इंचार्ज हरवेंद्र यादव का गाली गलौज का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, हमीरपुर पुलिस की छवि धूमिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे ट्रैफिक इंचार्ज, बीते फरवरी माह का है वायरल वीडियो, हमीरपुर मुख्यालय के बेतवा पुल के पास का मामला।1
- हमीरपुर। शासन द्वारा नामित सभासदों को नगर पंचायत सुमेरपुर के टाउन हॉल में अतिरिक्त एसडीएम ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सोमवार को भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर शासन द्वारा नामित सभासद आदित्य अवस्थी, सुशील गुप्ता व श्याम धुरिया को अतिरिक्त एसडीएम पैगाम हैदर ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे ने नामित सभासदों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह लाला, कृष्णकुमार द्विवेदी, राजेश सहारा, शिवनरायन सोनकर, मीना यादव, अर्जुन सिंह, शिवप्रताप सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए। ईओ दिनेश चंद आर्य ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन एम.खान ने किया।1
- आज की ताजा खबर वायु रक्षा प्रणालियों द्वारा रोके जाने में विफल रहने के बाद एक बैलिस्टिक मिसाइल ने अभी-अभी दम्माम पर हमला किया है। ईश्वर पूर्वी प्रांत को हर प्रकार के नुकसान से बचाए।1
- कानपुर घाटमपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम जैतीपुर निवासी रामदास संखवार पुत्र शिवचरण 18 तथा अंकित कुमार पुत्र धर्मेंद्र कुमार किसी काम से घाटमपुर आए हुए थे। घाटमपुर से तेल लेकर वापस अपने गांव जैतीपुर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सामने से लकड़ी से लदा हुआ ट्रैक्टर आ रहा था और उनकी मोटरसाइकिल से जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क दुर्घटना में दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई। पुलिस प्रशासन द्वारा दोनों को घाटमपुर अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही एडवोकेट अरविंद कुमार बौद्ध भी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़ित परिवार के लोगों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा प्रशासन से मांग की कि पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता व उचित मुआवजा दिया जाए।3